Author: Khabar bharat 36
बिलासपुर। बिलासपुर जिले की मंगल स्पंज आयरन फैक्ट्री में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने से एक क्रेन ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 31 October Horoscope : तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति रहेगी अच्छी, लेकिन मकर वालों को बिजनेस में होगी आर्थिक कमजोरी … काम के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, मृतक क्रेन ऑपरेटर रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर तैनात था। काम के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब…
Supreme Court Order: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: आवारा कुत्तों पर लापरवाही के लिए मुख्य सचिवों को तलब
Supreme Court Order नई दिल्ली। देशभर में आवारा कुत्तों से जुड़ी लगातार हो रही घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट (SC) ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ढुलमुल रवैये पर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कई राज्यों ने अब तक हलफनामा (Affidavit) दाखिल नहीं किया है, जिससे ऐसा लग रहा है कि “सभी मुख्य सचिव सो रहे हैं।” Women’s ODI World Cup 2025 : जेमिमा रोड्रिग्ज का शतक, भारत महिला टीम तीसरी बार फाइनल में, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया, वनडे इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज मुख्य सचिवों को व्यक्तिगत रूप से होना…
Chhattisgarh Electricity Bill Half Scheme 2025 रायपुर. 31 अक्टूबर 2025: छत्तीसगढ़ के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संकेत दिया है कि राज्य सरकार बिजली बिल हाफ योजना में संशोधन कर 100 यूनिट से बढ़ाकर 200 यूनिट तक राहत देने पर विचार कर रही है। DMF Scam : डीएमएफ घोटाले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई: रायपुर सहित चार शहरों में 14 ठिकानों पर छापेमारी, कारोबारियों से पूछताछ जारी मुख्यमंत्री ने यह बयान नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित दीपावली मिलन समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत में दिया।उन्होंने कहा कि सरकार…
Free tap connection रायपुर, 31 अक्टूबर 2025: राजधानी रायपुर के निवासियों के लिए एक बड़ी खबर है! यदि आप भी अपने घर में 24 घंटे पानी की आपूर्ति चाहते हैं, तो आप निःशुल्क नल कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (RSCL) द्वारा मोतीबाग और गंज मंडी टंकी कमांड एरिया के छूटे हुए घरों के लिए एक विशेष अभियान के तहत दिया जा रहा है। भारत ने जताई अफगानिस्तान की संप्रभुता के प्रति प्रतिबद्धता, पाकिस्तान पर लगाया सीमा पार आतंकवाद फैलाने का आरोप 15 नवंबर तक चलेगा मुफ्त कनेक्शन अभियान रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड…
रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सलीम अंसारी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन की खबर से पूरे कला और सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सलीम अंसारी ने अपने लंबे करियर में सैकड़ों छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम किया और अपनी अभिनय कला से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। Home Minister Vijay Sharma : गरीबों को मिलेगा अपना घर, गृह मंत्री विजय शर्मा बोले – कांग्रेस ने रोके थे 18 लाख प्रधानमंत्री आवास, भाजपा सरकार बना रही रोजाना 18 हजार घर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का चमकता सितारा हुआ ओझल फिल्म डायरेक्टर सतीश जैन ने…
Chhattisgarh liquor sale रायपुर। दीपावली के त्योहार ने एक बार फिर आबकारी विभाग के खजाने को भरने में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विशेष रूप से रायपुर जिले में इस बार धनतेरस से लेकर भाईदूज के दूसरे दिन तक यानी कुल 6 दिनों की अवधि में लगभग 61 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई है। यह आंकड़ा सामान्य दिनों की बिक्री के मुकाबले दोगुना है, जो राज्य में त्योहारों के दौरान उपभोग के पैटर्न पर प्रकाश डालता है। Women’s ODI World Cup 2025 : जेमिमा रोड्रिग्ज का शतक, भारत महिला टीम तीसरी बार फाइनल में, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से…
Women’s ODI World Cup 2025 मुंबई। महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई। भारत ने 339 रन का विशाल लक्ष्य 48.3 ओवर में हासिल कर महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज़ पूरा किया। इससे पहले 330 रन का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। Kanker Controversy : कुराल ठेमली गांव में तनाव, पुलिस ने संभाली स्थिति ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत, लिचफील्ड ने जड़ा शतक…
Devuthani Ekadashi , नई दिल्ली। हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु के चार महीने के शयन काल के बाद जागने का प्रतीक है। देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi 2025) को तुलसी विवाह, शुभ कार्यों की शुरुआत और व्रत-उपवास के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं। Labor Policy: मनुस्मृति के जिक्र पर बवाल, श्रम नीति को लेकर संसद में गरमा सकती है बहस देवउठनी एकादशी 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त तिथि: 4 नवंबर 2025 (मंगलवार) एकादशी तिथि प्रारंभ: 3 नवंबर, शाम…
Kanker Controversy : कांकेर। जिले के नरहरपुर ब्लॉक के कुराल ठेमली गांव में गुरुवार शाम धार्मिक आयोजन को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि ईसाई समुदाय के लोग एक धार्मिक कार्यक्रम के लिए गांव में एकत्र हुए थे, जिसके विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। विरोध के दौरान दोनों पक्षों में झूमाझटकी और नोकझोंक की स्थिति बन गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। Stigma on the Guru-disciple relationship : शिक्षक की शर्मनाक करतूत से शिक्षा जगत हैरान विरोध के बीच मचा हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस विवाद की जानकारी मिलते ही नरहरपुर पुलिस…
DMF Scam रायपुर। डीएमएफ (जिला खनिज प्रतिष्ठान) फंड घोटाले के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने एक बड़ी कार्रवाई की। रायपुर, दुर्ग, धमतरी और राजनांदगांव में एक साथ 14 ठिकानों पर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई सुबह से देर रात तक चली। ईओडब्ल्यू की टीम ने आधा दर्जन से अधिक कारोबारियों के घरों और कार्यालयों की तलाशी लेकर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं। ACB Bilaspur : चांपा में एसीबी की छापेमारी अमीन पटवारी और ऑपरेटर 1.80 लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए किस-किस के ठिकानों पर हुई छापेमारी रायपुर: वॉलफोर्ट एन्क्लेव स्थित कारोबारी अशोक…
31 October Horoscope मेष राशि- आज के दिन घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है. आप इसे अगले लेवल तक ले जाने पर भी विचार कर सकते हैं. ऑफिस में अनुशासित रहें. धन-संपत्ति का मामला पॉजिटिव है. वृषभ राशि- आज अपनी एक्सपर्टीज बढ़ाने और कुछ नई स्किल्स सीखने में निवेश करने के लिए यह अच्छा दिन होगा. नौकरीपेशा लोगों को तरक्की और लाभ देखने को मिल सकता है. मिथुन राशि- आज के दिन सुझावों के प्रति खुले रहें, भले ही वे आपके जूनियर्स से ही क्यों न आए हों. कारोबार फलेगा-फूलेगा, इसलिए अच्छे प्रॉफिट की उम्मीद कर सकते हैं. कर्क राशि- आज के दिन नया…
CGMSC Ofloxacin Ornidazole Stop रायपुर | छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन (सीजीएमएससी) ने एक और दवा की वितरण, विक्रय और उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। निगम के स्टोर ऑफिसर ने सभी सरकारी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों को आदेश जारी किया है कि ऑफलाक्सिन और ओर्निडाजोल टैबलेट (जेस्टफार्मा कंपनी) के संबंधित बैच को तुरंत वापस मंगाया जाए। आज सोना ₹1,375 और चांदी ₹1,033 सस्ती हुई:13 दिन में गोल्ड की कीमत ₹10,246 और चांदी की ₹25,675 कम हुई यह दवा जुलाई 2024 में निर्मित और जून 2026 में एक्सपायर होने वाली है। बताया जा रहा है कि इसके एक…
नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि वह अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विदेश मंत्रालय ने यह बयान उस समय जारी किया है जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव और संघर्ष जारी है। Akash Tiwari : रायपुर नगर निगम में बड़ा बदलाव, आकाश तिवारी बने नेता प्रतिपक्ष विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस वार्ता में कहा, “भारत हमेशा से एक स्थिर, शांतिपूर्ण और आत्मनिर्भर अफगानिस्तान का समर्थन करता आया है। पाकिस्तान इस बात से नाराज है कि अफगानिस्तान अपने इलाकों पर संप्रभु अधिकार का प्रयोग…
Home Minister Vijay Sharma रायपुर, 30 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने गरीबों के हितों की अनदेखी करते हुए 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों को रोक रखा था, जिससे लाखों पात्र परिवार अपने घर के हक से वंचित रह गए। Chhattisgarh Naxalism : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर कसा शिकंजा, मोस्ट वांटेड हिडमा पुलिस रडार पर, जल्द मिल सकती है खुशखबरी — गृह मंत्री विजय शर्मा गृह मंत्री ने बताया कि भाजपा सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
रायगढ़, छत्तीसगढ़। जिले के कापू थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा धरमजयगढ़-कापू मुख्य मार्ग पर चाल्हा मोड़ के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी, इसके बाद सड़क किनारे पैदल जा रही महिला को भी रौंद दिया। Amit Baghel Controversy : विवादित बयान के बाद अमित बघेल पर FIR दर्ज टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवकों और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। घटना…
जांजगीर-चांपा, 30 अक्टूबर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एसडीएम कार्यालय चांपा के भू-अर्जन शाखा में पदस्थ अमीन पटवारी बिहारी सिंह और ऑपरेटर राजकुमार देवांगन को 1.80 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। भाजपा नेता नवनीत राणा को दोबारा मिली जान से मारने और गैंगरेप की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारी-कर्मचारी एक किसान से उसकी जमीन अधिग्रहण मुआवजा राशि दिलाने में सहयोग के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहे थे। किसान ने…
कोरबा: जिले में एक निजी स्कूल के शिक्षक ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इस स्कूल में पढ़ाने वाला विवाहित शिक्षक अपनी 13 साल की छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी शिक्षक शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी। पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ छेड़छाड़ और यौन शोषण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस…
Chhattisgarh Naxalism जगदलपुर, 30 अक्टूबर 2025। बस्तर में नक्सल संगठन अब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने मार्च 2026 तक प्रदेश समेत देश के सभी नक्सल प्रभावित इलाकों से माओवाद का समूल नाश करने का संकल्प लिया है। इसी के तहत अब पुलिस और सुरक्षा बल एनकाउंटर की जगह सरेंडर और गिरफ्तारी पर फोकस कर रहे हैं। इस नई रणनीति का असर साफ दिखने लगा है। बीजापुर जिले में वर्ष 2024 से अब तक 650 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि 196 नक्सली मारे गए और 986 को गिरफ्तार किया जा चुका है। हाल…
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आखिरकार क्रिकेट के मैदान पर शानदार वापसी कर ली है। करीब 3 महीने बाद उन्होंने मैदान पर कदम रखा और वापसी के साथ ही जीत का दीदार भी कर लिया। आज सोना ₹1,375 और चांदी ₹1,033 सस्ती हुई:13 दिन में गोल्ड की कीमत ₹10,246 और चांदी की ₹25,675 कम हुई दरअसल, ऋषभ पंत ने इंडिया ए टीम के कप्तान के रूप में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ टॉस जीतकर मैच की शुरुआत की। उनकी कप्तानी में टीम ने जोश और आत्मविश्वास के साथ मुकाबला शुरू किया। गौरतलब है कि पंत…
आज सोना ₹1,375 और चांदी ₹1,033 सस्ती हुई:13 दिन में गोल्ड की कीमत ₹10,246 और चांदी की ₹25,675 कम हुई
नई दिल्ली।’ सोना-चांदी के दाम में आज यानी 30 नवंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोने की कीमत 1,375 रुपए गिरकर 1,19,253 रुपए हो गई है। बुधवार को सोने के दाम 1,20,628 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। वहीं, चांदी 1,033 रुपए गिरकर ₹1,45,600 प्रति किलोग्राम हो गई। 29 अक्टूबर को इसकी कीमत ₹1,46,633 प्रति किलोग्राम थी। ICC T20I Rankings : भारत दूसरे, ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर — जानिए पूरी रैंकिंग लिस्ट इससे पहले इसी महीने 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और चांदी ने 1,71,275 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था।…
Boat Accident बहराइच | 30 अक्टूबर 2025| उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। 22 लोगों से भरी नाव नदी में पलट गई, जिसमें अब तक 1 व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 8 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद से ही इलाके में हड़कंप और मातम का माहौल है। Chhattisgarh teacher recruitment : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 4,708 शिक्षकों की भर्ती का आदेश जारी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर अमल शुरू 14 घंटे से रेस्क्यू जारी हादसा गुरुवार सुबह हुआ था। सूचना मिलते…
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर में चर्चा छेड़ दी है। मध्यप्रदेश के एक मशहूर कथावाचक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने रायपुर पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान महिला के पति ने दोनों को कार में आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद कथावाचक की मौके पर ही जमकर पिटाई कर दी गई। Amit Baghel Controversy : विवादित बयान के बाद अमित बघेल पर FIR दर्ज सूत्रों के मुताबिक, यह घटना शहर के एक पॉश इलाके की है। कथावाचक और महिला के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। महिला का पति…
Labor Policy नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2025| केंद्र सरकार की नई श्रम नीति (Labour Policy) के ड्राफ्ट को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। ड्राफ्ट में मनुस्मृति सहित कई प्राचीन ग्रंथों का उल्लेख किया गया है, जिसमें यह बताया गया है कि इन ग्रंथों में मजदूरी तय करने और श्रमिकों के हितों की रक्षा को लेकर क्या विचार व्यक्त किए गए थे। PM Modi : पीएम मोदी का बिहार दौरा चुनाव से 6 दिन पहले हालांकि, मनुस्मृति के संदर्भ को लेकर विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि “आरएसएस को मनुस्मृति सबसे ज़्यादा…
मुजफ्फरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन दलों ने छठी मइया और बिहार की आस्था का अपमान किया है। पीएम मोदी ने कहा, “जो लोग छठ जैसे पवित्र व्रत को ‘ड्रामा’ बताते हैं, बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।” Kanker Naxalites Surrender : हिंसा छोड़ विकास की राह पर लौटे पूर्व नक्सली पीएम मोदी आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग से छह दिन पहले राज्य के दौरे पर हैं। वे सुबह करीब 10:38 बजे…
Amla Navami : कार्तिक मास की शुक्ल नवमी तिथि को पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ आंवला नवमी का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आंवला का पेड़ भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है, इसलिए इस दिन इसकी पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। भक्त इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर पूजा, कथा श्रवण और भोजन करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। Chaitanya Baghel Remanded : शराब घोटाला केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, चैतन्य…
रायपुर। राजधानी रायपुर के विकास को नई दिशा देने के लिए नगर निगम की सामान्य सभा में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। इनमें सबसे बड़ा फैसला गौरवपथ-2 के निर्माण से जुड़ा है, जो पचपेड़ी नाका से टिकरापारा सिद्धार्थ चौक होते हुए बिजली ऑफिस चौक तक बनाया जाएगा। Kanker Naxalites Surrender : हिंसा छोड़ विकास की राह पर लौटे पूर्व नक्सली यह नया गौरवपथ, शंकर नगर से कलेक्टोरेट चौक तक बने गौरवपथ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से शहर के दक्षिणी हिस्से में यातायात सुगम होगा और क्षेत्र का इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत होगा।…
Chhattisgarh state festival रायपुर | 29 अक्टूबर 2025| छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव इस बार ऐतिहासिक होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं रायपुर पहुंचकर इस रजत जयंती समारोह का शुभारंभ करेंगे। उनके दौरे को लेकर राजधानी रायपुर से लेकर नया रायपुर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। भाजपा नेता नवनीत राणा को दोबारा मिली जान से मारने और गैंगरेप की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद पीएम मोदी के प्रवास के दौरान सुरक्षा की कमान एडीजी दीपांशु काबरा के हाथों में होगी।नया रायपुर और एयरपोर्ट क्षेत्र में 5…
रायपुर। चक्रवात ‘मोन्था’ के कमजोर पड़ने के बावजूद इसका असर छत्तीसगढ़ में अभी भी दिखाई दे रहा है। सरगुजा संभाग के जिलों में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में भारी वर्षा की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। Operation vermilion: महिला पायलट शिवांगी सिंह ने राष्ट्रपति के साथ उड़ान भरकर किया गर्व महसूस लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिससे धान की फसल को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। किसानों की चिंता इस बात को लेकर है कि कटाई का समय करीब है और बारिश से फसल खराब हो…
नई दिल्ली/अमरावती। भाजपा नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा को एक बार फिर जान से मारने और गैंगरेप की धमकी मिली है। इस बार धमकी स्पीड पोस्ट के जरिए भेजे गए एक पत्र के माध्यम से उनके अमरावती स्थित कार्यालय में मिली। सूत्रों के अनुसार, पत्र में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए राणा और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। इस घटना के बाद नवनीत राणा ने तत्काल राजापेठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। CRPF Jawan Poison Case: CRPF जवान ने वीडियो में ससुराल वालों को ठहराया जिम्मेदार, जहर खाकर दी जान देने…
Chhattisgarh teacher recruitment रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक लंबे इंतजार के बाद बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने शिक्षकों की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करते हुए 4,708 पदों पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। यह नियुक्तियां पहले चरण के अंतर्गत की जाएंगी। LIC: निवेशकों के लिए LIC शेयरों की नई खरीद का मौका जानकारी के अनुसार, वित्त विभाग से अनुमति मिलने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। विभाग के अवर सचिव ने इस संबंध में संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) को औपचारिक पत्र जारी किया…
Horoscope: :मेष (Aries) – आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। वृषभ (Taurus) – धन लाभ के योग हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मिथुन (Gemini) – काम में मन लगेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें। कर्क (Cancer) – पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। यात्रा के योग बन रहे हैं। जैश-ए-मोहम्मद ने बनाई ‘जमात-उल-मोमिनत’—महिलाओं की भर्ती और प्रशिक्षण का दावा करने वाली 21 मिनट की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने सिंह (Leo) – कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान…
रायपुर, 29 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की रिमांड अदालत ने बढ़ा दी है। अब उन्हें 12 नवंबर तक जेल में रहना होगा। Rajinikanth Dhanush Threat : सुपरस्टार रजनीकांत और एक्टर धनुष के घर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में ईमेल निकला फर्जी जानकारी के अनुसार, सोमवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद चैतन्य बघेल को कोर्ट में पेश किया गया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद रिमांड विस्तार का आदेश दिया। इसके साथ…
Operation vermilion अंबाला, 29 अक्टूबर 2025 — राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला में स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी सिंह के साथ राफेल विमान में उड़ान भरी। शिवांगी सिंह को पहले पाकिस्तान द्वारा पकड़ने का दावा किया गया था, लेकिन अब वे स्वतंत्र रूप से उड़ान भरते हुए राष्ट्रपति के साथ दिखाई दीं। Bharatmala Project Scam : भारतमाला परियोजना घोटाला: हाईकोर्ट ने एसडीएम-तहसीलदार समेत 7 अधिकारियों की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज शिवांगी सिंह को भारतीय वायुसेना की बहादुरी और साहस के लिए जाना जाता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनकी भूमिका ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। इस उड़ान…
रायपुर, 29 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में अमित बघेल का विवादित बयान लगातार सुर्खियों में है। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने को लेकर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अग्रसेन महाराज के खिलाफ विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद रायपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। Rajinikanth Dhanush Threat : सुपरस्टार रजनीकांत और एक्टर धनुष के घर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में ईमेल निकला फर्जी अमित बघेल, जो छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख हैं, ने बयान दिया — उनके इस बयान से प्रदेशभर में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कई…
Bharatmala Project Scam बिलासपुर, 29 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बहुचर्चित भारतमाला परियोजना घोटाले में फंसे राजस्व विभाग के सात अधिकारियों और कर्मचारियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। ये सभी आरोपी आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार प्रकरण में नामजद हैं। LIC: निवेशकों के लिए LIC शेयरों की नई खरीद का मौका मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की एकल पीठ ने इस मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि प्रकरण गंभीर आर्थिक अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़ा है। जांच अभी जारी है और इस चरण में अग्रिम जमानत देने से जांच की…
कांकेर, 29 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलवाद से जुड़ा एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जिले में सक्रिय रहे 21 नक्सलियों ने सोमवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया और समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। Chhattisgarh State Festival 2025 :डॉ. रमन सिंह, अरुण साव और विजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि जंगलवार कॉलेज परिसर में आयोजित आत्मसमर्पण कार्यक्रम के दौरान सभी नक्सलियों का रेड कारपेट बिछाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को भारतीय संविधान की प्रति भेंट की और उन्हें सम्मानपूर्वक मुख्यधारा में शामिल…
LIC नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2025 — केंद्र सरकार इस साल के अंत तक LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) में 1–1.5 अरब डॉलर (लगभग ₹8,800–13,200 करोड़) की हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है। अगले कुछ हफ्तों में रोड शो आयोजित होने की संभावना है, जहां निवेशकों की डिमांड और बाजार की प्रतिक्रिया के आधार पर बिक्री की योजना तय की जाएगी। जैश-ए-मोहम्मद ने बनाई ‘जमात-उल-मोमिनत’—महिलाओं की भर्ती और प्रशिक्षण का दावा करने वाली 21 मिनट की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने सरकार का यह कदम SEBI के निर्देशानुसार पब्लिक शेयर होल्डिंग को 10% तक बढ़ाने के प्रयास का हिस्सा है। मई…
Women’s World Cup नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2025: महिला विश्व कप 2025 अपने रोमांचक मोड़ पर पहुँच चुका है। सेमीफाइनल मुकाबले आज से शुरू होने वाले हैं, और टीमों की निगाहें फाइनल और बड़ी पुरस्कार राशि पर टिकी हैं। CGPCS Scam : CGPSC घोटाला केस में सुप्रीम कोर्ट से चार आरोपियों को मिली जमानत टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल आज, 29 अक्टूबर को गुवाहाटी के बाराबाती स्टेडियम में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरा रोमांचक मुकाबला 30 अक्टूबर को नवी मुंबई में मेजबान भारत और गत विजेता ऑस्ट्रेलिया के बीच होना है। हालांकि, भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच पर बारिश…
रायपुर, 29 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर पहुंच रहे हैं। वे राज्य सरकार द्वारा आयोजित राज्योत्सव 2025 का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी का यह दौरा लगभग सात घंटे का होगा, जिसके मद्देनज़र सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) की टीम सोमवार को रायपुर पहुंच चुकी है। टीम ने नवा रायपुर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा घेरा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी…
रायपुर, 29 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ सरकार ने जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है। भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा 2023 में संशोधित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अब राज्य में सभी Birth-Death Certificates ऑनलाइन जारी किए जा रहे हैं। गरियाबंद न्यूज़: आपराधिक मानव वध के मामले झोलाछाप डॉक्टर को किया गिरफ्तार अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे बच्चों के लिए केवल डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र ही वैध दस्तावेज माना जाएगा। अब नागरिकों को नगर निगम या पंचायत कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदन, सत्यापन और प्रमाणपत्र डाउनलोड — सभी प्रक्रिया…
नई दिल्ली। पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने कथित तौर पर महिलाओं के लिए एक नया विंग ‘जमात-उल-मोमिनत’ लॉन्च किया है। संगठन के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर की बताई जा रही 21 मिनट की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में इस नये विंग के तहत महिलाओं की भर्ती, उन्हें आतंकवादी प्रशिक्षण देने और वैश्विक स्तर पर तैनात करने का विस्तृत खाका बताया गया है। रिकॉर्डिंग के अनुसार, अजहर महिलाओं को भर्ती करने के लिए धार्मिक वचनों और जन्नत का लालच दे रहे हैं। इसमें महिलाओं को अलग-अलग भूमिकाओं में तैनात करने और संगठन के विचारों के प्रसार के लिये तैयार करने की बात…
रायपुर ,छत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बड़ी राहत देते हुए चार आरोपियों को जमानत प्रदान कर दी है। अदालत ने सभी आरोपियों को कुछ शर्तों के साथ रिहा करने का आदेश दिया है। Cyclone Montha Wreaks Havoc : ओडिशा और आंध्र प्रदेश में जनजीवन प्रभावित, एक की मौत, दो घायल जमानत पाने वालों में टामन सोनवानी के बेटे साहिल सोनवानी, नितेश सोनवानी, बजरंग स्पात के डायरेक्टर के पुत्र शशांक गोयल और भूमिका कटियार शामिल हैं। यह सभी आरोपी लंबे समय से इस मामले में न्यायिक हिरासत में थे। आरोपियों की…
Rajinikanth Dhanush Threat चेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत और एक्टर धनुष के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को हड़कंप मच गया। तमिलनाडु के डीजीपी ऑफिस को एक ईमेल भेजा गया था, जिसमें दावा किया गया था कि दोनों के घरों में बम लगाए गए हैं। ईमेल में कांग्रेस नेता के. सेवलपेरुन्थागई का नाम भी शामिल था। ईमेल मिलते ही पुलिस हरकत में आई और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल टीम (BDDS) को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने रजनीकांत और धनुष के घरों के साथ-साथ ईमेल में बताए गए अन्य स्थानों की भी जांच की, लेकिन कहीं से…
रायपुर। रायपुर नगर निगम (RPR Municipal Corporation) से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। करीब 10 महीनों से लंबित चल रहा नेता प्रतिपक्ष का विवाद आखिरकार समाप्त हो गया है। नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने सोमवार को आधिकारिक आदेश जारी कर आकाश तिवारी को नया नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। State Decoration Award : राज्य अलंकरण सम्मान समारोह में विभूतियों के नाम घोषित आकाश तिवारी ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष संदीप साहू की जगह यह पद संभाला है। बताया जा रहा है कि पार्टी संगठन और पार्षद दल के बीच लंबे समय से चल रहे मंथन के बाद यह निर्णय…
अंबाला। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को इतिहास रचते हुए राफेल लड़ाकू विमान में पहली बार उड़ान भरी। हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से यह उड़ान भरी गई, जिसमें राष्ट्रपति लगभग 20 मिनट तक विमान में रहीं। इस ऐतिहासिक उड़ान के दौरान राष्ट्रपति के साथ विमान को ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी ने उड़ाया, जो भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध 17 स्क्वाड्रन “गोल्डन एरो” के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) हैं। उड़ान से पहले राष्ट्रपति मुर्मु को एयरफोर्स स्टेशन पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वायुसेना प्रमुख ने भी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर इस बार पूरे प्रदेश में भव्य राज्योत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राज्य शासन ने सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। भारत-चीन सीमा वार्ता: लद्दाख में तनाव कम करने पर बनी सहमति, मोल्दो-चुशुल में हुई 23वीं कोर कमांडर स्तर की बैठक जारी सूची के अनुसार, राजनांदगांव जिला मुख्यालय में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बस्तर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय…
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव को कम करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच 23वीं कोर कमांडर स्तर की वार्ता लद्दाख सेक्टर के मोल्दो-चुशुल बॉर्डर मीटिंग पॉइंट पर 25 अक्टूबर 2025 को आयोजित हुई। इस बैठक में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर स्थिरता और शांति बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। चीनी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने सीमा प्रबंधन, विवादित क्षेत्रों में तनाव कम करने और भविष्य में टकराव से बचने के उपायों पर गहन विचार-विमर्श किया। साथ ही,…
धर्म, एकता और संस्कार का संगम — गरियाबंद में सिन्हा कलार समाज ने मनाई भगवान सहस्राबाहूर्जुन की जयंती
गरियाबंद नगर में डड़सेना सिन्हा कलार समाज द्वारा कार्तिक मास की सप्तमी तिथि पर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती धूमधाम से मनाई गई। समाज के मंडलेश्वर गैंद लाल सिन्हा के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर समाज की समृद्धि और एकता की कामना की। गरियाबंद में सिन्हा कलार समाज ने मनाई भगवान सहस्राबाहूर्जुन की जयंती पूजन-अर्चन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडलेश्वर गैंद लाल सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन ने सदैव धर्म, सत्य और समाज सेवा का संदेश दिया। आज उनके आदर्शों को अपनाकर समाज को…
रायपुर ,छत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी राज्य अलंकरण सम्मान समारोह के लिए चयनित विभूतियों के नामों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष राज्य सरकार की ओर से पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान, महाराजा अग्रसेन सम्मान और यतियतन लाल सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। Birth-Death Certificate : छत्तीसगढ़ में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अब पूरी तरह ऑनलाइन सूत्रों के मुताबिक, इन सम्मानों के लिए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों— शिक्षा, साहित्य, सामाजिक सेवा, कला, उद्योग और खेल में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया विशेषज्ञ समिति द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है।…
रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J) के अध्यक्ष अमित जोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) में हुए कथित घोटाले की CBI जांच की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा कि यह योजना केंद्र सरकार की गरीबों के लिए सबसे बड़ी पहल थी, लेकिन इसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया है। Chhath Puja Raipur : छठ महापर्व पर अश्लील डांस का वीडियो वायरल, श्रद्धालुओं में आक्रोश अमित जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गरीबों के सिर पर छत का सपना दिखाकर PMAY फंड में भारी घोटाला किया गया है। उन्होंने पीएम मोदी से मांग…

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com
मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Disclaimer
khabarbharat36.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..