Gariyaband: शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला ओड में विदाई समारोह के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया गया . कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निरंजन झाकर वरिष्ठ ग्रामीण थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता रामसिंह सोरी ग्राम प्रमुख ने की. इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा साँस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई तथा 5 वी , 8 वी के विद्यार्थियों को उपहार दे भाव भीनी बिदाई दी गई। दूरस्थ पहाड़ी पर बसे इस विद्यालय में हुए आयोजन में ग्रामीणों की भी काफी सहभागिता रहीं।

न्यौता भोज के बारे मे जानकारी देते हुए प्रधान पाठक नितिन एच बखारिया ने कहा की इस तरह आयोजन इसलिये किया जाता है वाले बच्चे विद्यालय आने में किसी प्रकार का संकोच ना करे तथा विद्यालय में भी उन्हें घर जैसा खुशनुमा माहौल मिले तथा बड़े बच्चे उनसे घुल मिल सके माध्यमिक उन्होंने अनुरोध किया की सभी बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आवे पालकों को भी इस ओर ध्यान देना होगा . प्राथमिक शाला प्रधान पाठक संतु राम ध्रुव ने कहा की सभी पालक गण अपने बच्चों को घर मे भी पढ़ाई के साथ साथ संस्कार की बाते भी बताए तभी बच्चों का सर्वागीण विकास होगा।
तत्पश्चात 5 वी एवं 8 वी के विद्यार्थियों को उपहार दे बिदाई दी गई, तथा अन्य बच्चों को भी पेन, कापी दिया गया, आज आयोजित न्योता भोज में विद्यार्थियों के साथ ही ग्रामीणों को खीर, पुड़ि के साथ ही अन्य पकवान खिलाए गए , शासन की योजना अनुसार न्योता भोज का आयोजन जन्म दिवस, वैवाहिक वर्षगांठ, कोई खुशी के पल के साथ ही अन्य अवसर पर किया जाना है इसी कड़ी विद्यालय में स्टाफ द्वारा आज विदाई समारोह के अवसर पर यह आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन नीलांबर यादव ने किया एवं आभार प्रदर्शन नितिन एच बखारिया ने किया।
कार्यक्रम में लखन यादव, मिलन सोरी, दाउलाल, निरंजन सोरी, दुर्गेश, तुलसी राम, देव लाल, नीलेश यादव, दुबेश, खोजा वाई, हेम बाइ, चित्ररेखा यादव, नरेश महंत, जितेन्द्र दीवान, नरेंद्र सोरी, पार्वती पटेल, उमा देवी, बसंती बाइ , जमुना बाइ, आदि उपस्थित थे।



