Author: Khabar bharat 36
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली एक जनवरी से लागू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। नए पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति को लेकर सरकार और PHQ दोनों स्तरों पर मंथन जारी है।। इसके लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है और पुराने पुलिस मुख्यालय को पुलिस आयुक्त कार्यालय बनाया जाएगा। ADG/IG रैंक के अधिकारी को कमिश्नर का दायित्व दिया जाएगा और व्यवस्था के लिए 62 अफसर-कर्मियों का नया सेटअप होगा। बता दें कि, कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। कहा जा रहा है कि, इसके लागू होने से बढ़ते अपराध पर अंकुश और तेज…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन को नई दिशा देने की तैयारी पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्र जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना के तहत पर्यटन विभाग और आईआरसीटीसी मिलकर 75 प्रतिशत सब्सिडी वाले आकर्षक टूर पैकेज शुरू करने जा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक धरोहर को और व्यापक स्तर पर दुनिया के सामने लाना है। योजना के तहत रायपुर से चार प्रमुख पैकेज संचालित होंगे। रायपुर सिटी टूर, रायपुर धार्मिक टूर, रायपुर–जगदलपुर सर्किट और रायपुर–सिरपुर–बारनवापारा सर्किट। इनमें एयर-कंडीशन्ड वाहन, हिंदी–अंग्रेज़ी गाइड, भोजन, पानी, स्नैक्स और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। बच्चों को 85% और वयस्कों को 75% तक की…
अंबिकापुर। अंबिकापुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक ने दोस्तों से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं उसने आत्महत्या से पहले वीडियो भी बनाया। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोस्तों से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के शिकारी रोड निवासी परम तिवारी नामक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाया है जिसमें उसने तीन युवकों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम जांच के लिए मौके…
Big offer from LIC: भारतीय जीवन बीमा निगम LIC ने दो नई योजनाएं Protection Plus और Bima Kavach लॉन्च की हैं, जिनमें बीमा के साथ बचत व सुरक्षा दोनों की सुविधा मिलती है, खास बात यह है कि Bima Kavach में पॉलिसीधारक को न्यूनतम 2 करोड़ रुपये तक सम एश्योर्ड दिया जाएगा। LIC की बड़ी पेशकश Protection Plus एक यूनिट-लिंक्ड योजना है जिसमें 18 से 65 वर्ष तक के लोग 10 से 25 साल की अवधि तक निवेश कर सकते हैं, प्रीमियम अवधि 5, 7, 10 या 15 वर्ष तय की जा सकती है, फंड चुनने की आजादी के साथ 5 साल बाद आंशिक…
रायपुर। बिजली बिल हाफ मामले में सरकार जनता को ठग रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली के दाम आधा किया था। कितनी भी खपत हो जनता को 400 यूनिट तक बिजली के दाम में छूट मिलती थी। इस सरकार ने योजना को बंद कर दिया। जब विरोध शुरू हुआ तो फिर जनता को ठगने का काम किया। 200 यूनिट तक बिजली के दाम में छूट मिलेगी वो भी खपत 400 से कम होगी। 400 यूनिट से ज्यादा खपत पूरा बिल लगेगा। यह जनता की कमाई की लूट…
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया, कॉम्पिटिटिव एग्जाम को देखते हुए बहु विकल्पी सवालों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ने बदला 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का पैटर्न माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया, ज्ञानात्मक में 20%, अवबोधात्मक में 25%, अनु प्रयोगात्मक में 25%, विश्लेषणात्मक में 10%, मूल्यांकन में 10% और रचनात्मक में 10% अंक रखा गया है। अब वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में 1-1 अंक का 15 प्रश्न रहेगा। लघु उत्तरीय प्रश्नों में दो अंक का तीन प्रश्न रहेगा।…
नई दिल्ली। Putin State Dinner भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का सोमवार को राष्ट्रपति भवन में शानदार आतिथ्य के साथ स्वागत किया गया। उनकी वापसी से पूर्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उनके सम्मान में भव्य राजकीय रात्रिभोज का आयोजन किया गया। इस विशेष डिनर में भारतीय पारंपरिकता और विविधता को ध्यान में रखते हुए पुतिन को शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा गया, जिसे उन्होंने अत्यंत सराहा। Putin State Dinner दक्षिण भारतीय स्वाद से हुई डिनर की शुरुआत रात्रिभोज की शुरुआत दक्षिण भारतीय पारंपरिक रस्म (सूप) ‘मुरुंगेलाई चारू’ से की गई, जो स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल माना जाता है।…
गरियाबंद। जिला साहू संघ गरियाबंद का बहुप्रतीक्षित सामाजिक निर्वाचन स्थानीय साहू छात्रावास, गरियाबंद में अत्यंत शांति, सौहार्द एवं पूर्णतः लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सम्पन्न हुआ। मतदान स्थल पर सुबह से ही समाजजन उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे और निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।आपको बता दे कि जिला के कुल 358 मतदाताओं के अपना मताधिकार का प्रयोग किया है जिला साहू संघ गरियाबंद का सामाजिक निर्वाचन शांति एवं सौहार्द के साथ सम्पन्न, अध्यक्ष बने प्रवीण साहु इस चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु 3 प्रत्याशी, उपाध्यक्ष पुरुष पद के लिए 4 प्रत्याशी, उपाध्यक्ष महिला पद हेतु 2 प्रत्याशी तथा संगठन सचिव पद के लिए…
कोरबा। जिले में होटल चंदेला के रूम नंबर 207 में युवती की संदिग्ध लाश मिलने से शहर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि होटल के कमरें में लड़की एक युवक के साथ रूकी हुई थी। घटना के बाद से युवक फरार है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर फरार युवक की पतासाजी करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। होटल के कमरे में मिली युवती की संदिग्ध लाश जानकारी के मुताबिक ये मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां संचालित चंदेला होटल में एक युवती की लाश मिलने…
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक युवक ने महिला टेलर को फिजिकल रिलेशन के लिए धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो उसे किडनैप कर लिया जाएगा। इस पर लेडीज टेलर ने पति के साथ खुर्सीपार थाने में मामला दर्ज कराया है। युवक ने महिला टेलर को फोन पर किया डिमांड, कहा जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने उसका फोन नंबर लिया था फिर फोन पर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी कई बार दिन तो…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में सबसे बड़ी बाधा रहे नक्सलवाद का जड़ से उन्मूलन अब साकार होता दिख रहा है। यह सफलता डबल इंजन की सरकार के मजबूत नेतृत्व, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की स्पष्ट नीति तथा हमारे वीर सुरक्षाबलों के साहस, पराक्रम और अटूट संकल्प का सामूहिक परिणाम है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नक्सलवाद आज अपने अंतिम चरण में है और यह छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह का…
रायपुर: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज रायपुर के निजी अस्पताल पहुंचे, जहाँ उन्होंने जिला बस्तर के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ के दौरान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आए घायल पुलिस जवानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। उन्होंने घायल जवानों से घटना की जानकारी ली और दिवंगत हुए उनके साथी जवानों के लिए संवेदना व्यक्त की। उपमुख्यमंत्री ने आईईडी ब्लास्ट में घायल पुलिस जवानों से अस्पताल में की मुलाकात भैरमगढ़ क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस बल के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान आईडी विस्फोट में एएसआई श्री जनार्दन कोर्राम, आरक्षक श्री रमलू हेमला और…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 10 दिसंबर से 13 दिसंबर तक जशपुर जिले के अंतर्गत नगर पंचायत बगीचा में आयोजित होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आमंत्रण के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों का धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर श्री भानु यादव, श्रीमती मुक्ता…
Aaj Ka Panchang 06 December 2025: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 6 दिसंबर, शनिवार का दिन है. आज से पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की स्थिति और दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग. आज का पंचांग- 06 December (Aaj Ka Panchang) तिथि द्वितीया – 09:25 पी एम तक आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय सूर्योदय का समय : 07: 0 ए एम सूर्यास्त का समय : 05: 24 पी एम चंद्रोदय का समय: 06:44 पी एम चंद्रास्त का समय : 08:32 ए एम नक्षत्र : मृगशिरा – 08:48 ए एम तक आज…
Aaj Ka Rashifal 6 December 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। बुध तुला राशि में। सूर्य, शुक्र, मंगल वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं। मेष राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान, व्यापार सबकुछ बढ़ा अच्छा होते जा रहा है। अपनों का साथ होगा। व्यवसाय में नित्य नए सौपान पर चढ़ रहे हैं। एक सुखद खासकर- व्यावसायिक। पीली वस्तु पास रखें। वृषभ राशि- सभ्य साधक की तरह व्यवहार करेंगे। धनार्जन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की…
गरियाबंद, 05 दिसम्बर 2025/ अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 03 दिसम्बर 2025 के अवसर पर सूरजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में जिला गरियाबंद को राज्य का सर्वाेत्तम जिला घोषित करते हुए प्रथम स्थान का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान जिले में दिव्यांगजन कल्याणकारी सेवाओं, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्थाओं के सफल संचालन के आधार पर दिया गया। राज्य स्तरीय समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने गरियाबंद जिले को उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री डी.पी. ठाकुर को सम्मानित किया। गरियाबंद जिला…
तौलाई में गड़बड़ी, धान में नमी एवं समिति में अव्यवस्था पर अधिकारी-कर्मचारियों को लगाई कड़ी फटकार कलेक्टर उइके ने मरौदा के धान खरीदी केन्द्र में पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा पीपुल्स समाचार गरियाबंद गरियाबंद। कलेक्टर बीएस उइके ने आज समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी का निरीक्षण करने धान खरीदी केन्द्र मरौदा पहुंचे। केन्द्र में जारी धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों से किसानों से सुचारू तरीके से धान खरीदी की सुविधाओं का भी मूल्याकंन किया। धान खरीदी केन्द्र में उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान का नमी मापकर देखा, साथ ही धान की…
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में किए गए बड़े फेरबदल के बाद अब पार्टी नए कांग्रेस जिलाध्यक्ष को सक्रिय मोड में लाने की तैयारी कर रही है। इसी क्रम में 41 जिलाध्यक्षों की अहम बैठक शनिवार को राजीव भवन में बुलाई गई है। दिनभर चलने वाली इस बैठक में पहले नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी और फिर आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विचार होगा। नवनियुक्त सभी कांग्रेस जिलाध्यक्ष कल लेंगे शपथ सूत्रों के मुताबिक, 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के विरोध प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को ले जाने की योजना है। इसी को…
रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग एवं आईआरसीटीसी मिलकर मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना के तहत रायपुर और बस्तर में पर्यटकों के लिए विशेष टूर पैकेजों की शुरुआत जल्द ही करने जा रहे हैं। यह पहल प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक विरासत के प्रसार के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के अंतर्गत रायपुर से चार प्रमुख टूर पैकेज संचालित किए जाएंगे, जिनमें रायपुर सिटी टूर, रायपुर सिटी धार्मिक टूर, रायपुर–जगदलपुर सर्किट टूर और रायपुर–सिरपुर–बारनवापारा सर्किट टूर शामिल हैं। प्रत्येक पैकेज में वातानुकूलित वाहन, हिंदी-अंग्रेजी गाइड, भोजन और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे…
महासमुंद। महासमुंद जिले से चोरी की एक वारदात सामने आई है जहां सूने मकान पर चोरों ने धावा बोल दिया और 25 लाख नगदी समेत 1 करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूने मकान पर चोरों ने बोला धावा जानकारी के अनुसार, मामला सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बल्दीडीह का है। यहां निवासरत योगेश अग्रवाल परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए रायपुर गए थे। इस दौरान घर को सूना देख चोरों ने धावा बोलकर 25 लाख नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े। वहीं चोरी…
रायपुर – बिलासपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर अब प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है। इसी के तहत एक बड़ा फैसला लिया गया है। शनिवार और रविवार की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। यानी अब सभी संबंधित विभाग सप्ताहांत में भी काम करेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि विधायक द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय सीमा में हर हाल में तैयार कर प्रस्तुत किए जाएं छत्तीसगढ़ के इस विभाग में शनिवार-रविवार की छुट्टियां रद्द निर्देश में यह भी…
बिलासपुर। सरकारी राशन दुकान में उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराने और ई-केवाईसी सहित अन्य अनियमितताओं पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम ने कोटा के पुडु और मिट्ठू नवागांव, तखतपुर क्षेत्र की जरौंधा शासकीय उचित मूल्य दुकानों को निलंबित कर दिया है। पुडु में राशन दुकान संचालक ने उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी नहीं कराया था। अक्टूबर माह का डीडी जमा नहीं किया और धान खरीदी के लिए आवश्यक पीडीएस बारदाना भी उपलब्ध नहीं कराया था, जिसके चलते दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। 3 सरकारी राशन दुकान को किया निलंबित मिट्ठू नवागांव और जरौंधा की दुकानों…
रायपुर :- छत्तीसगढ़ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम के कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरकनेक्टिविटी का कार्य किया जाएगा। इसी कारण रेल प्रशासन ने छत्तीसगढ़ से चलने वाली 10 लोकल ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ की 10 ट्रेनें कैंसिल रायपुर मंडल के अनुसार 6 से 7 दिसंबर तक 7 पैसेंजर ट्रेनें और 7 से 8 दिसंबर तक 3 पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इससे बिलासपुर, रायपुर और कोरबा के बीच नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। रेलवे प्रबंधन का कहना है कि रेलवे नेटवर्क को आधुनिक…
रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने देवेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया है। इस दौरान थाने में जमकर बवाल हुआ है। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे अमित बघेल के समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई है। देवेंद्र नगर थाने में कार्रवाई के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाने के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जमानत के लिए कर सकते है आवेदन जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अमित बघेल की मां का निधन हो गया है। उनके शव को उनके पैतृक गांव पथरी ले जाया गया है, जहां अंतिम…
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग ने कोरबा संप्रेषण गृह में बच्चों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर वर्णिका शर्मा ने निरीक्षण के दौरान मिली अव्यवस्थाओं और बच्चों से मिली शिकायतों के आधार पर दो दोषी कर्मियों को निलंबित करने की अनुशंसा की है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ किसी भी तरह की क्रूरता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आयोग की अध्यक्ष महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ कोरबा पहुंचीं और संप्रेषण गृह, बालक गृह व बालिका गृह का…
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की मौत हो गई। उन्हें इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जीवन ठाकुर जो कि चारामा के पूर्व जनपद अध्यक्ष थे वन अधिकार पट्टा घोटाले में सजा काट रहे थे। जेल प्रशासन के अनुसार उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लेकिन ठाकुर के परिजनों ने जेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बिना किसी सूचना के ठाकुर को कांकेर से रायपुर…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने बुजर्ग महिला से पहले मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। पूरा मामला जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली का है। आरोपी की पहचान बरपाली गाँव के रहने वाले यशवंत मिरी के रूप में हुई है। 65 साल की पीड़ित बुजुर्ग महिला भी उसी गाँव की रहने वाली है। आरोपी यशवंत मिरी ने महिला को सुनसान जगह का फायदा उठाकर वहाँ उसके साथ मारपीट की। फिर उसके साथ दरिंदगी की। आरोपी ने मारपीट कर की दरिंदगी जानकारी के मुताबिक़, बुजुर्ग महिला सुबह अपने खेत गयी…
गरियाबंद. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला गरियाबंद के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय में 35 प्रकार के विभिन्न रिक्त (संविदा) पदों जैसे स्टॉफ नर्स, कम्युनिटी नर्स, फिजियोथेरेपिस्ट, डेंटल सर्जन, डेंटल असिस्टेंट, एमओ-आयुष, एमओ-आयुष (मेल), एएनएम, स्टॉफ नर्स, कूक कम केयर टेकर, फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर, अटेंडेंट एनआरसी, लैब असिस्टेंट, टेक असिस्टेंट-हियरिंग इंपेयर्ड चिल्ड्रन, लेबोरेटरी टेक्नीशियन, ब्लड बैंक काउंसलर, अटेंडेंट एनपीएचसीई, अकाउंट-एनएचएम, ब्लॉक मैनेजर अकाउंट, एमपीडब्ल्यू इत्यादि रिक्त (संविदा) पदों पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिले में रिक्त पदों की भर्ती जिसका स्क्रूटनी उपरांत पात्र/अपात्र सूची जारी की गई है। दावा आपत्ति निर्धारित प्रारूप में संलग्न कर केवल पंजीकृत डाक/स्पीड…
गरियाबंद. वाटरशेड महोत्सव प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-जलग जलग्रहण विकास इकाई 2.0 अंतर्गत जलग्रहण विकास कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से भारत शासन के निर्देशानुसार गत दिवस देवभोग विकासखण्ड के ग्राम झिरीपानी में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया। वाटरशेड महोत्सव में जनभागीदारी को बढ़ावा वाटरशेड महोत्सव के दौरान जलग्रहण समिति झिरीपनी में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनभागीदारी कप 2026 एवं सोशल मीडिया कॉम्पीटीशन की जानकारी परियोजना में कार्यरत श्री महेन्द्र कुमार सिन्हा एवं श्री अविनाश कुमार के द्वारा दिया गया। जल संरक्षण एवं भूमि संरक्षण जलग्रहण विकास कार्यों में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार,…
रायपुर।अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह का आयोजन आज पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल श्री रमेन डेका ने की। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य डॉ. दिवाकर नाथ वाजपेयी उपस्थित रहे। समारोह में 64 शोद्यार्थियों को शोध उपाधि, 92 गोल्ड मेडल एवं 36950 स्नातक एवं स्नातकोत्तर उपाधि दी गई। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्नातक…
रायपुर 04 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा द्वारा पं. गिरिजा शंकर मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुरा में भोपाल गैस त्रासदी को समर्पित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वैज्ञानिक दृष्टि, औद्योगिक सुरक्षा और नागरिक सतर्कता पर विशेष जोर दिया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुरा में भोपाल गैस त्रासदी को समर्पित जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध एस्ट्रोफिजिसिस्ट एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एस. के. पांडेय ने स्पष्ट कहा कि भोपाल गैस त्रासदी विज्ञान की विफलता नहीं बल्कि उद्योगपतियों की लापरवाही का परिणाम थी। उन्होंने बताया कि यूनियन कार्बाइड कंपनी ने अमेरिका में सुरक्षा मानकों…
गरियाबंद। फर्जी वाट्सएप डीपी लगाकर ठगी का नया मामला साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का एक और नया तरीका अपना लिया है। वीर सुरेंद्र साय महाविधालय के प्रिंसिपल आर. आर. के. तलवरे के नाम और फोटो का दुरुपयोग करते हुए एक अज्ञात व्यक्ति शिक्षकों और विद्यार्थियों से पैसे मांगने की कोशिश कर रहा है। ठग ने प्रिंसिपल की तस्वीर कॉलेज की वेबसाइट से डाउनलोड की और उसी फोटो को अपनी व्हाट्सऐप डीपी बनाकर स्टाफ, छात्रों और अन्य परिचित लोगों को अंग्रेजी में मैसेज भेजना शुरू कर दिया। फर्जी वाट्सएप डीपी लगाकर ठगी का नया मामला अंग्रेजी में मैसेज कर बोला — “मुझे पैसों…
गरियाबंद, 4 दिसंबर 2025 — गरियाबंद पुलिस ने ठगी के एक गंभीर प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में MBBS छात्र बताये जा रहे हैं और इन पर राज्य के भीतर तथा बाहर कई धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। गरियाबंद पुलिस ने दो आरोपियों को उद्यापन (ठगी) के आरोप में किया गिरफ्तार थाना छुरा में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, प्रार्थी खेमचंद ने अगस्त 2025 में एक नॉन-बैलेबल (अमान्य) वॉरंट उसके पते पर मिलने और इसके बाद आरोपी द्वारा धमकाकर पैसे वसूलने की शिकायत की थी। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी निखिल राज ने उसे जेल…
जिला पंचायत सीईओ गरियाबंद ने समीक्षा बैठक में PM आवास निर्माण के लक्ष्य प्राप्ति के लिए नियमित निरीक्षण करें, जिला पंचायत में ग्रामीण विकास विभाग की विभागीय योजनाओं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, PM आवास योजना-ग्रामीण एवं स्वच्छ भारत मिशन की गहन समीक्षा बैठक ली। गरियाबंद। जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर ने गुरुवार को जिला पंचायत में ग्रामीण विकास विभाग की विभागीय योजनाओं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, PM आवास योजना-ग्रामीण एवं स्वच्छ भारत मिशन की गहन समीक्षा बैठक ली। PM आवास निर्माण के लक्ष्य प्राप्ति के लिए नियमित निरीक्षण करें सचिव बैठक…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित है। मुख्यमंत्री आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के अंबागढ़ चौकी में आयोजित जनजाति गौरव दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। आदिवासियों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कृतसंकल्पित: मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर 475 करोड़ रुपए से अधिक विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने अंबागढ़ चौकी को राजस्व अनुभाग बनाने तथा अंबागढ़…
रायपुर। प्रदेश के मेहनतकश किसान रघुनाथ नेताम को उनकी उपज का वाजिब हक दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जा रहा है। यह कार्य 31 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत कोण्डागांव जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य जारी है। जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। रघुनाथ नेताम ने धान उपार्जन व्यवस्था पर जताया संतोष कोण्डागांव विकासखंड के धान खरीदी केंद्र कुम्हारपारा में धान बेचने पहुंचे रघुनाथ नेताम ने बताया कि धान…
गरियाबंद। छुरा नगर के निकट ग्राम पिपराही, भरूवामुड़ा और बोरियाझर के मध्य स्थित सिद्धभाबा मंदिर प्रांगण में सिद्धबाबा विकास समिति तथा शिवालय परिवार द्वारा श्रीरामचरित मानस यज्ञ और पांच दिवसीय भव्य रामकथा का आयोजन हुआ। धर्म और अध्यात्म के समागम में पिपराही पहुंचे विधायक रोहित साहू धर्म और संस्कृति के इस विशाल आयोजन में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक रोहित साहू सभी कार्यकर्ताओं एवं यजमानों के साथ श्रीरामचरित मानस यज्ञ के पूर्णाहुति में शामिल होकर सभी के सुख शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान विधायक रोहित साहू तथा अतिथियों ने आरती में…
रायपुर। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन व छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा की माता प्रकाश कौर होरा का निधन आज 03 दिसंबर 2025 (बुधवार) को रायपुर में हो गया। उनके जाने से पूरे परिवार सहित समाज में शोक की लहर है। अंतिम यात्रा माता प्रकाश कौर होरा जी की अंतिम यात्रा 04 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को दोपहर 12:00 बजे उनके निवास स्थान सी-39, 40, 41, सेक्टर 4, होरा चौक, देवेंद्र नगर, रायपुर से प्रारंभ होकर देवेंद्र नगर मुक्तिधाम, रायपुर पहुंचेगी। शोक संतप्त: (पुत्र) स. दिलेर सिंह होरा (पुत्र) स. गुरुचरण सिंह होरा…
गरियाबंद। यादव समाज द्वारा राजिम में श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू, नगर पालिका गरियाबंद के अध्यक्ष रिखी यादव, नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष महेश यादव, फिंगेश्वर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष सतीश यादव सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। यादव समाज द्वारा पूजन, स्तुति और गीता पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ यादव समाज मंत्री गजेन्द्र यादव के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण, राधाजी और मां सरस्वती…
Sai Cabinet Meeting , रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण साय कैबिनेट बैठक मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन, मंत्रालय में शुरू हो गई है। आगामी विधानसभा सत्र को ध्यान में रखते हुए यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। इसमें कई विभागीय प्रस्तुतियाँ, नीतिगत निर्णय और राज्य विकास से जुड़े बड़े प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। Lokbhavan Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ राजभवन का नया नाम ‘लोकभवन’, सरकार ने जारी किया आदेश सूत्रों के अनुसार, बैठक में वित्त, अवसंरचना, कृषि, उद्योग, ऊर्जा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास समेत कई महत्वपूर्ण विभागों के एजेंडा प्रस्तुत किए जा…
बिलासपुर। बिलासपुर-पेंड्रा रोड स्थित केंदा घाटी में मंगलवार को एक यात्री बस मोड़ पर बेकाबू होकर कंक्रीट वॉल से टकरा गई और पेड़ के सहारे लटकते हुए पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री घायल हुए हैं। इनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे का भयावह दृश्य जानकारी के अनुसार, बस के ठीक बाजू में लगभग 40 फीट गहरी खाई थी। यदि बस उस खाई में गिरती, तो हादसा और भी भयंकर हो सकता था। घटना कोटा थाना क्षेत्र के केंदा चौकी क्षेत्र में हुई। Korba Station…
Lokbhavan Chhattisgarh , रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासन-प्रशासन से जुड़ा एक बड़ा निर्णय सामने आया है। राज्य का राजभवन अब नए नाम ‘लोकभवन’ के रूप में जाना जाएगा। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी पत्र के बाद मंगलवार को राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने नाम परिवर्तन का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। आदेश के बाद अब से सभी सरकारी दस्तावेजों, पत्राचार और शासकीय प्रयोजनों में ‘राजभवन’ की जगह ‘लोकभवन’ लिखा और पढ़ा जाएगा। शराबी दूल्हे को देख दुल्हन ने ठुकराई शादी, अब फोन पर दे रहा धमकी; युवती की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला राज्यपालों के…
Banjari Ghat Accident , बिलासपुर। पेंड्रा से बिलासपुर की ओर आ रही दीप ट्रैवल्स की यात्री बस मंगलवार शाम बंजारी घाट में एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने प्रोटेक्शन वॉल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। BJP vs AAP : Delhi MCD उपचुनाव 2025 BJP ने मारी बाजी, 7 वार्डों पर कब्जा कैसे हुआ हादसा? जानकारी के मुताबिक, बस पेंड्रा से बिलासपुर की…
बिलासपुर। ओडिशा के एक निजी स्कूल में शिक्षिका बिलासपुर की युवती ने प्रेम विवाह के लिए अपने परिवार को मना लिया था, लेकिन शादी के दिन दूल्हे की हरकतों ने रिश्ता टूटने तक बात पहुंचा दी। तय तारीख पर बारात लेकर पहुंचे युवक को दुल्हन पक्ष ने शराब के नशे में धुत पाया। दूल्हे की लापरवाह और आपत्तिजनक हरकतों को देखकर युवती ने शादी से साफ इन्कार कर दिया। अब वही युवक फोन पर युवती के परिवारवालों को धमकी दे रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेम संबंध से शुरू…
BJP vs AAP , नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव 2025 के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए गए। राजधानी की 12 वार्ड सीटों पर हुए इन उपचुनावों में इस बार राजनीतिक समीकरणों में दिलचस्प बदलाव देखने को मिला है। भाजपा ने सबसे अधिक 7 सीटों पर कब्जा जमाते हुए अपना दबदबा बनाए रखा, वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) को केवल 3 सीटों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस ने भी इस चुनाव में एक सीट जीतकर अपना खाता खोला। इसके अलावा ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक ने भी एक सीट पर जीत हासिल कर सबको चौंका दिया। Rohit Sharma :…
Rohit Sharma , रायपुर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मुकाबले से ठीक पहले रायपुर शहर में क्रिकेट का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। शंखनाद की गूंज के बीच टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली जब रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में अभ्यास के लिए उतरे, तो उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस ने दोनों दिग्गज क्रिकेटरों की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम के बाहर और अंदर बड़ी संख्या में जमा होकर जोरदार स्वागत किया। Korba Crime News : कोरबा में चरित्र शंका पर…
RPF Jawan , रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रेलवे परिसर में तैनात रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के एक जवान ने अपने ही साथी पर सर्विस पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही जवान की मौके पर मौत हो गई। इस वारदात ने पूरे रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अफरा-तफरी फैला दी, यात्री दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए। CG Weather Update : दो दिन बाद छत्तीसगढ़ में 3 डिग्री गिर सकता है तापमान सूत्रों के मुताबिक, दोनों जवान एक ही शिफ्ट में…
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार करवट ले रहा है। राज्य में सक्रिय दितवाह तूफान का प्रभाव अब कमजोर होकर अवदाब में और आगे निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील हो चुका है। इसके चलते फिलहाल तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड के एक और दौर की भविष्यवाणी की है। जिला साक्षरता मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न, कलेक्टर ने दिलाई अधिकारियों को शपथ मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की…
रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने जेम पोर्टल के माध्यम से की गई सामग्री खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजिम की प्राचार्य सहित तीन प्राध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मंत्रालय, महानदी भवन रायपुर से सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए। सूत्रों के अनुसार विभागीय जांच में पाया गया कि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सविता मिश्रा, सहायक प्राध्यापक डॉ. मोहन लाल वर्मा, देवेन्द्र देवांगन और मनीषा भोई द्वारा जेम पोर्टल के माध्यम से की गई खरीदी में छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं किया गया। प्रथम दृष्टया आर्थिक अनियमितता…
गरियाबंद जिले में जिला साक्षरता मिशन तहत 07 दिसम्बर को जिलेभर में आयोजित होगा, समीक्षा बैठक में कलेक्टर उइके ने दिलाई अधिकारियों को उल्लास साक्षरता शपथ, उल्लास साक्षरता कार्यक्रम के लक्ष्य पूर्ति हेतु विभागों को निर्देश दिए। गरियाबंद। जिला साक्षरता मिशन कलेक्टर बीएस उइके एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर की उपस्थिति मे संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण गरियाबंद में सर्वविभाग प्रमुख की बैठक आयोजित की गई। जिला साक्षरता मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न बैठक मे जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर एवं जिला परियोजना अधिकारी बुद्धविलास सिंह ने विस्तारपूर्वक बताया कि शिक्षा मंत्रालय भारत…

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com
मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Disclaimer
khabarbharat36.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..