Author: Khabar bharat 36
मलेशिया के एक राज्य में जुमे की नमाज नहीं पढ़ने वालों को दो साल तक के लिए जेल में डाला जाएगा. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार मलेशिया के टेरेंगानु राज्य की सरकार चेतावनी दी है कि वह शरिया कानून को पूरी तरह से लागू करना शुरू करेगी. यहां बिना किसी वैध कारण के शुक्रवार की नमाज छोड़ने पर मुस्लिम पुरुषों को दो साल तक की कैद की सजा दी जाएगी. इस कदम को बहुसांस्कृतिक देश कहे जाने वाले मलेशिया में धार्मिक कट्टरता के प्रति झुकाव के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है. इस रिपोर्ट…
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपने पति फहद अहमद के साथ एक इंटरव्यू में सनसनीखेज बयान दिया है. उन्होंने कहा, “हम सभी बाइसेक्सुअल हैं” और यह भी दावा किया कि हेटरोसेक्सुअलिटी एक ऐसी विचारधारा है जो समाज ने हम पर थोपी है. इस दौरान स्वरा ने समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव को अपना क्रश बताया और साथ ही अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी बात की. बता दें कि यह बातचीत ‘पति पत्नी और पंगा – जोड़ियों का रियलिटी चेक’ में हुई. स्वरा भास्कर जिन्हें ‘रांझणा’ और ‘अनारकली ऑफ आरा’ जैसी फिल्मों में…
रायपुर: मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सीएम साय ने कहा,सुस्पष्ट कार्य विभाजन एवं दायित्व के साथ मेरे कैबिनेट के सहयोगीगण नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने तैयार हैं। सभी मंत्रीगण प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने, हमारे संकल्पों की सिद्धि कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने, विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में अपना योगदान देने समूची प्रतिबद्धता के साथ तैयार हैं। राज्यपाल डेका ने दिलाई मंत्रियों को शपथ राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में सर्वश्री गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल एवं गुरू खुशवंत साहेब को…
Facebook और Instagram पर अब रील देखना और भी मजेदार होने जा रहा है. इसके लिए फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने एक शानदार फीचर लॉन्च किया है. दरअसल, मेटा ने अपना AI वॉइस ट्रांसलेशन टूल दुनियाभर के क्रिएटर्स के लिए रोल आउट कर दिया है. अभी यह इंग्लिश और स्पैनिश भाषा में लॉन्च किया गया है और आने वाले समय में इसमें और भाषाएं जोड़ी जाएंगी. यह पूरी तरह फ्री है और इसे इस्तेमाल करने के लिए क्रिएटर्स को कोई पैसा नहीं देना होगा. जांजगीर-चांपा : विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों का औचक निरीक्षण क्या काम करेगा यह टूल?…
CG – छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के बैनर तले जांजगीर-चांपा जिले में होने वाले विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों का आज औचक निरीक्षण किया गया। जांजगीर-चांपा में विशाल रक्तदान शिविर तैयारी का निरीक्षण जांजगीर-चांपा में छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन प्रदेश संरक्षक टी.एस. कंवर के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे और प्रदेश उपाध्यक्ष वेद भूषण स्नेही, प्रदेश संयोजक दशरथ साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीनदयाल साहू – संकट मोचन ब्लड बैंक, शिवरीनारायण पहुँचे और व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान संभागीय महासचिव नवीन जांगड़े, संभागीय उपाध्यक्ष धनवीर जाहिरे सहित समिति के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रक्तदान महादान है और…
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola Electric Scooter) से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सात महीने तक सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने के बाद नाराज मालिक ने अपना Ola S1 Pro स्कूटर आग के हवाले कर दिया,आइए पूरा मामला विस्तार से जानते हैं. क्या है मामला? दरअसल, मालिक ने लगभग एक साल पहले Ola S1 Pro स्कूटर खरीदी थी. पांच महीने बाद ही बैटरी डिस्चार्ज होने की समस्या सामने आई थी, लेकिन कंपनी की नीति के अनुसार “बेटरी डिस्चार्ज पर वारंटी नहीं है”. इसलिए कंपनी ने बैटरी बदलने के लिए 30,000 चार्ज करने का प्रस्ताव रखा. ग्राहक ने मजबूरी…
CG – राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में मंगलवार को ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के रायपुर में अंतर्गत राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण एवं जिला मास्टर ट्रेनर्स के चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री दुर्गादास उइके ने दीप प्रज्वलन कर प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, केंद्रीय ट्राईफेड के प्रबंध संचालक हृदेश कुमार, प्रमुख सचिव सोनमणी बोरा, आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर सहित वरिष्ठ अधिकारी, मास्टर ट्रेनर और प्रशिक्षार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रायपुर: मानवता और परहित…
सड़क हादसा: गरियाबंद जिले के मैंनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ट्रैक्टर फुलझर-मैनपुरकला मार्ग पर बुधवार की दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा घटित हुआ। मंदिर के पास बने हाईवे के खतरनाक मोड़ पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक सड़क हादसा में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल छा गया। सड़क हादसा की तस्वीर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर मंदिर के पास स्थित मोड़ पर पहुंचते ही अचानक अनियंत्रित हो गया और असंतुलित होकर पलट गया। तेज आवाज…
नई दिल्ली : इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने मंगलवार को बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि अंतरिक्ष एजेंसी एक ऐसे रॉकेट पर काम कर रही है, जिसकी ऊंचाई 40 मंजिला इमारत जितनी होगी और जो 75,000 किलोग्राम (75 टन) भार वाले ‘पेलोड’ को पृथ्वी की निचली कक्षा (लो अर्थ ऑर्बिट) में स्थापित करने में सक्षम होगा। बता दें कि लो अर्थ ऑर्बिट वह कक्षा है जो पृथ्वी से 600-900 कीमी की ऊंचाई पर होती है, जहां संचार-ऑब्जरवेशन उपग्रह रखे जाते हैं। भारत के पहले रॉकेट से क्यों की तुलना? नारायणन ने इसकी तुलना भारत के पहले रॉकेट से की,…
नई दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे सिविल लाइंस थाने में पूछताछ की जा रही है। हमला करने वाले की डिटेल्स सामने आई है। आरोपी ने हमला क्यों किया इसका जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पायी है। फिलहाल रेखा गुप्ता ठीक हैं और वह अपना काम कर रही हैं। कौन है रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारने वाला आरोपी दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया है। आरोपी राजकोट का रहने वाला बता रहा है। उसकी उम्र करी 41 साल है। सूत्रों के…
ब्रह्मकमल ये एक ऐसा फूल है जो साल में एक ही बार अपने दर्शन देता है। ये फूल हिमालयी क्षेत्रों में विशेष रूप से उत्तराखंड में पाया जाता है और ये वहां का राज्य पुष्प भी है। यह सफेद रंग का कमलनुमा फूल दिखने में बेहद आकर्षक होता है। ये फूल जुलाई से सिंतबर के बीच ही खिलता है और जल्दी मुरझा भी जाता है। मान्यता है कि सृष्टि की उत्पत्ति ब्रह्मकमल से हुई थी, इसलिए इसे ब्रह्मा जी का प्रिय पुष्प माना जाता है। बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बद्री नारायण की पूजा में ब्रह्मकमल अर्पित किया जाता है। ज्योतिष…
महासमुंद: नेशनल हाइवे 353 पर तुमगांव ओवर ब्रिज के पास सुबह हुए सड़क हादसे में ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को थाना ले आई है. जानकारी के अनुसार, नयापारा, वार्ड नं 7 निवासी 72 वर्षीय मारुति राव स्कूटी से सब्जी खरीदने बाजार पहुंचे थे. वापसी के दौरान जैसे ही बाजार से सड़क पर आए बागबहरा की तरफ से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया. दुर्घटना में मारुति राव की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके…
रायपुर: साय कैबिनेट में तीन नए मंत्री शामिल हो गए हैं। तीन विधायक राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है। राजभवन में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद तीनों को दिल्ली बुलाया गया है। तीनों नए मंत्रियों के लिए स्टेट गैरेज से 3 कार राजभवन पहुंची है। सीएम साय ने दी बधाई आज शपथ लेने वाले मेरे कैबिनेट के नए सदस्य गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएँ। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी मंत्रीगण पूरी निष्ठा और लगन से जनता की…
नई दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को एक शख्स ने हमला कर दिया। जिस समय रेखा गुप्ता पर हमला हुआ उस दौरान मुख्यमंत्री जनसुनवाई कर रहीं थीं। हमला करने के आरोप में 35 साल के एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जनसुनवाई में मौजूद एक शख्स ने थप्पड़ मारा और बाल पड़कर खींचने की कोशिश की। आरोपी को सिविल लाइंस थाने ले गई पुलिस मुख्यालय कार्यालय ने इस संबंध में कहा कि जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमला किया। आरोपी को दिल्ली पुलिस ने…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्रिमंडल के नए सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है. राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे. शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्री लखन देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल और टंकराम वर्मा के अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव राजभवन पहुंच चुके हैं. https://www.youtube.com/watch?v=SQ0R7IyfwEU
रायपुर : राजधानी रायपुर में तेज रफ़्तार का कहर आए दिन देखने को मिल रहा है। रायपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आए दिन तेज रफ़्तार के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। आए दिन हो रहे हादसों के बीच राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे के समय कार में 5 युवक सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर में देर रात वीआईपी रोड पर रफ्तार का कहर एक बार फिर…
Aaj Ka Rashifal 20 August 2025: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज प्रदोष व्रत है। आज शाम 6 बजकर 14 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 27 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 1 बजकर 19 मिनट पर शुक्र कर्क राशि में गोचर करेगा, साथ ही आज से जैनियों के चतुर्थी पक्ष के पर्युषण पर्व की शुरुआत हो रही है, जबकि पंचमी पक्ष का पर्युषण पर्व कल, यानी 21 अगस्त से शुरू होगा। मेष राशि आज…
गरियाबंद। जिले में लगातार हो रही छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं से आमजन में भय और असुरक्षा की स्थिति बनी रहती है। इसी कड़ी में एक और घटना का खुलासा करते हुए गरियाबंद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मुखबिर की सूचना पर न केवल चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की गई बल्कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश भी किया गया। मोटरसाइकिल चोरी घटना का विवरण मामला 20 जून 2025 का है। डोगरीगांव निवासी प्रार्थी महेश राम ध्रुव पिता मंगल सिंह ध्रुव, उम्र 50 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से सब्जी मंडी, गरियाबंद…
गरियाबंद जिले में भांजे की हत्या दर्रीपारा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में आए दिन विवाद करने से तंग आकर मामा ने अपने ही भांजे जयलाल निषाद की लोहे की पाइप और गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। भांजे की हत्या करने वाला, मामा निकला हत्यारा छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से भांजे की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया। दर्रीपारा (कोचवाय) गांव में रहने वाले जयलाल निषाद (उम्र लगभग 35 वर्ष) की हत्या उसके…
बिलासपुर: हाईकोर्ट में आज रायपुर के बहुचर्चित सूदखोर तोमर बंधुओं की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज 7 FIR पर सवाल उठाते हुए रायपुर एसपी से पूछा कि किस आधार पर एक साथ इस तरह का केस दर्ज किया गया है। कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत शपथपत्र के साथ दो सप्ताह में जवाब मांगा है। FSSAI Action: पकोड़े नहीं, ‘ज़हर’ बेच रहा था अंकल, प्लास्टिक वाले तेल पर FSSAI ने लिया एक्शन बता दें कि रायपुर के तेलीबांधा और पुरानी बस्ती थाने में सूदखोर वीरेंद्र तोमर व उसके भाई रोहित तोमर पर एक्साटर्शन और सूदखोरी का केस…
स्ट्रीट फूड का स्वाद जितना लाजवाब लगता है। उसे बनाने में अक्सर लोग उतना ही लापरवाही बरतते हैं। हाल ही में लुधियाना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक अंकल पकोड़े बनाने के लिए प्लास्टिक वाले तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन जिस तरीके से तेल का इस्तेमाल किया जा रहा है वह बहुत ही अजीब और सेहत के लिहाज़ से खतरनाक है। ये अंकल तेल निकालने के लिए प्लास्टिक को कट करने की बजाय गर्म तेल की कड़ाही में प्लास्टिक को ही डूबा देते हैं और पूरा तेल एक ही बारे में निकल जाता है। इस तरह…
अपने अजीब-गरीब फैशन से लाइमलाइट में आने वालीं उर्फी जावेद अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ को लेकर सुर्खियां बटोरीं, जिसकी वह विनर भी बनीं। इस शो में जीत हासिल करने के बाद उर्फी जावेद ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने फिलर्स को हटवाती नजर आई थीं। इसके बाद उनका सूजा हुआ चेहरा देखकर हर कोई हैरान रह गया। अब वह एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की वजह है उन पर हुआ एक हमला। उर्फी पर हाल ही…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन परिसर में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा, एटीएम और डिपॉजिट मशीन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन के कर्मचारियों, नवा रायपुर के आसपास निवासरत नागरिकों तथा बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। पहले योजनाओं की राशि का वितरण नगद रूप में किया जाता था, जिससे लीकेज की समस्या बनी रहती थी, लेकिन अब बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर…
Asia Cup 2025- एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कप्तानी पहले से ही तय थी कि सूर्यकुमार यादव करेंगे। इस बीच टीम के ऐलान के साथ ही एक खिलाड़ी को जबरदस्त फायदा मिलता हुआ दिख रहा है। अभी कुछ दिन पहले तक वो खिलाड़ी टीम का हिस्सा तक नहीं था, लेकिन अचानक किस्मत ने पलटा खाया। इसके बाद चीजें बदलती चली गईं। हम बात कर रहे हैं शुभमन गिल की, जो टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान हैं और अब एशिया कप के लिए भी चुने गए हैं। OpenAI ने…
OpenAI ने भारत में लॉन्च किया ChatGPT Go प्लान, जानें कितने रुपये में मिलेगा 1 महीने का सब्सक्रिप्शन
OpenAI ने भारत में ChatGPT Go प्लान लॉन्च कर दिया है। ये ChatGPT का सबसे सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान है। ChatGPT Go प्लान का एक महीने का सब्सक्रिप्शन 399 रुपये रखा गया है। कंपनी ने घोषणा की है कि सभी चैटजीपीटी सब्सक्रिप्शन प्लान की पेमेंट यूपीआई के माध्यम से की जा सकेगी, जिससे पूरे देश के यूजर्स के लिए ओपनएआई के एडवांस्ड एआई फीचर्स तक पहुंच आसान हो जाएगी। कंपनी ने कहा, ‘‘ ओपनएआई, चैटजीपीटी गो की शुरुआत कर रहा है, जो एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान है। इसे पूरे भारत में एडवांस्ड एआई फीचर्स को ज्यादा सुलभ और किफायती बनाने के लिए…
सियोल: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच जारी सैन्य अभ्यास के लेकर बड़ा बयान दिया है। उत्तर कोरियाई नेता ने दुश्मनों का मुकाबला करने के लिए देश की परमाणु ताकत को तेजी से बढ़ाने का संकल्प भी लिया है। सरकारी मीडिया की ओर से मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी गई है। किम ने यह बात परमाणु-सक्षम प्रणालियों से लैस सबसे उन्नत युद्धपोत का निरीक्षण करने के दौरान कही है। ‘उत्तर कोरिया को उठाने होंगे कदम’ उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) की खबर के अनुसार अप्रैल में…
Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा में इन 5 तस्वीरों को लगाना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे घर में सदैव सकारात्मक ऊजा बनी रहती है साथ ही धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। इनमें सात भागते घोड़ों की तस्वीर, गणेश जी की तस्वीर, हनुमान जी की तस्वीर (बैठी हुई मुद्रा में), पितरों की तस्वीर और फिनिक्स पक्षी की तस्वीर शामिल है। जानिए इन पांचों तस्वीरों को घर में लगाने से क्या फायदा होता है। Who is B. Sudarshan Reddy? जिन्हें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष ने बनाया कैंडिडेट इस दिशा में जरूर लगाएं सात भागते घोड़ों की तस्वीर…
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को विपक्ष ने अपना उम्मीदवार बनाया है। यह फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई एक बैठक में लिया गया, जहां गठबंधन के नेताओं ने एक संयुक्त उम्मीदवार खड़ा करने पर चर्चा की। बी. सुदर्शन रेड्डी का मुकाबला NDA गठबंधन के सीपी राधाकृष्णन से होगा, जो महाराष्ट्र के राज्यपाल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं। भाजपा की तमिलनाडु…
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारियों के लिए दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की। दो प्रतिशत की वृद्धि होगी, अब केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। जानिये कौन हैं राजेश अग्रवाल, जो मंत्री पद की रेस में अमर अग्रवाल से हो गये आगे, डिप्टी सीएम को मात देकर मचा दी थी सनसनी मंत्रिपरिषद के निर्णय 1) मंत्रिपरिषद द्वारा निर्णय लिया है कि राज्य के अनुसूचित क्षेत्र एवं माडा पॉकेट क्षेत्र में रहने वाले अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत हर माह वितरित किए जाने वाले 2 किलो चना…
Rajesh Agarwal Ka Jivan Parichay : सरगुजा से पहली बार चुनाव जीते राजेश अग्रवाल मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। सरगुजा महाराज टीएस सिंहदेव को करीबी अंतर से चुनाव हराने वाले राजेश अग्रवाल ने 2023 के चुनाव में सनसनी फैला दी थी। राजेश अग्रवाल (जन्म 1966) छत्तीसगढ़ के एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं व्यवसायी हैं। वे वर्तमान में अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। हालांकि पहले सामान्य वर्ग से अमर अग्रवाल को दावेदार कहा जा रहा था, लेकिन क्षेत्रीय संतुलन को साधने में अमर अग्रवाल से राजेश अग्रवाल आगे निकल गये। वर्ष 2023 में जब उन्हें भाजपा ने प्रत्याशी बनाया, तो किसी ने…
दिल्ली- भारतीय रेलवे जहां ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए तमाम प्रयास कर रही है, तो वहीं अब रेलवे ने एक नियम (Railway Rule) को सख्ती से लागू करने की तैयारी कर ली है, जो बिल्कुल हवाई जहाज से सफर करने वाले यात्रियों की तरह ही होगा. जी हां, हम बात कर रहे हैं यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाले सामान के वजन के बारे में, जिसे अब रेलवे एयरलाइनों की तरह नियंत्रित करेगा. हालांकि, यह नियम पहले से है, लेकिन इसे पूरी तरह से लागू नहीं किया जा सका था. अब तय…
रायपुर- रमन सिंह ने पीएम मोदी से मुलाकात की. उन्होंने बताया, आज दिल्ली प्रवास के दौरान संसद भवन में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा के नव निर्मित भवन लोकार्पण के लिए सादर आमंत्रित किया. प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में हमारी विधानसभा अपने नए भवन में प्रवेश करेगी और इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के कर-कमलों से विधानसभा का लोकार्पण हम सभी विधानसभा सदस्यों के लिए गौरव का दिवस बनेगा. तीन नए मंत्रियों के लिए गाड़ियों की साफ-सफाई का काम स्टेट गैरेज में शुरू साय कैबिनेट के तीन नए मंत्रियों के लिए गाड़ियों की साफ-सफाई का काम स्टेट…
बिलासपुर- हाईकोर्ट ने त्यौहारों और सामाजिक आयोजनों में डीजे और साउंड बाक्स से होने वाले शोर-शराबे पर सख्ती दिखाई है. मामले को लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य शासन ने कोलाहल नियंत्रण अधिनियम लागू करने के लिए 6 सप्ताह का समय मांगा, लेकिन मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने साफ कहा कि अब और देरी नहीं चलेगी. कोर्ट ने शासन को केवल तीन सप्ताह का समय देते हुए अगली सुनवाई की तारीख 9 सितंबर तय कर दी. दरअसल, रायपुर की एक नागरिक समिति ने डीजे और साउंड सिस्टम से होने वाले ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ हाई कोर्ट में जनहित याचिका…
गाजीपुर- जिले में स्कूली छात्रों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले ने सभी को हिला कर रख दिया है. आपसी विवाद में कक्षा-9 के छात्र ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर 10वीं के छात्र आदित्य वर्मा को मौत के घाट उतार दिया. इस हमले में तीन अन्य छात्र घायल हो गए. हत्यारोपी पानी की बोतल में चाकू छिपाकर लाया था. मौका पाकर उसने बाथरूम के पास आदित्य पर हमला बोल दिया. बीच-बचाव करने आए छात्रों को भी नहीं छोड़ा. CG NEWS: कंफर्म हो गया, साय कैबिनेट का विस्तार होगा कल दरअसल, सोमवार की सुबह 9:30 बजे गाजीपुर के महराजगंज स्थित…
रायपुर- काफी कवायद के बाद आख़िरकार छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार की तारीख तय हो गई है। कल यानी बुधवार को मंत्रीमण्डल का विस्तार किया जाएगा। तीन नए मंत्री साय कैबिनेट में शामिल होंगे। तीनों ही नए मंत्रियों कल शपथ ग्रहण कराया जाएगा। बता दें कि सोमवार को दिनभर मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट चलती रही। कहा जा रहा था कि मंगलवार को साय सरकार के नए मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। मेरा होमवर्क पूरा किया या नहीं… शुभांशु शुक्ला से पीएम मोदी ने पूछा सवाल सोमवार को एक ओर जहां बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने राजभवन में…
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सोमवार शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की. इस मुलाकात में पीएम मोदी ने उनसे तमाम मुद्दों पर बात की. शुभांशु शुक्ला ने खुलकर अपने अनुभवों को पीएम मोदी और देश के साथ साझा किया. ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं. शुभांशु शुक्ला 25 जून 2025 को एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष में गए थे. वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिन रहे और 15 जुलाई को वापस लौटे.…
बिलासपुर : सिविल लाइन थाने में सोमवार को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार आरोपी पति को बचाने के लिए आई पत्नी का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। थाने के अंदर महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की धमकी दी। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत महिला को पकड़कर उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत सोमवार को गश्त पर निकली पुलिस टीम ने मिनीबस्ती निवासी संजू टंडन को पकड़ लिया। तलाशी लेने…
PM आवास: कोरबा जिले की छेरकीन बाई को PM आवास योजना का लाभ मिला। अब उन्हें कच्चे मकान और बारिश की परेशानियों से छुटकारा मिला है। यह पक्का मकान उनके बुढ़ापे का सहारा बन गया है। PM आवास: यह सिर्फ पक्का मकान ही नहीं, बुढ़ापे का सहारा भी है कोरबा जिले में PM आवास योजना (PM Awas Yojana) ने आज देशभर के लाखों गरीब और बेसहारा परिवारों को छत मुहैया कराई है। यह सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए उम्मीद की किरण है, जिनके लिए पक्का घर बनाना कभी सपना ही रहा। कोरबा जिले के वनांचल ग्राम केराकछार…
Aaj Ka Rashifal 19 August 2025: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 30 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 08 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अजा एकादशी व्रत है। मेष राशि इस राशि वालों के लिए आज का दिन खुशहाल बना रहेगा। आज आप किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं, भविष्य में जिससे आप अच्छा लाभ कमाएंगे नवविवाहित दंपत्ति को आज जीवनसाथी से गिफ्ट मिलेगा, जिससे आपको ख़ुशी होगी। आज…
CG bajar: गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक के बेलटुकरी गांव में ग्रामीण हाट का निर्माण पूरा हुआ। अब ग्रामीणों को बारिश और धूप से राहत मिलेगी। मनरेगा और जिला पंचायत निधि से बने इस ग्रामीण हाट से बाजार चौक में कारोबार, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी बढ़ी हैं। फिगेंश्वर ब्लॉक के बेलटुकरी गांव अब विकास की नई तस्वीर फिंगेश्वर विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाला बेलटुकरी गांव अब विकास की नई तस्वीर पेश कर रहा है। गांव की कुल आबादी लगभग 3,507 है और यहां के 707 परिवारों के पास महात्मा गांधी नरेगा (मनरेगा) के जॉब कार्ड हैं। लंबे समय से ग्रामीणों की मांग…
फिंगेश्वर। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत खुशी मेडिकल पर पुलिस व औषधि विभाग की संयुक्त छापामार कार्रवाई। नशीली दवाओं की अनियमितताओं पर अग्रिम कार्रवाई की तैयारी। नशा मुक्त अभियान के तहत खुशी मेडिकल पर छापामार कार्रवाई गरियाबंद जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लगातार प्रदेशभर में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 18 अगस्त 2025 को फिंगेश्वर स्थित खुशी मेडिकल पर औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) किया गया। यह कार्रवाई नारको-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) के निर्देश पर की गई, जिसमें नशीली, मनःप्रभावी और स्वापक औषधियों के क्रय-विक्रय में गंभीर अनियमितताएं पाई…
कांकेर मावा मोदोल कोचिंग प्रवेश परीक्षा में 1474 छात्र शामिल हुए। नीति आयोग ने मावा मोदोल योजना को देश की 17 बेस्ट प्रैक्टिस में सराहा। जानें योजना की खासियत और उपलब्धियां। कांकेर मावा मोदोल कोचिंग में चयन परीक्षा में 1474 छात्र-छात्राएँ हुए सम्मिलित, नीति आयोग ने देश की बेस्ट प्रैक्टिस में सराहा उत्तर बस्तर कांकेर जिले में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर प्रदान करने हेतु शुरू की गई मावा मोदोल निःशुल्क कोचिंग योजना लगातार सफल हो रही है। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी की देखरेख में संचालित इस कोचिंग के लिए…
रायपुर- CM विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस घटना में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवान दिनेश नाग के शहीद होने तथा तीन जवानों के घायल होने की सूचना मिली है। iPhone 17 Pro Max का आया First Look, बैटरी से लेकर डिस्प्ले और कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड मुख्यमंत्री साय ने शहीद जवान को नमन करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में…
iPhone 17 सीरीज अगले महीने ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने को तैयार है। एप्पल की यह नई आईफोन सीरीज 8 से 12 सितंबर के बीच लॉन्च हो सकती है। भारत में इसकी सेल 28 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है। इस सीरीज से जुड़ी कई जानकारियां डेली सामने आ रही है। अब इस सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल iPhone 17 Pro Max का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें फोन के डिजाइन का पता चला है। यह फोन बड़ी बैटरी के साथ-साथ बड़े डिस्प्ले के साथ आ सकता है। नींद की वे आदतें जो आपको उम्र से ज्यादा बूढ़ा…
Bad Sleeping Habits- हम सब चाहते हैं कि हमारी त्वचा चमकदार रहे, चेहरा तरोताजा दिखे और उम्र कम लगे. हम सभी हमेशा जवां दिखना चाहते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपकी नींद की कुछ आदतें आपको समय से पहले बूढ़ा दिखा सकती हैं? जी हां, अच्छी नींद सिर्फ थकान दूर नहीं करती, बल्कि आपकी त्वचा, बालों और मानसिक स्थिति पर भी गहरा असर डालती है. अगर आप भी लेट नाइट सोने वाले इंसान हैं, या कम सोते हैं तो सचेत हो जाएं. आज हम आपको ऐसी कुछ आदतों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें जानकर आप आज से…
एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है. टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है. एशिया के इस सबसे बड़े क्रिकेट इवेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा 19 अगस्त को हो सकती है. वहीं, एशिया कप 2025 (India’s Likely Squad For Asia Cup 2025) के लिए कुछ खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं तो वहीं, कुछ खिलाड़ियों के चयन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. शुभमन गिल का क्या होगा बता दें कि कुछ दिन पहले ये खबर सामने आ रही थी कि शुभमन गिल (Shubman Gill) को एशिया कप की टीम…
पेशावर: पाकिस्तान कंगाल मुल्क है और पैसों के लिए उसे लोगों की जान की भी कोई परवाह नहीं है। जान जाए तो जाए बस जेब भर जाए, पाकिस्तान में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। दरअसल, पाकिस्तान ने अभी तक पर्वतारोहण अभियानों के लिए कोई चेतावनी या प्रतिबंध जारी नहीं किया है। एक अधिकारी ने इसे लेकर बयान दिया है। अधिकारी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में यहां पर्वतारोहियों की मौत हुई है। 30,000 करोड़ की लड़ाई के बीच संजय कपूर की बहन मंधिरा ने की एक्स भाभी करिश्मा की तारीफ, इन पर…
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का जून में अचानक निधन हो गया। ये खबर जैसे ही सामने आई, हर कोई हैरान रह गया। संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से ही उनकी 30,000 करोड़ की मोबिलिटी टेक कंपनी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। संजय कपूर के निधन के बाद उनकी मां रानी कपूर ने आरोप लगाया था कि उनकी संपत्ति हड़ने की कोशिश की जा रही है। अब इस पूरे मामले पर संजय कपूर की बहन मंधिरा…
गरियाबंद- सिटी कोतवाली थाना इलाके के दर्रीपारा में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में खून से सनी लाश मिली है. मृतक की पहचान जयलाल निषाद के रूप में हुई है. सिर में चोट के निशान मिले हैं. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही डीएसपी निशा सिन्हा और थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. स्थानीय लोगों ने नशे में विवाद के कारण घटना की आशंका जताई है. फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है. CG NEWS: गृहमंत्री विजय शर्मा ने शहीद दिनेश नाग को दी श्रद्धांजलि जानकारी के मुताबिक, घर में आज सुबह…
बीजापुर- गृहमंत्री विजय शर्मा ने शहीद दिनेश नाग को श्रद्धांजलि दी। गृहमंत्री विजय शर्मा ने X में IED ब्लास्ट के बारे में बताया, बीजापुर नेशनल पार्क क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान हुए आईईडी विस्फोट में डीआरजी के वीर जवान दिनेश नाग जी के शहीद होने तथा 3 जवानों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। जन्माष्टमी जुलूस में बड़ा हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आया रथ, 5 श्रद्धालुओं की मौत राष्ट्र रक्षा में उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं…

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com
मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Disclaimer
khabarbharat36.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..