Raipur Sunny Leone Event Cancel: पूर्व एडल्ट स्टार और अब बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीतने वाली सनी लियोनी के रायपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया गया है कि सनी लियोनी रायपुर नहीं आ रही हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की एडिशनल डीसीपी (मध्य) ने पुष्टि की है कि सनी लियोनी के इवेंट को लेकर पुलिस से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई है। (Raipur Sunny Leone Event Cancel)
Also read – CG में SDO की मौत: ब्रेज़ा कार में अधिकारी की लाश मिली, जांच में जुटी पुलिस
ऐसे में यदि कोई आयोजन समिति बिना पूर्व अनुमति किसी तरह का कार्यक्रम आयोजित करती है, तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि पहले बताया गया था कि सनी लियोनी इसी महीने की 22 तारीख को राजधानी रायपुर में एक पब्लिक इवेंट में हिस्सा लेंगी। यह खबर जैसे ही वायरल हुई, सोशल मीडिया पर लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। (Raipur Sunny Leone Event Cancel)
Also read – Chhattisgarh News : रायगढ़ में उद्योगों पर भारी जुर्माना! सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 10 लाख की पेनल्टी

Raipur Sunny Leone Event Cancel: रायपुर में सनी लियोनी का शो रद्द, रामा वर्ल्ड की नाइट डीजे पार्टी हुआ कैंसिल; आयोजकों ने बताए कारण
हिंदूवादी संगठन बजरंग दल ने भी चेतावनी जारी करते हुए आयोजन समिति को नसीहत दी थी कि सनी लियोनी से जुड़ा कोई भी इवेंट रायपुर में आयोजित नहीं होने दिया जाएगा। बजरंग दल का साफ कहना था कि इस तरह का इवेंट सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से पूरी तरह अस्वीकार्य है। शहर के युवाओं पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। संगठन ने स्पष्ट किया था कि वह ऐसे किसी भी आयोजन का पुरजोर विरोध करता है और इससे उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए वह जिम्मेदार नहीं होंगे। (Raipur Sunny Leone Event Cancel)
Also read – बड़ा झटका: इस एक नियम ने 1400 छात्रों का साल किया बर्बाद, नहीं दे पाएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम



