गरियाबंद। ग्राम खरहरी में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान विशाल पीपल का पेड़ गिरने से आठ लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद घायलों के समुचित उपचार और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर सरपंच संघ ने कड़ा रुख अपनाते हुए आगामी सुशासन तिहार कार्यक्रमों के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है।
सुशासन तिहार में हादसे पर सरपंच संघ का बड़ा फैसला
सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने प्रभारी सचिव एवं कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि हादसे में घायल सभी लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा उन्हें उचित मुआवजा राशि प्रदान की जाए। संघ का कहना है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बाद भी गंभीर रूप से घायल लोगों के उपचार और सहायता को लेकर प्रशासन की ओर से संतोषजनक पहल नहीं की गई है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सुशासन तिहार जैसे शासकीय कार्यक्रम में हुई इस दुर्घटना की जिम्मेदारी तय करते हुए प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि घायलों के इलाज और आर्थिक सहायता संबंधी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो जिले के सरपंच आगामी सुशासन तिहार कार्यक्रमों में भाग नहीं लेंगे।
सरपंच संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं और सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं।ऐसे में घायल बच्चों और अन्य पीड़ितों के साथ न्याय होना आवश्यक है। संघ ने प्रशासन से मानवीय आधार पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

हादसे को लेकर क्षेत्र में भी चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि घायलों को जल्द राहत और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवारों को राहत मिल सके। अब सभी की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी



