Author: Khabar bharat 36
देश की संसद की सुरक्षा में बड़ी सेंध लगी है। एक शख्स पेड़ पर चढ़ा, दीवार फांदा और फिर अंदर घुस गया। संसद के गरुड़ द्वार तक ये शख्स पहुंच गया था। तभी सुरक्षाकर्मियों ने शख्स को पकड़ लिया। पेड़ के सहारे दीवार कूदकर ये आरोपी परिसर में गया था। आरोपी से हो रही पूछताछ शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने रेल भवन की ओर से पेड़ के सहारे दीवार फांदकर नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया था। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए शख्स…
राजनांदगांव: पुलिस ने गुरुवार रात होटल मयूर में जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य और व्यापारी शामिल हैं। दरअसल, पुलिस की सूचना मिली थी कि मयूर होटल के स्वीट रूम में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर सीएसपी वैशाली जैन ने कोतवाली और बसंतपुर थाने की संयुक्त टीम के साथ छापा मारा। पुलिस ने मौके से अंगेश्वर देशमुख (47), अलख साहू (64), जगदीश प्रसाद (66) और अक्षय रायचा (43) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 52 पत्ती ताश, 17 670 रुपए नकद और तीन मोबाइल जब्त…
हिंदू धर्म में उल्लू से जुड़ी कई मान्यताएं प्रचलित हैं। ये मां लक्ष्मी का वाहन है इसलिए जब भी ये पक्षी दिखता है तो इसे धन-समृद्धि बढ़ने का संकेत माना जाता है। ज्योतिष में भी उल्लू को धन, बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। कहते हैं अगर सफेद उल्लू दिख जाए तो ये ओर भी ज्यादा शुभ हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस त्योहार पर सफेद उल्लू का दिखना मां लक्ष्मी की कृपा बरसने का संकेत देता है इस त्योहार पर सफेद उल्लू दिखना बेहद शुभ दिवाली के दिन सफेद उल्लू का दिखना…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कैशलेश इलाज सेवा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने ऐलान किया है कि, अगले महीने की शुरुआत यानी एक सितम्बर से प्रदेश के प्राइवेट अस्पतालों में आयुषमान कार्ड से कैशलेश इलाज की सुविधा बंद कर दी जाएगी। एसोसिएशन ने बताया है कि, यह फैसला लंबे समय से अस्पतालों को योजना के तहत किए गए इलाज का भुगतान नहीं मिलने के कारण लिया गया है। बताया गया है कि, करीब छह महीने से अस्पतालों को आयुषमान के तहत किये गए इलाज के खर्च का भुगतान नहीं किया गया। इसकी वजह से…
रायपुर : भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी-ईओडब्ल्यू की लगातार कार्रवाई जारी है। मेडिकल बिल पास करने के नाम पर शिक्षक से 10 हजार रुपए की घूस मांगने वाले बाबू को एसीबी ने रंगेहाथ पकड़ा है। बाबू को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी स्कूल में शिक्षकों से लगातार घूस ले रहा था। उनके मेडिकल बिल से लेकर अन्य चीजों के लिए वह पैसा लेता था, तभी काम करता था। एक शिक्षक ने बाबू से तंग आकर एसीबी से शिकायत की थी। अभनपुर पारागांव निवासी चंद्रहास निषाद शासकीय स्कूल चांपाझार चंपारण में शिक्षक हैं। उनके…
Aaj Ka Rashifal 22 August 2025: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शुक्रवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 57 मिनट तक रहेगी , उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 2 बजकर 35 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 17 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्राद्ध आदि की अमावस्या है। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल विस्तार से यहां। आज का मेष राशि (22 अगस्त 2025) आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आपके व्यापार में बेहतर सुधार आयेगा , जिससे…
गरियाबंद। नारी सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार राजिम विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय विधायक रोहित साहू की पहल का असर अब चहुँओर दिखने लगा लगा है। राजिम विधानसभा क्षेत्र का ऐसा कोई अंचल नहीं होगा जहाँ विधायक रोहित साहू के प्रयास से विकास कार्यों को फलीभूत न किया जा रहा हो। विधायक रोहित साहू के निरंतर प्रयासों से विधानसभा राजिम अंतर्गत ग्राम पंचायत सेम्हरतरा एवं ग्राम पंचायत रावंड़ के लिए महतारी सदन बनाने प्रशासकीय स्वीकृति मिली है, दोनों ग्राम पंचायतों में 30-30 लाख रुपए की लागत से महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा। नारी सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार इससे…
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दूसरी कक्षा की छात्रा की पिटाई से पैर टूट गया है। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्रधानपाठक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरा मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई को प्रायमरी स्कूल कंजिया में प्रधानपाठक हीरालेओस टोप्पो ने 7 साल की छात्रा की पिटाई की थी। मास्टर ने इतना पीटा था कि छात्रा का पैर टूट गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर प्रधानपाठक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा का नाम ललिता यादव…
जांजगीर-चांपा: जिले के बम्हनीडीह ब्लॉक में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला डभराखुर्द में बच्चों से मजदूरी कराए जाने का मामला सामने आया है। यह मामला तब उजागर हुआ जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल के प्रधान पाठक पीतांबर कुर्रे बच्चों से रेत, गिट्टी और सीमेंट मिलवाने का काम करवा रहे हैं। बच्चों से पढ़ाई की जगह भारी कार्य करवाते हुए यह दृश्य सामने आने के बाद इलाके में गुस्सा और आक्रोश फैल गया। इस मामले को जिले के कलेक्टर ने गंभीरता से लिया और जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल कार्रवाई…
कोरबा: जिले में बुधवार शाम एक युवक ने चलती मालगाड़ी के नीचे कूदकर जान दे दी। PRF को तीन टुकड़ों में शव मिला है। साथ ही जेब से 120 रुपए का बस टिकट मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मानिकपुर के भिलाई खुर्द अंडर ब्रिज के पास युवक की लाश मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। साथ ही युवक की पहचान के लिए पुलिस जुटी हुई है। मालगाड़ी के लोको पायलट ने बताया कि युवक ट्रैक किनारे चल…
कीव: रूस की सेना ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर इस साल का सबसे बड़ा हवाई हमला किा है। यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने इस साल यूक्रेन पर अपना सबसे बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें 574 ड्रोन और 40 मिसाइलें दागी। यूक्रेन ने बताया कि हमले ज्यादातर देश के पश्चिमी इलाकों को निशाना बनाकर किए गए। अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। अमेरिकी कंपनी भी आई चपेट में यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने कहा कि रूस ने पश्चिमी यूक्रेन में हमले…
गरियाबंद: एनआरएचएम कर्मचारियों के हड़ताल में जाने से सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था चरमरा गई है. इसका नजारा गरियाबंद जिला चिकित्सालय में देखने को मिला, जहां महिला गार्ड मरीज को इंजेक्शन लगाते नजर आई. इसका फोटो मीडिया में वायरल होते ही हंगामा मच गया. शासन-प्रशासन की हो रही फजीहत पर कलेक्टर ने सीएमएचओ और सिविल सर्जन को शोकॉज नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर सफाई मांगी है. कलेक्टर ने शोकॉज नोटिस में सवाल किया कि जब एनआरएचएम कर्मचारियों के हड़ताल में जाने की स्थिति में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा बहाल रखने के लिए निर्देशित किया गया था. उसके बाद भी जिला चिकित्सालय…
हैदराबाद/रायपुर: नक्सल मोर्चे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि तेलंगाना इंटेलिजेंस पुलिस ने नक्सली राज्य समिति सदस्य सुनीता को हिरासत में लिया है। सुनीता, नक्सलियों की केंद्रीय समिति के वरिष्ठ सदस्य सुधाकर की पत्नी बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि इंटेलिजेंस विंग को लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर उसे पकड़ा। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस कार्रवाई से नक्सली संगठन को बड़ा झटका…
बलरामपुर : जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां छात्रा जहर खाकर स्कूल पहुंच गई. प्रार्थना के दौरान बेहोश होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके जहर खाने की बात सामने आई. घटना वाड्रफनगर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल की है, जहां अध्ययनरत छात्रा प्रार्थना के दौरान बेहोश हो गई. स्कूल स्टॉफ उसे आनन-फानन अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों की जांच में कीटनाशक का सेवन करने की बात सामने आई. इस बात से स्कूल स्टॉफ के साथ पालक भी अवाक रह गए. फिलहाल, छात्रा ने किस कारण से कीटनाशक का सेवन किया था, इस…
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ में हर साल आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे का न्योता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच चुका है. बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में शामिल होने का निमंत्रण दिया. पीएम मोदी ने इस आमंत्रण को स्नेहपूर्वक स्वीकार करते हुए भरोसा दिलाया कि वे समय निकालकर इस ऐतिहासिक पर्व का हिस्सा बनेंगे. सांसद महेश कश्यप अपनी धर्मपत्नी चंपा कश्यप और सुपुत्री क्षमता कश्यप के साथ प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे थे. मुलाक़ात के दौरान क्षमता कश्यप ने पीएम मोदी को सादर नमस्कार किया,…
बिलासपुर: सिविल लाइन क्षेत्र के तालापारा स्थित घोड़ादाना स्कूल परिसर में रखे डीजे का पाइप तीन साल की मासूम के सिर पर गिर गया। इस हादसे में मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा स्कूल व आंगनबाड़ी परिसर में डीजे संचालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक लोहे का पाइप और अन्य उपकरण रख देने से हुआ। पुलिस ने आरोपी डीजे संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने बताया कि तालापारा में रहने वाली तीन साल की मुस्कान महिलांगे प्रतिदिन घोड़ादाना स्कूल परिसर में संचालित आंगनबाड़ी जाती थी। हालांकि उसका नाम आंगनबाड़ी…
रायपुर: सूदखोरी, एक्सटार्सन, मारपीट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे तोमर बंधुओं को राहत नहीं मिल पाई। बुधवार को सेशन कोर्ट ने वीरेंद्र और रोहित तोमर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। दोनों भाइयों पर आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले की सुनवाई सीबीआई की विशेष अदालत में हुई। वीरेंद्र और रोहित तोमर दोनों भाई पिछले दो महीने से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। लगातार फरारी के बाद पुलिस ने कोर्ट से उनकी संपत्ति कुर्क करने की मांग…
बिलासपुर : राज्य सरकार के तमाम दावों के बीच भी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में कोई सुधर नहीं दिखाई दे रहा है। ग्रामीण इलाकों के अस्पतालों में अव्यस्था का आलम है। एम्बुलेंस सरीखे सुविधाओं का फायदा ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है और सरकार अस्पताल रिफर सेंटर बनकर रह गये है तो ताजा मामला राज्य के न्यायधानी बिलासपुर का है। यहां तखतपुर के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। दरअसल तखतपुर के सीएचसी में उस वक़्त लाइट चली गई जब डॉक्टर्स की टीम के गर्भवती महिला की डिलीवरी करा रहे थे। आधे अधूरे सर्जरी के बीच…
रायपुर/दिल्ली: दीपावली और छठ पर्व के मौके पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए भारतीय रेल ने 12 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। यह ऐलान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता में किया। उन्होंने बताया कि इस फैसले से त्योहारों के दौरान यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी और भीड़भाड़ भी कम होगी। इस दौरान रेल मंत्री ने यह भी बताया कि 13 से 26 अक्टूबर के बीच जाने वाले यात्रियों को और 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच वापस लौटने वाले यात्रियों को रिटर्न…
Hartalika Teej 2025 Date And Time: क्या आप जानते हैं एक साल में 3 तीज पड़ती है- हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज। इन सभी तीज का अपना-अपना धार्मिक महत्व होता है। लेकिन सभी में हरतालिका तीज को सबसे बड़ी तीज कहा जाता है। अगस्त में हरतालिका तीज मनाई जाएगी। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं और शिव-पार्वती की विधि विधान पूजा करती हैं। चलिए जानते हैं 2025 में हरतालिका तीज कब है और बाकी तीज से ये कितनी अलग है। हरतालिका तीज कब है 2025 (Hartalika Teej 2025 Date And Time)…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली से देर शाम विदेश दौरे पर जाएंगे। दौरे को लेकर CM साय ने कहा, जापान और साउथ कोरिया का प्रवास रहेगा। बतौर मुख्यमंत्री यह पहला विदेश दौरा होगा। जापान वर्ल्ड एक्सपो का आयोजन है, जिसमें शामिल होंगे। यहां इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, ऑटोमोबाइल्स तीनों क्षेत्र में अच्छा काम हो रहा है। प्रदेश में भी इन क्षेत्रों में अपार संभावनाएं है। प्रदेश की नई उद्योग नीति को लेकर जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए उद्यमियों को आमंत्रित करेंगे। दिल्ली में सीएम साय वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के…
Aaj Ka Rashifal 21 August 2025: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शानदार है। करियर में तरक्की मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। वृष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ मिलेगा और आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे। मिथुन वालों को नौकरी में उत्तम परिणाम देखने को मिलेंगे। आपको निवेश करने का सुनहरा मौका मिलेगा। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल विस्तार से यहां। आज का मेष राशि (21 अगस्त 2025) मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र के सकारात्मक माहौल में काम करने को मिलेगा और…
कोरबा: जिले में राशन लेने गई महिला से गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद लाश को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया। मंगलवार को पुलिस ने महिला के बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। यह मामला कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 35 साल की महिला का गांव के उमेंद्र प्रसाद बिंझिया (45) से अफेयर था। आरोपी ने महिला को घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया और जंगल ले गया। इसके बाद उसने अपने दोस्त संतराम उर्फ छोटू (28) और गुलाम सिंह के…
राजनांदगांव: कन्हारपुरी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां अधूरे पुल और लापरवाहियों के कारण 27 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक का नाम आकाश साहू बताया जा रहा है, जिसकी शादी मात्र चार महीने पहले हुई थी। हादसा कैसे हुआ जानकारी के अनुसार, जिस पुल पर हादसा हुआ, वह बीते दो माह से अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य रुकने के बावजूद वहां न तो बैरिकेड लगाए गए थे और न ही चेतावनी बोर्ड। अंधेरे में सड़क पर बना गड्ढा साफ दिखाई नहीं दिया और आकाश साहू उसमें गिर पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा…
India vs Pakistan Asia Cup 2025 Clash: बीसीसीआई ने एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान हैं, जबकि शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है. ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टीम से बाहर हो गए हैं. उधर पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान दोनों को जगह नहीं मिली. सलमान अली आगा टीम की कप्तानी करेंगे और मोहम्मद हारिस को विकेटकीपर के रूप में चुना गया है. स्टार…
मलेशिया के एक राज्य में जुमे की नमाज नहीं पढ़ने वालों को दो साल तक के लिए जेल में डाला जाएगा. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार मलेशिया के टेरेंगानु राज्य की सरकार चेतावनी दी है कि वह शरिया कानून को पूरी तरह से लागू करना शुरू करेगी. यहां बिना किसी वैध कारण के शुक्रवार की नमाज छोड़ने पर मुस्लिम पुरुषों को दो साल तक की कैद की सजा दी जाएगी. इस कदम को बहुसांस्कृतिक देश कहे जाने वाले मलेशिया में धार्मिक कट्टरता के प्रति झुकाव के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है. इस रिपोर्ट…
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपने पति फहद अहमद के साथ एक इंटरव्यू में सनसनीखेज बयान दिया है. उन्होंने कहा, “हम सभी बाइसेक्सुअल हैं” और यह भी दावा किया कि हेटरोसेक्सुअलिटी एक ऐसी विचारधारा है जो समाज ने हम पर थोपी है. इस दौरान स्वरा ने समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव को अपना क्रश बताया और साथ ही अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी बात की. बता दें कि यह बातचीत ‘पति पत्नी और पंगा – जोड़ियों का रियलिटी चेक’ में हुई. स्वरा भास्कर जिन्हें ‘रांझणा’ और ‘अनारकली ऑफ आरा’ जैसी फिल्मों में…
रायपुर: मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सीएम साय ने कहा,सुस्पष्ट कार्य विभाजन एवं दायित्व के साथ मेरे कैबिनेट के सहयोगीगण नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने तैयार हैं। सभी मंत्रीगण प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने, हमारे संकल्पों की सिद्धि कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने, विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में अपना योगदान देने समूची प्रतिबद्धता के साथ तैयार हैं। राज्यपाल डेका ने दिलाई मंत्रियों को शपथ राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में सर्वश्री गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल एवं गुरू खुशवंत साहेब को…
Facebook और Instagram पर अब रील देखना और भी मजेदार होने जा रहा है. इसके लिए फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने एक शानदार फीचर लॉन्च किया है. दरअसल, मेटा ने अपना AI वॉइस ट्रांसलेशन टूल दुनियाभर के क्रिएटर्स के लिए रोल आउट कर दिया है. अभी यह इंग्लिश और स्पैनिश भाषा में लॉन्च किया गया है और आने वाले समय में इसमें और भाषाएं जोड़ी जाएंगी. यह पूरी तरह फ्री है और इसे इस्तेमाल करने के लिए क्रिएटर्स को कोई पैसा नहीं देना होगा. जांजगीर-चांपा : विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों का औचक निरीक्षण क्या काम करेगा यह टूल?…
CG – छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के बैनर तले जांजगीर-चांपा जिले में होने वाले विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों का आज औचक निरीक्षण किया गया। जांजगीर-चांपा में विशाल रक्तदान शिविर तैयारी का निरीक्षण जांजगीर-चांपा में छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन प्रदेश संरक्षक टी.एस. कंवर के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे और प्रदेश उपाध्यक्ष वेद भूषण स्नेही, प्रदेश संयोजक दशरथ साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीनदयाल साहू – संकट मोचन ब्लड बैंक, शिवरीनारायण पहुँचे और व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान संभागीय महासचिव नवीन जांगड़े, संभागीय उपाध्यक्ष धनवीर जाहिरे सहित समिति के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रक्तदान महादान है और…
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola Electric Scooter) से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सात महीने तक सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने के बाद नाराज मालिक ने अपना Ola S1 Pro स्कूटर आग के हवाले कर दिया,आइए पूरा मामला विस्तार से जानते हैं. क्या है मामला? दरअसल, मालिक ने लगभग एक साल पहले Ola S1 Pro स्कूटर खरीदी थी. पांच महीने बाद ही बैटरी डिस्चार्ज होने की समस्या सामने आई थी, लेकिन कंपनी की नीति के अनुसार “बेटरी डिस्चार्ज पर वारंटी नहीं है”. इसलिए कंपनी ने बैटरी बदलने के लिए 30,000 चार्ज करने का प्रस्ताव रखा. ग्राहक ने मजबूरी…
CG – राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में मंगलवार को ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के रायपुर में अंतर्गत राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण एवं जिला मास्टर ट्रेनर्स के चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री दुर्गादास उइके ने दीप प्रज्वलन कर प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, केंद्रीय ट्राईफेड के प्रबंध संचालक हृदेश कुमार, प्रमुख सचिव सोनमणी बोरा, आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर सहित वरिष्ठ अधिकारी, मास्टर ट्रेनर और प्रशिक्षार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रायपुर: मानवता और परहित…
सड़क हादसा: गरियाबंद जिले के मैंनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ट्रैक्टर फुलझर-मैनपुरकला मार्ग पर बुधवार की दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा घटित हुआ। मंदिर के पास बने हाईवे के खतरनाक मोड़ पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक सड़क हादसा में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल छा गया। सड़क हादसा की तस्वीर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर मंदिर के पास स्थित मोड़ पर पहुंचते ही अचानक अनियंत्रित हो गया और असंतुलित होकर पलट गया। तेज आवाज…
नई दिल्ली : इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने मंगलवार को बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि अंतरिक्ष एजेंसी एक ऐसे रॉकेट पर काम कर रही है, जिसकी ऊंचाई 40 मंजिला इमारत जितनी होगी और जो 75,000 किलोग्राम (75 टन) भार वाले ‘पेलोड’ को पृथ्वी की निचली कक्षा (लो अर्थ ऑर्बिट) में स्थापित करने में सक्षम होगा। बता दें कि लो अर्थ ऑर्बिट वह कक्षा है जो पृथ्वी से 600-900 कीमी की ऊंचाई पर होती है, जहां संचार-ऑब्जरवेशन उपग्रह रखे जाते हैं। भारत के पहले रॉकेट से क्यों की तुलना? नारायणन ने इसकी तुलना भारत के पहले रॉकेट से की,…
नई दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे सिविल लाइंस थाने में पूछताछ की जा रही है। हमला करने वाले की डिटेल्स सामने आई है। आरोपी ने हमला क्यों किया इसका जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पायी है। फिलहाल रेखा गुप्ता ठीक हैं और वह अपना काम कर रही हैं। कौन है रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारने वाला आरोपी दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया है। आरोपी राजकोट का रहने वाला बता रहा है। उसकी उम्र करी 41 साल है। सूत्रों के…
ब्रह्मकमल ये एक ऐसा फूल है जो साल में एक ही बार अपने दर्शन देता है। ये फूल हिमालयी क्षेत्रों में विशेष रूप से उत्तराखंड में पाया जाता है और ये वहां का राज्य पुष्प भी है। यह सफेद रंग का कमलनुमा फूल दिखने में बेहद आकर्षक होता है। ये फूल जुलाई से सिंतबर के बीच ही खिलता है और जल्दी मुरझा भी जाता है। मान्यता है कि सृष्टि की उत्पत्ति ब्रह्मकमल से हुई थी, इसलिए इसे ब्रह्मा जी का प्रिय पुष्प माना जाता है। बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बद्री नारायण की पूजा में ब्रह्मकमल अर्पित किया जाता है। ज्योतिष…
महासमुंद: नेशनल हाइवे 353 पर तुमगांव ओवर ब्रिज के पास सुबह हुए सड़क हादसे में ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को थाना ले आई है. जानकारी के अनुसार, नयापारा, वार्ड नं 7 निवासी 72 वर्षीय मारुति राव स्कूटी से सब्जी खरीदने बाजार पहुंचे थे. वापसी के दौरान जैसे ही बाजार से सड़क पर आए बागबहरा की तरफ से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया. दुर्घटना में मारुति राव की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके…
रायपुर: साय कैबिनेट में तीन नए मंत्री शामिल हो गए हैं। तीन विधायक राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है। राजभवन में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद तीनों को दिल्ली बुलाया गया है। तीनों नए मंत्रियों के लिए स्टेट गैरेज से 3 कार राजभवन पहुंची है। सीएम साय ने दी बधाई आज शपथ लेने वाले मेरे कैबिनेट के नए सदस्य गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएँ। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी मंत्रीगण पूरी निष्ठा और लगन से जनता की…
नई दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को एक शख्स ने हमला कर दिया। जिस समय रेखा गुप्ता पर हमला हुआ उस दौरान मुख्यमंत्री जनसुनवाई कर रहीं थीं। हमला करने के आरोप में 35 साल के एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जनसुनवाई में मौजूद एक शख्स ने थप्पड़ मारा और बाल पड़कर खींचने की कोशिश की। आरोपी को सिविल लाइंस थाने ले गई पुलिस मुख्यालय कार्यालय ने इस संबंध में कहा कि जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमला किया। आरोपी को दिल्ली पुलिस ने…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्रिमंडल के नए सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है. राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे. शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्री लखन देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल और टंकराम वर्मा के अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव राजभवन पहुंच चुके हैं. https://www.youtube.com/watch?v=SQ0R7IyfwEU
रायपुर : राजधानी रायपुर में तेज रफ़्तार का कहर आए दिन देखने को मिल रहा है। रायपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आए दिन तेज रफ़्तार के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। आए दिन हो रहे हादसों के बीच राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे के समय कार में 5 युवक सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर में देर रात वीआईपी रोड पर रफ्तार का कहर एक बार फिर…
Aaj Ka Rashifal 20 August 2025: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज प्रदोष व्रत है। आज शाम 6 बजकर 14 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 27 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 1 बजकर 19 मिनट पर शुक्र कर्क राशि में गोचर करेगा, साथ ही आज से जैनियों के चतुर्थी पक्ष के पर्युषण पर्व की शुरुआत हो रही है, जबकि पंचमी पक्ष का पर्युषण पर्व कल, यानी 21 अगस्त से शुरू होगा। मेष राशि आज…
गरियाबंद। जिले में लगातार हो रही छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं से आमजन में भय और असुरक्षा की स्थिति बनी रहती है। इसी कड़ी में एक और घटना का खुलासा करते हुए गरियाबंद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मुखबिर की सूचना पर न केवल चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की गई बल्कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश भी किया गया। मोटरसाइकिल चोरी घटना का विवरण मामला 20 जून 2025 का है। डोगरीगांव निवासी प्रार्थी महेश राम ध्रुव पिता मंगल सिंह ध्रुव, उम्र 50 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से सब्जी मंडी, गरियाबंद…
गरियाबंद जिले में भांजे की हत्या दर्रीपारा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में आए दिन विवाद करने से तंग आकर मामा ने अपने ही भांजे जयलाल निषाद की लोहे की पाइप और गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। भांजे की हत्या करने वाला, मामा निकला हत्यारा छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से भांजे की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया। दर्रीपारा (कोचवाय) गांव में रहने वाले जयलाल निषाद (उम्र लगभग 35 वर्ष) की हत्या उसके…
बिलासपुर: हाईकोर्ट में आज रायपुर के बहुचर्चित सूदखोर तोमर बंधुओं की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज 7 FIR पर सवाल उठाते हुए रायपुर एसपी से पूछा कि किस आधार पर एक साथ इस तरह का केस दर्ज किया गया है। कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत शपथपत्र के साथ दो सप्ताह में जवाब मांगा है। FSSAI Action: पकोड़े नहीं, ‘ज़हर’ बेच रहा था अंकल, प्लास्टिक वाले तेल पर FSSAI ने लिया एक्शन बता दें कि रायपुर के तेलीबांधा और पुरानी बस्ती थाने में सूदखोर वीरेंद्र तोमर व उसके भाई रोहित तोमर पर एक्साटर्शन और सूदखोरी का केस…
स्ट्रीट फूड का स्वाद जितना लाजवाब लगता है। उसे बनाने में अक्सर लोग उतना ही लापरवाही बरतते हैं। हाल ही में लुधियाना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक अंकल पकोड़े बनाने के लिए प्लास्टिक वाले तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन जिस तरीके से तेल का इस्तेमाल किया जा रहा है वह बहुत ही अजीब और सेहत के लिहाज़ से खतरनाक है। ये अंकल तेल निकालने के लिए प्लास्टिक को कट करने की बजाय गर्म तेल की कड़ाही में प्लास्टिक को ही डूबा देते हैं और पूरा तेल एक ही बारे में निकल जाता है। इस तरह…
अपने अजीब-गरीब फैशन से लाइमलाइट में आने वालीं उर्फी जावेद अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ को लेकर सुर्खियां बटोरीं, जिसकी वह विनर भी बनीं। इस शो में जीत हासिल करने के बाद उर्फी जावेद ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने फिलर्स को हटवाती नजर आई थीं। इसके बाद उनका सूजा हुआ चेहरा देखकर हर कोई हैरान रह गया। अब वह एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की वजह है उन पर हुआ एक हमला। उर्फी पर हाल ही…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन परिसर में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा, एटीएम और डिपॉजिट मशीन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन के कर्मचारियों, नवा रायपुर के आसपास निवासरत नागरिकों तथा बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। पहले योजनाओं की राशि का वितरण नगद रूप में किया जाता था, जिससे लीकेज की समस्या बनी रहती थी, लेकिन अब बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर…
Asia Cup 2025- एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कप्तानी पहले से ही तय थी कि सूर्यकुमार यादव करेंगे। इस बीच टीम के ऐलान के साथ ही एक खिलाड़ी को जबरदस्त फायदा मिलता हुआ दिख रहा है। अभी कुछ दिन पहले तक वो खिलाड़ी टीम का हिस्सा तक नहीं था, लेकिन अचानक किस्मत ने पलटा खाया। इसके बाद चीजें बदलती चली गईं। हम बात कर रहे हैं शुभमन गिल की, जो टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान हैं और अब एशिया कप के लिए भी चुने गए हैं। OpenAI ने…
OpenAI ने भारत में लॉन्च किया ChatGPT Go प्लान, जानें कितने रुपये में मिलेगा 1 महीने का सब्सक्रिप्शन
OpenAI ने भारत में ChatGPT Go प्लान लॉन्च कर दिया है। ये ChatGPT का सबसे सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान है। ChatGPT Go प्लान का एक महीने का सब्सक्रिप्शन 399 रुपये रखा गया है। कंपनी ने घोषणा की है कि सभी चैटजीपीटी सब्सक्रिप्शन प्लान की पेमेंट यूपीआई के माध्यम से की जा सकेगी, जिससे पूरे देश के यूजर्स के लिए ओपनएआई के एडवांस्ड एआई फीचर्स तक पहुंच आसान हो जाएगी। कंपनी ने कहा, ‘‘ ओपनएआई, चैटजीपीटी गो की शुरुआत कर रहा है, जो एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान है। इसे पूरे भारत में एडवांस्ड एआई फीचर्स को ज्यादा सुलभ और किफायती बनाने के लिए…

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com
मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Disclaimer
khabarbharat36.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..