US School Shooting: अमेरिका को एक बार फिर गोलीबारी ने दहला दिया है. इस बार अमेरिकी राज्य रोड आइलैंड में युवा आइस हॉकी खेल के दौरान ही गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और संदिग्ध ने खुद को भी गोली मार ली. न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार पावकेट पुलिस प्रमुख टीना गोंकाल्वेस ने मीडिया को बताया कि तीन अन्य पीड़ितों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि शूटर की मौत स्पष्ट रूप से खुद को मारी गई गोली से हुई है. उन्होंने कहा कि भले पुलिस शूटर की मौत में शामिल नहीं थी, फिर भी अधिकारी जांच कर रहे थे. (US School Shooting)

Also read – गरियाबंद: संयुक्त खाते की जमीन पर निर्माण, कार्रवाई पर उठे सवाल
A man reportedly kiIIed his wife and shot at least two of his children at a hockey game in Rhode Island, per Fox News… 🥹
The shooter is deceased along with his wife, but the kids are reportedly hospitalized. pic.twitter.com/KAM9jogNBe— Heart of the streetz 🩶 (@HOTS_twt) February 17, 2026
रिपोर्ट के अनुसार पुलिस प्रमुख गोंकाल्वेस ने शूटर या मारे गए लोगों की उम्र के बारे में जानकारी नहीं दी है. हालांकि उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मरने वाले दोनों लोग वयस्क (एडल्ट) थे. उन्होंने कहा, “ऐसा लग है कि यह टारगेट बनाकर किया गया हमला था, यह पारिवारिक विवाद हो सकता है.” (US School Shooting)

US School Shooting: आइस हॉकी मैच के दौरान चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, अमेरिका में 3 की मौत; खौफनाक VIDEO आया सामने
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो फुटेज में गोली चलते ही तमाम खिलाड़ी कवर के लिए भागते दिख रहे हैं. वीडियो में गोलियां चलने की आवाज (पॉपिंग आवाज) साफ सुनाई दे रही है, गेम देख रहे लोग अपनी सीटों से भागते हुए दिख रहे हैं. एपी की रिपोर्ट के अनुसार मैदान के बाहर, रोते-बिलखते परिवारों और गेम यूनिफॉर्म में हाई स्कूल के हॉकी खिलाड़ियों को बस में चढ़ने से पहले गले मिलते देखा जा सकता था. पुलिस की मौजूदगी के कारण एरिना के आसपास की सड़कें बंद कर दी गईं और हेलीकॉप्टर ऊपर से उड़ते रहे. (US School Shooting)



