उसलापुर गोकुलधाम में घर की बोरिंग फटी, हाई प्रेशर से अफरा-तफरी।
हादसा टला, कोई हताहत नहीं।
इलाके में मची भगदड़, पानी फैला।
CG Boring Accident : शहर के उसलापुर गोकुलधाम क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक घर की अंडरग्राउंड बोरिंग हाई प्रेशर के कारण अचानक फट गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। (CG Boring Accident)
Also read – CG धान खरीदी खत्म, 2.41 लाख किसान अब भी वंचित, 91% ने बेचा धान, तिथि बढ़ाने पर सस्पेंस
जानकारी के अनुसार, मकान के पास स्थित पड़ोसी प्लॉट में नई बोरिंग का काम चल रहा था, इसी दौरान अत्यधिक दबाव बनने से पहले से मौजूद अंडरग्राउंड बोरिंग फट गई। तेज प्रेशर के कारण जमीन के भीतर जोरदार धमाका हुआ और पानी के साथ मिट्टी बाहर निकलने लगी। (CG Boring Accident)

CG Boring Accident : जमीन फटी, कमरे से निकली पानी की तेज धार! बिलासपुर में बोरिंग के दौरान हादसा; इलाके में मची अफरा-तफरी
घटना का पूरा दृश्य घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में बोरिंग फटने का भयावह मंजर साफ नजर आ रहा है। खास बात यह रही कि घटना के समय मकान मालिक मौके पर ही मौजूद था, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। (CG Boring Accident)
Also read – Congo Mine Collapse: पूर्वी कांगो में खौफनाक हादसा, कोल्टन खदान ढही; 200 से अधिक की मौत



