Author: Khabar bharat 36
गरियाबंद में माओवादी हथियार बरामद 6 ठिकानों से हथियार व विस्फोटक जब्त जानकारी समाज में लौटे माओवादियों से पूछताछ के बाद मिली। Naxal Dump recovered : गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र की ओडिशा सीमा से लगे भालूडिग्गी व मेटाल की पहाड़ी श्रृंखलाओं में माओवादियों द्वारा छिपाए गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री का एक बड़ा जखीरा पुलिस ने बरामद किया है। जिला पुलिस बल की ई-30 ऑप्स टीम ने 36 घंटे तक चले सघन तलाशी अभियान के बाद छह अलग-अलग स्थानों से स्वचालित हथियार, बीजीएल सेल और हथियार निर्माण से जुड़े उपकरण जब्त किए। पुलिस को यह सूचना जनवरी 2026…
छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग में फर्जी नौकरी का मामला। 8 लोग फर्जी दस्तावेजों से पकड़े गए। FIR दर्ज, कार्रवाई जारी। रायपुर : छत्तीसगढ़ में फर्जी दस्तावेजों के जरिये शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे आरोपियों पर कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले का है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर जिले के स्कूलों में राज्य शिक्षा आयोग के फर्जी पत्र और नियुक्ति आदेश के आधार पर सरकारी नौकरी कर रहे कुल आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। Also read – Raipur Fire News: भनपुरी तार…
Raipur Fire News: भनपुरी तार फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं के गुबार से ढका आसमान, दमकल की टीमें मौके पर
फैक्ट्री में अचानक भीषण आग काले धुएं से ढका आसमान दमकल की टीमें मौके पर जुटीं Raipur Fire News: राजधानी रायपुर के भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तार निर्माण फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि दूर-दराज के इलाकों से भी आसमान में उठता काले धुएं का गुबार साफ नजर आने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही मिनटों में आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। (Raipur Fire News) Also read – Pakistan Masjid Blast: पहले…
Pakistan Masjid Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के बाहरी इलाके तरलाई में स्थित इमामबारगाह क़स्र-ए-खदीजातुल कुबरा में शुक्रवार की नमाज़ के दौरान हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 69 लोग मारे गए, जबकि 169 से ज़्यादा घायल हो गए. विस्फोट नमाज के तुरंत बाद हुआ और मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई गई है. (Pakistan Masjid Blast) Also read – Ola Uber Rapido Strike: आज ओला, उबर और रैपिडो की हड़ताल से ट्रांसपोर्ट ठप, यात्रियों को भारी परेशानी – जानें कब तक बंद रहेगी सर्विस हमलावर गेट पर ही हुआ था बेनकाब रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर को इमामबारगाह…
Ola, Uber, Rapido ड्राइवरों की देशव्यापी 6 घंटे की हड़ताल मिनिमम किराया और नियमों को लेकर सरकार से मांग यात्रियों को कैब सर्विस में भारी दिक्कतें Ola Uber Rapido Strike: 7 फरवरी यानी आज पूरे भारत में यात्रियों को अपने ट्रैवल प्लान में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि ऐप-बेस्ड राइड प्लेटफॉर्म ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े ड्राइवरों ने देश भर में हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल को ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ नाम दिया गया है। यह हड़ताल मिनिमम किराए पर सरकार के दखल और कमर्शियल राइड के लिए प्राइवेट गाड़ियों के इस्तेमाल पर कड़े नियमों…
राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘बस्तर पण्डुम’ का शुभारंभ किया। लाल बाग मैदान, जगदलपुर में कार्यक्रम। सुबह स्टॉल्स का निरीक्षण किया। Bastar Pandum 2026 LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगदलपुर के लाल बाग मैदान में आयोजित ‘बस्तर पण्डुम’ के संभाग स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके पहले उन्होंने सुबह 10.55 से 11.10 बजे तक वह बस्तर पण्डुम में लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन किया. (Bastar Pandum 2026 LIVE) Also read – Amit Shah CG Visit : छत्तीसगढ़ में आज से अमित शाह का बड़ा दौरा, नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन पर होगा फाइनल फैसला आयोजन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव…
Amit Shah CG Visit : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। वे शनिवार की रात रायपुर पहुंचेंगे। अगले दिन आठ फरवरी को नवा रायपुर में नक्सल मामलों को लेकर हाईलेवल मीटिंग लेंगे। इसमें अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलियों के खात्मे को लेकर तय डेडलाइन पर आगे की महत्वपूर्ण रणनीति तैयार की जाएगी। ऐसे में छत्तीसगढ़ सहित देश में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर शाह का यह दौरा बेहद अहम है। लाल आतंक के समूल नाश के लिए यह दौरा बेहद निर्णायक माना जा…
• T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से, पहले दिन 3 मैच • भारत vs यूएसए तीसरा मैच, शाम 7 बजे वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई • वार्मअप में USA ने दी कड़ी टक्कर, ग्रुप स्टेज में रोमांच तय IND vs USA Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है। टूर्नामेंट के पहले दिन ग्रुप स्टेज में कुल तीन मैच खेले जाएंगे। जिसमें से एक मैच भारत और यूएसए के बीच भी होगा। यह इस टूर्नामेंट का तीसरा मैच होगा जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट के…
पहला दिन: 3 मुकाबले, सुबह से रात तक रोमांच। भारत, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमें मैदान में। शेड्यूल नोट करें, कोई मैच मिस न हो। T20 World Cup 2026 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का श्रीगणेश जल्द हो जाएगा। पहला मुकाबला अब ज्यादा दूर नहीं है। कुछ ही घंटे बाद टीमें मैदान में एक दूसरे के सामने होंगी। खास बात ये है कि पहले ही दिन कुल मिलाकर तीन मैच खेले जाएंगे। यानी सुबह से लेकर रात तक क्रिकेट का रोमांच जारी रहेगा। भारत और पाकिस्तान के अलावा वेस्टइंडीज की टीम भी मैदान पर नजर आएगी। इस बीच आपके पहले…
रिटायर्ड IPS कमलोचन कश्यप को संविदा नियुक्ति पुलिस मुख्यालय, रायपुर में OSD पद पर तैनाती गृह विभाग ने जारी किया आधिकारिक आदेश Retired IPS officer Kamlochan Kashyap: छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त IPS कमलोचन कश्यप को संविदा नियुक्ति प्रदान की है. गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कमलोचन कश्यप को पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ रायपुर में OSD (विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी) के पद पर पदस्थ किया गया है. (Retired IPS officer Kamlochan Kashyap) Also read – Naxalite Encounter: नक्सलियों पर सुरक्षा बलों का बड़ा हमला! बीजापुर बॉर्डर पर हुई झड़प में एक जवान शहीद, इतने नक्सली हुए ढेर वे हाल ही में…
बीजापुर-महाराष्ट्र सीमा, अबूझमाड़ में दो दिन से भीषण मुठभेड़। एंटी-नक्सली ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बल और नक्सली आमने-सामने। ऑपरेशन का उद्देश्य क्षेत्र से नक्सली गतिविधियों का निर्णायक सफाया। Naxalite Encounter: बीजापुर और महाराष्ट्र की सीमा से लगे अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच पिछले दो दिनों से भीषण मुठभेड़ जारी है. यह मुठभेड़ एक बड़े एंटी नक्सली ऑपरेशन के दौरान शुरू हुई, जिसे सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों के निर्णायक सफाए के रूप में देखा है. (Naxalite Encounter) Also read – Iran-US Tensions: मिडिल ईस्ट में जंग के आसार? अमेरिका की सख्त चेतावनी – तुरंत ईरान छोड़ें,…
Iran-US Tensions: वॉशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान में रहने वाले अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे ‘तुरंत’ इस पश्चिम एशियाई देश को छोड़ दें। ईरान में वर्चुअल अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी एडवाइजरी में अमेरिकी नागरिकों से कहा गया है कि वो एक ऐसा प्लान बनाएं जो अमेरिकी सरकार की मदद पर निर्भर ना हो, क्योंकि पूरे देश में अशांति और यात्रा में रुकावटें जारी हैं। (Iran-US Tensions) Also read – क्या हवाई सफर सुरक्षित है? संसद में चौंकाने वाली रिपोर्ट — आधे विमान खामी वाले, इंडिगो और…
नई दिल्ली : भारतीय कंपनियों के 50 फीसदी विमानों में बार-बार खराबी आ रही है। यह खुलासा संसद में सिविल एविएशन मिनिस्टर ने किया है। गुरुवार को लोकसभा में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार इंडिगो और एयर इंडिया की हालत सबसे ज्यादा खराब है। सरकार ने बताया कि पिछले साल जनवरी से छह निर्धारित एयरलाइनों के 754 विमानों की जांच की गई। इस दौरान 377 विमान ऐसे पाए गए, जिनमें बार-बार खराबी आ रही थी। इंडिगो एयरलाइन के सबसे ज्यादा विमानों की जांच की गई और सबसे ज्यादा गड़बड़ी भी इंडिगो के ही विमानों में पाई गई। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री…
भीलवाड़ा में 90 वर्षीय महिला को पलंग समेत अगवा कर 1.5 किलो चांदी लूटी चोरों ने हाथ-पैर बांध बुजुर्ग को खेत में छोड़कर फरार बढ़ती चांदी कीमत के बीच चोरी की सनसनीखेज वारदात भीलवाड़ा: चांदी की आसमान छूती कीमत के बीच अब इस सफेद धातु की सुरक्षा एक बड़ा मसला बन गया है. पहले लोग चांदी की सुरक्षा को लेकर इतने फ्रिकमद नहीं रहते थे. लेकिन अब हालात बदल गया है. चांदी की चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई है.चांदी के आभूषण चोरी से जुड़ी एक हैरान करने वाली घटना राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से सामने आई है. जहां चोरों…
होली पर भीड़ संभालने के लिए रेलवे चलाएगा 1410 स्पेशल ट्रेनें बढ़ी यात्रा मांग को पूरा करने के लिए देशभर में विशेष संचालन यात्रियों को मिलेगी सुगम, समयबद्ध और कम भीड़ वाली यात्रा Holi Special Train 2026: होली पर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने देशभर में कुल 1410 होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. रेलवे से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा देशभर में बड़े पैमाने पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. रेलवे…
DSP कल्पना वर्मा निलंबित, राज्य सरकार का एक्शन प्यार, ब्लैकमेल और 2 करोड़ की कथित धोखाधड़ी नौकरी पर फैसला जांच पूरी होने के बाद ही तय होगा DSP Kalpana Verma Suspended: छत्तीसगढ़ पुलिस की बहुचर्चित डीएसपी कल्पना वर्मा को विष्णु देव साय सरकार ने 5 फरवरी 2026 को निलंबित कर दिया है. डीएसपी कल्पना वर्मा पर रायपुर के व्यापारी दीपक टंडन ने लव, ब्लैकमेलिंग और करीब दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. दोनों की बातचीत की व्हाट्सएप चैट भी सोशल मीडिया में वायरल हुई थी. अब लोगों में चर्चा है कि क्या डीएसपी कल्पना वर्मा की…
T20 WC 2026: 7 फरवरी – 8 मार्च, भारत और श्रीलंका में। टीमें और मैच: 20 टीमें, कुल 55 मुकाबले। देखें/सुनें: टीवी, डिजिटल और रेडियो पर लाइव। T20 World Cup 2026 : ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के प्रसारण को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ गई है। ICC ने टूर्नामेंट के सभी ब्रॉडकास्ट डिटेल्स का ऐलान कर दिया है। यह मेगा टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा, जिसमें 20 टीमें कुल 55 मुकाबलों में हिस्सा लेंगी। इस वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे। क्रिकेट फैंस दुनिया भर में इस टूर्नामेंट…
BLA Attacks on Pakistan Army: बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी (बीएलएल) ने गत 4 दिनों के संघर्ष में करीब 300 पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को ढेर करने का दावा किया है, लेकिन पाकिस्तान सेना ने सिर्फ 22 जवानों की हत्या को स्वीकार किया है। पाक आर्मी ने गुरुवार को कहा कि बलूचिस्तान प्रांत में कई जगहों पर हुए आतंकी हमलों में उसके 22 सुरक्षाकर्मियों की जान गई। जबकि इसके जवाब में शुरू की गई लंबी कार्रवाई में कम से कम 216 बीएलए लड़ाके मारे गए। पाकिस्तान के अनुसार इस दौरान 36 नागरिकों की भी मौत हुई। (BLA Attacks on Pakistan Army) Also read…
Solar Storm Warning : सूर्य के अंदर अभी बड़ी हलचल मची है, जिसने वैज्ञानिकों को चिंतित कर दिया है। सौर तूफान की वजह से लगातार सोलर फ्लेयर्स रिलीज हो रहे हैं, जो धरती तक पहुंच रहे हैं। एक फरवरी से सूर्य लगातार पावरफुल सोलर फ्लेयर्स छोड़ रहा है, जिसे लेकर इसरो से लेकर नासा ने चेतावनी जारी की है और कहा है कि भारत सहित दुनिया भर में रेडियो ब्लैकआउट या पावरग्रिड फेल होने की संभावना है। सोलर फ्लेयर्स सूर्य के अंदर होने वाले विस्फोटों की वजह से होते हैं। ये सोलर फ्लेयर्स चुंबकीय गुणों से भरे होते हैं। इन्हें…
• शिक्षा विभाग ने परीक्षा व्यवस्था पर अपना ही आदेश बदला• निजी स्कूल अब खुद आयोजित करेंगे लोकल कक्षाओं की परीक्षाएं• पहले DEO को जिम्मेदारी देने से स्कूलों में बना था भ्रम रायपुर : शिक्षा विभाग ने अपने ही जारी आदेश को पलटते हुए परीक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा संशोधन किया है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ की ओर से जारी ताजा आदेश के अनुसार अब निजी स्कूल पूर्व की भांति लोकल कक्षाओं की परीक्षाएं स्वयं आयोजित कर सकेंगे। इससे पहले जारी आदेश में जिला शिक्षा अधिकारियों को सभी स्कूलों की परीक्षाएं आयोजित कराने के निर्देश दिए गए थे, जिससे निजी…
7 फरवरी राष्ट्रपति मुर्मू का बस्तर दौरा, जिला हाई अलर्ट पर बाहर से आने वाले वाहनों की सघन जांच, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क लालबाग कार्यक्रम स्थल के पास विशेष ट्रैफिक व पार्किंग प्लान लागू President Droupadi Murmu Visit CG: सात फरवरी को बस्तर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर एक ओर जहां शासन-प्रशासन लगातार काम कर रहा है, वहीं इस दौरान शहर में जितनी भी वाहनें बाहर से आ रही हैं, उनकी लगातार चेकिंग की जा रही है।बता दें कि बस्तर पंडुम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ऐतिहासिक बस्तर प्रवास और कार्यक्रम के शुभारंभ को लेकर उत्साह देखा जा…
गरियाबंद। mardar चरित्र संदेह की बात पर हत्या थाना शोभा का मर्ग क्र. 01/2026 धारा 194 बीएनएसएस की जांच किया, जांच के दौरान महिला दीनपबाई नेताम पति जोलू राम नेताम उम्र 34 वर्ष साकिन गरीबा थाना शोभा जिला गरियाबंद एवं अभीराम नेताम, रायमन नेताम, जयदेव नेताम, सरजु राम नेताम का कथन लिया गया जो कथन मे बताये कि मृतिका सुमित्रा बाई उड़ीसा चितरकोटी से अपने पति दलसु नेताम के साथ आयी थी। जो लारी में झोपडी बनाकर रह रही थी। जो आरोपी महिला सुगंतीन नेताम एवं इतवारीन बाई को उनके चरित्र को लेकर गाली गलौच भला बुरा कहकर गांव में आकर बोलती…
बरमकेला अपेक्स बैंक गबन केस की जांच अब EOW करेगी 6 सहकारी समितियों के खातों से 10 करोड़ की निकासी समिति प्रबंधकों की भूमिका संदेह के घेरे में Chhattisgarh Apex Bank Scam : बरमकेला अपेक्स बैंक के 10 करोड़ रुपए के गबन के मामले की जांच अब ईओडब्ल्यू करेगी। इस मामले में समिति प्रबंधकों की भूमिका भी संदेहास्पद है। बैंक से जुड़े 6 सहकारी समितियों के खातों से 10 करोड़ रुपए की निकासी हुई है। (Chhattisgarh Apex Bank Scam) Also read – UPSC CSE 2026 का बिगुल बजा: IAS-IPS का सपना देखने वालों के लिए सुनहरा मौका, कैडर अलॉटमेंट के नियमों…
UPSC CSE 2026 : सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने साल 2026 के लिए सिविल सर्विसेज परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. प्रशासनिक कारणों से हो रही देरी अब खत्म हो गई है और आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. तो अब बिना समय गंवाए upsc.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं. (UPSC CSE 2026 Notification Out) Also read – CG Naxalites Encounter: बस्तर में बड़ा एनकाउंटर – नक्सली कमांडर उधम सिंह ढेर, जंगलों में जारी पुलिस-माओवादियों की भीषण मुठभेड़ फार्म भरने की आखिरी…
बीजापुर जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी कमांडर समेत कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर मौके से हथियार बरामद, पूरी जानकारी का इंतजार CG Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के जंगल क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस कार्रवाई में एक नक्सली कमांडर समेत कई बड़े नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। सुरक्षाबलों ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ समाप्त होने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी और यह पता चल सकेगा कि किन-किन नक्सलियों को…
WPL Final 2026: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में पांचों टीमों के बीच फाइनल मुकाबले में पहुंचने के लिए जबरदस्त जंग देखने को मिली, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जहां प्वाइंट्स टेबल में लीग स्टेज में टॉप रहते हुए सीधे खिताबी मैच के लिए अपनी जगह पक्की की। वहीं दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जाएंट्स की टीम को 7 विकेट से एकतरफा मात देने के साथ फाइनल का टिकट हासिल किया। अब 5 फरवरी को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम कोटाम्बी में विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम…
Israel Army Fire In Gaza: गाजा में जारी सीजफायर के बीच इजरायली सेना ने भीषण गोलीबारी की है। इजरायल की ओर से की गई गोलीबारी में बुधवार दोपहर तक कम से कम 19 लोग मारे गए हैं। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। इस बीच इजरायल की ओर से कहा गया है कि हमले जारी रहेंगे। सेना ने कहा कि यह इजरायली सैनिकों पर हुए आतंकवादी हमले का जवाब है। आतंकी हमले में एक इजरायली सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया था। (Israel Army Fire In Gaza) Also read – Mamata Banerjee in Supreme Court: नए अवतार में ममता बनर्जी, सुप्रीम…
Mamata Banerjee in Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई ने कहा- आपने बहुत अच्छा वकील चुना है, आप उनको बहस करने दें. इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाथ जोड़कर कहा- सेव डैमोक्रेसी. सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को ममता बनर्जी एक अलग ही रूप में नजर आईं. वह वकीलों के साथ बैठकर बंगाल एसआईआर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में बतौर वकील दलील देते हुए नजर आईं. इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि हमें एसआईआर के मुद्दे पर न्याय नहीं मिल रहा है. कोई भी हमारे सवालों के जवाब देने को तैयार नहीं है. सुप्रीम कोर्ट के…
साय कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में रायपुर महानदी भवन में बैठक उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लिए गए निर्णयों की जानकारी दी Sai Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए (Sai Cabinet Decisions) Also read – CG School Uniform Change: बच्चों की पढ़ाई के साथ अब स्टाइल भी अपग्रेड! 60 लाख छात्रों को साल में दो बार फ्री यूनिफॉर्म यहां जानें कैबिनेट बैठक के निर्णय – 1. मादक पदार्थाें की रोकथाम की दिशा में बड़ा निर्णय…
छत्तीसगढ़ में कक्षा 1–8 के छात्रों की नई यूनिफॉर्म लागू अब कत्थई पैंट + नीली चेक शर्ट होगी नई ड्रेस लुक होगा निजी स्कूलों जैसा आकर्षक और स्मार्ट CG School Uniform Change: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए आगामी शैक्षणिक सत्र एक बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। राज्य सरकार पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए नई स्कूल यूनिफार्म लागू करने जा रही है। अब छात्र-छात्राएं पुरानी सफेद शर्ट और नीली पैंट की जगह कत्थे रंग की पैंट और नीले रंग की चेक शर्ट में नजर आएंगे। नई ड्रेस निजी स्कूलों की यूनिफार्म…
रायपुर : राज्य में 20 नवंबर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू की गई हैं. इसके बाद राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को नवीन गाइडलाइन दरों में पुनरीक्षण के प्रस्ताव केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजने के निर्देश जारी किए थे, जिसके बाद केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा अनुमोदित नवीन गाइडलाइन दरें धमतरी, बलौदा बाजार एवं गरियाबंद जिलों में आज याने 4 फरवरी से प्रभावशील होंगी. शासन के उक्त निर्देशों के तहत धमतरी, बलौदा बाजार एवं गरियाबंद जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से संशोधन प्रस्ताव प्राप्त हुए थे. Also read – CG Dhan Kharidi Date Extended: किसानों को राहत, छत्तीसगढ़ में बढ़ी…
सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर धान खरीदी में किसानों को बड़ी राहत 3 श्रेणी के किसानों को 5–6 फरवरी 2026 तक अतिरिक्त मौका 10 जनवरी के बाद टोकन आवेदन कर चुके, पर सत्यापन न हुए किसान भी बेच सकेंगे धान CG Dhan Kharidi Date Extended: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय हेतु अतिरिक्त दो दिवस – 05 एवं 06 फरवरी 2026 तक खरीदी की अनुमति प्रदान की गई है।…
प्राइवेट स्कूलों की वार्षिक परीक्षा अब DEO के माध्यम से होगी। कक्षा 1–4, 6–7, 9 और 11 की परीक्षाओं पर नया नियम लागू। प्रश्नपत्र, मूल्यांकन और परिणाम की जिम्मेदारी जिला स्तर पर तय। CG School Exam : राज्य में निजी (प्राइवेट) स्कूलों की लोकल कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा अब जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के माध्यम से कराई जाएगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए सभी डीईओ को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार, कक्षा 1ली, 2री, 3री, 4थी, 6वीं, 7वीं, 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं निर्धारित नियमों…
सुप्रीम कोर्ट ने कवासी लखमा को दी अंतरिम जमानत जमानत शर्त: छत्तीसगढ़ से बाहर रहना, पासपोर्ट जमा करना अनिवार्य पुलिस में पता और मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा Kawasi Lakhma Bail: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को बड़ी राहत मिली है। इस मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने लखमा को अंतरिम जमानत देने का आदेश दिया। जमानत की शर्तों के तहत लखमा को छत्तीसगढ़ से बाहर रहना होगा, हालांकि कोर्ट में पेशी के दौरान वे छत्तीसगढ़ आ सकेंगे। इसके अलावा उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा और अपना…
सेमीफाइनल मैच: भारत vs अफगानिस्तान, 4 फरवरी, हरारे स्पोर्ट्स स्टेडियम समय: दोपहर 1 बजे से शुरू, टॉस आधा घंटा पहले टीम फॉर्म: भारत ने पिछले 5 में 4 मैच जीते, वैभव सूर्यवंशी और कुंडू पर नजरें IND vs AFG U19 WC Semi-Final: भारत और अफगानिस्तान की युवा टीमें आमने सामने आने वाली हैं। अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में अब सेमीफाइनल की बारी है और इसके बाद फाइनल होगा। भारतीय टीम लगातार अपने सारे मैच जीतकर यहां तक पहुंची है। अब एक और मैच जीतकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, इसके बाद खिताब महज एक कदम की दूरी पर…
अशोक चक्र सम्मानित अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पहली बार रायपुर पहुंचे एक्सिओम-4 मिशन में पायलट रह चुके हैं शुक्ला नवा रायपुर के राखी स्कूल में ‘अंतरिक्ष संगवारी’ कार्यक्रम में हुए शामिल Shubhanshu Shukla Raipur Visit : एक्सिओम-4 मिशन में पायलट की भूमिका में रहे अंतरिक्ष यात्री और अशोक चक्र से सम्मानित शुभांशु शुक्ला मंगलवार को पहली बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे. वह आज नवा रायपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राखी में ‘अंतरिक्ष संगवारी‘ के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए. (Shubhanshu Shukla Raipur Visit) Also read – Air India Flight: पायलट की सतर्कता से टला बड़ा विमान हादसा, अहमदाबाद जैसी…
Air India Flight: हीथ्रो (लंदन) से बेंगलुरु आ रही एयर इंडिया की 787-8 विमान में टेक ऑफ से ठीक पहले फ्यूल कंट्रोल स्विच में दिक्कत आई. जिसके बाद विमान की उड़ान को रोक दिया गया. एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में बताया गया कि हीथ्रो से बेंगलुरु आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 132 में इंजन स्टार्ट के दौरान बाएं इंजन का फ्यूल कंट्रोल स्विच दो बार RUN पोज़िशन में नहीं टिक पाया और CUTOFF पोज़िशन की ओर लौट गया. जिसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस फ्लाइट की उड़ान को रोक दिया…
Ajit Pawar funeral: तारीख 28 जनवरी, दिन बुधवार। इस दिन भले ही सूरज निकला था, लेकिन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए वह दिन किसी काली स्याह रात से कम नहीं था। दरअसल, इस दिन प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र ने एक राजनीति के नायक को खो दिया, जिनका नाम था अजीत पवार। पूरा देश गम में था और ‘दादा’ के परिवार को लोग सांत्वना दे रहे थे। उनके अंतिम संस्कार के दिन भीड़ का सैलाब उमड़ गया। (Ajit Pawar funeral) Also read – Trump Tariff on India: अमेरिका ने भारत को दी बड़ी राहत, टैरिफ घटकर 18% – चीन, ब्राजील, पाकिस्तान की…
भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ घटा: 25% → 18% रूस से तेल खरीद पर 25% अतिरिक्त टैरिफ अभी लागू अमेरिका ने भारत को चीन-पाकिस्तान से बेहतर ट्रेड डील दी Trump Tariff on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ एक ट्रेड एग्रीमेंट की घोषणा की है, जिससे भारतीय सामानों पर वसूला जा रहा टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। बताते चलें कि अमेरिका ने पिछले साल भारत पर 25 प्रतिशत का रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था। इसके साथ ही, अमेरिका ने रूस से कच्चा तेल खरीदने की वजह से भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त…
छत्तीसगढ़ रेलवे को 7,470 करोड़ का बजट परमलकसा-खरसिया और फ्रेट कॉरिडोर शामिल केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी CG Railways Budget: छत्तीसगढ़ में रेलवे परियोजना को लेकर बजट में लगभग साढ़े 7 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है. जिसमें परमलकसा-खरसिया कॉरिडोर और नए फ्रेट कॉरिडोर शामिल हैं. रायपुर के डीआरएम कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छत्तीसगढ़ में रेल परियोजनाओं के विस्तार को लेकर जानकारी दी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ने बताया कि छत्तीसगढ़ में रेलवे को 7 हजार…
छत्तीसगढ़ में शराब पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ी नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित Liquor Price Hike in CG: छत्तीसगढ़ के शराब उपभोक्ताओं के लिए अहम अपडेट सामने आया है। राज्य की साय सरकार ने आबकारी नियमों में संशोधन करते हुए नई ड्यूटी दरें तय कर दी हैं। ये नई दरें 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी। फैसले के तहत देशी और विदेशी दोनों प्रकार की शराब पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है, जिससे प्रदेश में शराब की कीमतें बढ़ने की संभावना है। नई आबकारी नीति से जुड़ी ड्यूटी दरों को लेकर अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में…
राजिम। गरियाबंद जिले के ग्राम दुतकैय्या में घटित हालिया घटना को लेकर पुलिस प्रशासन ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि स्थिति वर्तमान में पूरी तरह नियंत्रण में है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। दुतकैय्या खपरी घटना : पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हालात नियंत्रण में पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ग्राम दुतकैय्या थाना राजिम क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2024 में पुराना तालाब स्थित बावेश्वर शिव मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। इस मामले में थाना राजिम में अपराध क्रमांक 173/24 धारा…
पुराने विवाद पर दो पक्षों में झड़प, मामला हिंसक हुआ भीड़ ने घर-वाहनों में आगजनी, लोगों पर हमला भारी पुलिस बल तैनात, इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात Rajim Violence Case Update: छत्तीसगढ़ के राजिम के दुतकैंया गांव में रविवार को उपद्रव की घटना हुई। पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई, जिसमें भीड़ ने घरों और वाहनों में आगजनी की और लोगों पर हमला किया। स्थिति बिगड़ते देख भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए और लोगों में डर का माहौल है। (Rajim Violence Case Update) Also read – ICC Rankings Update:…
ICC Rankings Update: आईसीसी रैंकिंग एक बार फिर से अपडेट कर दी गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज अब समाप्त हो चुकी है। वहीं कुछ और टी20 सीरीज खेली जा रही थीं, वो खत्म हो रही हैं। अभी कुछ टीमें आपस में खेल रही हैं। इस बीच टी20 विश्व कप से ठीक पहले भारतीय टीम की आईसीसी रैंकिंग क्या है, इस पर नजर रखी जानी चाहिए। साथ ही टॉप 5 टीमें कौन सी हैं, इसके बारे में भी जान लीजिए। (ICC Rankings Update) Also read – Gaza Underground Tunnels: खान यूनुस में अंडरग्राउंड सुरंग से…
Gaza Underground Tunnels: गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनुस में अंडरग्राउंड सुरंग (भूमिगत टनल) से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा मिला है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुरंग के भीतर छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद और सैन्य सामग्री दिखाई दे रही है। यह वीडियो इजरायली रक्ष बल (IDF) की ओर से सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया गया है। इजरायल पर हुए आतंकी हमले के बाद से ही गाजा सैन्य अभियानों का केंद्र बना हुआ है। (Gaza Underground Tunnels) Also read – President Droupadi Murmu: ओडिशा–छत्तीसगढ़ दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, 6 दिन में कई अहम कार्यक्रमों…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1–7 फरवरी 2026 तक ओडिशा और छत्तीसगढ़ में छह दिवसीय दौरे पर। दौरे का उद्देश्य शिक्षा, आदिवासी कल्याण और संस्कृति संरक्षण। भुवनेश्वर से शुरुआत, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और विकास कार्यक्रमों में शिरकत। President Droupadi Murmu: रायपुर/ओडिशा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से 7 फरवरी 2026 तक ओडिशा और छत्तीसगढ़ के छह दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस यात्रा का उद्देश्य शिक्षा, आदिवासी कल्याण, संस्कृति के संरक्षण और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना है। राष्ट्रपति मुर्मु अपने दौरे की शुरुआत आज शाम ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचकर करेंगी। इस दौरान उनके विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक कार्यक्रम…
सूरजपुर में आश्रम की छात्राएं अधीक्षक पर आरोप लगाकर सड़क पर धरने पर बैठीं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और SDM मौके पर पहुंचे, समझाने की कोशिश जारी। छात्राएं कलेक्टर से मुलाकात की मांग पर अड़ीं, प्रदर्शन जारी। Surajpur Student Protest: सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां आश्रम की छात्राएं सड़क पर धरने पर बैठ गई है। छात्राओं ने आश्रम अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं के प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस की टीम और SDM मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी ने मिलकर छात्राओं को समझाने की कोशिश कर रहे हैं,…
Train Delay because of Dense Fog: दिल्ली एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. घने कोहरे के साथ चल रही शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दिल्ली एनसीआर में मौसम बदलने का असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर दिख रहा है. घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंग रहे हैं. विजिबिलिटी घटने से ट्रेन की रफ्तार भी धीमी हो गई है. कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कुछ को डायवर्ट किया गया है. वहीं एयरपोर्ट पर भी कोहरे की मार देखने को मिल रही है. इंडिगो सहित अन्य एयरलाइन्स ने कम…
दुधकैयां गांव में सांप्रदायिक हिंसा भड़की घर और कार में आगजनी, गांव में दहशत तनाव के बीच हालात बने संवेदनशील Gariaband Hinsa : गरियाबंद ज़िले की धर्मनगरी राजिम के दुधकैयां गांव में रविवार शाम भड़की सांप्रदायिक हिंसा देखते ही देखते उग्र हो गई थी। दोनों पक्षों के बीच हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए थे। ग्रामीणों ने विशेष समुदाय के घर पहुंचकर घर और कार को आग के हवाले कर दिया, जिससे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। (Gariaband Hinsa) Also read – Suryakumar Yadav : धोनी भी रह गए पीछे! सूर्यकुमार यादव ने कप्तान बनते ही रचा इतिहास,…
Suryakumar Yadav : टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा ने जब साल 2024 का वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिटायरमेंट का ऐलान किया था, उसके बाद सूर्यकुमार यादव को अगला कप्तान बनाए जाने का ऐलान किया गया। अभी तक उनके नेतृत्व में टीम इंडिया का घर और बाहर दोनों ही जगह शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें बिल्कुल भी आक्रामक खेल मैदान पर दिखा है। आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम ने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जिसमें वह 4-1 से इसे जीतने में कामयाब रहे। वहीं आखिरी मैच को जब…

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com
मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Disclaimer
khabarbharat36.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..