Amit Baghel Arrested : आगजनी और हिंसा के मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अमित बघेल को रायपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत बलौदाबाजार लाया जा रहा है। बलौदाबाजार पुलिस उसे सीधे न्यायालय में पेश करेगी। (Amit Baghel Arrested)

Also read – GGU Bilaspur Student Protests : छात्र हुए उग्र, देर रात कुलपति निवास घेरने पहुंचे, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी आगजनी-हिंसा की घटना की जांच के तहत की गई है। पुलिस पहले ही इस मामले में कई अहम गिरफ्तारियां कर चुकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक इस मामले में कुल 201 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले की जांच लगातार जारी है और आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। (Amit Baghel Arrested)
बता दें कि महाराजा अग्रसेन और भगवान झूलेलाल पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल पर रायपुर पुलिस ने कार्रवाई की थी। तेलीबांधा और सिविल लाइन थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इससे पहले देवेंद्र नगर थाने में दर्ज मामले में भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है जिसके चलते वे वर्तमान में जेल में हैं। (Amit Baghel Arrested)
Amit Baghel Arrested : बलौदाबाजार हिंसा मामले में अमित बघेल गिरफ्तार, रायपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया

Also read – CG GST Raid: छत्तीसगढ़ GST की बड़ी कार्रवाई, दुर्ग के ‘गुटखा किंग’ गुरमुख जुमनानी पर 317 करोड़ की पेनल्टी
बता दें कि छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने को लेकर 27 अक्टूबर को अमित बघेल ने अग्रसेन महाराज, सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल पर टिप्पणी की थी। अमित बघेल के बयान के बाद अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने प्रदेशभर और देशभर में प्रदर्शन किया था। अमित के खिलाफ देवेंद्र नगर थाना में 4, तेलीबांधा में 5 और कोतवाली थाना में 4 एफआईआर दर्ज है। वहीं, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी, झारखंड सहित 12 राज्यों में केस दर्ज किए गए हैं। (Amit Baghel Arrested)



