Author: Khabar bharat 36
गरियाबंद। ग्राम खरहरी में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान विशाल पीपल का पेड़ गिरने से आठ लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद घायलों के समुचित उपचार और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर सरपंच संघ ने कड़ा रुख अपनाते हुए आगामी सुशासन तिहार कार्यक्रमों के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। सुशासन तिहार में हादसे पर सरपंच संघ का बड़ा फैसला सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने प्रभारी सचिव एवं कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि हादसे में घायल सभी लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा उन्हें उचित मुआवजा राशि प्रदान की जाए। संघ का कहना है…
Gariaband News: ग्राम दीवानमुड़ा में धारदार ब्लेड से एक हत्या का मामला हुआ है। मृतिका छबिता यादव पति पूरित राम यादव उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम दीवान मुड़ा में चाय का टपरी लगाती है गांव का आरोपी देवी सिंह यादव पिता गुणधर यादव उम्र 35 वर्ष,,नाश्ता का पैसा मांगने पर विवाद करते हुए ब्लेड से गर्दन पर वार कर छबिता यादव की हत्या कर दिया बीच बचाव में छबिता यादव का पति पूरित राम यादव (47 वर्ष)और पुत्र हेमंत यादव (21 वर्ष) सामान्य रूप से घायल हुए हैं,, आरोपी घटना के बाद उड़ीसा भागने के प्रयास में था जिसे देवभोग पुलिस टीम…
रायपुर। आगामी मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं, विशेषकर बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राज्य शासन के विभिन्न विभागों द्वारा की गई तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। राहत शिविरों के प्रबंधन से लेकरआपदा प्रबंधन से जुड़े सभी आवश्यक पहलुओं पर व्यापक रणनीति तैयार की गई। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य स्तरीय उच्च स्तरीय बाढ़ नियंत्रण समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। मानसून: कलेक्टर्स को कड़े निर्देश- 1 जून से शुरू होगी दैनिक मॉनिटरिंग मुख्य सचिव ने राज्य के सभी जिला कलेक्टर्स एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्षों को मानसून…
गरियाबंद। जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आज जिला कार्यायल के सभाकक्ष में कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी एवं लेखराज ध्रुवा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। गरियाबंद पैरी घुमर कैनाल डायवर्सन एवं वन अधिकार प्रकरणों पर हुई बैठक बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास लोकेश्वर पटेल, उप वन मंडलाधिकारी मनोज चंद्राकर, सहायक संचालक उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व तौरेंगा जे.पी. दर्रो तथा जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी आर.पी. साहू सहित अन्य विभागीय कर्मचारी शामिल हुए। बैठक के दौरान पैरी घुमर कैनाल नहर के डायवर्सन…
ब्रेकिंग न्यूज: तेंदुए का आतंक जिला मुख्यालय गरियाबंद से महज 6 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे से लगे ग्राम कोदोबत्तर पनटोरा में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे के भीतर तेंदुए ने एक और 5 वर्षीय मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। ब्रेकिंग न्यूज: तेंदुए का आतंक मासूम बच्चा घर के पास जानकारी के अनुसार मासूम बच्चा घर के पास खेल रहा था, तभी अचानक झाड़ियों से निकले तेंदुए ने बच्चे कोनिका कमार को दबोच लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनते ही परिजन एवं ग्रामीण मौके पर दौड़े। इस दौरान कोनिका कमार के माता पिता ने साहस का परिचय देते हुए…
गरियाबंद। जिले के लिए आज अत्यंत गौरव और हर्ष का अवसर रहा, जब लक्ष्मीकांत सिन्हा, शोधार्थी, प्राणीशास्त्र विभाग, विज्ञान संकाय, आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय, छुरा, गरियाबंद ने अपनी पीएच.डी. अंतिम मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण कर डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त की। श्री सिन्हा ने अपना शोध कार्य “गारीयाबंद जिला, छत्तीसगढ़ में मच्छर जनित रोगों का सर्वेक्षण एवं उनके नियंत्रण की रणनीतियाँ” विषय पर पूर्ण किया। यह शोध कार्य आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के अंतर्गत प्रोफेसर डॉ. पी. विश्वनाथन के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। यह अध्ययन गरियाबंद जिले की स्थानीय स्वास्थ्य समस्याओं, विशेषकर मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया एवं अन्य मच्छर जनित रोगों की स्थिति, जन-जागरूकता, रोकथाम…
गरियाबंद। कलेक्टर बीएस उइके ने वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति नियमित होने तक जमाखोरी एवं अव्यवस्था की आशंका के कारण जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को पत्र प्रेषित कर आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। गरियाबंद: कलेक्टर उइके ने पेट्रोल-डीजल की सीमित बिक्री के दिए निर्देश उन्होंने निर्देश दिए है कि दोपहिया वाहनों में अधिकतम 300 रुपये तथा चारपहिया वाहनों में 1000 रुपये तक का ही पेट्रोल दिया जाएं। उन्होंने कहा है कि पेट्रोल एवं डीजल की बिक्री ड्रम, जेरीकेन अथवा बोतलों में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। कलेक्टर उइके ने कहा है कि निर्देशों का उल्लंघन करते हुए ईंधन…
Gariaband: कलेक्टर बीएस उइके के निर्देश पर Gariaband में परिवहन कार्यालय का स्थानांतरण गरियाबंद इंडोर स्टेडियम के निकट प्रशासनिक भवन में किया गया है। Gariaband: जिला परिवहन कार्यालय का स्थानांतरण पूर्व में जिला परिवहन कार्यालय 15 जनवरी 2021 से 30 अप्रैल 2026 तक पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय गरियाबंद के ग्रन्थालय भवन में संचालित हो रही थी। प्रशासनिक दृष्टिकोण से कलेक्टर उइके के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय Gariaband को स्थानांतरण कर 04 मई 2026 से अस्थायी रूप से इंडोर स्टेडियम के निकट रिक्त प्रशासनिक भवन को अस्थायी रूप से आबंटित किया गया है।
CG News रायपुर: मुख्य सचिव ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैम्पा मद के अंतर्गत वन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं जैसे- पुल-पुलियों, मार्गों और आवश्यक भवनों के निर्माण को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने विशेष रूप से नक्सल मुक्त हुए क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए, ताकि वहां शासन की पहुंच और विकास की गति बढ़ सके। CG News: मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक CG के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ प्रतिकात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैम्पा)…
राजिम। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में यह अभियान 1 मई से 10 जून 2026 तक पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत ग्राम पंचायत स्तर से लेकर नगरीय निकायों तक व्यापक स्तर पर जन समस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हैं। सुशासन तिहार 2026 में शिविरों के माध्यम से जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने इस अभियान को जनहित का महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए क्षेत्र की जनता…
गरियाबंद। छुरा में महिलाओं बच्चों और आम नागरिकों के लिए शाम का समय बन रहा असुरक्षित; में रोड़ में शराब दुकान और नियमों पर उठे सवाल नगर मुख्यालय छुरा के कोसमबुडा रोड स्थित देसी व अंग्रेजी मदिरालय के आसपास हर शाम अव्यवस्था का माहौल बन जाता है। सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग जमा होकर शराब का सेवन करते नजर आते हैं, जिससे वहां से गुजरने वाले सामान्य नागरिकों को भारी असहजता का सामना करना पड़ता है। छुरा कोसमबुडा रोड के मदिरालयों के बाहर हर शाम अव्यवस्था छुरा में विशेषकर महिलाओं और बच्चों के लिए यह स्थिति और अधिक चिंताजनक बन जाती है,…
गरियाबंद। कलेक्टर बी एस उइके गरियाबंद के द्वारा भारत सरकार के महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत दो हितग्राहियों को बीमा दावा राशि का दो-दो लाख रुपए का चेक वितरण किया गया। बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा गरियाबंद द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना इस संबंध में प्रखर चंद्राकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका (बिहान) मिशन के अंतर्गत महिला स्व- सहायता समूह ग्राम संगठन की बैठको एवं बैंकों की वित्तीय साक्षरता कैंप के माध्यम से बिहान समूह के पदाधिकारी दीदीयो एवं बैंक द्वारा भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाए गए महत्वाकांक्षी…
गरियाबंद। सिटी कोतवाली गरियाबंद में पदस्थ उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह पर एक पुलिस प्रकरण दबाने के नाम पर 10 हजार रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला सामने आते ही पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया। गरियाबंद: पहले ऑडियो में प्रार्थी का आरोप वायरल पहले ऑडियो में प्रार्थी उप निरीक्षक से बातचीत में कहता सुनाई दे रहा है कि “आपसे बात हुई थी, 10 हजार मांगे थे, दे दिया, लेकिन कोई काम…
गरियाबंद भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर ने सोशल मीडिया विभाग की नई टीम घोषित की, अमित वखारिया जिला संयोजक और भोलशंकर जायसवाल व अजय पटेल सह-संयोजक बनाए गए। गरियाबंद भारतीय जनता पार्टी, जिला गरियाबंद में संगठन की मजबूती के लिए अहम नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश संगठन के निर्देशों और वरिष्ठ नेताओं की सहमति से जिले में सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक एवं सह-संयोजकों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी की अनुमति के बाद जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी की सहमति से…
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहे है, रविवार सुबह बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। बलगी मोड़ स्थित शराब दुकान के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई कोरबा: घटना का विवरण मृतक की पहचान सुमेधा सलिहाभांठा निवासी रामेश्वर दास (35 वर्ष) के रूप में हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक, घटना आज रविवार सुबह करीब 9 बजे की है। रामेश्वर अपनी बाइक से जा…
राजिम। विधायक रोहित साहू अपने क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और आपातकालीन स्थिति में मरीजों को त्वरित सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से राजिम क्षेत्र को चार नई एंबुलेंस की सौगात मिली है। राजिम: विधायक रोहित साहू ने 4 नई 108 एंबुलेंस संजीवनी दिखाई हरी झंडी राजिम विधायक रोहित साहू ने क्षेत्र के लिए स्वीकृत 4 नई 108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन आधुनिक जीवनरक्षक वाहनों के आने से अब गरियाबंद जिले के छुरा और फिंगेश्वर विकासखंड में आपातकालीन चिकित्सा सेवाएँ और अधिक प्रभावी हो जाएंगी। ये सभी चार नए एंबुलेंस में से छुरा विकासखंड के लिए 2 नई…
गरियाबंद। जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान हनुमान जन्मोत्सव ग्राम कस में बड़े ही धूमधाम, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे गांव में भक्तिमय रस में डुबे हुए देखने को मिला, जहां सुबह से भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया। गरियाबंद: हनुमान जन्मोत्सव भक्ति में डुबा ग्राम कस इस भव्य आयोजन के तहत विविध धार्मिक और सांस्कृतिक रामचरित मानस गान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की प्रसिद्ध मानस मंडलियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों…
गरियाबंद। पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर अब प्रशासन सख्त हो गया है। गुरुवार को उपसंचालक श्रीमती पदमनी हरदेल ने गरियाबंद विकासखंड के ग्राम पंचायत सचिवों की समीक्षा बैठक लेकर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में स्पष्ट कहा गया कि सभी अप्रारंभ आवासों को एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ किया जाए। साथ ही प्रत्येक पंचायत में प्रति सप्ताह कम से कम तीन आवासों की ढलाई अनिवार्य रूप से कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गरियाबंद जिले के आवास निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले हितग्राहियों को जाना पड़ेगा पेशी समीक्षा के दौरान…
गरियाबंद। जिले में अवैध हीरा परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ था। सूचना के आधार पर स्पेशल टीम एवं थाना प्रभारी शोभा को अवैध हीरा तस्कर का पतासाजी कर रेड कार्यवाही के निर्देश दिये। गरियाबंद पुलिस द्वारा 08 नग हीरा कीमती 04 लाख रूपये के साथ उमरकोट उड़ीसा के तस्कर को किया गया गिरफ्तार जिसके परिपालन में थाने एवं स्पेशल टीम को घटना स्थल रवाना किया गया। मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल ग्राम कुसियार बरछा कचना ध्रुवा मंदिर के पास एक व्यक्ति जो एक लाल काला रंग का मोटर सायकल एचएफ डिलक्स वाहन…
गरियाबंद। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हितग्राहियों की पहचान सत्यापन के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया जिले में 03 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगी। महतारी वंदन योजना जिले में 1 लाख 65 हजार हितग्राहियों का होगा सत्यापन महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय ने बताया कि यह कार्य ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम पंचायत भवनों में तथा शहरी क्षेत्रों के वार्ड कार्यालयों में किया जाएगा। ई-केवाईसी अनिवार्य प्रक्रिया है, जिसके पूरा होने पर ही लाभार्थियों को आगामी किश्तों का भुगतान नियमित रूप से मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी के लिए महतारी वंदन…
गरियाबंद। राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू आगामी कुछ दिनों के लिए दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाली एक अत्यंत महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक में सम्मिलित होने के लिए वे दिल्ली रवाना हुए। गरियाबंद: दिल्ली प्रवास के चलते राजिम विधायक रोहित साहू का आगामी जनदर्शन विधायक कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली में होने वाली इस उच्च स्तरीय बैठक में पार्टी की आगामी रणनीतियों पर चर्चा होनी है। इस महत्वपूर्ण राजनीतिक और सांगठनिक व्यस्तता के चलते राजिम में उनके निवास कार्यालय में आयोजित होने वाला नियमित…
गरियाबंद। अवैध हीरा परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ था। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी गरियाबंद एवं सायबर टीम को अवैध हीरा तस्कर का पतासाजी कर रेड कार्यवाही के निर्देश दिये। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी गरियाबंद थाना स्टाफ एवं सायबर टीम घटना स्थल रवाना किया गया। 34 नग हीरा अपना पास रख कर ग्राहकों का कर हा था, तलाश मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल ग्राम नहरगांव तिराहा स्कुल के पास एक व्यक्ति जो सफेद रंग का लाईनदार हाफ टी शर्ट एवं नीला रंग का हाफ पेंट पहना हुआ है अपने पास…
रायपुर। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं ने समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना शुरू कर दिया है, जिसकी एक जीवंत मिसाल बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की ग्राम पंचायत सकरी की निवासी चमेली सेन हैं। पूर्ण रूप से भूमिहीन होने के कारण आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे चमेली के परिवार के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना एक बड़ा संबल बनकर उभरी है। योजना के तहत प्रतिवर्ष मिलने वाली 10,000 रुपये की सहायता राशि ने न केवल उनके संघर्षों को कम किया है, बल्कि एक गरीब परिवार को…
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा परीक्षा समिति की बैठक 23 मार्च 2026 को आयोजित की गई, जिसमें सभी तथ्यों पर विचार-विमर्श के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि 14 मार्च 2026 को संपन्न हिन्दी विषय की परीक्षा को निरस्त किया जाता है। उक्त परीक्षा अब 10 अप्रैल 2026 को प्रातः 9 बजे से 12.15 बजे तक पुनः आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सभी परीक्षार्थियों से अनुरोध किया गया है, कि वे निर्धारित तिथि पर परीक्षा केन्द्र में अनिवार्य रूप से परीक्षा देने उपस्थित हों। कक्षा 12वीं परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in…
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने आज सार्वजनिक जीवन में सेवा पूरे कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के पूरे किए 8931 दिन रायपुर जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, सागर पंजवानी ने इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह महज कोई आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रसेवा, जन-समर्पण, सुशासन और अटूट कर्मयोग की एक अद्भुत मिसाल है। उन्होंने कहा कि देश के प्रति मोदी जी का यह निरंतर समर्पण हर भारतीय को प्रेरित करता है।…
जांजगीर चाम्पा। जिले के नेशनल हाईवे मार्ग पर हो रही सड़क दुघर्टनाओं के दृष्टिगत कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा सुरक्षा समिति का बैठक में सुकली चौक, मुनंद चौक, खोखरा अंबेडकर चौक एवं पिसौद चौक के नेशनल हाईवे मार्ग पर अवैध कब्जा हटाने के लिए निर्देशित किया गया था। उक्त स्थानों पर कब्जा होने से दृष्टि बाधित होने के कारण सड़क दुर्घटना होने की संभावना बना रहता था। जिला परिवहन अधिकारी श्री गौरव साहू ने बताया कि कलेक्टर महोबे के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जांजगीर, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग एवं निमार्ण एजेंसी द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही…
चैत्र नवरात्रि पर्व पर गन्ना किसानों को मिली बड़ी सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से भोरमदेव शक्कर कारखाने ने जारी किए 5.97 करोड़ अब तक गन्ना किसानों को मिला 57.48 करोड़ का भुगतान कवर्धा। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर गन्ना किसानों को बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, राम्हेपुर (कवर्धा) द्वारा गन्ना किसानों को 5.97 करोड़ की राशि जारी की गई है। इसके साथ ही कारखाना द्वारा अब तक गन्ना किसानों को 57.48 करोड़ का भुगतान पूर्ण किया जा चुका है। नियमित और समयबद्ध भुगतान से…
सूरजपुर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती विनीता वार्नर की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट विजिटर्स बोर्ड ने आज सूरजपुर जिला जेल का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य बंदियों की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं की गुणवत्ता एवं विधिक सहायता व्यवस्थाओं की समीक्षा करना था। निरीक्षण दल ने बैरक, रसोईघर, स्वास्थ्य केंद्र एवं सामान्य उपयोग के क्षेत्रों का बारीकी से मुआयना किया तथा स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाओं, शिक्षा कार्यक्रमों एवं लीगल एड क्लीनिक की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया। अधिकारियों ने बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। प्रधान जिला न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक को निर्देशित…
ISBM, छुरा, गरियाबंद। ISBM विश्वविद्यालय, छुरा में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) के तत्वावधान में तथा स्टार्टअप छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से “उद्यमिता एवं स्टार्टअप जागरूकता सह संवेदनशीलता कार्यशाला” का गरिमामय एवं सफल आयोजन विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल, ब्लॉक-02 में किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में उद्यमिता, नवाचार, आत्मनिर्भरता, सृजनात्मक सोच, स्थानीय संसाधनों के उपयोग तथा रोजगार सृजन की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। ISBM: विद्यार्थियों ने स्थानीय उत्पादों का किया प्रदर्शन, विशेषज्ञों ने नवाचार, स्टार्टअप एवं पेटेंट पर दिया मार्गदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों…
Gariaband: भारतीय जनता पार्टी मंडल गरियाबंद का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को सात सत्रों के माध्यम से विभिन्न विषयों पर वक्ताओं के द्वारा जानकारी दी गई। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन कर रही है। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अन्तर्गत भाजपा जिला कार्यालय में गरियाबंद मण्डल का प्रशिक्षण 16 से 17 मार्च तक आयोजित किया गया था। Gariaband भाजपा मण्डल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग हुआ सफलतापूर्वक सम्पन्न…
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता, कुशल प्रबंधन और दूरदर्शी योजनाओं के कारण छत्तीसगढ़ आज देश के प्रमुख ऊर्जा राज्यों में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। वर्तमान मांग की सफल आपूर्ति के साथ-साथ आने वाले वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार बड़े और दीर्घकालिक निवेश कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड ने बिजली उत्पादन और नई परियोजनाओं के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से यह…
Gariaband news: तहसील कछार साहू संघ गरियाबंद में माँ कर्मा जयंती एवं 73 वाँ वार्षिक महाधिवेशन का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी पापमोचनी एकादशी के दिन गरियाबंद में माँ कर्मा जयंती मनाया जाता रहा है। इस अवसर पर दिनाँक 15/03/2026, दिन रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत कर्मा मंदिर में हवन पूजा के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला साहू संघ गरियाबंद के अध्यक्ष प्रवीण साहू जी , अध्यक्ष राजिम मंदिर समिति लालाराम साहू , जनपद पंचायत गरियाबंद उपाध्यक्ष लेखराम साहू, महेंद्र साहू , राजेश साहू, सोमप्रकाश साहू, ठाकुर राम साहू , चंदन…
Breaking news बालोद। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रविवार तड़के सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार स्लीपर बस सड़क किनारे खड़े लकड़ी से लदे माजदा वाहन से जा टकराई।Paragraph दुर्घटना में बस चालक, परिचालक और यात्रियों सहित आठ से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के समय बस में करीब 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। Breaking news: जगतरा टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना पुरूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगतरा टोल प्लाजा के आगे मरकाटोला कैम्प मोड़ के पास रविवार सुबह लगभग 5:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि बस अचानक…
Rajim; छत्तीसगढ़ की माटी की महक और ग्रामीण संस्कृति का एक अद्भुत दृश्य तब देखने को मिला जब Rajim विधानसभा के विधायक रोहित साहू ग्राम रावंड़ निवासी अपने साढ़ू भाई हृदय राम साहू के बेटे डोमन साहू के बारात आधुनिक सुख-सुविधाओं और तामझाम को त्यागकर पारंपरिक बैलगाड़ी पर सवार होकर बारात में शामिल होने पहुंचे। ग्राम रावंड़ से परसदा जोशी तक बैलगाड़ी की इस यात्रा ने बारातियों का उत्साह बढ़ाया और प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को पुनर्जीवित करने का संदेश भी दिया। विधायक श्री साहू अपने परिजन डोमन साहू के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम रावंड़ पहुंचे थे।…
Gariaband: भारतीय जनता पार्टी सूचना अधिकार प्रकोष्ठ की जंबो टीम की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव,संगठन मंत्री पवन साय,प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडे द्वारा किया गया। प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन,अखिलेश सोनी,प्रदेश संयोजक सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ संजय कोपुलवार,जिला संगठन प्रभारी गरियाबंद अमित चिमनानी,जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर के अनुशंसा पर राजिम कोपरा क्षेत्र के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, सहकारिता प्रकोष्ठ कार्य करने के बाद RTI प्रकोष्ठ प्रदेश कार्य समिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। Gariaband: खिलेश्वर गोस्वामी छत्तीसगढ भाजपा RTI प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य खिलेश्वर गोस्वामी को प्रदेश संगठन में स्थान मिलने से राजिम कोपरा क्षेत्र…
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के मुखपत्र दीपकमल के केंद्रीय बजट 2026-27 पर आधारित विशेषांक का नवा रायपुर स्थित विधानसभा भवन कार्यालय में विमोचन किया। इस विशेषांक में केंद्रीय बजट के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास को भी विस्तृत रूप से समाहित किया गया है, जो प्रदेश के विकास और जनकल्याण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। CG News मुख्यमंत्री साय ने भाजपा के मुखपत्र दीपकमल के केंद्रीय बजट पर आधारित विशेषांक का विमोचन प्रदेश के मुख्यमंत्री साय ने प्रकाशन की सफलता की शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास…
गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गरियाबंद कलेक्टर बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष रिखिराम यादव ने बैठक में शहर के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में शहर के बस स्टैंड को व्यवस्थित एवं सुचारू बनाने के संबंध में चर्चा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू रहे…
बालोद। जिले के गुण्डरदेही विकासखंड, जिला बालोद के ग्राम खेरूद में राजेश यादव के कोठार में आग लग गई। इससे कोठार में रखे तीन ट्रैक्टर, एक स्विफ्ट कार, व लगभग 350 बोरा धान जलकर खाक हो गया। मामले की जांच गुण्डरदेही पुलिस कर रही है। बालोद: खेरूद में कोठार में लगी आग, तीन ट्रैक्टर, एक स्विफ्ट कार खाक होली के ठीक दूसरे दिन ग्राम खेरूद निवासी राजेश यादव के घर कहर बनकर टूटा। सुबह जब लोग उठकर देखें तो कोठार में आग लगी हुई थी। कोठार में तीन ट्रैक्टर, एक स्विफ्ट कार और लगभग 350 बोरा धान रखा हुआ था। आग किस तरह…
राजिम। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के बिल्हा में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत प्रदेश के 25 लाख 28 हजार किसानों के खातों में धान खरीदी की अंतर राशि के रूप में ₹10,324 करोड़ की एकमुश्त राशि का भुगतान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों का परिश्रम ही प्रदेश की समृद्धि की मजबूत नींव है। होली के पावन अवसर पर यह सहायता राशि किसान परिवारों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाएगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि उपज मंडी राजिम में वर्चुअल माध्यम से सुना गया। कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू, राज्य भंडार गृह…
गरियाबंद। ISBM University में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विज्ञान संकाय एवं साइंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में उत्साह, ऊर्जा और वैज्ञानिक जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तर्कशीलता और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। ISBM University में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विज्ञान संकाय एवं साइंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में उत्साह कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों एवं संकाय सदस्यों द्वारा आयोजित जागरूकता रैली से हुई। रैली के माध्यम से समाज में वैज्ञानिक सोच विकसित करने, अंधविश्वासों से मुक्ति और तर्कसंगत विचारधारा अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ विज्ञान अधिष्ठाता डॉ. पी. विश्वनाथन के…
गरियाबंद बलौदाबाजार,और रायपुर और जिले के उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ, राजिम विधायक रोहित साहू ने मुख्यमंत्री का जताया आभार गरियाबंद राजिम। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुरमें सिटी गैस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का विधिवत शुभारंभ किया। इस परियोजना के लागू होने से अब रायपुर, बलौदा बाजार और गरियाबंद जिले के हजारों घरेलू गैस उपभोक्ता परिवारों को सीधे उनके रसोई तक पाइपलाइन के माध्यम से गैस की आपूर्ति की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव…
गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू की अनुमति तथा जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी एवं जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शोभाचंद पात्र ने जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। गरियाबंद: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यसमिति घोषित जिसमें गरियाबंद के वरिष्ठ पत्रकार जीवन एस साहू को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। श्री साहू पत्रकारिता के साथ ही समाजहित में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते हुए आ रहे हैं। पिछड़ा वर्ग मोर्चा में मीडिया प्रभारी का दायित्व मिलने…
गरियाबंद। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि प्रार्थी दिनांक 21.02.26 को थाना राजिम आकर रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रार्थी मजार राजिम मे खिदमत का काम करता है। जो रोज की तरह दिनांक 20.02.26 के प्रातः 04 बजे खिदमत दौरान उक्त मजार का तामिर पेटी(दानपेटी) को देखा था। उसके बाद वह अपने घर चला गया। दोपहर मजार आया तो देखा की तामिर पेटी नही था। प्रार्थी द्वारा आसपास एवं जमात के लोगो से पुछताछ किया पता नही चला कोई अज्ञात चोर दानपेटी को मजार के अंदर से चोरी कर ले गया था। उक्त पेटी मे करीबन चढावा का लगभग 25000 से 30000 रूपये…
गरियाबंद। मैनपुर नक्सल प्रभावित इलाकों में जहां आमतौर पर बंदूक और ऑपरेशन की खबरें सुर्खियों में रहती हैं, वहीं छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के शोभा क्षेत्र से एक अलग और सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। यानी CRPF की ई/211 बटालियन ने सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को गोली नहीं, गिफ्ट का संदेश दिया है। देखिए भास्कर न्यूज़ की यह खास रिपोर्ट। गरियाबंद: CRPF का सिविक एक्शन प्रोग्राम छत्तीसगढ़ के के नक्सल प्रभावित थाना शोभा क्षेत्र में जब CRPF के जवान गांव पहुंचे, तो एक पल के लिए ग्रामीणों को सर्च ऑपरेशन का अंदेशा हुआ। लेकिन कुछ ही देर में…
Breaking news: छुरा खरखरा के पास मंगलवार देर शाम गरियाबंद–छुरा मुख्य मार्ग पर खरखरा स्थित शासकीय उद्यानिकी परिसर और पुल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल बन गया। Breaking news: खरखरा पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बारुला निवासी शिवकुमार बंजारे…
Budget: राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये के वार्षिक बजट की सराहना करते हुए इसे सर्वहारा वर्ग के विकास का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने वाला और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का जीवंत प्रमाण है। 01 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप है : विधायक रोहित साहू विधायक रोहित साहू ने बजट की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसमें समाज के हर तबके का ध्यान रखा गया है। यह…
बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर विकासखंड में सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज आंधी-तूफान के साथ बलरामपुर जिले में ओलावृष्टि ने क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। करीब 15 से 20 मिनट तक लगातार ओले गिरते रहे, जिससे सड़कों, घरों की छतों और खेतों में ओलों की सफेद परत जम गई और कुछ समय के लिए शिमला जैसे हालात निर्मित हो गए। बलरामपुर: ओलावृष्टि से वाड्रफनगर में शिमला जैसे हालात बलरामपुर जिले में तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़-पौधे झुक गए, जबकि खेतों में खड़ी रबी फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। किसानों…
रायपुर: राजधानी रायपुर में राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर व जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राजिम विधानसभा क्षेत्र में नगरी निकायों के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों, स्वीकृत निर्माण कार्यों एवं विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों की स्वीकृति पर विस्तार से चर्चा हुई। रायपुर: विकास कार्यों की स्वीकृति पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव से विधायक रोहित साहू ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात विधायक रोहित साहू ने उप मुख्यमंत्री को क्षेत्र की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि सड़क निर्माण एवं…
राजिम। गरियाबंद जिले के भाठापारा रॉवड प्रार्थी सेवक राम साहु पिता भीखाराम साहु उम्र 46 वर्ष साकिन भाठापारा रॉवड थाना राजिम दिनाँक 22/02/2026 को थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20/02/2026 को अपने रिस्तेदार के घर उसकी लडकी की शादी कार्यक्रम में शरिक होने दिनॉक 20/02/2026 के शाम परिवार सहित घर पर ताला लगाकर के ग्राम चम्पारण चला गया था। राजिम: आरोपी के कब्जे से चोरी के कीमती 96,000 रूपये का सोना एवं चांदी बरामद उसी दिनांक 20/02/2026 के रात्रि करीबन 12.00 बजे परिवार सहित अपने घर ग्राम रॉवड भाठापारा वापस आया तो देखा कि इसके घर दरवाजे…
Gariyaband: शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला ओड में विदाई समारोह के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया गया . कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निरंजन झाकर वरिष्ठ ग्रामीण थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता रामसिंह सोरी ग्राम प्रमुख ने की. इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा साँस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई तथा 5 वी , 8 वी के विद्यार्थियों को उपहार दे भाव भीनी बिदाई दी गई। दूरस्थ पहाड़ी पर बसे इस विद्यालय में हुए आयोजन में ग्रामीणों की भी काफी सहभागिता रहीं। न्यौता भोज के बारे मे जानकारी देते हुए प्रधान पाठक नितिन एच बखारिया ने कहा की …

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com
मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Disclaimer
khabarbharat36.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..