Bhupesh Baghel Central Jail Raipur : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सेंट्रल जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए भूपेश बघेल ने BJP और केंद्रीय एजेंसियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज BJP के मंत्री और नेता अनजाने में सच बोल रहे हैं। (Bhupesh Baghel Central Jail Raipur)
Also read – Vaibhav Suryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी ने एक और कारनामा किया, पंत के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर
उन्होंने आरोप लगाया कि निर्दोष कवासी लखमा को एक साल से ED और EOW ने जेल में बंद कर रखा है, जबकि BJP के अपने नेता भी मानते हैं कि वह निर्दोष हैं। भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि अगर लखमा निर्दोष हैं तो फिर कार्रवाई क्यों हुई? FIR क्यों दर्ज की गई?” बघेल ने कहा कि BJP यह कहती है कि बेटे को छुड़ा लिया गया। मेरा बस चलता तो वह जेल क्यों जाता। ED ने अब तक कवासी लखमा की ओर से दिए गए जवाब पर रिप्लाई फाइल ही नहीं किया है। BJP के लोग घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें। (Bhupesh Baghel Central Jail Raipur)
Also read – Iran Protests: ईरान में विरोध प्रदर्शन उग्र, 35 लोगों की मौत, 4 बच्चे भी शिकार, 1200 हिरासत में

Bhupesh Baghel Central Jail Raipur : भूपेश बघेल ने सेंट्रल जेल में कवासी लखमा से की मुलाकात, ED-EOW की कार्रवाई पर उठाए सवाल
दो सालों से BJP की सरकार ने एक भी काम नहीं किया स्वीकृत
VB-G RAM G को लेकर चल रहे सियासी घमासान पर भी पूर्व CM भूपेश बघेल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि BJP गांधी जी को बर्दाश्त नहीं कर पाती। मनरेगा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह ऐसी योजना थी, जिसमें 90 प्रतिशत राशि केंद्र और 10 प्रतिशत राशि राज्य सरकार देती थी, लेकिन पिछले दो सालों से BJP की सरकार ने एक भी काम स्वीकृत नहीं किया। (Bhupesh Baghel Central Jail Raipur)



