ब्रेकिंग न्यूज: तेंदुए का आतंक जिला मुख्यालय गरियाबंद से महज 6 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे से लगे ग्राम कोदोबत्तर पनटोरा में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे के भीतर तेंदुए ने एक और 5 वर्षीय मासूम बच्चे पर हमला कर दिया।
ब्रेकिंग न्यूज: तेंदुए का आतंक मासूम बच्चा घर के पास
जानकारी के अनुसार मासूम बच्चा घर के पास खेल रहा था, तभी अचानक झाड़ियों से निकले तेंदुए ने बच्चे कोनिका कमार को दबोच लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनते ही परिजन एवं ग्रामीण मौके पर दौड़े। इस दौरान कोनिका कमार के माता पिता ने साहस का परिचय देते हुए तेंदुए से सीधा मुकाबला किया और किसी तरह बच्चे को उसके चंगुल से छुड़ाने में सफल रहे।

घटना में बच्चा घायल बताया जा रहा है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लगातार हो रहे तेंदुए के हमलों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने वन विभाग से तत्काल तेंदुए को पकड़ने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।



