Author: Khabar bharat 36
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्य के प्रति लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया है। एक सख्त आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि लगातार गैर-हाजिर रहने वाले कर्मचारियों का न सिर्फ वेतन काटा जाएगा, बल्कि उनकी सेवा भी समाप्त की जा सकती है। आदेश पत्र में बताया गया है कि पूर्व के निर्देशों के बावजूद अधिकांश जिलों में एनएचएम के अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यालयों में नहीं पहुंच रहे हैं। विभाग ने इस लापरवाही को ‘लोकहित के विरुद्ध’ और ‘अनुचित’ करार दिया है, क्योंकि इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर सीधा असर…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार दोपहर जापान में कहा कि चीन के साथ मजबूत संबंध महत्वपूर्ण हैं और इससे क्षेत्रीय शांति और समृद्धि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा साथ ही वैश्विक अर्थव्यवस्था में स्थिरता आएगी। पीएम मोदी दिल्ली और टोक्यो के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए जापान की दो दिवसीय यात्रा पर हैं और इस दौरान वे चार कारखानों का दौरा करेंगे, जिनमें से एक ई10 शिंकानसेन बुलेट ट्रेन का प्रोटोटाइप बना रहा है, जिसे भारत खरीदना चाहता है। इसके अलावा वे रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और व्यवसाय से संबंधित समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर भी करेंगे। Aaj Ka Rashifal 25…
बीजापुर। नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी वारदात को अंजाम देते हुए एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना बीजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर की है। मृतक की पहचान सुरेश कोरसा (27 वर्ष), पिता लछु कोरसा, निवासी ग्राम मनकेली के रूप में हुई है। CG breaking: अमाड़ ग्राम पंचायत के ग्रामीण बरसात में बेहाल: पुल–पुलिया नहीं, हर साल पानी में फंस जाती है जिंदगी जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में युवक को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, घटनास्थल से नक्सलियों…
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत ब्रिक्स के कई देशों पर भारी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। भारत पर उन्होंने 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया। इस बीच ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट ने हलचल मचा दी है। दरअसल, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपने चीन के साथ व्यापार युद्ध की शुरुआत की थी, उसी समय चीन भारत के साथ शांतिपूर्ण तरीके से अपना संबंध सुधारने की कोशिश में लग गया। चीन के राष्ट्रपति का सीक्रेट लेटर रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन ने जनवरी फरवरी…
रायपुर। नीति आयोग ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में “Fostering Mentorship in Education: A Pathway to Equity” विषय पर राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की भावना को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा व्यवस्था को अधिक न्यायपूर्ण और समावेशी बनाने में मेंटोरशिप की भूमिका पर गहन विचार-विमर्श कर राष्ट्रीय फ्रेमवर्क तैयार करना है। कार्यशाला में विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और हितधारकों ने शिक्षा में समानता लाने, ड्रॉपआउट दर कम करने और युवाओं को अवसरों से जोड़ने के लिए अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। भारत के इस पड़ोसी देश में जेल से भाग गए…
रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पति ने चरित्र संदेह के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी पति का नाम मुकेश सेन है, जिसने अपनी पत्नी प्रियंका सेन का सिर फोड़कर उसकी जान ले ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। नहीं रहे एक्टर और बीजेपी नेता जॉय बनर्जी, 62 की उम्र में निधन, इन फिल्मों में दिखाया था अभिनय का दम अभनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में इंडिया ब्लॉक के एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय मां के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल की कड़े शब्दों में निंदा की है। गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस की ऐसी हरकतें न सिर्फ शर्मनाक हैं, बल्कि इससे बीजेपी की जीत का रास्ता और मजबूत होता है। उन्होंने इस घटना को देश के लोगों की भावनाओं पर चोट बताया और राहुल गांधी से माफी की मांग की है। भारत पर आज से लागू होगा 50% अमेरिकी टैरिफ,…
नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया है। ये टैरिफ गत बुधवार से लागू हो चुका है। इस बीच ट्रंप के टैरिफ के फैसले को अमेरिका केई लोगों ने गलत ठहराया है। इस बीच अमेरिकी अर्थ शास्त्री रिचर्ड वोल्फ ने तो यहां तक कह दिया कि अमेरिका भारत के खिलाफ दुनिया के सबसे सख्त आदमी की तरह काम कर रहा है, लेकिन ब्रिक्स को पश्चिम का आर्थिक विकल्प बनाने पर जोर देकर वह अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार रहा है। गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 196 किलो ग्राम गांजा के साथ 4 अंतर्राज्यीय…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एशिया के दी बडी आर्थिक ताकतों चीन और जापान की यात्रा पर हैं। भारतीय उत्पादों पर अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ और संबंधों में तनाव के बीच पूरी दुनिया की निगाहें पीएम मोदी इस यात्रा पर हैं। आइये जानते हैं कि पीएम मोदी की दो देशों की इस यात्रा को भारत के हितों और भू-राजनीतिक परिदृश्य के लिहाज इतनी प्रमुखता क्यों दी जा रही है? CG: सियोल में CM विष्णुदेव साय ने ATCA के चेयरमैन से की मुलाकात मैन्यूफैक्चरिंग में उछाल ला सकता है जापानी निवेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले जापान जाएंगे। भारत और जापान…
Chhattisgarh politics 2025 : । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय Chhattisgarh Chief Minister Vishnudev Sai के कामकाज को लेकर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इंडिया टुडे–C Voter के Mood of the Nation (MOTN) सर्वे के मुताबिक, अगस्त 2025 में प्रदेश के 41.9% उत्तरदाता उनके काम से संतुष्ट पाए गए। यह आंकड़ा फरवरी 2025 के 39% से बढ़कर आया है। यानी बीते छह महीनों में उनकी लोकप्रियता में करीब 2.9 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है। बड़े राज्यों में दूसरा स्थानबड़े राज्यों की श्रेणी में मुख्यमंत्री साय संतुष्टि रेटिंग के मामले में दूसरे स्थान पर रहे हैं। इस सूची…
रायपुर: अगर आप इस आरोपी के चेहरे को देखकर इसके मासूम होने का अंदाजा लगा रहे हैं तो आप गलत है, इस मासूमियत के पीछे के कारनामे आप सुन लेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे… ये ‘मासूम’, कितना शातिर है इसका अंदाजा इसी बात से लगा लीजिए कि 4 साल से रायपुर पुलिस भी इसे नहीं पकड़ पाई और दो बार पकड़ा भी तो ये फरार हो गया, इसमें एक बार ये पुलिस की गाड़ी से हथकड़ी समेत पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट कर भाग गया था. लेकिन अब फरार डकैती के आरोपी धनी राम घृतलहरे को आखिरकार रायपुर पुलिस ने…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. झारखंड जेल में बंद शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को प्रोडक्शन वारंट पर बुधवार देर रात रायपुर लाया गया. यह दोनों आरोपी ओम साईं बेवरेज कम्पनी के डायरेक्टर हैं. ईओडब्ल्यू की टीम शुक्रवार को दोनों आरोपियों को रायपुर विशेष कोर्ट में पेश करेगी. कोर्ट से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लेने का आवेदन किया जा सकता है.
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की उपस्थिति को अब पूरी तरह डिजिटल बनाने की कवायद की जा रही है। इसी कड़ी में विभाग ने हाल ही में आदेश जारी कर सभी शिक्षकों को VKS मोबाइल एप डाउनलोड कर उसमें प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन इस आदेश का प्रदेशभर में शिक्षक संगठनों और शिक्षकों ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया है। शिक्षकों का निजी मोबाइल से सरकारी काम का विरोध शिक्षक इदरीश खान ने इस आदेश पर सख्त आपत्ति जताते हुए कहा कि— “हम शिक्षक अपने निजी मोबाइल का उपयोग व्यक्तिगत कार्यों और पारिवारिक जरूरतों…
Ganeshotsav 2025: गणेशोत्सव की शुरुआत साल 2025 में 27 अगस्त से हो चुकी है। इस दिन बप्पा के कई भक्त घर में गणपति स्थापित करते हैं। वैसे तो पारंपरिक रूप से बप्पा को 10 दिनों तक घर में स्थापित किया जाता है और उसके बाद अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन होता है। हालांकि कुछ लोग डेढ़, तीसरे, पांचवे और सातवें दिन में भी गणपति विसर्जन करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि अनंत चतुर्दशी से पहले जो लोग गणपति विसर्जन करने वाले हैं उन्हें किस शुभ मुहूर्त में ऐसा करना चाहिए। Aaj Ka Rashifal 29 August…
Aaj Ka Rashifal 29 August 2025: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 13 मिनट तक ब्रहम योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 39 मिनट तक स्वाति नक्षत्र रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज सूर्य षष्ठी व्रत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल। मेष राशि आज का राशिफल (29 अगस्त 2025) आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव लेकर आयेंगें, जिसकी वजह से आपको बड़ा लाभ होगा। आपकी कोशिशों…
नई दिल्ली। Google ने अपनी नई Pixel 10 सीरीज भारत में लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL शामिल हैं। इन तीनों फोन की आज से पहली सेल शुरू हो गई है। कंपनी का दावा है कि इस बार हार्डवेयर के साथ-साथ सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी लंबा मिलेगा। Google के तीन शानदार 5G स्मार्टफोन की सेल शुरू Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL डिस्प्ले : Pixel 10 Pro में 6.3 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले, वहीं Pro XL में 6.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। रिफ्रेश रेट :…
CG breaking: गरियाबंद जिले के पांडुका थाना क्षेत्र में घटी दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डूबो दिया है। 7 वर्षीय मासूम अर्पित यादव के शव का नहर से मिलना न केवल उसके परिवार के लिए, बल्कि पूरे गांव और आसपास के इलाकों के लिए असहनीय दुख का विषय बन गया। तीजा जैसे पावन पर्व के दिन जब हर घर में हंसी-खुशी का माहौल होना चाहिए था, उसी दिन इस मासूम की लापता होने की खबर ने गांव को शोकाकुल कर दिया। मासूम अर्पित की मौत से पसरा मातम, नहर से मिला 7 वर्षीय बच्चे का…
पेरिस में खेले जा रहे बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में 28 अगस्त को भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। पीवी सिंधु ने चीन की वर्ल्ड नंबर-2 खिलाड़ी झी यी वांग को सीधे सेटों में मात देने के साथ महिला सिंगल्स के अंतिम 8 में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। सिंधु के लिए ये काफी बड़ी जीत भी है क्योंकि उन्होंने साल 2019 में इस खिताब को जीता था तो वहीं साल 2021 के बाद पहली बार क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्की करने में कामयाब हो पाई हैं। CG:पेड़ में…
बिलासपुर: बिलासपुर-सकरी रोड पर बीती देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर पेड़ से चिपक गई और उसमें सवार चारों लोग घंटों तक अंदर फंसे रहे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर से कार को काटकर सभी को बाहर निकाला। इलाज के दौरान कार चालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार, घुरू निवासी रामेश्वरी मानिकपुरी और बेलतरा के धौंरा मोड़ की…
न्यू वेब स्टोरी: आजकल न्यू वेब स्टोरी की डिजिटल दुनिया में खबरें पढ़ने और जानकारियाँ हासिल करने के तरीकों में तेजी से बदलाव हो रहा है। पहले जहां अखबार और टीवी ही मुख्य स्रोत हुआ करते थे, वहीं अब वेब स्टोरी (Web Story) का चलन तेजी से बढ़ रहा है। खासकर गूगल ने जबसे Web Stories को लॉन्च किया है, तबसे यह न्यू वेब स्टोरी (New Web Story) फॉर्मेट न केवल न्यूज़ वेबसाइट बल्कि ब्लॉगर्स और डिजिटल मार्केटिंग के लिए भी वरदान बन चुका है। वेब स्टोरी क्या है? वेब स्टोरी एक तरह का विजुअल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट है, जिसमें फोटो, छोटे वीडियो, टेक्स्ट…
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 16 हजार से ज्यादा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी बीते 18 अगस्त से अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. मोदी की गारंटी को आधार बनाते हुए प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है. सरकार की अनदेखी से नाराज कर्मचारियों का हड़ताल आज 11 वें दिन भी जारी है. सूरजपुर बस स्टैंड के पास NHM कर्मचारियों ने नियमितीकरण समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आज सिर मुंडवा कर विरोध प्रदर्शन किया है. CG khabar: गरियाबंद ऋषि पंचमी पर नागों की अद्भुत पूजा – अनोखी परंपरा ने खींचा लोगों…
CG khabar: गरियाबंद जिले का एक ऐसा गांव देवरी जहां ऋषि पंचमी के अवसर पर नागों की पूजा की जाती है। यह परंपरा न केवल गांववासियों के लिए आस्था का प्रतीक है बल्कि दूर-दराज़ के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर इस अद्भुत आयोजन के साक्षी बनते हैं। ऋषि पंचमी पर नागों की अद्भुत पूजा – अनोखी परंपरा गांव की जय सांवरा गुरु पाठशाला में इस दिन विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। परंपरा के अनुसार, गांव के विभिन्न घरों से नागों को एकत्र किया जाता है और उनका सामूहिक पूजन होता है। मान्यता है कि ऋषि पंचमी पर नागदेव की पूजा…
रायपुर: दक्षिण कोरिया के इस सबसे बड़े व्यापार संगठन के साथ CM साय ने बैठक की। उन्होंने आगे बताया, KITA के चेयरमैन जिन सिक युन और वाइस प्रेसिडेंट किम की ह्यून से सार्थक चर्चा हुई। 77,000+ सदस्यों वाले दक्षिण कोरिया के इस सबसे बड़े व्यापार संगठन के साथ, निवेश, तकनीकी सहयोग और स्किलिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। औद्योगिक नीति 2024–30, प्राकृतिक संसाधन, कुशल मानव संसाधन और मजबूत कनेक्टिविटी से छत्तीसगढ़ बना वैश्विक साझेदारी का आदर्श गंतव्य : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में…
गरियाबंद: ऋषि पंचमी पर जिले के देवरी गांव में जहरीले सांपों की शोभयात्रा निकाली गई, जिसे देखने अंचल के हजारों लोग पहुंचे थे. जानकारी के मुताबिक, इस गांव में सांवरा समिति के लोग घरों में सांप निकलने पर उन सांपों को संरक्षित करने के लिए पकड़ते हैं और ऋषि पंचमी पर पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा निकालते हैं. फिर सुरक्षित जंगलों में छोड़ देते हैं. हर साल की तरह इस बार भी सांवरा समिति ने यह विशेष आयोजन किया. परंपरा के अनुसार, घरों और खेतों में निकलने वाले जहरीले सांपों को ग्रामीण सुरक्षित तरीके से पकड़ते हैं. इन्हीं सर्पों की पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा…
दंतेवाड़ा: बस्तर संभाग में पिछले तीन दिनों से मूसलाधार बारिश आई बाढ़ से दंतेवाड़ा जिले में 100 से ज्यादा गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट चुका है। 200 से ज्यादा मकान ढह गए। पनेड़ा के पास नेशनल हाईवे के पास पुल का अप्रोच बह जाने से करीब 20 घंटों तक यहां आवाजाही बंद रही। वायसेना भी रेस्क्यू में जुटी रही। 2196 लोग राहत शिविर में शिफ्ट किए गए। अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। पुल के दोनों तरफ ट्रक और बसों की लंबी लाइन लग गई। दंतेवाड़ा नगर समेत आस-पास के गांवों में कुल करीब 50 करोड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार भारी बारिश से आई बाढ़ के चलते कई गांवों के मुख्यालयों से संपर्क टूट चुके हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के कलेक्टरों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और राहत कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत हेतु आवश्यक सामग्री व राहत राशि का तत्काल…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक और बड़ा एक्शन लिया है. झारखंड की जेल में बंद आरोपियों अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है. दोनों आरोपी ओम साईं बेवरेज कंपनी के डायरेक्टर बताए जा रहे हैं. जांच एजेंसी की टीम उन्हें झारखंड से लेकर रवाना हो चुकी है और शुक्रवार को इन्हें विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा. ईओडब्ल्यू ने पेश किया छठवां चालान इससे पहले, 26 अगस्त को रायपुर स्थित विशेष अदालत में EOW ने छठवां अभियोग पत्र दाखिल किया…
Parivartini Ekadashi 2025: परिवर्तिनी एकादशी एकादशी के दिन भगवान विष्णु शयन करते हुए करवट बदलते हैं। इसलिए भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है। इस एकादशी को भारत के कई इलाकों में पार्श्व एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि साल 2025 में परिवर्तिनी एकादशी कब मनाई जाएगी और इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा। नाबालिग बेटी गर्भवती हुई तो परिजनों के उड़े होश, दरिंदा पुलिस की पकड़ में परिवर्तनी एकादशी तिथि और पूजा मुहूर्त हर वर्ष भाद्रपद माह के…
रामानुजगंज : रामानुजगंज थाना क्षेत्र में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब परिजनों को पता चला कि नाबालिग गर्भवती है। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया…
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के रहवासियों को बीते 6 साल 5 माह से बिजली उपभोक्ताओं को चार सौ यूनिट तक की खपत पर सीधे पचास प्रतिशत की छूट मिल रही थी. इसलिए उनका बिल आधा आता था. अब सरकार ने एक अगस्त से छूट को समाप्त कर दिया है, जिसका असर सितबंर में हाथ में आने वाले बिजली बिल में दिखेगा. उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 558 से 1223 रुपए अधिक बिजली बिल का भुगतान करना होगा. राज्य सरकार द्वारा 1 मार्च 2019 से घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 400 यूनिट तक बिजली की खपत करने पर सीधे 50 प्रतिशत की छूट दी जा…
खैरागढ़: जिले में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने गांव का माहौल बिगाड़ दिया है। पुलिस की तत्परता से हालात काबू में आए। घटना के बाद आधी रात को एसपी लक्ष्य शर्मा द्वारा बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। CG: भिखारी के घर चोरों का धावा, ढाई लाख कैश पार दरअसल बुधवार की रात खैरागढ़ जिले के ग्राम कोड़ेनवागांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश हिंसक टकराव में बदल गई। जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र साहू और नरेंद्र साहू ने प्रेम विवाह को लेकर मनमुटाव के चलते दुलरू साहू और उसकी बेटी…
बालोद: भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली बुजुर्ग महिला के घर से 2 लाख 54 हजार रुपए की चोरी का मामला सामने आया है. महिला तीज पर्व मनाने गई थी. इस दौरान अज्ञात चोर ने सूने मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पूरा मामला देवरी थाना क्षेत्र के नाहंदा गांव का है. पीड़ित महिला की शिकायत पर देवरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, महिला अमृत वैष्णव ने भीख मांगकर 4 हजार जुटाए थे. साथ ही अपने मकान का एक हिस्सा बेचकर 2 लाख 50 हजार रुपए घर पर रखा था.
रायपुर : एपीएल राशन कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर है। जो हितग्राही एक साथ तीन माह का राशन नहीं ले पाए थे उन्हें एक बार फिर से मौका दिया जा रहा है। ऐसे लोगों के लिए पोर्टल खोलने की तैयारी की जा रही है, ताकि उनकी इंट्री हो सके। सरकारी छुट्टी खत्म होने के बाद इसका आदेश जारी किया जा सकता है। पोर्टल लॉक होने की वजह से ऐसे लोगों को राशन नहीं मिल पाया था। रायपुर समेत कई जिलों में इस तरह के राशन कार्ड वाले थे इसलिए सरकार ने एपीएल कार्ड वालों को यह सुविधा दे रही है। अफसर…
Aaj Ka Rashifal 28 August 2025: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि गुरुवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 18 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 44 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद स्वाती नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज ऋषि पंचमी व्रत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल। मेष राशि आज का राशिफल (28 अगस्त 2025) आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप सबसे पहले पेंडिंग कार्यों को पूरा करेंगे, जिससे आपको अन्य कार्यों के लिए भी…
दुर्ग: जिले के नगपुरा चौकी क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. प्रेमिका से अवैध संबंध बनाने और मिलने-जुलने में उनका पति आड़े आ रहा था. इसके चलते युवक ने शराब पिलाकर प्रेमिका के पति की हत्या की थी. पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान सरस्वती नगर निवासी धनेश ठाकुर के रूप में हुई है. पत्नी अंजनी ठाकुर और पड़ोस में रहने वाले आशिक छोटू उर्फ हरपाल सिंह के बीच अवैध संबंध था. 22 अगस्त को हरपाल सिंह ने नगपुरा के आंवला बगीचा ले जाकर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए बोली लगाने के लिए युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। दावेदारी के लिये बोली जमा करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त है। IOA अगले 48 घंटे में प्रक्रिया पूरी कर सकता है। कॉमनवेल्थ गेम्स की आमसभा नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्लास्गो में मेजबान देश पर फैसला लेगी। कनाडा के वित्तीय कारणों से पीछे हटने के बाद भारत की मेजबानी की संभावना प्रबल हो गई है। कैबिनेट बैठक के बाद जारी PIB के बयान में कहा गया कि भारत की ओर…
बस्तर: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की सीमा के पास बुधवार को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच 8 घंटे तक मुठभेड़ चली. जवानों ने 3 महिला और 1 पुरुष नक्सली को ढेर कर बड़ी सफलता हासिल की है. मौके से एसएलआर, इंसास समेत चार हथियार भी बरामद किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, जवानों को गट्टा दलम, कंपनी नंबर 10 और गढ़चिरौली डिवीजन के अन्य माओवादी कोपरशी वन क्षेत्र (गढ़चिरौली-नारायणपुर बॉर्डर) में छिपे होने की गोपनीय सूत्रों से सूचना मिली थी. इसके बाद तलाशी अभियान के लिए गढ़चिरौली पुलिस की C-60 यूनिट और CRPF की QAT टीम रवाना…
ढाका: भारत के पड़ोसी देश से 2700 से ज्यादा कैदी जेल से फरार हो गए। इनमें से करीब 700 कैदी कई महीने गुजर जाने के बाद अब तक वापस नहीं आए हैं। इससे जेल प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। भागने वाले कैदियों में खूंखार आतंकवादी और शातिर अपराधी भी शामिल हैं। यह घटना बांग्लादेश की है। कैसे भागे कैदी बांग्लादेश की जेल प्रणाली को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। देश के शीर्ष जेल अधिकारी ने बताया है कि जुलाई 2024 में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ शुरू हुए व्यापक विरोध और हिंसा के दौरान करीब 2,700…
नई दिल्ली: सिनेमा की चमक दमक हर किसी को अपनी ओर खींच लेती है. बहुत से लोग इसका हिस्सा बनने का सपना देखते हैं, लेकिन हर किसी को मौका नहीं मिलता. और, कुछ ऐसे होते हैं जो दूसरी फील्ड में भी भरपूर नाम कमाते हैं और सिनेमा का भी चमकता हुआ सितारा बन जाते हैं. आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने न सिर्फ आईएएस की कठिन परीक्षा पास की, बल्कि सिनेमा और राजनीति में भी अपनी पहचान बनाई. ये शख्स हैं के शिवराम, जिनकी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगती. CG:…
रायपुर: सियोल में CM विष्णुदेव साय ने ATCA के चेयरमैन से मुलाकात की। सीएम साय ने X पोस्ट कर बताया, सियोल में ATCA (एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेंटर एसोसिएशन) के चेयरमैन श्री ली जे जेंग और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात हुई। आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, फार्मा और टेक्सटाइल के क्षेत्र की 60 से अधिक कंपनियों का यह बड़ा नेटवर्क है। मैंने उन्हें भारत दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ आने और हमारी निवेशक-अनुकूल नीति के अंतर्गत निवेश, सहयोग के अवसरों पर चर्चा करने हेतु आमंत्रित किया।
रायपुर: राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति मिली है. इसका आदेश आज गृह मंत्रालय भारत सरकार ने जारी किया. आदेश में कहा गया है कि इन अधिकारियों को छत्तीसगढ़ कैडर में सात रिक्त पदों पर नियुक्त किया गया है. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 26 अगस्त 2025 को चयन सूची 2024 को मंजूरी दी थी. यह सूची चयन समिति की बैठक में 6 अगस्त 2025 को तैयार की गई थी. इस सूची के अनुसार राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को आईपीएस में पदोन्नत किया गया है. ये हैं आईपीएस बनने होने…
रायपुर: सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, रायगढ़ की पुण्यभूमि, हमारी सांस्कृतिक धरोहर और कलाओं से परिपूर्ण है। यह वही धरती है जहाँ महाराजा चक्रधर सिंह जी ने भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य को नई पहचान दी और रायगढ़ को कला की राजधानी बना दिया। चक्रधर समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि परंपरा, इतिहास और कलाओं की सुंदरता को अनुभव करने का एक अद्भुत अवसर है। गणेशोत्सव की परंपरा से जुड़ा यह आयोजन आज भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की लय और माधुर्य से दुनिया को मंत्रमुग्ध करता है। महाराजा चक्रधर सिंह के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और समस्त कला-प्रेमियों…
रायपुर: CM विष्णुदेव साय ने 32 श्रद्धालुओं की मौत पर दुःख जताया है, उन्होंने X पोस्ट में लिखा, जम्मू-कश्मीर के माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से हुआ हादसा अत्यंत दु:खद है। इस हादसे में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम के ट्रैक पर लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर बुधवार को 32 हो गया। हादसा मंगलवार को दोपहर 3 बजे पुराने ट्रैक पर अर्धकुमारी…
रायगढ़: रायगढ़ में आए दिन हाथियों का दल जंगल से निकलकर रोड पर देखा जाता है। जहां एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दल का एक बड़ा हाथी बाइक सवार युवकों को दौड़ाते देखा गया। जिसका वीडियो अब वायरल होने लगा है। रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा रेंज के 26 हाथियों का दल नवापारा-टेंडा के जंगल में विचरण कर रहा है। जहां मंगलवार की शाम को जंगल के रास्ते से दो युवक बाइक से गुजर रहे थे। Ganesh Chalisa : गणेश चतुर्थी पर जरूर पढ़ें गणेश चालीसा, जय जय जय गणपति गणराजू, मंगल भरण… तभी उन्होंने नवापारा से भेंगारी मार्ग की…
Shree Ganesh Chalisa : आज गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन से गणेशोत्सव की शुरुआत हो जाती है जो 10 दिनों बाद अनंत चतुर्दशी को समाप्त होता है। ये पर्व भगवान गणेश के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। इसे गणेश चौथ के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा कई जगहों पर इसे विनायक चतुर्थी भी कहते हैं। इस त्योहार को घरों और सार्वजनिक पंडालों में भगवान गणेश की मिट्टी की मूर्तियां स्थापित की जाती हैं और फिर उसकी विधि विधान पूजा की जाती है। इस दौरान भक्त गणेश जी को प्रसन्न…
Donald Trump Tariffs Effective from Today : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने की समय सीमा 27 अगस्त से शुरू हो रही है. इसी के साथ भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लागू हो जाएगा. अमेरिका ने 27 अगस्त से भारतीय उत्पादों पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लागू करने की योजना का विवरण देते हुए एक नोटिस जारी किया है, जिससे अमेरिका को भारत के 48 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य के निर्यात पर असर पड़ेगा. बता दें कि अमेरिकी बाजार में प्रवेश करने वाले भारतीय सामान पर वर्तमान में 25 फीसदी शुल्क…
सरगुजा: सरगुजा से एक शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नेत्रहीन नाबालिग को हवस का शिकार बनाया गया है। नाबालिग जब गर्भवती हुई तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक नेत्रहीन नाबालिग लड़की के साथ उसके मामा के दो बेटों से सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपी पिछले 5-6 महीनों से नाबालिग के साथ…
दुर्ग : जिले में अगर आप भी दो पहिया वाहन चला रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. जिलेभर के पेट्रोल पंप पर बुधवार से बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा. ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान जिले में सख्ती के साथ लागू कर दिया गया है. केवल आकस्मिक सेवा, मेडिकल इमरजेंसी और धार्मिक पगड़ी पहनने वाले व्यक्तियों को राहत दी जाएगी. बता दें कि दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सड़क हादसों में कमी लाने और यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के उद्देश्य से सभी पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश जारी किया है. इसी के साथ पेट्रोल पंप संचालकों को…
Aaj Ka Rashifal 27 August 2025: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि बुधवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 8 बजकर 44 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सेदस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल । मेष राशि आज का राशिफल (27 अगस्त 2025) आज आपके लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपको सोने – चाँदी के बिजनेस में बड़ा…
गरियाबंद। मैनपुर के राजापड़ाव क्षेत्र अंतर्गत जरहीडीह नाला में बाढ़ आने से आज क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दिनों में यह नाला हर साल स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत खड़ी करता है, लेकिन इस बार तीज पर्व के दिन लोगों को खासा संकट झेलना पड़ा। राजापड़ाव क्षेत्र अंतर्गत जरहीडीह नाला में बाढ़ आने से फंस गये ग्रामीण जानकारी के अनुसार, आज सुबह महिलाएं पर्व के अवसर पर आसपास घूमने गई थीं, बच्चे कॉलेज जाने निकले थे और कई ग्रामीण ब्लॉक मुख्यालय के काम से रवाना हुए थे। इस दौरान अचानक बाढ़ आ जाने से लोग नाले में फंस गए।…

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com
मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Disclaimer
khabarbharat36.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..