Author: Khabar bharat 36
खैरागढ़: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में खराब सड़कों को लेकर जनता का गुस्सा अब नए-नए तरीकों से सामने आ रहा है। एक स्थानीय युवक दिनेश साहू ने अपना विरोध जताने का ऐसा अनोखा तरीका अपनाया, जिसने न केवल प्रशासन बल्कि जनप्रतिनिधियों को भी सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। युवक ने सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को माला पहनाई, अगरबत्ती जलाई और नारियल चढ़ाकर उनकी बकायदा जसगीत गाते हुए पूजा की। ब्रेकिंग : तेज रफ्तार पिकअप ने ली जान, गरियाबंद में सड़क हादसे से सनसनी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की सड़कों की हालत पिछले कई महीनों से बेहद खराब है।…
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर, नेशनल हाईवे 130 सी पर तौरेंगा के पास एक भीषण दुर्घटना हो गई। एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। असम में अफसर के घर से 92 लाख कैश और 2 करोड़ के जेवर जब्त, CM ने दिए जांच के आदेश दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय लोग मौके…
गुवाहाटी।’ असम सिविल सेवा (ACS) की अधिकारी नूपुर बोरा को आय से ज्यादा संपत्ति रखने के आरोप में हिरासत में लिया गया। स्पेशल विजिलेंस टीम ने नूपुर के गुवाहाटी वाले घर पर छापा मारा। जहां से 92 लाख नकद और लगभग 2 करोड़ के जेवर बरामद किए गए। एक दूसरी टीम ने बारपेटा में उनके किराए के घर पर भी छापा मारा, जहां से करीब 10 लाख नकद बरामद हुए।विजिलेंस ने नूपुर के सहयोगी लाट मंडल सुरजीत डेका के घर भी छापा मारा। राहुल गांधी का दावा- वोट चोरी पर पेश करेंगे ‘विस्फोटक सबूत’ नूपुर पर आरोप हैं कि उन्होंने…
कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में लगातार हो रही बारिश अब आफत बनती जा रही है। बोड़ला ब्लॉक के अंतर्गत घुमाछापर गांव के पास स्थित टमरू नाले में रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गई, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा। इस घटना में ट्रॉली में सवार सभी 7 मजदूर तेज बहाव में बह गए, हालांकि सभी ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत से तैरकर अपनी जान बचा ली। कटरीना कैफ के घर आने वाला है नन्हा मेहमान जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब मजदूर टमरू नाले से रेत निकालकर वापस लौट रहे…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक पुलिस अधिकारी पर रेप और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगा है। रायपुर की एक शादीशुदा महिला ने बलरामपुर जिले में पदस्थ एसडीओपी मोहम्मद याकूब मेमन के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पुलिस अधिकारी ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकाया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। हालांकि, एसडीओपी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे फंसाने की साजिश और जबरन पैसे वसूलने का मामला बताया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव का पत्र : स्वच्छता ही सेवा अभियान में सभी महापौरों और निकाय अध्यक्षों से सहभागिता की अपील…
दिल्ली: बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। पिछले कुछ समय से कैटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही खबरों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। कैटरीना और विक्की जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत कर सकते हैं, और यह खुशखबरी इसी साल अक्टूबर या नवंबर में आ सकती है। पशु तस्करों ने NEET छात्र की हत्या की, SP घायल; शहर में बवाल और आगजनी हालांकि, कपल की तरफ से अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं…
गोरखपुर में पशु तस्करों और ग्रामीणों में भिड़ंत हो गई। पशु तस्करों ने NEET की तैयारी कर रहे छात्र को खींच लिया। उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। लाश को घर से 4 किमी दूर फेंक दिया। साढ़े चार घंटे बाद घरवालों को छात्र की खून से लथपथ लाश मिली। उसका सिर कुचला हुआ था। NPCI ने यूपीआई ट्रांजैक्शन लिमिट में बदलाव किए, कुछ कैटेगरी में अब 5 लाख रुपये तक का भुगतान संभव दरअसल, मामले रात साढ़े 11 बजे हुई। 10-12 पशु तस्कर दो गाड़ियों (पिकअप) से पिपराइच के मऊआचापी गांव पहुंचे। गांव के एंट्री पॉइंट पर ही दुर्गेश गुप्ता…
रायपुर। प्रदेश के NHM कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 29 दिनों से जारी है। कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोलें हुए हैं। इस बीच खबर आ रही है कि प्रदेश सरकार ने NHM कर्मचारियों के लिए नए नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। सरकार का अल्टीमेटम और अपील पहले सरकार ने हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों को बर्खास्त करने का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन अब नए नियुक्ति पत्र जारी कर कर्मचारियों से ड्यूटी पर लौटने की अपील की गई है। 13 September Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल ……
दुबई।’ भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। सूत्रों के मुताबिक भारतीय टीम ने यह फैसला अचानक नहीं लिया। इसमें BCCI और सरकार दोनों की सहमति थी कि मैच तो खेलेंगे, लेकिन दोस्ताना माहौल नहीं दिखेगा। रविवार को खेले गए इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नो हैंडशेक मामले की शिकायत ICC से की थी और मैच रेफरी को हटाने की मांग की है। ICC ने इस मांग को खारिज कर दिया है। मणिपुर दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, चूड़ाचांदपुर से…
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेश के सभी महापौरों और निकाय अध्यक्षों को पत्र लिखकर स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत “स्वच्छता ही सेवा” अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारी संस्कृति और संस्कार का प्रतीक है और यह परंपरा हमें हमारे पूर्वजों से मिली है, जिसे हमें युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन 1 दिन बढ़ी, आज आखिरी मौका स्वच्छता को बताया संस्कार अपने पत्र में उप मुख्यमंत्री ने लिखा कि स्वच्छता केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि नगरों की छवि और समाज…
नई दिल्ली।’ बर्खास्त IAS अधिकारी पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर, उनकी पत्नी मनोरमा और बॉडीगार्ड प्रफुल सालुंखे पर ट्रक के हेल्पर के अपहरण और मारपीट करने का आरोप लगा है। मामला 13 सितंबर की शाम का है, जब नवी मुंबई के ऐरोली में उनकी 2 करोड़ की लैंड क्रूजर SUV की टक्कर एक सीमेंट मिक्सर ट्रक से हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया, दिलीप और सालुंखे ने ट्रक हेल्पर प्रह्लाद कुमार (22) को जबरन गाड़ी में बैठाकर पुणे के चतुर्श्रृंगी स्थित घर ले जाकर बंधक बना लिया और पिटाई भी की। गरियाबंद पुलिस को डीजीपी समेत आला अधिकारियों…
नई दिल्ली।’ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सोमवार को 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर तक बढ़ा दी। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने देर रात एक सर्कुलर जारी किया। इससे पहले 15 सितंबर तक डेडलाइन थी। इस साल अब तक 7.3 करोड़ लोग इनकम टैक्स फाइल कर चुके हैं। पिछले साल की तुलना में दो लाख ज्यादा हैं। 2024-25 में 7.28 करोड़ लोगों ने ITR फाइल किया था। भागवत बोले- डर के चलते भारत पर टैरिफ लगाया गया:वे सोचते हैं हम मजबूत हुए तो उनका क्या होगा मई में टैक्स डिपार्टमेंट ने…
सक्ती। जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में जहरीली शराब पीने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों ने सोमवार दोपहर देशी शराब का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें सारंगढ़ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। देहरादून सहस्त्रधारा में बादल फटा, टपकेश्वर मंदिर डूबा; 2 फीट मलबे से रास्ते बंद मृतकों की पहचान मृतकों की पहचान मनोज कश्यप और सूरज यादव के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि दोनों के बेहोश होने वाली जगह से एक…
कांकेर। अंतागढ़-भानुप्रतापपुर नगर के बस स्टैंड में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवार और एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घेराबंदी कर कार को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस कार ने हादसे को अंजाम दिया, उस पर “विधायक नरहरपुर” लिखा हुआ था और गाड़ी में “भारत सरकार” का बोर्ड भी लगा था। जबकि हकीकत यह है कि नरहरपुर कोई विधानसभा क्षेत्र नहीं है, बल्कि कांकेर विधानसभा…
उत्तराखंड के देहरादून में सहस्त्रधारा में सोमवार देर रात बादल फटा। भारी बारिश से तमसा नदी में आई बाढ़ में 2 लोग लापता हो गए, जबकि कई गाड़ियां बह गईं। देहरादून में 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बाढ़ में टपकेश्वर महादेव मंदिर डूब गया। पुजारी ने बताया- सुबह 5 बजे नदी में बाढ़ आई, पूरा मंदिर डूब गया, कई मूर्तियां बह गईं। हालांकि, गर्भगृह सुरक्षित है। पानी उतरने पर मंदिर में 2 फीट मलबा दिखा। PM मोदी के मणिपुर दौरे से 2 दिन पहले हिंसा:उपद्रवियों ने पोस्टर-बैनर फाड़े, आग लगाई हिमाचल प्रदेश के मंडी के धर्मपुर…
मेष राशि- मेष राशि वालों का प्रेम जीवन अच्छा रहेगा. रिश्तों की खटास कम होगी. करियर में प्रमोशन या अच्छे मौके मिल सकते हैं. पढ़ाई और बच्चों पर खर्च करना पड़ेगा. निवेश करने के लिए दिन अच्छा. गाड़ी के रखरखाव पर भी पैसा जा सकता है. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा. अफसरों का सहयोग मिलेगा. गुस्सा और ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें. नए लक्ष्यों के लिए मेहनत करें. अनावश्यक बहस से बचें. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को मिलेजुले फल मिलेंगे. व्यापार में फायदा होगा. आर्थिक स्थिति सुधरेगी लेकिन पैसों के फैसले सोच-समझकर लें. खर्च…
महासमुन्द: महासमुंद जिले के बेमचा गांव में नहर से मिले एक अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शुरुआती जांच में यह मामला एक रहस्य बना हुआ था, लेकिन पुलिस की सघन पड़ताल और साइबर सेल की मदद से पता चला कि यह हत्या का मामला है। मृतक की पहचान पिलेश्वर साहू (35 वर्ष), निवासी पचेड़ा, थाना खल्लारी के रूप में हुई है। पितृ पक्ष में तर्पण का महत्व: सही विधि से मिलेगी पितरों की असीम कृपा इस हत्याकांड का खुलासा बेहद चौंकाने वाला है। पुलिस के मुताबिक, पिलेश्वर की हत्या उसकी प्रेमिका देवकी बघेल और उसके बेटे…
नई दिल्ली।’ पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एसवाई कुरैशी ने रविवार को चुनाव आयोग की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि आयोग को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ संबंधी आरोपों की जांच करवानी चाहिए थी, न कि उनके खिलाफ ‘आपत्तिजनक और अपमानजनक’ भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए था। नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में IED धमाका, दो जवान गंभीर रूप से घायल कुरैशी ने कहा कि राहुल ने आरोप लगाते समय कई राजनीतिक शब्दों का इस्तेमाल किया था जैसे ‘हाइड्रोजन बम’ लेकिन यह महज ‘राजनीतिक बयानबाजी’ है। इसके बावजूद उन्होंने जो गंभीर शिकायतें उठाई हैं, उनकी…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। मंगलवार को रायपुर में आयोजित राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि युद्ध या सैनिक कार्यवाही में शहीद हुए जवानों की पत्नियों या आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर सीधे 50 लाख रुपये कर दिया गया है। मोबाइल और व्हाट्सएप चैट से चल रहा था सट्टा कारोबार, चार आरोपी गिरफ्तार – 35 लाख के दांव का खुलासा यह कदम न केवल शहीद जवानों के बलिदान का सम्मान…
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच मंगलवार को होने वाली ट्रेड डील चर्चा से पहले ही माहौल गरमा गया है। अमेरिका की तरफ से भारत पर लगातार दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में अमेरिकी कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक ने सख्त लहजे में कहा कि यदि भारत अमेरिका में उगाए जाने वाले मक्के को खरीदने से इनकार करता है, तो उसके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। Gariaband: गरियाबंद सुरक्षाबलों की ऐतिहासिक जीत, 5.22 करोड़ के इनामी 10 नक्सली ढेर, माओवादी संगठन को गहरा झटका जानकारी के अनुसार, अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव…
सक्ती, छत्तीसगढ़: जिले के करही गांव से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। यहां दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया है। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय संतोष कुमार और 28 वर्षीय राजू साहू के रूप में हुई है। Raipur nude party case : पुलिस ने 6 विदेशी कपल्स को हिरासत में लिया परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि दोनों युवकों ने गांव में बनी अवैध शराब का सेवन किया था। शराब पीने के तुरंत बाद ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी और पेट में…
रायपुर।’ छत्तीसगढ़ में सनातन धर्म और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षकों के लिए एक नई ऐतिहासिक पहल की गई है। राजधानी रायपुर में आयोजित चतुर्वर्णार्थ धर्म स्तंभ काउंसिल की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी पुजारी, पुरोहित और भागवताचार्यों को अब दिल्ली मॉडल की तर्ज पर प्रतिमाह 15 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा। Breaking news: मैनपुर के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई है मुठभेड़ जारी एक नक्सली मारे जाने की खबर बैठक की अध्यक्षता नागा संत हरिशंकर दास ने की। उन्होंने कहा कि पुजारी और भागवताचार्य सिर्फ मंदिर और अनुष्ठानों के संरक्षक…
डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ ब्लॉक से वन्यजीव तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए वन ग्राम खोलारघाट से हिरण का शिकार कर उसका मांस तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जे. डिनायल, नीलू फ्रांसिस, विशाल नंदेश्वर और विश्वनाथ के रूप में हुई है। बीती रात गुप्त जानकारी मिलने पर विभाग की टीम ने आरोपियों का पीछा किया। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने हिरण का मांस एक ग्रामीण के घर में फेंकने की कोशिश की, लेकिन…
नई दिल्ली। यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस ने सोमवार को यूरोपीय देशों को सख्त चेतावनी दी है। रूस ने साफ कहा है कि यदि कोई यूरोपीय देश उसकी संपत्ति हड़पने की कोशिश करेगा, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, यूरोपीय संघ (EU) लगातार यह तलाश रहा है कि यूक्रेन की मदद के लिए जब्त की गई सैकड़ों अरब डॉलर की रूसी संपत्तियों का उपयोग कैसे किया जाए। रूस का कहना है कि उसकी संपत्तियों को अवैध रूप से कब्जे में लेकर यूक्रेन को लाभ पहुंचाने की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छत्तीसगढ़ : शनिवार…
रायपुर, 15 सितंबर , राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। मुख्य वन संरक्षक (CCF) और वन संरक्षकों के इस व्यापक स्तर पर हुए स्थानांतरण का आदेश वन विभाग के अवर सचिव डी.आर. चंद्रवंशी द्वारा जारी किया गया है। मेहसाणा में उर्वरक संयंत्र में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत, कई घायल जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न वन मंडलों और परिक्षेत्रों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं। फेरबदल का उद्देश्य विभागीय कामकाज में तेजी लाना, वन्यजीव संरक्षण को प्रभावी बनाना और प्रशासनिक व्यवस्था को…
राजिम, छत्तीसगढ़ राजिम विधानसभा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम कसने के लिए विधायक रोहित साहू ने सख्त कदम उठाया है। क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों से नाराज होकर विधायक सोमवार की देर रात स्वयं सड़क पर उतर आए और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की कमान संभाल ली। गरियाबंद ब्रेकिंग: 8 लाख ईनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित घटना राजिम-फिंगेश्वर मुख्य मार्ग की है, जहां ग्राम बोरसी के पास विधायक रोहित साहू ने अवैध रेत से भरे दो हाइवा ट्रकों को बीच सड़क पर रोक लिया। रेत परिवहन से जुड़े…
रायपुर, 15 सितम्बर – उत्तर प्रदेश के वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के कांकेर और राजनांदगांव जिलों के चार श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही छत्तीसगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई है। CG NEWS: फिश कंपनी ड्राइवर से 2.57 लाख रुपए की लूट, पुलिस जांच में जुटी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर हुई बस दुर्घटना में कांकेर और राजनांदगांव जिले के…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन कानून पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हालांकि अदालत ने कानून में किए गए तीन बड़े बदलावों पर अंतिम फैसला आने तक स्टे लगा दिया है। इसमें वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति का नियम शामिल है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केंद्रीय वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की संख्या 4 से अधिक नहीं हो सकती, जबकि राज्यों के वक्फ बोर्ड में यह संख्या 3 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा कोर्ट ने सरकारों से कहा कि बोर्ड में नियुक्त किए जाने वाले सरकारी सदस्यों में अधिकतर मुस्लिम…
Road Accident : बीजापुर। बस्तर फाइटर के एक जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के महादेवघाट के पास हुई, जब जवान बाइक से आवापल्ली से बीजापुर की ओर आ रहा था। करण जौहर ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर किया याचिका, अवैध सामान बिक्री पर रोक की मांग जानकारी के अनुसार, बाइक और एक तेज रफ्तार कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में जवान रामकृष्ण ककेम (ग्राम इलमिडी, कसारामपारा) की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का सामने का हिस्सा और बाइक दोनों पूरी तरह…
बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम में कार्यरत 22 भृत्य (चतुर्थ श्रेणी) कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है। निगम प्रशासन ने इन कर्मचारियों की अनुकंपा नियुक्ति रद्द कर दी है। ये नियुक्तियां 10 जनवरी 2025 को उपमुख्यमंत्री अरुण साव के आदेश पर की गई थीं। जानकारी के अनुसार, ये नियुक्तियां शासन द्वारा स्वीकृत पदों के अतिरिक्त की गई थीं। लंबे समय तक कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ था, जिसे लेकर उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद उन्हें प्लेसमेंट कर्मचारियों के रूप में वेतन जारी किया गया। गरियाबंद ब्रेकिंग: 8 लाख ईनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, शासन की…
नई दिल्ली। बॉलीवुड निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनका यह कदम व्यक्तिगत अधिकारों और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। करण जौहर ने याचिका में यह भी मांग की है कि कुछ वेबसाइटों और प्लेटफार्मों को उनके नाम और छवि वाले मग, टी-शर्ट और अन्य सामान अवैध रूप से बेचने से रोका जाए। उनका कहना है कि इस तरह की गतिविधियां उनके अधिकारों का उल्लंघन करती हैं और उन्हें नुकसान पहुंचा सकती हैं। GST दरों में कमी, CM साय ने बताया आम आदमी को कितना फायदा इससे पहले बॉलीवुड के…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर नगरी एरिया कमेटी की सचिव एवं 8 लाख रुपये की ईनामी महिला नक्सली जानसी उर्फ वछेला मटामी (निवासी ग्राम कोंदावाही, थाना गट्टा, तहसील धनोरा, जिला गढ़चिरौली, महाराष्ट्र) ने आत्मसमर्पण कर दिया। नक्सली जीवन का सफर 2005–2006: जनमिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय। 2006–2007: चातगांव एलओएस में शामिल। 2007: नर्मदा (डीव्हीसीएम) द्वारा गार्ड नियुक्त। 2008–2011: प्रेस, बैनर, पोस्टर तैयार करने का प्रशिक्षण लेकर एसजेडसी-कार्तिक के साथ काम। 2011–2014: डीव्हीसीएम सत्यम गावडे से विवाह कर मैनपुर डिवीजन में कार्यरत। 2014–2018: नगरी एरिया कमेटी एसीएम।…
पितृ पक्ष वह समय है जब हम अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस दौरान पितरों के तर्पण और श्राद्ध का विशेष महत्व होता है। अक्सर पुरोहित उपलब्ध नहीं होते, लेकिन सही जानकारी होने पर घर पर भी तर्पण करना सरल और फलदायी हो सकता है। हिंदू परंपरा में इसे पूर्वजों की आत्मा की शांति और तृप्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। यह 16 दिनों का पर्व है, जिसमें पितरों के तर्पण और श्राद्ध करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। तर्पण का महत्व तर्पण का अर्थ है जल, दूध, तिल और अन्य सामग्री के माध्यम से…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भारत ने कभी भी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया और न ही व्यापार के दबाव का सहारा लिया। अन्य जिलों से आए अपराधी भी पुलिस की पकड़ में, चाकू बरामद भागवत प्रह्लाद पटेल की पुस्तक “नर्मदा परिक्रमा” के विमोचन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत जहां-जहां गया, वहां केवल ज्ञान और सभ्यता का प्रसार किया। उन्होंने आगे कहा, “हमने विश्व का नेतृत्व किया, लेकिन कभी किसी देश पर विजय प्राप्त करने…
दुर्ग। वैशाली नगर पुलिस ने मोबाइल फोन और व्हाट्सएप चैट के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 मोबाइल फोन और 6 हजार रुपए नगद जब्त किए हैं। मोबाइल की जांच में करीब 35 लाख रुपए के सट्टे के लेन-देन के सबूत मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, 13 सितंबर की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि रामनगर मुक्तिधाम शासकीय स्कूल के पास कुछ लोग “कल्याण” और “राजधानी” नामक गेम में अंकों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर सट्टा खेल और खिला रहे हैं। टीम…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसून की रफ्तार थम सी गई है। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से केवल हल्की बारिश हो रही है, जिससे उमस और गर्मी बढ़ने लगी है। सुबह-सुबह बादल छाने के बाद दोपहर में तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। 15 September Horoscope : इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती…
नई दिल्ली।’ वक्फ (संशोधन) कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को अंतरिम फैसला सुनाएगा। इससे पहले 22 मई को लगातार तीन दिन की सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। पिछली सुनवाई में याचिकाकर्ताओं ने कानून को मुसलमानों के अधिकारों के खिलाफ बताया और अंतरिम रोक लगाने की मांग की थी। वहीं, केंद्र सरकार ने कानून के पक्ष में दलीलें रखी थीं। नवरात्र में मां दुर्गा को 9 दिन अलग-अलग भोग अर्पित करने से मिलता है सुख-समृद्धि बहस सरकार की उस दलील के आसपास रही थी, जिसमें कहा गया था कि वक्फ…
मेष राशि आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. वृषभ राशि आज निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. संतान पक्ष से सुख मिलेगा. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. मिथुन राशि आज का दिन थोड़ी चुनौतियों वाला हो सकता है. कार्यस्थल पर विवाद से बचें. मानसिक तनाव से दूर रहें. शाम के समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है. 09 September Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए…
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी का भारी-भरकम टैरिफ लगा दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर अन्य वरिष्ठ अधिकारी लंबे समय से भारत के हाई टैरिफ की आलोचना करते आ रहे हैं। अब अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने भारत की व्यापार नीतियों पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ग्लोबल ट्रेड से तो फायदा उठाता है, लेकिन अमेरिकी बाजार और निर्यातकों के लिए अपना दरवाजा बंद कर देता है। Lakshmi Rajwada : प्रदेश की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को मिली जान से…
रायपुर। राजधानी रायपुर में चर्चित न्यूड पार्टी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले में प्रमोशन करने वाले और आयोजकों सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शुभमन गिल की सफलता के पीछे इन दो दिग्गजों का हाथ, नाम सुनकर रह जाएंगे हैरान दरअसल, 13 सितंबर 2025 को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से पुलिस को जानकारी मिली थी कि APARICHIT CLUB PRESENT के नाम से “Raipur’s Biggest Strangers House/Pool Party” का आयोजन किया जा रहा है। यह पार्टी 21 सितंबर 2025 को शाम 4 बजे से लेकर आधी रात तक व्हीआईपी रोड स्थित किसी फार्म…
मेहसाणा। गुजरात के मेहसाणा जिले से रविवार तड़के एक बड़ी घटना सामने आई है। पनोली जीआईडीसी स्थित एक उर्वरक संयंत्र में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और आसमान में केवल काला धुआं ही दिखाई देने लगा। सरगुजा में JD रहते अनियमितता, दुर्ग शिक्षा संभाग के संयुक्त संचालक निलंबित सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 15 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू की गईं। दो मजदूरों की मौत, कई घायल पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रविवार सुबह करीब…
जांजगीर। जिले के नैला में खाद और कीटनाशक दवा व्यापारी से साढ़े 10 लाख रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी विजय पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि इस घटना में शामिल नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। इलेक्शन कमीशन की राज्य अधिकारियों के साथ बैठक:देशभर में वोटर्स वेरिफिकेशन कराने पर चर्चा पुलिस जांच में सामने आया कि व्यापारी के ही नाबालिग नौकर ने लूट की पूरी साजिश रची थी और वह इस वारदात का मास्टरमाइंड निकला। खास बात यह है…
भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला ODI सीरीज: हरमनप्रीत कौर ने पूरे किए 150 मैच, बनीं तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 14 सितंबर से हो चुका है। पहला मुकाबला मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के साथ ही हरमनप्रीत ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है। दरअसल, उन्होंने ODI क्रिकेट में अपने 150 मैच पूरे कर लिए हैं। 11 September Horoscope : ऐसा रहेगा जो राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल … हरमनप्रीत…
रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में MM फिश कंपनी के ड्रायवर मोहम्मद रफीक से 3 बदमाशों ने रास्ते में ढाई लाख रुपए लूट लिए। घटना खड़गांव से सिथरा के बीच घटी। जानकारी के अनुसार, रफीक मछली सप्लाई करके बिलासपुर लौट रहा था। तभी एक्टिवा पर सवार बदमाशों ने उसका रास्ता रोका और धमकाकर कैश लूट लिया। बदमाशों ने स्कूटी का नंबर प्लेट भी छिपा रखा था। NPCI ने यूपीआई ट्रांजैक्शन लिमिट में बदलाव किए, कुछ कैटेगरी में अब 5 लाख रुपये तक का भुगतान संभव घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन बदमाश जंगल के रास्ते भाग निकले।…
गरियाबंद। ई-30, एसटीएफ, सीएएफ और कोबरा 207 बटालियन द्वारा तीन दिनों तक चलाए गए नक्सली विरोधी ऑपरेशन में 10 बड़े नक्सली नेताओं को ढेर करने में सफलता मिलने पर पुलिस अधिकारियों और जवानों को डीजीपी अरुण देव गौतम सहित सभी आला अधिकारियों ने सम्मानित किया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी ने एसटीएफ, सीएएफ, ई-30 और कोबरा 207 बटालियन के सभी जवानों को बधाई दी और उनके साथ भोजन किया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और अन्य सुरक्षा बल भी कार्यक्रम में मौजूद थे। CG NEWS: 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, कथित दादा गिरफ्तार
नई दिल्ली। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI ट्रांजैक्शन के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है। ये बदलाव 15 सितंबर 2025 से लागू होंगे और इससे आम लोगों के साथ-साथ यूपीआई से लेनदेन करने वाले दुकानदारों और मर्चेंट्स को काफी राहत मिलेगी। विशेष रूप से, इंश्योरेंस प्रीमियम, कैपिटल मार्केट, क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट जैसी कुछ कैटेगरी के लिए प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट 5 लाख रुपये की गई है। इसके साथ ही इन ट्रांजैक्शनों के लिए 24 घंटे में अधिकतम 10 लाख रुपये तक का लेनदेन संभव होगा। इसके अलावा, 12 अन्य कैटेगरी के लिए भी डेरी ट्रांजैक्शन…
बरेली। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी इस समय सुर्खियों में हैं, जब उनके बरेली स्थित घर के बाहर शुक्रवार को फायरिंग की घटना सामने आई। घटना सुबह लगभग 4:30 बजे हुई, जिसमें दो राउंड हवाई फायरिंग की सूचना मिली। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट वायरल हुई, जिसमें ढेलाणा बंधु वीरेंद्र और महेंद्र ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में लिखा गया कि दिशा पटानी और उनकी बहन खुशबू पटानी ने उनके पूज्य संतों (प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज) का अपमान किया है और उनके…
CG NEWS सक्ती. जिले से इसानीयत को झकझोर कर रख देने वाली घटना सामने आई है. 45 वर्षीय आरोपी ने 8 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. मामले में शिकायत के बाद आरोपी दुजराम सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, मालखरौद थाना अंतर्गत छपोरा चौकी का यह पूरा मामला है. आरोपी दुजराम सोनवानी ने मासूम को घर में अकेले होने का फायदा उठाया और उसे बाजार घुमाने की बात कहकर अपने साथ ले गया. इसके बाद उसे अपने घर लेकर आया. जहां आरोपी ने नाबालिग को दुष्कर्म की वारदात…
पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं। आज दौरे के दूसरे दिन मोदी करीब 19000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मोदी दरांग जिले के मंगलदोई और गोलाघाट जिले में स्थित नुमालीगढ़ रिफाइनरी का दौरा करेंगे। पीएम नुमालीगढ़ में 5000 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाले बायो एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 7000 करोड़ रूपए से ज्यादा की लागत वाले पेट्रो फ्लूइडाइज़्ड कैटेलिटिक क्रैकर यूनिट की आधारशिला भी रखेंगे। वे दोनों जगहों पर जनसभा करेंगे। CAF जवान ने अपने ससुराल में फायरिंग की, ससुर की मौत, पत्नी घायल सीएम हिमंत बिस्वा…
Raipur nude party case रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाली न्यूड पार्टी का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर सिनफुल राइटर नाम की आईडी से शनिवार को एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि राजधानी के एक निजी फार्महाउस में न्यूड पार्टी आयोजित की जाएगी। पोस्ट के अनुसार, इसमें केवल 18+ आयु के कपल्स, लड़कियां और महिलाएं ही शामिल हो सकती थीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और पार्टी में शामिल होने आए 6 विदेशी कपल्स को हिरासत में लिया। इसके अलावा, कई और कपल्स को भी मौके पर देखा गया,…

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com
मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Disclaimer
khabarbharat36.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..