बालोद में 3 साल की मासूम की कब्र से शव का सिर गायब।
घटना से इलाके में दहशत, पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे।
गुंडरदेही थाना क्षेत्र में जांच जारी।
Balod Kabra Chhedchhad Case: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुंडरदेही थाना क्षेत्र के हल्दी चौकी अंतर्गत ग्राम माहुदबी में तीन साल की मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़ कर शव का सिर गायब कर दिए जाने की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। (Balod Kabra Chhedchhad Case)
तीन महीने पहले बीमारी से हुई थी मौत
जानकारी के अनुसार ग्राम माहुदबी निवासी तीन वर्षीय प्रिया साहू की लगभग तीन महीने पहले बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने गांव में ही बच्ची को दफन किया था।
रात में कब्र खोदकर तंत्र क्रिया की आशंका
बीती रात अज्ञात लोग दफन स्थल पर पहुंचे और कथित तंत्र विद्या के लिए कब्र खोदने की कोशिश की। सुबह ग्रामीणों ने कब्र के पास नींबू और पूजा सामग्री पड़ी देखी, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। (Balod Kabra Chhedchhad Case)
Also read – CM साय ने दी आखिरी चेतावनी: नक्सलवाद का अंत तय, तारीख फिक्स, धान खरीदी पर भी कहीं बड़ी बात
खुदाई में सिर गायब मिला
सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कराई गई। खुदाई के दौरान बच्ची के हाथ, पैर और धड़ मौजूद मिले, लेकिन शव का सिर गायब था। आशंका जताई जा रही है कि तंत्र क्रिया के लिए सिर निकाला गया है।
Also read – IND vs PAK मैच में बारिश का खतरा! कोलंबो के मौसम ने फैंस की खुशियों पर डाला साया, रोमांच हो सकता है प्रभावित
गांव में डर का माहौल
घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। (Balod Kabra Chhedchhad Case)

Balod Kabra Chhedchhad Case: बालोद में सनसनीखेज घटना, मासूम की कब्र खोदकर सिर ले गए अज्ञात लोग; घटनास्थल से मिली डरा देने वाली चीजें
पुलिस जांच में जुटी
एसडीओपी राजेश बागड़े ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस तंत्र विद्या और शव से छेड़छाड़ के एंगल से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। (Balod Kabra Chhedchhad Case)
Also read – Pulwama Attack के 7 साल: NIA की चार्जशीट में कैसे बेनकाब हुआ जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी नेटवर्क?



