जया केमिकल फैक्ट्री, मोहंदी गांव में अचानक भीषण आग लगी।
आग ने फैक्ट्री परिसर में अफरा–तफरी मचा दी।
घुमका पुलिस और फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी।
CG Factory Fire: राजनांदगांव जिले के घुमका थाना क्षेत्र अंतर्गत जालबांधा के मोहंदी गांव में स्थित जया केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई है। कुछ ही मिनटों में आग ने भयंकर रूप ले लिया है और फैक्ट्री परिसर में अफरा–तफरी का माहौल पैदा कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही घुमका थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजुद है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। (CG Factory Fire)
Also read – Chhattisgarh News : घर लौट रहे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत; SDM पर हत्या का आरोप
जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद प्रशासन ने फैक्ट्री परिसर को तुरंत खाली कराया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। आग की लपटें इतनी तेज़ हैं कि दूर से भी दिखाई दे रही हैं। धुएं का गुबार आसमान तक फैल गया है, जिससे इलाके में भय का माहौल है। ग्रामीणों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। घुमका थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। (CG Factory Fire)

CG Factory Fire: केमिकल फैक्ट्री में भयंकर आग, आसमान छू रही लपटें और धुएं का गुबार, इलाके में मचा आतंक
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी रासायनिक प्रतिक्रिया की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि आग पर नियंत्रण पाने के लिए दमकल कर्मी और पुलिस लगातार प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है, लेकिन घटना स्थल पर सुरक्षा के पूर्ण इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन पूरी स्थिति पर निगरानी रख रहा है और आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का आंकलन किया जा सकेगा। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं, और आसपास के इलाके में लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है। (CG Factory Fire)
Also read – Rohit Sharma Wasim Akram: रोहित शर्मा-वसीम अकरम गले मिलने का VIDEO वायरल, सोशल मीडिया पर भड़का बवाल



