Author: Khabar bharat 36
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुलासा किया है कि उन्होंने चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान अपनी शानदार रूसी औरस लिमो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अलास्का में हुई अपनी बातचीत का जिक्र किया था। यह मुलाकात कोई साधारण गपशप नहीं थी, बल्कि दो बड़े नेताओं के बीच गहरी और गोपनीय चर्चा का हिस्सा थी। पुतिन ने कहा, “यह कोई राज नहीं है, मैंने उन्हें (मोदी) अलास्का में हुई बातचीत के बारे में बताया था।” Commonwealth Games 2030 : कैबिनेट ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए…
अंबिकापुर 4 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरपंच के भतीजे समेत 4 युवको ने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि गैंगरेप के दौरान लड़की के दोस्त ने बचाव का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आये चार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। नाबालिग…
कोरबा। एसईसीएल दीपका क्षेत्र के शक्ति नगर कॉलोनी में शनिवार देर रात बड़ा हंगामा मच गया। जानकारी के मुताबिक, दो एसईसीएल कर्मी कथित तौर पर दो युवतियों के साथ एक बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसी बीच सुरक्षा टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को रंगे हाथों पकड़ लिया। सीएम विष्णुदेव साय ने किया करमा तिहार का शुभारंभ, परंपरा और संस्कृति को बताया धरोहर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ने दरवाजा खटखटाते ही युवकों को बाहर बुलाया। कमरे से एक दोपहिया वाहन मिला, जबकि अंदर से…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर में आयोजित प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत – 2025 करमा तिहार कार्यक्रम में शिरकत की। यह आयोजन छत्तीसगढ़ आदिवासी कंवर समाज युवा प्रभाग रायपुर द्वारा किया गया था। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए कहा –“हमारी संस्कृति हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है। इस संस्कृति और परंपरा को जीवंत बनाए रखना केवल हमारी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि नैतिक कर्तव्य भी है।” पंजाब-हरियाणा में बाढ़ से तबाही, 48 लोगों की मौत उन्होंने आगे कहा कि करमा…
रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। बुधवार शाम से लगातार कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार 4 सितंबर को प्रदेश के 28 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। इसको देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्टरायपुर, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण…
पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ आ गई है। 1,655 गांवों में 3.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। राज्य में सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी की छुट्टियां 3 सितंबर से बढ़ाकर 7 सितंबर कर दी गई हैं। 1 अगस्त से 3 सितंबर तक बाढ़ में 37 लोगों की मौत हुई है। पठानकोट में 3 लापता हैं। हरियाणा के कई इलाके भी बाढ़ में डूबे हैं। राज्य में 11 लोगों की मौत हुई है। हिसार, पंचकूला, अंबाला और रोहतक में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली से पानी छोड़ने से फरीदाबाद में यमुना खतरे के निशान तक…
नई दिल्ली। इनकम टैक्स में राहत देने के बाद केंद्र सरकार ने अब जीएसटी में बड़ा बदलाव करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे को पूरा किया है। सरकार ने जीएसटी की दरों को घटाकर केवल दो स्लैब- 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत कर दिया है। इस फैसले से रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं से लेकर लग्जरी सामान तक सस्ते होंगे। ब्रेड, पराठा और दूध जैसी बुनियादी वस्तुओं से लेकर एसी और कार तक की कीमतों में कमी आएगी। रायपुर में चरित्र संदेह पर पति ने पत्नी की हत्या, अभनपुर क्षेत्र में मची सनसनी सबसे बड़ी राहत स्वास्थ्य बीमा और…
गरियाबंद। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाली मितानिनों ने आज बड़ा आंदोलन करते हुए तिरंगा चौक पर नेशनल हाईवे को चक्का जाम कर दिया। आंदोलनकारी मितानिन रायपुर में होने वाले राज्यस्तरीय प्रदर्शन में शामिल होने जा रही थीं, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने गरियाबंद में ही सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मितानिनों को पुलिस प्रशासन कर रहा है समझाइश आंदोलन की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मितानिनों को समझाइश देने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मितानिनें अपनी मांगों को लेकर अड़ी हुई…
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है जो आपको अपने बारे में अच्छा महसूस कराएंगे. किसी करीबी व्यक्ति के साथ बहस हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें. आप कड़ी मेहनत और धैर्य से अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे. आर्थिक रूप से आपकी स्थिति अच्छी रहने वाली है. वृषभ राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है. परिवार के किसी सदस्य का पूरा साथ मिलेगा. आर्थिक रूप से स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रहने वाली है. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. मिथुन राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है. आज का दिन आपकी आर्थिक परेशानी बढ़ा सकता है. आपके…
रायपुर। राजधानी के बेबीलॉन टावर में बीते रात अचानक आग लगने की घटना पर जिला प्रशासन-पुलिस और विशेष कर कुछ साहसी युवाओं के प्रयासों और सूझबूझ से बिना जनहानि के काबू पा लिया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के हीरोस् को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने आज सम्मानित किया। बेबीलॉन टावर में अग्नि दुर्घटना रेस्क्यू ऑपरेशन कर सभी लोग सुरक्षित गौरतलब है कि बेबीलॉन टावर में आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन को त्वरित रूप से राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को…
गरियाबंद। सभी डॉक्टर नदारत से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। आज शाम मैनपुर SDM तुलसीदास मरकाम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC मैनपुर) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मैनपुर अस्पताल में तैनात सभी डॉक्टर नदारत मिले। डॉक्टर नदारत, SDM ने भेजा कलेक्टर को प्रतिवेदन सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि उपस्थिति पंजी (Attendance Register) में किसी भी डॉक्टर का हस्ताक्षर दर्ज नहीं था। मैनपुर अस्पताल पहुंचे एसडीएम ने मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मरीजों ने भी साफ कहा कि डॉक्टर उन्हें देखने तक नहीं आए।इस पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल प्रतिवेदन बनाकर…
क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद कुछ आम सब्जियां भी डायबिटीज को कंट्रोल करने में जादू की तरह काम कर सकती हैं? अगर आप अपनी डाइट में इन सब्जियों को शामिल करें, तो आपका ब्लड शुगर लेवल काबू में रह सकता है और आप डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से बच सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसी ही 9 सब्जियों के बारे में, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में हैं बेहद असरदार। ट्रंप को कोर्ट से झटका… अदालत ने टैरिफ को बताया मनमाना, अब क्या हैं अमेरिकी राष्ट्रपति के पास विकल्प? करेला करेले का कड़वा स्वाद भले ही…
रायपुर, 03 सितम्बर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) के अवकाश की तारीख में संशोधन किया है। पहले यह अवकाश 6 सितंबर 2025 (शनिवार) को घोषित था, जिसे अब बदलकर 5 सितंबर 2025 (शुक्रवार) कर दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार 6 सितंबर को घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश निरस्त कर दिया गया है। वहीं अब 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के अवसर पर सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा। हालांकि, 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के लिए पहले से घोषित ऐच्छिक अवकाश यथावत जारी रहेगा। ट्रक ने डेढ़ साल के…
गरियाबंद (छत्तीसगढ़)। गरियाबंद जिले के मुख्यालय के करीब पहली बार बाघ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अलग-अलग दो गांवों के ग्रामीणों ने जंगल में बाघ को देखने की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार फूटू तोड़ने जंगल गए एक ग्रामीण पर बाघ अचानक सामने आ गया, लेकिन वह किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। गरियाबंद वनमंडलाधिकारी (DFO) ने बताया कि यह करीब 4 साल का नर बाघ है, जो फिलहाल गरियाबंद वनमंडल के जंगलों में मौजूद है। वन विभाग की सतर्कता और कार्रवाई बाघ के देखे जाने की सूचना के बाद वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते…
गरियाबंद। जिले के पांडुका मुख्य मार्ग पर मंगलवार को अचानक दो दतैल हाथी के आने से अफरा-तफरी मच गई। नेशनल हाईवे 130 पर दोनों हाथी सीधे सड़क पर निकल आए और लंबे समय तक मार्ग पर डटे रहे। हाथियों की मौजूदगी के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। दतैल हाथी से NH-130 पर लगा लंबा जाम प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों हाथी बेहद आक्रोशित दिखाई दे रहे थे और लगातार मुख्य मार्ग पर इधर-उधर घूमते रहे। लोगों में दहशत का माहौल है, क्योंकि इन परिस्थितियों में किसी भी समय बड़ी घटना हो सकती है,…
नई दिल्ली। भारत को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने स्किल गैप की बड़ी चुनौती को दूर करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इसके तहत कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय अब विकास योजनाओं को स्थानीय स्तर की मांग के आधार पर तैयार करने की पहल कर रहा है। ‘किम जोंग क्या पुतिन भी शरमा जाएं’, ट्रंप की कैबिनेट मीटिंग में ऐसा क्या हुआ, जिसे लोग बता रहे चापलूसी की हद मंत्रालय का कहना है कि केंद्र की योजनाएं तभी प्रभावी होंगी जब वे जिले और राज्यों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप बनाई जाएं।…
गरियाबंद पुलिस एवं खाद्य विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से थाना राजिम क्षेत्रातंर्गत संचालित तम्बाकू युक्त जर्दा गुटखा के विक्रेताओं के दुकान में किया गया सरप्राइस चेकिंग। तम्बाकू युक्त जर्दा गुटखा बेचने वाला उचित मानक मात्रा से कम पाए जाने पर समझाइश गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आज राजिम क्षेत्रांतर्गत तम्बाकू युक्त जर्दा गुटखा वाला विक्रेताओं के दुकान में चेकिंग हेतु निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी राजिम निरीक्षक अमृत साहू एवं सिनियर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुष्पा चौहान के साथ संयुक्त रूप से थाना राजिम अंतर्गत संचालित तम्बाकू युक्त जर्दा गुटखा वाला विक्रेताओं के दुकानों में सरप्राइस चेकिंग किया गया।…
गरियाबंद। अग्रणी बैंक गरियाबंद के तत्वाधान में वित्तीय समावेशन योजनाओं के संतृप्ति हेतु शिविर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आज बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा ग्राम टेंगनाबासा एवं तांवरबाहरा में शिविर का आयोजन किया गया। वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक हुए लाभान्वित शिविर में संबंधित खातों की पुनः केवाईसी की गई। इस दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक रायपुर के क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती रीनी अजित ने शिविर का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय निवासियों, व्यापार प्रतिनिधियों और बैंक अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा करते हुए बकाया खातों के केवाईसी विवरणों के पुनः सत्यापन के महत्व के बारे में बताया।…
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी। पठान का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फैला, जिसमें उन्होंने पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बातें बताईं। बता दें कि इरफान पठान के हुक्का घटना बताने वाले वीडियो ने काफी बवाल मचाया। इसमें पठान ने बताया था कि धोनी हुक्का पीते थे और उन खिलाड़ियों का साथ देते थे, जो उनके साथ हुक्का पीता था। पठान के इस दावे का खूब मजाक बना और इस पर काफी बवाल हुआ। CG: दक्षिण कोरिया से सीएम साय की वीडियो कांफ्रेंसिंग,…
राजनांदगांव। जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक डेढ़ साल के बच्चे की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना दीवानभेड़ी गांव की है, जहां काकरिया राइस मिल के पास प्रांजल साहू घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने बच्चे को रौंद दिया। मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने गुस्से में ड्राइवर को पकड़कर जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले किया। मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग की, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने…
नई दिल्ली। केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वाडेफुल की बैठक ने भारत और जर्मनी के रिश्तों को नई दिशा देने का मार्ग खोला है। बैठक में दोनों देशों के नेताओं ने वैश्विक चुनौतियों, सुरक्षा और आर्थिक सहयोग पर विस्तार से चर्चा की। अफगानिस्तान में भूकंप का कहर : 500 से ज्यादा लोगों की मौत, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके जर्मन विदेश मंत्री ने बैठक के दौरान आश्वासन दिया कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता आने वाले महीनों में हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई देश व्यापार में…
रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजी और कोबरा बटालियन के जवानों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहे। भारत ने अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने के लिए कूटनीति का ‘स्विच’ ऑन किया गृह मंत्री शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर चले अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान में जवानों की बहादुरी और शौर्यपूर्ण प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सुरक्षाबलों ने जिस साहस…
जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के जुरुडांड में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, इन तीन देशों से भारत आए अल्पसंख्यकों को बगैर पासपोर्ट रहने की इजाजत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “इस हृदयविदारक घटना से मैं व्यथित हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता…
नई दिल्ली। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत आए अल्पसंख्यकों के पासपोर्ट नियमों में बदलाव किया गया है। गृह मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 31 दिसंबर 2024 से पहले इन तीन देशों से भारत आने वाले अल्पसंख्यकों को पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं है। वो बिना पासपोर्ट के भी देश में रह सकते हैं। यह आदेश पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए 6 अल्पसंख्यकों – हिंदू, ईसाई, सिक्ख, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के लोगों पर लागू होगा। अगर यह लोग 21 दिसंबर 2024 से पहले भारत में आए हैं, तो ये बिना पासपोर्ट के यहां रह सके…
खैरागढ़। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष और पटवारी धर्मेंद्र कांडे को 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम डोकरा भाटा निवासी भागचंद कुर्रे अपने जमीन संबंधी कार्य को लेकर लंबे समय से आरोपी पटवारी से संपर्क कर रहा था। काम कराने के एवज में पटवारी ने पहले 10 हजार रुपए की मांग की थी, बाद में सौदा 9 हजार रुपए में तय हुआ। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी।…
दुर्ग। भिलाई-3 के वसुंधरा नगर में अन्ना भूमि ग्रीन टेक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शिवकुमार मोदी के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में 6 से अधिक अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए CRPF की टीम बाहर तैनात है। Sri Lanka के पूर्व राष्ट्रपति Ranil Wickremesinghe गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, यह कंपनी कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में काम करती है। इसमें ड्रिप सिंचाई प्रणाली, कांटेदार तार, चेन लिंक, आरसीसी बाड़ के खंभे, सौर जल पंप…
सुकमा। जिले में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार को कुल 20 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। इनमें 1 एसीएम, 4 पार्टी सदस्य और 15 अग्र संगठन के सदस्य हैं। दिल्ली में बाढ़ से 10 हजार लोगों का रेस्क्यू, राहत शिविरों में शिफ्ट किए गए प्रभावित पुलिस के मुताबिक, सरेंडर करने वालों में एक महिला नक्सली भी शामिल है, जो पीएलजीए बटालियन की सक्रिय हार्डकोर सदस्य रही है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में से 2 पर ₹8-8 लाख, 1 पर ₹5…
बलरामपुर। जिले के ग्राम पंचायत विश्रामनगर अंतर्गत धनेशपुर में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। लुत्ती जलाशय का बड़ा हिस्सा टूट जाने से नीचे बस्ती में पानी का सैलाब उतर आया। इस दौरान दो मकान चपेट में आ गए और एक ही परिवार के छह सदस्य सहित कुल सात लोग बह गए। भारत पर ट्रंप प्रशासन की नीति बड़ी गलती : अमेरिकी विशेषज्ञ मियर्शीमर हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर कलेक्टर राजेंद्र कटारा और पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर प्रशासनिक अमले के साथ देर रात ही मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह से…
बलरामपुर। जिले के तातापानी से लगे लुत्तीसढ़सा गांव में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां करीब 11 बजे पुराना मिट्टी का बांध टूटकर बह गया। अचानक आए इस हादसे में निचले इलाके के चार घर बाढ़ की चपेट में बह गए। इन घरों में रह रहे 8 लोग पानी में बह गए, जिनमें से दो की डेड बॉडी बरामद हो चुकी है, जबकि 6 लोग अब भी लापता हैं। CG NEWS: सुसाइड कर रही युवती को युवक ने बचाया, कूदने ही वाली थी पुल से घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच…
नई दिल्ली। अमेरिका के मशहूर सांसद और भारतीय मूल के नेता आरओ खन्ना ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप अपनी नोबेल शांति पुरस्कार की महत्वाकांक्षा के चलते भारत-अमेरिका के दशकों पुराने रिश्तों को कमजोर कर रहे हैं। यूएस-इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष खन्ना ने कहा कि ट्रंप द्वारा भारत पर 50% का भारी-भरकम टैरिफ लगाया गया है, जिससे दोनों देशों के बीच पिछले 30 सालों से किए गए प्रयासों पर पानी फिर रहा है। गणेश पंडाल के पास बैलों की भिड़ंत से मची भगदड़, मासूम समेत चार लोग घायल खन्ना ने चेतावनी दी…
दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान (205 मीटर) के ऊपर 206 मीटर पर बह रही है। वजह है कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। दिल्ली में निचले इलाकों से 10 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। कई इलाकों में घुटने से ऊपर तक पानी भरा है। स्कूलों को ऑनलाइन क्लास के आदेश हैं। हरियाणा में झज्जर, हिसार, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला समेत अन्य जिलों के 200 से ज्यादा स्कूल बंद हैं। पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर, बठिंडा समेत 23 जिलों में अब भी बाढ़ के हालात हैं। 1400 गांवों के 3 लाख से…
मेष राशि– आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आज किसी खास व्यक्ति से आपको सरप्राइज मिल सकता है. आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपके बॉस भी आपकी तरक्की से खुश नजर आएंगे. वृषभ राशि- आज संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है. शादीशुदा लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है. मिथुन राशि- आज आवेग में आकर कोई फैसला न लें. इमोशनल फीलिंग्स को दबाकर रखें. आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है. आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है. कर्क राशि– आज आपको…
गरियाबंद। ट्रांसजेंडर श्री गणेशोत्सव समिति छुरा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेशोत्सव के अवसर पर भव्य डीजे डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश जी की आरती से की गई, जिसे आमंत्रित अतिथियों द्वारा संपन्न किया गया। ट्रांसजेंडर श्री गणेशोत्सव समिति छुरा द्वारा डीजे डांस इस अवसर पर ट्रांसजेंडर सहित दूर दराज से आये कलाकार और नगर के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में नगर पंचायत के पार्षद हरीश यादव जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कहा कि यह आयोजन बीते चार-पांच वर्षों से निरंतर हो रहा है,…
CG breaking: गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 8 गौवंश की तस्करी कर रहे 3 गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। फिंगेश्वर में 3 गौ तस्कर गिरफ्तार कब्जे से 8 गौवंश बरामद फिंगेश्वर पुलिस ने उनके कब्जे से 8 गौवंश भी बरामद किए हैं, जिन्हें बेहद अमानवीय और क्रूरता से पिकअप वाहन में भरकर ओडिशा ले जाया जा रहा था। यह कार्रवाई गौ-रक्षकों की सक्रियता और पुलिस की तत्परता से संभव हो सकी। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि छुरा मार्ग के नागझर इलाके से एक पिकअप वाहन में अवैध…
नई दिल्ली। अमेरिका के मशहूर अंतरराष्ट्रीय संबंध विशेषज्ञ और यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के प्रोफेसर जॉन मियर्शीमर ने ट्रंप प्रशासन की भारत नीति को गंभीर भूल करार दिया है। उनका कहना है कि रूस से तेल खरीदने पर भारत पर लगाए गए सेकेंडरी टैरिफ नाकाम साबित होंगे और इसका सीधा असर भारत-अमेरिका संबंधों पर पड़ेगा। मियर्शीमर ने चेतावनी दी कि इस कदम से अमेरिका और भारत के रिश्तों को गहरी चोट पहुंची है और भारत अब अमेरिका से दूरी बनाता दिख रहा है। उन्होंने कहा, “यह हमारी ओर से बहुत बड़ी गलती है। यह विश्वास करना मुश्किल है कि आखिर यहां…
कोरबा। शहर के बीचों-बीच नगर निगम और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपनी पत्नी की सड़क पर सरेआम पिटाई कर दी। यह घटना राहगीरों की नजरों के सामने हुई, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। घटना का पूरा वीडियो एक कार चालक ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक और युवती का प्रेम विवाह हुआ था, लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच आपसी अविश्वास और शक की वजह से विवाद लगातार होते रहे। बताया…
पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश जारी है। पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर समेत 12 जिले एक हफ्ते से बाढ़ की चपेट में हैं। CG khabar: गरियाबंद ऋषि पंचमी पर नागों की अद्भुत पूजा – अनोखी परंपरा ने खींचा लोगों का ध्यान राज्य में 1,312 गांवों के 2.56 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अब तक 29 लोगों की मौत हो गई है। भिवानी, हिसार, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में आज कुछ स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। गुरुग्राम के दफ्तरों में कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी किए गए…
रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 30 अगस्त, रविवार को पंडरी तराई मंडी गेट इलाके से एक व्यक्ति की बाइक चोरी होने की घटना सामने आई। देर रात घर के बाहर खड़ी बाइक को चोरों ने आसानी से उठा लिया। भारत पर आज से लागू होगा 50% अमेरिकी टैरिफ, किन सेक्टर पर होगा असर, कौन से सेक्टर अभी सेफ घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की वारदातें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई…
रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में संचालित सरकारी शराब दुकानों में मिलावटी और बिना होलोग्राम वाली शराब मिलने का मामला गंभीर रूप से तूल पकड़ चुका है। विभाग की कार्यप्रणाली और प्लेसमेंट एजेंसी की संलिप्तता ने इस पूरे खेल की गंभीरता को उजागर किया है। छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जांच में सामने आया कि BIS प्लेसमेंट एजेंसी के उच्च पदस्थ अधिकारी, सुपरवाइजर और सेल्समैन सीधे तौर पर मिलावटी और बिना होलोग्राम शराब बेचने में शामिल पाए गए हैं। कई दुकानों से जब्त बोतलों में गुणवत्ता की…
पटना।’ बिहार के दरभंगा में 27 अगस्त को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM मोदी की मां को गाली दी गई। 7वें दिन PM मोदी ने सामने आकर गाली देने का जवाब दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा, ‘बिहार में कुछ दिन पहले जो कुछ हुआ उसकी मैंने कल्पना नहीं की थी। बिहार में कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं। ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं ये देश की मां-बहन, बेटी का अपमान है।’ रायपुर में चरित्र संदेह पर पति ने पत्नी की हत्या, अभनपुर क्षेत्र में मची…
सुकमा, 2 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात केरलापाल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान पदाम पोज्जा और पदाम देवेंद्र के रूप में हुई है, जो सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा गांव के निवासी थे। डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके की जमानत याचिका खारिज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने दोनों ग्रामीणों को पहले अगवा किया और फिर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।…
जगदलपुर. देशभर में वोट चोरी को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है और “वोट न्याय यात्रा” के जरिए राज्यों में माहौल बना रही है. अब छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस वोट चोरी का दावा कर रही है. कर्नाटक, बिहार, महाराष्ट्र की तरह छत्तीसगढ़ में वोट चोरी का दावा किया जा रहा है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस जल्द तथ्यों के साथ इसका खुलासा करेगी. अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी : PCC चीफ बैज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी किया है. इसमें उन्होंने दावा किया है कि बिहार, महाराष्ट्र और हरियाणा…
बेमेतरा। जिले के बेरला थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई लूट की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। कुसमी स्थित एक पेट्रोल पंप के मैनेजर धनेश तिवारी से बदमाशों ने बैंक के बाहर एक लाख 75 हजार रुपए से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। पूरी घटना बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप के खिलाफ जेक सुलिवन का बड़ा आरोप जानकारी के मुताबिक, धनेश तिवारी रोज की तरह पेट्रोल पंप से जुड़े लेन-देन के लिए नकदी लेकर…
नई दिल्ली।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया-2025 का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘दुनिया भारत पर भरोसा करती है। दुनिया भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है।’ पीवी सिंधु ने वर्ल्ड नंबर-2 खिलाड़ी को दी मात, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में अंतिम 8 में बनाई जगह PM ने कहा- सेमीकंडक्टर की दुनिया में कहा जाता है कि ऑयल ब्लैक गोल्ड था, लेकिन चिप्स डिजिटल डायमंड हैं। हमारी पिछली सदी को तेल ने आकार दिया था। दुनिया का भविष्य तेल के कुएं से तय होता…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के साथ एक दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे और प्रदेश से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। मोदी, पुतिन और चिनफिंग की जबरदस्त केमिस्ट्री… भारत की कूटनीति से ट्रंप को संदेश, पाकिस्तान परेशान इससे पहले सीएम साय ने आज सुबह सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करते हुए किसानों के लिए बड़ी राहत की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के सहयोग से…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 सितंबर से बारिश की गतिविधियां और तेज़ होंगी। कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। Breaking news: NH-130C तेज रफ्तार कार बन सकता…
डौंडी। डौंडी थाना क्षेत्र के सनसनीखेज दुष्कर्म और आर्थिक शोषण मामले में आरोपी बीजापुर डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को जिला अदालत से राहत नहीं मिली है। अदालत ने पीड़िता की गवाही और प्रस्तुत दस्तावेजी साक्ष्यों को गंभीर मानते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। ‘ये रिश्ता तो…’, भारत-चीन और रूस की दोस्ती से ‘घबराए’ ट्रंप; टैरिफ को लेकर अपने फैसले पर क्या कहा? पीड़िता, जो सीएएफ की महिला आरक्षक है, ने न्यायालय में खड़े होकर वर्षों तक झेले गए अत्याचार और दर्दनाक घटनाओं को विस्तार से बताया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर लंबे…
नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुलिवन का कहना है कि ट्रंप ने अपने परिवार के पाकिस्तान के साथ व्यापारिक हितों को साधने के लिए भारत जैसे बड़े लोकतंत्र के साथ दशकों पुराने रिश्तों को दांव पर लगा दिया। सुलिवन ने इसे अमेरिका के लिए “बड़ा रणनीतिक नुकसान” बताया। उन्होंने कहा कि भारत के साथ मजबूत संबंध चीन जैसे खतरों से निपटने के लिए बेहद अहम हैं। IAS से हीरो और फिर बने राजनेता, गांव के इस शख्स ने हर बार चुनी नई राह, नौकरी,…
मेष राशि– मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. मन परेशान हो सकता है. आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी. इस समय धन का खर्च सोच-समझकर ही करें. व्यापार में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें. लवर के साथ समय व्यतीत करेंगे. वृषभ राशि– वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा कहा जा सकता है. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा. पिता का साथ मिलेगा. परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. विभिन्न स्तोत्रों से धन लाभ होगा. मिथुन राशि–…
CG – रायपुर जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। NGT के अंतर्गत रेत, गिट्टी एवं मुरम के साथ 13 हाईवा जब्त कर संबंधित थाना क्षेत्रों में रखा गया है। रेत, गिट्टी एवं मुरम के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई- 13 हाईवा जब्त खनिज विभाग की टीम ने 31 अगस्त और 1 सितम्बर की दरम्यानी रात आरंग, नयापारा, माना एवं विधानसभा क्षेत्र में नाकेबंदी कर जांच-पड़ताल की। इस दौरान रेत से भरे 8 हाईवा, मुरम से लदे 2 हाईवा तथा गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 3 हाईवा जब्त किए…

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com
मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Disclaimer
khabarbharat36.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..