Author: Khabar bharat 36
हिंदू पंचांग में भाद्रपद माह का शुक्ल पक्ष विशेष महत्व रखता है। इसी माह की चतुर्थी तिथि को विघ्नहर्ता, बुद्धिदाता, मंगलमूर्ति भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाता है। यही कारण है कि इस दिन गणेश प्रतिमा को विधि-विधान से “बैठाया” जाता है, यानी गणेश स्थापना कर उत्सव का प्रारंभ होता है। इसे ही गणेश चतुर्थी या विनायक चतुर्थी कहा जाता है। गणेश चतुर्थी का पौराणिक आधार प्राचीन ग्रंथों में वर्णन है कि माता पार्वती ने भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन गंध, चंदन और उबटन से एक बालक की मूर्ति बनाकर उसमें प्राण फूंके थे। यही बालक आगे चलकर गणपति कहलाए। इसीलिए भाद्रपद शुक्ल…
बिलासपुर: नवरात्रि पर ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। बिलासपुर जोन से चलने वाली स्पेशल ट्रेन से महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के यात्रियों को फायदा मिलेगा। रेल प्रशासन सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) और शालीमार के बीच पांच फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा। रेल प्रशासन ने बताया कि ट्रेन नंबर 08865 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-शालीमार पूजा स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक और ट्रेन नंबर 08866 शालीमार- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पूजा स्पेशल ट्रेन शालीमार से 28 सितम्बर…
बिलासपुर: उसलापुर रेलवे स्टेशन में गांजा की तस्करी करते उत्तर प्रदेश के दो तस्करों को सिविल लाइन व एसीसीयू की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी खुद को भारतीय सेना का फर्जी पहचान पत्र दिखाकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे. एसीसीयू एवं थाना सिविल लाइन की टीम को उसलापुर रेलवे स्टेशन के पास संदेहास्पद गतिविधियों की सूचना मिली. कार्रवाई के दौरान दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें पकड़कर पूछताछ की गई. संदेही रूपेश सिंह ने भारतीय सेना का एक पहचान पत्र दिखाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. किंतु उसके हावभाव एवं पुलिस की सतर्कता…
बेमेतरा : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक बार फिर अपने सख्त तेवरों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे फोन पर स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही को लेकर बेमेतरा जिले के सीएमएचओ को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। मंत्री जायसवाल ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि स्वास्थ्य केंद्र की मशीन 24 घंटे के भीतर ठीक नहीं हुई, तो संबंधित अधिकारी को सस्पेंड कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने MBBS डॉक्टरों की गैरहाजिरी को भी गंभीरता से लिया और सीएमएचओ को निर्देश दिया कि पीजी परीक्षा…
रायपुर: रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एंट्री गेट के पास अचानक लावारिस बैग मिला. सूचना के बाद मौके पर सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची. बम डिस्पोसेबल टीम को बुलाकर जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, यह मामला माना थाना इलाके का है. रविवार की देर रात रायपुर एयरपोर्ट के एंट्री गेट के पास बने उबर टैक्सी काउंटर के समीप लावारिस बैग रखा हुआ था, जिससे हड़कंप मच गया. मौके पर तुरंत सीआईएसएफ की बम डिस्पोजल टीम बुलाकर एरिया कवर कर के बैग की जांच-पड़ताल की गई. फिलहाल एयरपोर्ट के अन्य…
Aaj Ka Rashifal 25 August 2025: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सोमवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 06 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 50 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल विस्तार से यहां। आज का मेष राशि (25 अगस्त 2025) आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे, जिसमें आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपका सामाजिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। आज आप फाइनेंस से…
पथरिया: पथरिया नगर पंचायत में धर्मातरण का एक मामला सामने आया है. नगर के वार्ड क्रमांक एक यदुनंदन नगर में एक घर में प्रार्थना सभा के जरिए धर्मांतरण कराये जाने की सूचना पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया. पुलिस ने स्थिति को देखते हुए पास्टर को पूछताछ के लिए थाने ले गई. जानकारी के मुताबिक, यदुनंदन नगर में रहने वाले सत्यम पास्टर के प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना पर विहिप और बजरंग दल के सदस्यों के साथ अन्य युवक मौके पर पहुंचे. विहिप और…
अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाई अपनी जगह, टोक्यो में बिखेरेंगे जलवा
छत्तीसगढ़ के 22 साल के स्प्रिंटर अनिमेष कुजूर ने एथलेटिक्स में इतिहास रच दिया है। उन्होंने 2025 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। यह टूर्नामेंट 13 से 21 सितंबर तक टोक्यो में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने शनिवार, 23 अगस्त को चेन्नई में नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 200 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीतकर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की की। मोनाको डायमंड लीग में भी अनिमेष का प्रदर्शन रहा था शानदार उन्होंने 20.63 सेकंड का समय निकालकर टोक्यो रोड रैंकिंग में अपनी रैंकिंग में और सुधार किया है। अनिमेष ने इस सीजन में 100…
सुकमा: नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर मेट्टागुड़ा कैंप से जवानों की टीम नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई थी. इस दौरान जवानों को नक्सलियों के खुफिया डंप को बरामद कर बड़ी सफलता हासिल हुई है. नक्सलियों के छिपाए गए कंट्रीमेड रायफल, विस्फोटक और भारी मात्रा में लोहे की सामग्री सुरक्षाबलों ने बरामद की है. जानकारी के मुताबिक, 23 अगस्त को जवानों को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद 203 कोबरा वाहिनी, 241 बस्तर बटालियन सीआपीएफ और जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान के लिए ग्राम बोटेलंका, ईरापल्ली, कोईमेंटा पहाड़ी, दारेली व आस-पास क्षेत्र की…
बलौदाबाजार: पत्नी की निर्मम हत्या मामले में दोषी पाए जाने पर पति को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. साथ ही 10,000 रुपए जुर्माने की सजा दी गई है. यह फैसला विशेष न्यायाधीश (अजा/अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम) अब्दुल जाहिद कुरैशी ने सुनाया. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहिया नगर का है. पूरा मामला 15 मई 2024 का है, जब कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहिया नगर में घरेलु विवाद में पति विनय दुबे ने पत्नी सरस्वती कुर्रे को पहले फर्श पर पटक दिया, फिर आंगन में रखे पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया. मौके पर ही सरस्वती की…
जोहान्सबर्ग: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका के लाखों एचआईवी मरीजों के साथ बड़ा अन्याय किया है। ट्रंप के एक फैसले से इन एचआईवी मरीजों को दवा और इलाज मिलना बंद हो गया है। इससे इनकी बची-खुची जिंदगी भी नर्क बन गई है। यह हालात अमेरिका द्वारा विदेशी सहायता बंद किए जाने के बाद पैदा हुए हैं। एचआईवी मरीज कर रहे इलाज के लिए संघर्ष ट्रंप के इस फैसले के बाद दक्षिण अफ्रीका में एचआईवी (ह्यूमन इम्यूनो डेफिशिएंसी वायरस) से पीड़ित हजारों लोग इलाज के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका एचआईवी संक्रमण के मामलों में दुनिया में सबसे…
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कलेक्टर ने गणेश चतुर्थी का अवकाश रद्द कर दिया है. कलेक्टर एस जयवर्धन ने आदेश जारी कर 27 अगस्त यानि गणेश चतुर्थी को पूर्व में घोषित अवकाश को रद्द कर दिया है. साथ ही तीन सितंबर को मनाए जाने वाले करमा जिसे ढोल ग्यारस भी कहा जाता है को स्थानीय अवकाश घोषित किया है. बता दें कि इससे पहले सरकार ने नवरात्रि महाअष्टमी का अवकाश निरस्त किया था और उसके बदले नुआखाई को स्थानीय अवकाश घोषित किया है. 30 सितंबर महाअष्टमी के बदले 28 अगस्त को नुआखाई (ऋषि पंचमी) के मौके पर स्थानीय अवकाश घोषित…
बिलासपुर: रामसेतु पुल पर शनिवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। मानसिक तनाव के चलते युवती ड्यूटी से छुट्टी लेकर आत्महत्या करने पुल पर पहुंच गई, लेकिन मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने भांप लिया। उसे कूदने से पहले ही बचा लिया। जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। यह घटना रात करीब 10 बजकर 25 मिनट की बताई जा रही है। युवती को सुरक्षित बचाने के बाद मिक्की मिश्रा ने तत्काल सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय को सूचना दी। 15 मिनट के भीतर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और युवती को सरकंडा थाने ले गए। नर्सिंग नहीं कर पाने के…
रायपुर/जापान : सीएम साय ने विश्व भर में हाई-स्पीड रेल के क्षेत्र में अग्रणी, जापान की प्रतिष्ठित बुलेट ट्रेन से टोक्यो से ओसाका तक की यात्रा की। सीएम साय ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत भी बुलेट ट्रेन परियोजना पर कार्य कर रहा है। इसके साथ ही वंदे भारत ट्रेन देश की प्रगति और आधुनिक भारत की नई पहचान बन चुकी हैं। https://twitter.com/i/status/1959531019910226247 बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो में BOYES & MOORES INTERNATIONAL COMPANY जापान के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर एवं बस्तर के…
दुर्ग : जिले के भिलाई में तीजा पर्व से पहले सनसनीखेज वारदात हुई है. महिला और उसके पति के बीच शनिवार की रात घरेलू विवाद हुआ था. झगड़ा इतना बढ़ा कि पति ने अपनी ही पत्नी का गला दबाकर बेरहमी से कत्ल कर दिया. घटना से परिवार में पर्व की खुशियों का माहौल शोक में तब्दील हो गया है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति सीधे थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया. यह सनसनीखेज वारदात नेवई थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव के खपरी की निवासी मृतिका दीक्षा दुबे की उम्र करीब 20 साल थी, उसका…
रायपुर: तड़के प्रातः 05ः00 बजे कबीर नगर क्षेत्र में रायपुर पुलिस की 100 सदस्यीय पुलिस टीम की छापेमार कार्यवाही। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने, हेरोईन (चिट्टा) की सूचना सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर छापेमार कार्यवाही। कार्यवाही में रायपुर पुलिस के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, थानों, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट सहित रक्षित केन्द्र के लगभग 100 सदस्य थे शामिल। चेकिंग के दौरान 1 आरोपी को गिरफ्तार करने सहित 20 से अधिक आरोपियों के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही। अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल…
Diwali 2025 Kab Hai: हिंदू धर्म से जुड़े लोग कार्तिक मास में पड़ने वाले दिवाली के पंचपर्व का इंतजार पूरे साल करते हैं क्योंकि इसमें वे तमाम तरह की पूजा, जप, व्रत आदि करके अपने सुख-सौभाग्य और आरोग्य की कामना करते हैं. धनतेरस से शुरु होकर नरक चतुर्दशी या फिर कहें हनुमान जयंती, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज वाला यह पंचपर्व कई देवी-देवताओं और परंपराओं से जुड़ा हुआ है. आइए जानते हैं कि इस साल ये पांचों पर्व कब पड़ेंगे और क्या है इनका धार्मिक महत्व धनतेरस 2025 (Dhanteras kab hai) दिवाली के जिस पंचपर्व की शुरुआत धनतेरस से होती…
जशपुर: पत्थलगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूल के प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। स्कूल की महिला व्याख्याता समेत महिला कर्मचारी ने प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। आरोपी प्राचार्य पर छेड़छाड़ के दो मामले दर्ज की गए हैं। पुलिस ने आरोपी प्रचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। प्राचार्य ने किया यौन उत्पीड़न, महिला कर्मचारियों की शिकायत महात्मा गांधी का शांति और सद्भाव का अमर संदेश पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्त्रोत : CM साय मिली जानकारी…
रायपुर/जापान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो स्थित ‘लिटिल इंडिया’ पहुँचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी जी का शांति, अहिंसा और सद्भाव का अमर संदेश भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व में मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘लिटिल इंडिया’ में गांधी की प्रतिमा भारत-जापान मैत्री और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है। यह स्थान न केवल भारतीय समुदाय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि जापानी नागरिकों को भी…
गरियाबंद। रविवार की सुबह छुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुडीपानी के कमारपारा में ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने पूरे गांव को दहला दिया। रोज़ की तरह सुबह टहलने और शौच के लिए घर से निकले 48 वर्षीय धनेश कमार पिता मंगल कमार पर अचानक एक जंगली भालू टूट पड़ा। घटना मलेवाडोंगर की तलहटी में हुई, जहां धनेश का सामना अचानक भालू से हो गया। देखते ही देखते शांत माहौल चीख-पुकार और अफरा-तफरी में बदल गया। भालू के अचानक हुए हमले से ग्रामीण सकते में गांववालों के अनुसार धनेश अपने घर से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल किनारे निकले थे। तभी झाड़ियों से…
रायपुर : कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 31 अगस्त को प्रदेश भाजपा संगठन की बड़ी बैठक होने जा रही है. भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन नए पदाधिकारियों की क्लास लेंगे. इस बैठक में नए पदाधिकारियों को राष्ट्रीय नेताओं के साथ प्रदेश के नेताओं का भी मार्गदर्शन मिलेगा. सभी 476 मंडलों और 36 संगठन जिलों के अध्यक्षों के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, सभी मोर्चा के अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के संयोजकों को बुलाया गया है. बैठक से पहले मुख्यमंत्री साय के विदेश दौरे से पहले रवानगी होने पर वह भी बैठक में…
Aaj Ka Rashifal 24 August 2025: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रविवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 06 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल विस्तार से यहां। आज का मेष राशि (24 अगस्त 2025) आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कुछ लोग आपको कंफ्यूज करने की कोशिश करेंगे। दूसरों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखेंगे, इससे आपके कार्य बड़ी ही आसानी से पूरे होंगे।…
राजिम। क्षेत्र की जनता से सीधे जुड़ाव और संवाद का जरिया बने विधायक जनदर्शन कार्यक्रम इस सप्ताह स्थगित कर दिए गए हैं। राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू अपने निजी कारणों से 24 अगस्त से 30 अगस्त तक अन्यत्र प्रवास पर रहेंगे। इस अवधि में उनका पूर्व निर्धारित जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। 30 अगस्त के उपरांत वे पुनः पूर्व की भांति नियमित रूप से क्षेत्रवासियों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। इस आशय की जानकारी विधायक के निज सहायक किशोर साहू ने दी। जनता से सीधे जुड़ने का माध्यम है जनदर्शन राजिम विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई…
गरियाबंद। जिले की पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो लग्जरी कारों से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 196 किलो ग्राम गांजा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से इनोवा और बलेनो कार, 4 मोबाइल फोन सहित कुल 40 लाख 81 हजार रुपए की कीमती सामग्री जब्त की गई है। यह कार्रवाई जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी थाना प्रभारियों को जारी किए गए विशेष निर्देशों के बाद हुई। पुलिस ने मुखबिर…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो में जापान एक्सटर्नल ट्रेड आर्गनाइजेशन (JETRO) के वरिष्ठ प्रतिनिधियों नाकाजो काज़ुया, एंडो युजी और हारा हारुनोबू से भेंट कर निवेश एवं औद्योगिक सहयोग के संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में आईटी, टेक्सटाइल्स, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ की अपार संभावनाओं को रेखांकित किया गया। मुख्यमंत्री ने जेट्रो के प्रतिनिधियों को प्रदेश की तेज़ी से प्रगति कर रही अर्थव्यवस्था में निवेश के नए अवसर तलाशने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़, भारत के हृदय स्थल में स्थित एक उभरता हुआ औद्योगिक एवं…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी बनाए गए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अब चैतन्य बघेल आगामी 6 सितंबर तक जेल में रहेंगे। चैतन्य बघेल 23 अगस्त तक ED की रिमांड पर थे। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार को उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया। प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत को बताया कि शराब घोटाले से जुड़े मामले में अभी कई पहलुओं की जांच की जानी बाकी है। इसलिए आगे की पूछताछ के लिए…
रायपुर: ऑनलाइन गेमिंग पर सरकार के प्रतिबंध लगाए जाने के बाद महादेव सट्टा एप के सरगनाओं में खलबली मची हुई है. एप के संचालकनकर्ता सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने गिरफ्तारी वारंट खारिज करने के लिए ईडी की विशेष अदालत में आवेदन लगाया है, जिसमें 3 महीने के भीतर खुद पेश होने की बात कही है. मामले में ईडी कोर्ट में अगली सुनवाई 3 नवंबर को होगी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के वकील सौरभ पांडे ने बताया कि महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल बीते दिनों कोर्ट में पेश नहीं हुए थे. विशेष न्यायालय ने दोनों के…
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को पकड़कर डॉग शेल्टर में रखने के अपने 11 अगस्त के फैसले पर में संशोधन किया है। सुप्रीम कोर्ट के संशोधित आदेश के अनुसार, अब स्ट्रीट डॉग्स को पकड़कर उनकी नसबंदी और टीकाकरण किया जाएगा और फिर कुत्तों को वापस वहीं छोड़ दिया जाएगा, जहां से उन्हें पकड़ा गया था। हालांकि, कोर्ट ने साथ ही ये भी स्पष्ट किया है कि आक्रामक और रैबीज संक्रमित कुत्तों को पकड़ने के बाद शेल्टर में ही रखा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर डॉग लवर्स अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। मनोरंजन उद्योग के भी कई सितारों…
एशिया कप 2025 से पहले भारत में दलीप ट्रॉफी का आयोजन होना है, जिसमें शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल जैसे स्टार प्लेयर्स खेलते हुए नजर आने वाले हैं। स्टार बल्लेबाज गिल नॉर्थ जोन के कप्तान बने हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक गिल अस्वस्थ हैं और वह आगामी दलीप ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं। फिजियो ने की है शुभमन गिल की जांच नॉर्थ जोन की सेलेक्शन कमेटी आने वाले टूर्नामेंट के लिए शुभमन गिल की अनुपलब्धता की संभावना पर विचार कर रही थी। हालांकि अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। रिपोर्ट में…
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को रूस-अमेरिका संबंधों को लेकर आशावाद जताया और कहा कि दोनों देशों के रिश्ते वर्षों में सबसे निचले स्तर पर होने के बावजूद अब ऐसे मुकाम पर हैं, जहां “सुरंग के अंत में रोशनी दिखाई दे रही है”। उन्होंने यह टिप्पणी आर्कटिक और अलास्का में संयुक्त परियोजनाओं पर सहयोग की संभावनाओं के बीच की। ट्रंप पर क्या बोले पुतिन रूसी राष्ट्रपति ने टेलीविज़न पर प्रसारित एक बैठक में कहा, “जहां तक संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हमारे संबंधों की बात है, वे बेहद निचले स्तर पर हैं। मैंने यह पहले भी कई बार कहा…
रायपुर : राजधानी रायपुर में फरार चल रहे कुख्यात तोमर बंधुओं वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार को सेशन कोर्ट द्वारा तोमर बंधुओं की अग्रिम जमानत खारिज किए जाने और संपत्ति कुर्क करने की मंजूरी मिलने के बाद आज जिला प्रशासन की टीम ने उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. CG: मंत्री के बंगले में पोरा तिहार मनाया गया 3,000 स्क्वायर फीट की संपत्ति कुर्क SDM नंद कुमार चौबे, तहसीलदार पुलिस की टीमों ने तोमर बंधुओं के भाठागांव स्थित तोमर बंधुओं के साईं विला मकान और जमीन को…
रायपुर: मंत्री रामविचार नेताम के बंगले में पोरा तिहार मनाया गया। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक परब पोरा तिहार के पावन अवसर पर आज वरिष्ठ मंत्री रामविचार नेताम के नवा रायपुर स्थित शासकीय आवास/कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। CG: बुलडोजर से 1 करोड़ की जब्त शराब को किया गया नष्ट इस अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को पोरा तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पोरा तिहार हमारे संस्कृति, खेती-किसानी और पशुधन के महत्व को बताता है। किसान भाई तिहार में पशुधन की पूजा-अर्चना कर समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हैं।
बस्तर: जगदलपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला स्तरीय मदिरा नष्टीकरण समिति ने शुक्रवार को करीब 30,636 लीटर शराब पर बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया। जिसकी कीमत 1 करोड़ से अधिक है। CG: मुख्यमंत्री साय ने जापानी उद्योगपतियों के साथ की बैठक, छत्तीसगढ़ में आईटी, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स में निवेश के लिए किया आमंत्रित जानकारी के अनुसार, बकावंड थाने के ग्राम रजनगर में आयोजित इस अभियान में जिले के 13 थाने कोतवाली, बोधघाट, परपा, बकावंड, लोहण्डीगुड़ा, बड़ांजी, कोडेनार, दरभा, भानपुरी, मारडूम, चक्रधरपुर, बकावंड और बुरगुम में जब्त की गई 4398.960 लीटर देशी शराब और 26,237.070 लीटर…
रायपुर: CM विष्णुदेव साय ने जापान की जेट्रो कंपनी को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। X पोस्ट में CM विष्णुदेव साय ने बताया, टोक्यो में,@JETRO_InvestJPके नाकाजो काज़ुया, एंडो युजी और हारा हारुनोबू के साथ बैठक हुई। CG: मरीज को महिला गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान हमने आईटी, टेक्सटाइल्स, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर जेट्रो को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
बिलासपुर: गरियाबंद जिला अस्पताल की वायरल तस्वीर, जिसमें अस्पताल की महिला गार्ड एक महिला मरीज को इंजेक्शन लगाती दिख रही है. इस गंभीर लापरवाही पर हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु की बेंच ने मामले में जनहित याचिका के रूप में सुनवाई करते हुए इसे बेहद गंभीर व जीवन से खिलवाड़ बताया. कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए कहा, कि आप लोग कर क्या रहे हैं, अस्पतालों में यह क्या हो रहा है. अगर किसी की जान चली गई तो जिम्मेदार कौन होगा. कोर्ट ने गरियाबंद कलेक्टर से व्यक्तिगत हलफनामा…
उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार की आधी रात बादल फटने से भारी तबाही मची है। चमोली जिले के थराली क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में आधी रात को बादल फटने की घटना के बाद घरों में बाजारों में मलबा भर गया है जिससे त्राहिमाम मचा है। नगर पंचायत थराली के कोटड़ीप में दुकानों और मकानों को नुकसान होने के साथ ही गाड़िया मलबे में दबी हुई हैं। इसके साथ ही तहसील मुख्यालय राड़ीबगड़ में उपजिलाधिकारी आवास के भीतर तक मलबा घुस गया, नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास और राड़ीबगड़ के कई घरों में मलबे से नुकसान हुआ है। वहीं कई बाइक और अन्य वाहन मलबे…
गणेश चतुर्थी की पूजा में वास्तु के इन नियमों का करें पालन, बप्पा जीवन की हर विघ्न बाधा को करेंगे दूर
गणेश चतुर्थी का पावन त्योहार हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर भक्त बप्पा की प्रतिमा को घर में स्थापित कर उनकी विधि-विधान से पूजा करते हैं। हालांकि बप्पा की पूजा के दौरान कुछ वास्तु नियमों का पालन भी आपको करना चाहिए। अगर आप गणेश चतुर्थी के दौरान वास्तु के नियमों के अनुसार घर को सजाते हैं तो कई शुभ परिणाम आपको प्राप्त होते हैं। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि गणेश चतुर्थी के दौरान किन वास्तु नियमों का आपको पालन करना चाहिए। भगवान गणेश की चौकी…
पटना: बिहार की राजधानी पटना में ऑटो और हाइवा के बीच हुई भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने पर पहुंचकर घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है. इस खौफनाक हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है. साथ ही घटना में जान गंवाने वाले लोगों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया…
रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। शराब घोटाला मामले में उनकी ईडी कस्टोडियल रिमांड आज समाप्त हो रही है। ऐसे में आज शाम 4 बजे उन्हें ईडी कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इससे पहले कोर्ट ने ईडी को चैतन्य बघेल की 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड मंजूर की थी। ईडी ने दलील दी थी कि जांच के दौरान नए तथ्य सामने आए हैं, जिसके लिए पूछताछ जरूरी है। चैतन्य पर आरोप ED के अनुसार, लीकर स्कैम में पूछताछ में शराब कारोबारी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू ने…
Aaj Ka Rashifal 23 August 2025: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि शनिवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 1 बजकर 20 मिनट तक परिध योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 55 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कुशोत्पाटिनी अमावस्या है। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल विस्तार से यहां। आज का मेष राशि (23 अगस्त 2025) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे, काम आसानी से व…
रायपुर/जापान: सीएम साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो पहुँचते ही एनटीटी लिमिटेड, जापान की सीईओ कायो इतो से मुलाकात की। एनटीटी लिमिटेड, आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल समाधानों में 90 बिलियन डॉलर के राजस्व के साथ एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है। इस बातचीत में छत्तीसगढ़ में डिजिटल और उन्नत आईटी तथा तकनीक-संचालित निवेश के अवसरों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में की पूजा-अर्चना सीएम विष्णुदेव साय ने जापान पहुंचने के बाद सबसे पहले जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर के दर्शन किए। टोक्यो का यह सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर शांति…
बिलासपुर. बीजापुर के चर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले के आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर ने सड़क के करोड़ों का ठेका रद्द किए जाने के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा की डिवीजन बेंच ने सुनवाई करते हुए इस मामले में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया है। आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से लगाई याचिका में 37 लाख रुपए की सुरक्षा निधि जब्त करने और 10 % जुर्माना लगाए जाने को अनुचित ठहराया है। ठेकेदार ने 2.58 करोड़ के अपने अधूरे सड़क निर्माण शेष…
भारतीय सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया जितनी तेजी से सितारों को ऊंचाइयों पर पहुंचाती है, उतनी ही बेरहमी से उन्हें जमीन पर भी ला पटकती है। एक वक्त जो चेहरे हर पर्दे पर छाए रहते हैं, वो ही कुछ सालों बाद गुमनामी में खो जाते हैं। कई बार इसकी वजह बनते हैं निजी फैसले, कभी विवाद तो कभी किस्मत का साथ छूट जाना। कुछ ऐसा ही सफर रहा है श्वेता बसु प्रसाद का, जो एक बाल कलाकार के रूप में धमाकेदार शुरुआत कीं, लेकिन वक्त के थपेड़ों ने उन्हें गुमनाम कर दिया। सिर्फ 11 साल की उम्र में नेशनअल अवॉर्ड…
BCCI की सेलेक्शन कमेटी, जो फिलवक्त है, उसमें बदलाव होने जा रहा है। हालांकि कुछ सदस्य इसके जारी रहेंगे, लेकिन कुछ बदल जाएंगे। इस बीच खबर है कि टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा को इस कमेटी में बड़ी और अहम जिम्मेदारी मिलने जा रही है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है, इस बीच बीसीसीआई ने आवेदन जरूर मांगे हैं। अभी अजीत अगरकर हैं सेलेक्शन कमेटी के चीफ इस वक्त बीसीसीआई मेंस सेलेक्शन कमेटी के चीफ अजीत अगरकर हैं, लेकिन निकट भविष्य में इनकी टीम में बदलाव हो जाएगा। अजीत अगरकर की टीम में दो सदस्य बदले…
कोलंबोः श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को शुक्रवार को कोलंबो में क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब वे अपनी अध्यक्षता के दौरान व्यक्तिगत यात्रा के लिए सार्वजनिक फंड के दुरुपयोग के आरोपों के संबंध में बयान दर्ज कराने आए थे। बयान दर्ज कराने पहुंचने पर हुई गिरफ्तारी स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार रानिल विक्रमसिंघे शुक्रवार सुबह वित्तीय अपराध जांच विभाग (एफसीआईडी) के समक्ष बयान दर्ज कराने पहुंचे थे। एफसीआईडी के एक अधिकारी ने कहा, “हम उन्हें कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर रहे हैं। उन्हें राज्य संसाधनों का व्यक्तिगत…
बिलासपुर: रेलवे प्रशासन ने दुर्गा पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) और शालीमार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव और आरक्षित बर्थ की सुविधा मिल सके, इसके लिए यह ट्रेन कुल पाँच फेरों में चलाई जाएगी। CG: घर से मगरमच्छ का रेस्क्यू, दहशत में थे लोग गाड़ी संख्या 08865 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-शालीमार पूजा स्पेशल ट्रेन इतवारी से 27 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 08866 शालीमार-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पूजा स्पेशल ट्रेन शालीमार से…
जांजगीर-चांपा: जिले के कोटमीसोनार गांव में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब चार फीट का मगरमच्छ घर में घुस गया। बाद में, स्थानीय युवाओं की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा गया और उसे क्रोकोडायल पार्क में छोड़ा गया। यहां यह आए दिन की बात है, जब मगरमच्छ गली और खेत में घूमते हुए मिल जाते है। CM साय ने टोक्यो में असाकुसा मंदिर के दर्शन किए जानकारी के अनुसार, कोटमी सोनार में कुलदीप सिंह का घर क्रोकोडायल पार्क के पास है। उसके घर में चार फीट का मगरमच्छ घुस गया। यह देखकर घर के लोगों के होश उड़ गए। राहत की…
रायपुर: CM साय ने टोक्यो में असाकुसा मंदिर के दर्शन किए। X पोस्ट में सीएम साय ने बताया, जापान की राजधानी टोक्यो में आज ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर दर्शन का अवसर मिला। यह टोक्यो का सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर है, जो शांति और सामर्थ्य का प्रतीक है। मंदिर दर्शन कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की, जिससे हमारा राज्य शांति और सामर्थ्य से परिपूर्ण बन सके।
फिल्मी स्टाइल पीछा: शुक्रवार की सुबह गरियाबंद जिले में ऐसा हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जिसने हर किसी को दंग कर दिया। आम दिनों की तरह लोग अपनी दिनचर्या में व्यस्त थे, तभी अचानक हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार इनोवा कार और पुलिस के बीच पीछा शुरू हुआ। नज़ारा बिल्कुल किसी बॉलीवुड की एक्शन फिल्म के दृश्य जैसा था – तेज़ हॉर्न, चीखती ब्रेक और पुलिस की स्कॉर्पियो को टक्कर मारती इनोवा। राह चलते लोग पल भर के लिए ठिठक गए और सोचने लगे कि आखिर माजरा क्या है। फिल्मी स्टाइल पीछा अचानक शुरू हुआ जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 9 बजे…
रायपुर: राजधानी रायपुर के कचना फाटक में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार चलते ट्रेन के गेट पर एक यात्री लापरवाही से बैठे-बैठे सो गया। इस दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद यात्री खून से लथपथ हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गेट से गिरने के बावजूद यात्री की सांसें चल रही थीं। घटना की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंची खामरहड़ी थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसा सुबह लगभग 4 बजे…

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com
मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Disclaimer
khabarbharat36.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..