Author: Khabar bharat 36

थाना अमलीपदर के द्वारा 314 कट्टा (141.3) कि्ंवटल कीमती 04 लाख 38 हजार 30 रूपये का अवैध धान को किया गया जब्त गरियाबंद। छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले से लगा दीगर राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। दिनांक 08.12.2025 को मुखबीर से…

Read More

कोरबा: जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दम, योग के महत्व पर बोले केबिनेट मंत्री और महापौर.. कोरबा। कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय  2025 (महिला वर्ग) का भव्य आयोजन रविवार को गीतांजलि भवन, पुराना बस स्टैंड कोरबा में किया गया। पूरे कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं तथा महिला पतंजलि की टीम ने आकर्षक योगासन प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को बाद में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन उपस्थित रहे। उनके…

Read More

IAS अधिकारियों को कैडर आवंटित, छत्तीसगढ़ को मिले 3 आईएएस रायपुर । केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC-CSE 2024) के परिणामों के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS के लिए चुने गए उम्मीदवारों को कैडर आवंटित कर दिया है. ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को होम स्टेट कैडर उत्तर प्रदेश मिला है. वहीं छत्तीसगढ़ को इस बार 3 नए आईएएस मिले हैं. वहीं यूपीएससी 2024 में 65 वीं रैंक हासिल करने वाली छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस पूर्वा अग्रवाल को झारखंड कैडर मिला है. ALSO READ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कुंभकार समाज के प्रतिनिधि मंडल की सौजन्य मुलाकात…

Read More

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में जमीन खरीद–फरोख्त के लिए जारी नई कलेक्टर गाइडलाइन दरों में भारी बढ़ोतरी के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कई जिलों में गाइडलाइन दरों में 100% तक वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह बढ़ोतरी 800% तक पहुंच गई है। अचानक बढ़े इन दरों को लेकर आम जनता, व्यापारी, किसान और राजनीतिक दल खुलकर विरोध जता रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्थिति पर संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि सरकार जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देगी। also read – शिक्षा ही सामाजिक विकास का मूलमंत्र : मुख्यमंत्री…

Read More

शिक्षा ही सामाजिक विकास का मूलमंत्र : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर – सामाजिक विकास का वास्तविक आधार शिक्षा है। चाहे जीवन जीने की कला हो, व्यापार हो, कृषि हो या कोई अन्य क्षेत्र — हर क्षेत्र में सफलता का पहला कदम शिक्षा ही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्व रविदास समाज के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने मंच पर सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रारंभ से…

Read More

तेज रफ्तार बाइक-स्कूटी आपस में टकराई, दो की मौके पर मौत आरंग। राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र के नगर पंचायत समोदा में तेज रफ्तार बाइक-स्कूटी आपस में टकराई सड़क हादसे में एक युवक और बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक और स्कूटी के आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था की दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। also read – सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवीन भवन के भव्य निर्माण कार्य का विधायक रोहित ने किया भूमिपूजन मिली जानकारी के अनुसार ये दुर्घटना समोदा-कुसमुंद रोड पर नहर के पास हुआ। बाइक बजाज…

Read More

कोपरा। गरियाबंद जिले के नगर पंचायत कोपरा में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सर्वसुविधायुक्त नए भवन का राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू एवं अतिथियों ने विधिविधान से भूमिपूजन किया। Also Read – गरियाबंद: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवीन भवन के भव्य निर्माण कार्य का विधायक रोहित ने किया भूमिपूजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवीन भवन के भव्य निर्माण कार्य का विधायक रोहित ने किया भूमिपूजन उक्त भवन लगभग 50 लाख रुपए की लागत से भाटापारा वार्ड में बनेगी। पूर्व में कोपरा में ही दो अलग अलग स्थानों पर संचालित था जिसमें प्राथमिक माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक…

Read More

51 कुण्डीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ हेतु अस्थायी यज्ञशाला का भूमिपूजन और ध्वजारोहण गरियाबंद। पांण्डुका धर्म और अध्यात्म के प्रमुख केंद्र चतुर्भुज आश्रम सिरकट्टी कुटेना में आगामी 06 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले 51 कुण्डीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ के लिए अस्थायी यज्ञशाला के निर्माण हेतु रविवार को शुभ मुहूर्त में भूमिपूजन और ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दुधाधारी मठ के महंत राजेश्री डॉ रामसुंदर दास, राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू, संत गोवर्धन शरण महराज,महंत निर्मल दास,जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी, नंदनी ओंकार साहू, इंद्रजीत महाड़ीक, जनपद अध्यक्ष मगरलोड वीरेंद्र साहू,…

Read More

Gariaband: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवीन भवन के भव्य निर्माण कार्य का विधायक रोहित ने किया भूमिपूजन गरियाबंद। जिले के कोपरा नगर पंचायत कोपरा में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सर्वसुविधायुक्त नवीन भवन का राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू एवं अतिथियों ने विधिविधान से भूमिपूजन किया। उक्त भवन लगभग 50 लाख रुपए की लागत से भाटापारा वार्ड में बनेगी। पूर्व में कोपरा में ही दो अलग अलग स्थानों पर संचालित था जिसमें प्राथमिक माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन अलग अलग स्थानों पर संचालित थे जिसके कारण संचालन समिति तथा विद्यार्थियों को भी परेशानी होती थी।…

Read More

Aaj Ka Panchang 8 December 2025: आज 8 दिसंबर 2025 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार पौष कृष्ण पक्ष चतुर्थी उपरांत पंचमी तिथि है. हिन्दू धर्म में किसी भी विशेष कार्यक्रम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता हैं. आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज 8 दिसंबर के पंचांग के जरिए आज का शुभ मुहूर्त और अशुभ समय… Also Read – अवैध रूप से खापा रहे 400 कट्टा धान को ट्रक सहित आवश्यक कार्यवाही हेतु गरियाबंद पुलिस द्वारा उड़ीसा के चांदाहांडी थाने को सुपुर्द Aaj Ka Panchang 08 दिसम्बर 2025 दिन सोमवार पौष कृष्ण पक्ष…

Read More

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु कर्क राशि में। चंद्रमा स्वग्रही सिंह राशि में। केतु सिंह राशि में। बुध तुला राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र वृश्चिक राशि में। मंगल धनु के हो गए हैं। राहु कुंभ में। और शनि मीन के हैं। मेष राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। मां का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम हो गई है। व्यापार आपका अच्छा है। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। कुछ रिसर्च वर्क करेंगे। कुछ ढूंढ निकालेंगे आप। लाल वस्तु पास…

Read More

CG News: अवैध रूप से खापा रहे 400 कट्टा धान को ट्रक सहित आवश्यक कार्यवाही हेतु गरियाबंद पुलिस द्वारा उड़ीसा के चांदाहांडी थाने को किया गया सुपुर्द गरियाबंद। अवैध रूप से खापा रहे 400 कट्टा धान छत्तीसगढ़-ओडिशा बार्डर पर धान तस्करी रोकथाम हेतु जिला पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी सतर्कता के तहत थाना देवभोग को सूचना मिला कि उड़ीसा के चांदाहांडी थाने के ग्राम जामलीपारा सीजी बॉर्डर से 500 मीटर दूरी पर ट्रक से अवैध रूप से धान डंप कर रखा है। उक्त धान को पिकअप से छत्तीसगढ़ में खपाने की सूचना मिला था। उक्त सूचना…

Read More

शिशु मंदिर के मेधावी युवाओं ने भरी प्रशासनिक सेवा की उड़ान, शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने दिया आशीर्वाद रायपुर,07 दिसंबर2025। छत्तीसगढ़ के विभिन्न शिशु मंदिर विद्यालयों में अध्ययन कर PSC 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों ने आज शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव से उनके रायपुर स्थित शासकीय निवास में सौजन्य भेंट की। मंत्री श्री यादव ने सभी चयनित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु प्रेरित किया। नवा रायपुर स्थित आवास में आयोजित इस मुलाकात के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिशु मंदिर संस्थान विद्यार्थियों…

Read More

राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान (उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम) के तहत जिला गरियाबंद अंतर्गत आयोजित महापरीक्षा में कुल 22 आत्मसमर्पित माओवादियों ने परीक्षा में भाग लिया गरियाबंद : जिला गरियाबंद अंतर्गत आत्मसमर्पित माओवादियों के द्वारा छ0ग0 शासन के पुनर्वास नीतियों के विभिन्न योजनाओं से प्रभावित होकर प्रतिबंधित माओवादी संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में वापस आकर खुशहाल जीवन में सम्मिलित होकर दिनांक 07 दिसम्बर 2025 को होने वाली उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम महापरीक्षा में कुल 22 आत्मसमर्पित नक्सलियों द्वारा परीक्षा में भाग लिया गया, और इसी तरह स्वरोजगार हेतु आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कौशल विकास योजना के…

Read More

प्रदेश में अवैध भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय करते हुए लगभग 1 लाख 52 हजार क्विंटल धान जब्त, मार्कफेड ने जारी किए 1 नवंबर से 06 दिसम्बर तक के आंकड़े रायपुर, 7 दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारम्भ होने के पूर्व से ही प्रदेश में अवैध धान के भण्डारण एवं परिवहन से आने वाले धान की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पिछले एक नवंबर से 6 दिसम्बर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों से एक लाख  51 हजार 809 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इस बार मार्कफेड द्वारा राज्य में अवैध परिवहन के जरिए अन्य राज्यों से…

Read More

गरियाबंद। कोसरिया मरार पटेल समाज, जिला गरियाबंद का बहुप्रतीक्षित जिला स्तरीय चुनाव 7 दिसंबर को मजरकट्टा में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समाज के विभिन्न राज—राजिम राज, भाठीगढ़ राज और कांदाडोगर राज—के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित इस निर्वाचन में पारदर्शिता, अनुशासन और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। कोसरिया मरार पटेल समाज जिला स्तरीय चुनाव मजरकट्टा में संपन्न अध्यक्ष विष्णु पटेल चुने कोसरिया मरार पटेल समाज जिला स्तरीय चुनाव प्रक्रिया का संचालन पीठासीन अधिकारी फिरंगी पटेल द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरी चुनावी प्रक्रिया में नियम एवं प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया।…

Read More

रायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री  साय को आगामी जनवरी 2025 में रायपुर जिले के ग्राम नवागांव (कोलियारी) में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री  साय ने आमंत्रण के लिए समाज के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद किया तथा आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि कुंभकार समाज की पारंपरिक कला, श्रमशीलता और सांस्कृतिक योगदान छत्तीसगढ़ की सामाजिक संरचना को समृद्ध…

Read More

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री ने सैनिकों एवं शहीद परिवारों के कल्याण हेतु किया अंशदान रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री साय को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के प्रतीक स्वरूप सम्मान बैज लगाया तथा संचालनालय सैनिक कल्याण द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसे भी पढ़ें…. also read : तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत मुख्यमंत्री साय ने कहा…

Read More

नाइट क्लब में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, 25 लोगों की मौत, पणजी. गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार-रविवार की दरमियानी देर रात एक नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं. मरने वालों में 4 टूरिस्ट और 14 स्टाफ शामिल हैं, जबकि 7 लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस के मुताबिक क्लब में करीब 12 बजे सिलेंडर ब्लास्ट हुआ. यह इतना जोरदार था कि कुछ ही मिनटों में आग पूरे क्लब में फैल गई. फायर ब्रिगेड ने काफी देर की कोशिश के बाद आग पर काबू…

Read More

10 दिन बाद कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश! बिलासपुर : बिलासपुर के बुंदेला गांव में लव मैरिज के 5 साल बाद विवाहिता की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला और गंभीर हो गया है, जहां 23 वर्षीय जया सांडे की मौत के दस दिन बाद पुलिस ने एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी की अनुमति और राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र खोदकर उसका शव बाहर निकाला। इसे भी पढ़ें….. Also Read  : सिलेंडर ब्लास्ट में 25 लोगों की मौत, सीएम साय ने जताया शोक आपको बता दें कि जया की 27 नवंबर को संदिग्ध…

Read More

Goa cylinder blast : गोवा के अरपोरा में स्थित एक नाइटक्लब में भीषण आगजनी की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वही इस हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मुआवजे की घोषणा की थी।  सीएम साय ने जताया शोक अरपोरा, गोवा में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत हृदयविदारक है और जिन…

Read More

बिलासपुर–रायपुर नेशनल हाईवे-130 पर तेज रफ्तार और लापरवाही का खौफनाक सिलसिला जारी है, जहां बीती रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो निर्दोष युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पहला हादसा भोजपुरी टोल प्लाज़ा के पास हुआ, जिसमें साँवाताल के कोटवार रविदास अपनी मोटरसाइकिल से घर लौटते समय किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की भीषण टक्कर का शिकार हो गए और उनकी तुरंत मौत हो गई। दूसरा हादसा पेंड्रीडीह बाईपास स्थित अमसेना चौक पर दर्ज हुआ, जहां कोलडिपो में काम करने वाला झलफा निवासी शोएब खान घर लौटते समय एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर…

Read More

जशपुर।  छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण सड़क सादे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दुलदुला थाना इलाके में नेशनल हाइवे-43 के पतराटोली में एक तेज रफ़्तार कार ट्रेलर से जा भिड़ी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि, कार में सवार पांच लोगों ने दम तोड़ दिया मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा दुलदुला थाना इलाके में नेशनल हाइवे-43 के पतराटोली के पास हुई है, जहां एक तेज रफ़्तार कार ट्रेलर से जा टकराई। हादसा इतनी भीषण थी कि, कार में सवार पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचन मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय…

Read More

एक्ट्रेस शमा सिकंदर के क्या ही कहने. अपनी खूबसूरती और अदाओं की वजह से ये लाखों-करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं.सोशल मीडिया पर ठीक-ठाक एक्टिव नजर आती हैं. कुछ समय पहले शमा ने बताया था कि उनकी जिंदगी में एक नन्ही सी जान ने एंट्री ली है. एक फैन ने शमा की फोटोज पर कॉमेंट कर लिखा- आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं. मर मिटने वाली अदाएं हैं आपमें. एक और फैन ने लिखा- लगता नहीं है कि आप एक बेटी की घर की बालकनी में शमा खड़ी होकर कैमरे में पोज दे रही हैं. हालांकि, उनके साथ…

Read More

खैरागढ़।  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में जिले ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। 4 नवंबर 2025 से जारी अभियान के तहत अब तक 99.37% डिजिटाइजेशन कार्य पूरा कर लिया गया है। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी टंकेश्वर प्रसाद साहू ने बताया कि जिले के कुल 2,99,810 मतदाताओं में से 2,98,192 गणना प्रपत्र डिजिटल रूप से संकलित हो चुके हैं और केवल 1618 प्रपत्रों का कार्य शेष है। जिले में 383 मतदान केंद्र स्थापित हैं और बीएलओ की टीम घर-घर जाकर सत्यापन और फॉर्म वितरण का कार्य तेज़ी से कर रही है। पहले यह अभियान 4 नवंबर से 4…

Read More

CG में अब भी खप रही दूसरे राज्यों की शराब; पुलिस ने लाखों की अवैध शराब की जब्त बसंतपुर। थाना क्षेत्र की बसंतपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 3 लाख रुपये मूल्य की मध्य प्रदेश निर्मित अवैध शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार आरोपी कार के माध्यम से भारी मात्रा में शराब को मध्य प्रदेश से जिले में लाने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिली और दबोचे गए तस्कर इस संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने रणनीति बनाते हुए आरके नगर इलाके में पॉइंट लगाया। जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली…

Read More

सरगुजा। बलरामपुर– रामानुजगंज जिले के सनवाल थाना क्षेत्र में महिला और उसकी नाबालिग भतीजी से हुए गैंगरेप की घटना से क्षुब्ध होकर पीड़िता महिला द्वारा आत्महत्या के मामले में लापरवाही बरतने, मुख्य गवाह रही नाबालिग का तत्काल बयान दर्ज नहीं करने और तीन माह के विलंब से FIR दर्ज करने में सनावल थाना प्रभारी उप निरीक्षक गजपति मिर्रे को आईजी दीपक झा ने लाइन अटैच कर दिया वहीं विवेचना करने वाले एएसआई रोशन लकड़ा को निलंबित कर दिया है। क्या है मामला..? इस घटना की शुरुआत सितंबर माह से होती है। झारखंड के गढ़वा की एक महिला शादी होकर सनवाल…

Read More

DSP पर प्यार, धोखा और ब्लैकमेलिंग का लगा आरोप, मोहब्बत के फेर में ढाई करोड़ की ठगी रायपुर। रायपुर के खम्हारडीह थाने में दर्ज शिकायत ने छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे को हिला दिया है। मामले में राज्य पुलिस सेवा की महिला DSP कल्पना वर्मा पर व्यापारी दीपक टंडन ने प्यार का जाल बुनकर ब्लैकमेलिंग, रिश्वत लेने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। दीपक टंडन ने बताया कि उनकी शादी 2011 में हुई थी। वर्ष 2021 में उनकी मुलाकात डीएसपी कल्पना वर्मा से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध…

Read More

Aaj Ka Panchang 7 December 2025: जानें रविवार का पंचांग, जिसमें दिन का शुभ मुहूर्त, दिशाशूल की स्थिति, राहुकाल व गुलिक काल की वास्तविक स्थिति विस्‍तार से ज्ञात होगी। 7 दिसम्बर 2025 दिन- रविवार का पंचांग सूर्योदयः – प्रातः 06:40:00 सूर्यास्तः – सायं 05:08:00 विशेषः – रविवार को भगवान सूर्य को प्रातः ताम्बे के बर्तन में लाल चन्दन, गुड़ और लाल पुष्प डाल कर अर्घ्य देना चाहिए । विक्रम संवतः – 2082 शक संवतः – 1947 आयनः – दक्षिणायन ऋतुः – शरद ऋतु मासः – पौष माह पक्षः – कृष्ण पक्ष तिथिः – तृतीया तिथि 18:25:00 तक तदोपरान्त चतुर्थी तिथि तिथि स्वामीः…

Read More

7 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज शाम 6 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी लग जाएगी। इसके अलावा आज संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत है। आज रात 8 बजकर 8 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 12 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 8 बजकर 15 मिनट पर मंगल धनु राशि में गोचर करेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल। मेष राशि- आज का दिन फायदेमंद रहेगा आज…

Read More

रायपुर, 06 दिसम्बर 2025। परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज नवा रायपुर स्थित आईडीटीआर (इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च) तेंदुआ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिवहन सचिव श्री एस. प्रकाश, संयुक्त परिवहन आयुक्त श्री यू.बी.एस. चौहान और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने आईडीटीआर का किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंत्री श्री कश्यप को आईडीटीआर के संचालन, प्रशिक्षण व्यवस्था, ऑटोमोबाइल लैब और वाहन सिमुलेटर के माध्यम से दिए जा रहे प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने क्लासरूम एवं लैब प्रशिक्षण के साथ ही ड्राइविंग ई-ट्रैक में चालकों के कौशल परीक्षण की प्रक्रिया का भी…

Read More

कांकेर, 06 दिसम्बर 2025। वन मंत्री केदार कश्यप के सख्त निर्देशों के बाद कांकेर जिले में तेंदुआ शिकार प्रकरण पर वन विभाग ने तेज और प्रभावी कार्रवाई की। नरहरपुर परिक्षेत्र के देवी नवांगांव के पास 4 दिसम्बर को एक नर तेंदुआ मृत अवस्था में मिला था। तेंदुए के चारों पैर कटे हुए पाए गए, जिससे अवैध शिकार और अंग तस्करी की आशंका की पुष्टि हुई। सूचना मिलते ही वन अमले ने मौके पर पहुंचकर कूंए से तेंदुए के शव को बाहर निकाला तथा पशु चिकित्सकों की टीम से पोस्टमार्टम कराकर आवश्यक पंचनामा तैयार कराया गया। घटना को गंभीर मानते हुए अज्ञात…

Read More

रायपुर, 06 दिसम्बर 2025। राज्य शासन द्वारा किसान का उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की गई समर्थन मूल्य नीति एवं कृषक उन्नति योजना किसानों के जीवन में परिवर्तन का कारण बन रही है। प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी का निर्णय किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहा है। पारदर्शी खरीदी प्रक्रिया और उपार्जन केन्द्रों में उपलब्ध बेहतर सुविधाओं से  राज्य के सभी जिले के कृषक अत्यंत संतुष्ट हैं। किसान गोपाल बने प्रगतिशील कृषि का उदाहरण राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र मनकी में ग्राम सुंदरा…

Read More

India vs South Africa 3rd ODI Live Score: यशस्वी जायसवाल के शतक और विराट कोहली-रोहित शर्मा की फिफ्टी से भारत ने तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया. मुकाबले में टीम इंडिया को जीत के लिए 271 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके उसने सिर्फ 1 विकेट गंवाकर 39.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. भारत की प्लेइंग-11 यशवी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा. साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11 रेयान रिकेल्टन, क्विंटन…

Read More

जगदलपुर, 06 दिसम्बर 2025। कलेक्टर श्री हरिस एस की अध्यक्षता में गत दिवस आयोजित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक में दिए गए निर्देशानुसार संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य की तरह बस्तर जिले में भी 21 दिसंबर 25 को पल्स पोलियो Intensive pulse polio campaign अभियान चलाया जाएगा। जो तीन दिवस अर्थात 23 दिसंबर तक सघन तौर पर संचालित किया जाएगा। 21 दिसंबर 2025 को बस्तर जिले में चलेगा सघन पल्स पोलियो अभियान विदित हो कि भारत को 27 मार्च 2014 में ही पोलियो मुक्त देश का प्रमाण पत्र मिल गया था जो की अत्यधिक गौरव और सम्मान की बात है,…

Read More

बलरामपुर।जिले में चाची और नाबालिग भतीजी से झारखंड के 3 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद युवकों ने कहा कि किसी को बताओगे तो जान से मार डालेंगे। धमकी के बाद महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला सनावल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों में झारखंड के कुसुमियादागर निवासी सैयद अली (21), फैयाज अंसारी (22) और सोनू अंसारी (30) शामिल हैं। वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। इसके बाद सरगुजा IG दीपक कुमार झा ने ASI रोशन लकड़ा को सस्पेंड कर दिया इसके साथ ही सनावल थानेदार गजपति मिर्रे…

Read More

सक्ती। प्रार्थी संतोष कुमार साहू पिता स्व० सतराम साहू उम्र 35 वर्ष सा० बगबुडवा थाना सक्ती जिला सक्ती छ०ग० का दिनांक 05.12.2025 को को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके ट्रेक्टर के ट्राली किमती 200000 लाख रूपये को रात्रि कोई अज्ञात चोर के द्वारा ट्रेक्टर ट्राली चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। ट्रेक्टर ट्राली चोरी करने वाला आरोपी राजाखार दौरान विवेचना जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति राताखार कोरबा में एक चोरी के ट्रेक्टर ट्राली को बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है…

Read More

बंजरिया (पूर्वी चंपारण): बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। सिंघिया सागर-दारोगा टोला मोड़ के पास एक लापरवाह बोलेरो चालक ने एक ही बाइक पर सवार पांच लोगों को ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक टक्कर में बाइक पर सवार तीन वर्षीया बच्ची प्रीति कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में परिवार के चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक एक माह का दुधमुंहा बच्चा भी शामिल है। क्या हुआ था? जानकारी के मुताबिक, सुगौली चौक निवासी बीरेंद्र राम अपने…

Read More

कवर्धा। जिले में दामापुर के सैहामालगी गांव में आज दोपहर गन्ने की फसल वाले खेतों में अचानक लगी भयंकर आग ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया है। घटना में करीब 7 एकड़ में खड़ी गन्ने की तैयार फसल पूरी तरह आग की चपेट में आ गई, जिससे क्षेत्र के किसानों को लाखों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खेतों में आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें काबू पाने का समय ही नहीं मिला। मौके पर मौजूद ग्रामीण और किसान बोरिंग मोटर से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर…

Read More

CG – छुईखदान जिले में प्रस्तावित श्री सीमेंट लिमिटेड की सण्डी चूना पत्थर खदान और सीमेंट परियोजना के खिलाफ जनविरोध अब आग बनकर उठ खड़ा हुआ है। शनिवार को क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के हजारों किसानों ने 200 से अधिक ट्रैक्टर–ट्रालियों के विशाल काफिले के साथ छुईखदान की ओर कूच कर सरकार और प्रशासन को साफ संदेश दे दिया। छुईखदान ज़मीन-पानी बचाना है तो खदान किसी कीमत पर नहीं होने देंगे महिलाएँ, बुज़ुर्ग, युवा—हर वर्ग का अभूतपूर्व जनसैलाब सड़क पर उमड़ पड़ा। पुलिस ने छुईखदान सीमा पर रैली को रोकने की कोशिश की, पर किसान नहीं रुके। उन्होंने ट्रैक्टर छोड़ पैदल…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से चौकाने वाली खबर सामने आई है। देवपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक प्रसूता को दी गई कैलिशियम सिरप की बोतल से मांस जैसा संदिग्ध टुकड़ा निकलने का मामला सामने आया है। यह सिरप कैलसिड कंपनी का बताया जा रहा है, जिसे अस्पताल द्वारा मरीज को नियमित दवाई के रूप में दिया गया था। घटना सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और लोग सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली दवाइयों की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, कुछ खुराक लेने के बाद प्रसूता ने सिरप का…

Read More

बालोद। Parliamentarian Sports Festival सांसद भोजराज नाग ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य गांव-गांव में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को देश व दुनिया के सामने पहचान दिलाने, युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूकता लाना है। जिले के ग्राम कचांदुर में सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ उन्होेंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा राष्ट्रीय मंच तक पहुँचेगी। सांसद श्री नाग आज जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कचांदुर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपनी बधाई…

Read More

inclusive education गरियाबंद। जिले में समावेशी शिक्षा के तहत जिला मिशन समन्वयक, शिवेश शुक्ला ने जिले के सभी बीआरपी एवं एपीसी की बैठक लेकर स्कूलों में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान की विशेष पहल तेज़ी से स्क्रीनिंग करने और प्रत्येक बच्चे का विवरण UDISE पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत जिले के सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की व्यापक स्क्रीनिंग की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य है—किसी भी बच्चे को शिक्षा के अवसरों से वंचित न होने देना और उन्हें आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध…

Read More

रायपुर –  आज दिनांक:_06/12/2025 को छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय समन्वयक संघ बिहान रायपुर द्वारा, वार्षिक आमसभा का एजेंडा वार आयोजन राज्य स्तरीय बैठक रायपुर में बैठक किया गया, आज के बैठक में संघ में विभिन्न समस्या व मांग पर चर्चा कर रणनीति बनाया गया, आज के बैठक में आय व्यय पर चर्चा, संघ में सदस्यता शुल्क पर चर्चा, दस वर्ष पूर्ण कर चुके क्षेत्रीय समन्वयक संघ के राजस्थान के तर्ज पर नियमितीकरण मांग पर चर्चा कर रणनीति कार्ययोजना बनाया गया, संघ में विभिन्न मांग मुद्दा ग्रेड पे लागू करने, पूर्व सरकार द्वारा सभी कर्मचारियों को 27% वेतन वृद्धि पर मांग करने हेतु…

Read More

रायपुर : राजधानी में बदहाल ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए पौने दो सौ करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक सुगम यातायात के लिए शहर के बीच कई फ्लाईओवर्स की कार्ययोजना को धरातल पर उतारा जा रहा है। जी.ई. रोड पर बहुप्रतीक्षित गुरू तेगबहादुर उद्यान से तेलीबांधा में नेताजी सुभाष चौक से गुरूनानक चौक तक बनने वाले फ्लाईओवर को स्वीकृति मिल चुकी है। इससे लोगों को आए दिन होने वाले यातायात जाम से काफी राहत मिलेगी। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इस फ्लाईओवर के निर्माण…

Read More

बीजापुर। जिले में वर्षों से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों के वास्तविक हकदारों को उनकी जमा पूंजी लौटाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान को उल्लेखनीय सफलता मिली है। अभियान के तहत अब तक 1.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पात्र नागरिकों को वापस की जा चुकी है। यह विशेष अभियान अक्टूबर से प्रारंभ होकर 31 दिसंबर 2025 तक जिले के सभी विकासखण्डों में आयोजित मेगा शिविरों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। जिला कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यशाला में बताया गया कि यह पहल डीईएएफ योजना के अंतर्गत संचालित है, जिसका उद्देश्य पिछले…

Read More

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने लोकभवन में डॉ. अंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज के वंचित एवं कमजोर तबके के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए हमेशा शोषितों और पीडि़तों के लिए आवाज बुलंद की। वे महिला उत्थान के भी प्रबल पक्षधर थे और उन्हें सशक्त, सबल एवं शिक्षित करने पर बल दिया। डॉ. अंबेडकर की संविधान निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। इस…

Read More

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी अभी भी जारी है। अलग-अलग जिलों में बनाए गए खरीदी केंद्रों में हर दिन किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। लेकिन किसानों को ऑनलाइन टोकन कटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से आज एक परेशान किसान ने ब्लेड से खुद का गला रेत डाला। जिसके बाद उसे घायल हालत में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। दरअसल, घायल किसान मनबोध गांडा (उम्र 65 वर्ष) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा लाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महासमुंद मेडिकल काॅलेज रेफर किया…

Read More

राजनांदगांव। कार के माध्यम से भारी मात्रा में मध्य प्रदेश निर्मित अवैध शराब को मध्य प्रदेश से जिले में लाने की कोशिश कर रहे दो स्तरों को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस ने लगभग 3 लाख रुपये मूल्य के अवैध शराब को जप्त किया। बसंतपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने रणनीति बनाते हुए आरके नगर इलाके में पॉइंट लगाया। जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। मौके पर ही पुलिस ने दोनों शराब तस्करों को दबोच लिया।…

Read More

नई दिल्ली। भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो वयस्कों के बीच आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंधों का ब्रेकअप होने पर इसे रेप का मामला नहीं बनाया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि रिश्ता खराब होने या ब्रेकअप के बाद पुराने संबंधों को अपराध में बदलना कानून का दुरुपयोग है। यह फैसला उन मामलों पर सीधी मार है जहां बदले की भावना से झूठे आरोप लगाए जाते हैं। जस्टिस बीवी नागरत्ना और आर महादेवन की बेंच ने यह टिप्पणी औरंगाबाद के एक वकील के खिलाफ दर्ज रेप केस को खारिज करते हुए…

Read More