नर्मदा ड्रिंक्स पर आयकर विभाग की दबिश
फैक्ट्री में कोका-कोला प्रोडक्ट्स तैयार किए जाते हैं
दस्तावेजों की जांच मंगलवार सुबह से जारी
Income Tax Raids in CG : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिरगिट्टी स्थित नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड में मंगलवार सुबह आयकर विभाग ने दबिश दी है. इस फैक्ट्री में कोका कोला कंपनी के प्रोडक्ट तैयार किया जाता है. (Income Tax Raids in CG)
Also read – भारत में खेती हो रही जहरीली, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में टॉप 6 देशों में शामिल; नई स्टडी ने दी चेतावनी
यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति से जुड़ी हुई है. फिलहाल दस्तावेजों की जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की 6 सदस्यीय टीम सिरगिट्टी स्थित नर्मदा ड्रिंक्स फैक्ट्री पहुंची. (Income Tax Raids in CG)

Income Tax Raids in CG : नर्मदा ड्रिंक्स पर आयकर विभाग की रेड, Coca-Cola बनाने वाली कंपनी के दस्तावेजों की जांच जारी
बताया जा रहा है कि आईटी विभाग ने और भी विभिन्न राज्यों के फैक्ट्रियों पर भी छापा मारा है. मौके पर मौजूद अधिकारी आय से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं. फैक्ट्री के बाहर सुरक्षा के लिए जवान भी तैनात हैं. (Income Tax Raids in CG)
Also read – छत्तीसगढ़–ओडिशा बॉर्डर पर बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गया CISF जवान कोलाब नदी में डूबा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी



