CG Anganwadi Bharti 2026: आंगनवाड़ी में नौकरी करने की सोच रही महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिलें में इन दिनों आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) के परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंन्द्र में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 रिक्त पद हेतु खुली भर्ती से आवेदन पत्र 02 मार्च तक आमंत्रित किये गये हैं। (CG Anganwadi Bharti 2026)
Also read – छत्तीसगढ़–ओडिशा बॉर्डर पर बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गया CISF जवान कोलाब नदी में डूबा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
आंगनबाड़ी सहायिका हेतु नेताजी सुभाषचन्द्र बोस वार्ड क्र. 22 आंगनबाड़ी केंन्द्र तकिया रोड केदारपुर में भर्ती की जानी है। जिसकी सूची एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं आयुक्त नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दी गई है। (CG Anganwadi Bharti 2026)
CG Anganwadi Bharti 2026: इस जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए भर्ती शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक
इस हेतु केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं वे अपना आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अंबिकापुर (शहरी) में कार्य दिवस पर कार्यालयीन समय पर जमा अथवा पंजीकृत डाक द्वारा निर्धारित अवधि तक भेज सकते हैं। नियुक्ति की विस्तृत शर्तें एवं अहर्ताओं के सम्बन्ध में परियोजना कार्यालय, नगर पालिका निगम अम्बिकापुर कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है। (CG Anganwadi Bharti 2026)
Also read – CG Factory Fire: केमिकल फैक्ट्री में भयंकर आग, आसमान छू रही लपटें और धुएं का गुबार, इलाके में मचा आतंक



