सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर धान खरीदी में किसानों को बड़ी राहत
3 श्रेणी के किसानों को 5–6 फरवरी 2026 तक अतिरिक्त मौका
10 जनवरी के बाद टोकन आवेदन कर चुके, पर सत्यापन न हुए किसान भी बेच सकेंगे धान
CG Dhan Kharidi Date Extended: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय हेतु अतिरिक्त दो दिवस – 05 एवं 06 फरवरी 2026 तक खरीदी की अनुमति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार तीन प्रकार के किसान इस अतिरिक्त अवधि में धान विक्रय कर सकेंगे— ऐसे किसान, जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के पश्चात टोकन हेतु आवेदन किया गया, किंतु सत्यापन नहीं हो पाया है। (CG Dhan Kharidi Date Extended)

ऐसे किसान, जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के पश्चात आवेदन किया गया तथा सत्यापन उपरांत उनके पास धान पाया गया है। ऐसे किसान, जिन्हें दिनांक 28 जनवरी 2026, 29 जनवरी 2026 एवं 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त हुआ था, परंतु किसी कारणवश वे निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर पाए थे। (CG Dhan Kharidi Date Extended)

CG Dhan Kharidi Date Extended: किसानों को राहत, छत्तीसगढ़ में बढ़ी धान खरीदी की अवधि; अब इस तारीख तक होगी धान खरीदी
Also read – Kawasi Lakhma Bail: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, पूर्व मंत्री कवासी लखमा को मिली जमानत



