• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को जगदलपुर दौरे पर
• सीएस ने सुरक्षा, चिकित्सा व व्यवस्थाओं की समीक्षा की
• बस्तर कलेक्टर से VC के जरिए तैयारियों की जानकारी ली
President Droupadi Murmu Visit CG : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को जगदलपुर प्रवास पर रहेंगी। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव ने इस संबंध में रायपुर कलेक्टर को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। (President Droupadi Murmu Visit CG)

Also read – CG Job Fair: रायपुर में 3 दिन का मेगा रोजगार मेला, 15,000 पदों पर सीधी भर्ती; पहली बार एडमिट कार्ड से एंट्री
मुख्य सचिव विकासशील ने राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर कलेक्टर से भी वहां की तैयारियों की समीक्षा की और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। (President Droupadi Murmu Visit CG)
Also read – कोरबा में नगर सेना जवानों का हंगामा, साथी की आत्महत्या कोशिश के बाद जिला सेनानी के खिलाफ मोर्चा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बस्तर पंडुम संभाग स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदलपुर आएंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई है। मुख्य सचिव विकास शील ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर प्रवास के मद्देनजर आज यहां मंत्रालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर बस्तर पंडुम के संभागीय कार्यक्रम के आयोजन और इससे संबंधित अन्य तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य सचिव विकासशील ने राष्ट्रपति के प्रवास अवसर पर सुरक्षा, चिकित्सा, आवागमन सहित तमाम जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बस्तर कलेक्टर से वहां की सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। (President Droupadi Murmu Visit CG)
President Droupadi Murmu Visit CG: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर, इस शहर में होगा बड़ा कार्यक्रम

मुख्य सचिव ने रायपुर कलेक्टर को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जनसम्पर्क एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, गृह विभाग की सचिव नेहा चंपावत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। (President Droupadi Murmu Visit CG)



