Author: Khabar bharat 36
DG-IG Conference Raipur : रायपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक 60वीं DG-IG कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत देशभर के DG और IG अधिकारी भाग लेंगे।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अब विशेष विमान से 27 नवंबर की रात्रि 11 बजे रायपुर पहुंचेंगे और अगले दिन सुबह कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इसके मद्देनजर शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और कार्केट समेत सभी अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। School Children Accident : सड़क पर मौत का तांडव तेज रफ्तार कार…
Jammu Kashmir JeI raid : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने प्रहरी कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को शोपियां, पुलवामा, श्रीनगर, बारामूला और कुलगाम जिलों में पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-ए-इस्लामी (JeI) से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। रेड में क्या जब्त हुआ पुलिस ने तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स, मोबाइल और लैपटॉप जब्त किए। अधिकारियों ने बताया कि ये सर्च ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत चलाए गए।छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस टीमों ने वेरिफिकेशन और पूछताछ भी की, जिससे कई संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा हुआ। BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में ED की बड़ी छापेमारी,…
Flipkart Sale 2025 : Flipkart की ब्लैक फ्राइडे सेल 2025 इस साल टेक गैजेट्स के शौकीनों के लिए सबसे बड़ा मौका लेकर आई है। इस सेल में iPhone 16, Samsung Galaxy S24, Google Pixel 10 जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन अब काफी कम कीमत पर उपलब्ध हैं। सेल अभी 28 नवंबर 2025 तक जारी रहेगी। Vikram-I launch : PM मोदी ने Skyroot का Vikram-I लॉन्च किया, युवा इनोवेटर्स की तारीफ iPhone 16 पर ऑफर्स iPhone 16 अब Flipkart पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। BOBCARD और HSBC कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट। एक्सचेंज ऑफर्स के तहत पुराने फोन की कीमत कम…
Vikram-I launch : भारत का स्पेस सेक्टर एक नई ऊंचाई छू रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हैदराबाद में Skyroot Aerospace के Infinity Campus का उद्घाटन किया और देश के पहले निजी रॉकेट Vikram-I को लॉन्च करते हुए Gen-Z इनोवेटर्स की सराहना की। PM मोदी ने कहा कि नई पीढ़ी भारत को स्पेस टेक्नोलॉजी में नई दिशा दे रही है और देश को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बना रही है। BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में ED की बड़ी छापेमारी, प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में कथित रिश्वतखोरी पर कार्रवाई तेज 300 से अधिक स्पेस स्टार्टअप्स—भारत का बढ़ता अंतरिक्ष…
GAD Order , रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के ओएसडी (विशेष सहायक) दुर्गेश कुमार वर्मा को उनके वर्तमान दायित्वों से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा 27 नवंबर को जारी कर दिया गया। Kabaddi Champion : महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं संजू देवी—मुख्यमंत्री साय आदेश के मुताबिक, दुर्गेश कुमार वर्मा (राप्रसे 2013) जो अब तक मंत्री टंकराम वर्मा की निजी स्थापना में विशेष सहायक के रूप में पदस्थ थे, उन्हें उनके पद से…
Kabaddi Champion , सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से आज सुबह एक बड़ी सुरक्षा घटना सामने आई है। फूलबगड़ी थाना क्षेत्र के गोगुंडा जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों की टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी, इसी दौरान रास्ते में लगाए गए IED पर पैर पड़ने से जोरदार विस्फोट हो गया। इस धमाके में एक महिला आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गई है। Marksheet Error : स्कूल प्रशासन की बड़ी भूल! परीक्षा परिणाम में भारी अंतर एरिया डोमिनेशन के दौरान हुआ अचानक विस्फोट जानकारी के अनुसार, DRG और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम नियमित सर्च ऑपरेशन पर…
IED Blast , सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से आज सुबह एक बड़ी सुरक्षा घटना सामने आई है। फूलबगड़ी थाना क्षेत्र के गोगुंडा जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों की टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी, इसी दौरान रास्ते में लगाए गए IED पर पैर पड़ने से जोरदार विस्फोट हो गया। इस धमाके में एक महिला आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गई है। ICC Ranking : टी20 में रजा का राज सिकंदर रजा बने विश्व के नंबर-1 ऑलराउंडर एरिया डोमिनेशन के दौरान हुआ अचानक विस्फोट जानकारी के अनुसार, DRG और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम नियमित सर्च…
Marksheet Error , बिलासपुर। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल सरकंडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्ष 2006 की बोर्ड परीक्षा के लिए जारी एक छात्र—रवि कुमार यादव—की दो अलग-अलग मार्कशीट में विरोधाभासी अंक दर्ज पाए गए हैं। इस गड़बड़ी के खुलासे के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने संबंधित प्राचार्य से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है। Congress Protest In Bilaspur : जर्जर सड़कों, बढ़े बिजली बिल और धान खरीदी में अव्यवस्था के विरोध में कलेक्टर कार्यालय घेरा दो मार्कशीट में अलग-अलग परिणाम छात्र रवि कुमार यादव के…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने जर्जर सड़कों, बढ़े हुए बिजली बिल, धान खरीदी में अव्यवस्था, छोटे भू-खंडों की रजिस्ट्री में रोक और गरीबों की झोपड़ियों पर कार्रवाई के मुद्दों को उठाया। नेहरू चौक से पैदल मार्च कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नेहरू चौक से पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जनता की समस्याओं पर ध्यान देने की मांग की। कोंडागांव: शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां एनसीसी…
Raipur Fire Factory Accident , रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आगजनी की बड़ी घटनाओं ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया। पहली घटना सरोरा के बजरंग नगर स्थित स्टील क्राफ्ट फर्नीचर (गद्दा-अलमारी) फैक्ट्री की है, जहां वेल्डिंग के दौरान अचानक लगी आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। फैक्ट्री परिसर में मौजूद कर्मचारी बाहर भाग निकले, लेकिन कई मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में ED की बड़ी छापेमारी, प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में कथित रिश्वतखोरी पर कार्रवाई तेज वेल्डिंग के दौरान उठा…
School Children : सड़क पर मौत का तांडव तेज रफ्तार कार ने स्कूल बच्चों को कुचला, दो की मौत , सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बुधवार सुबह हुए दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डूबा दिया। सरिया थाना क्षेत्र के बरपाली गांव के पास स्कूल जा रहे तीन मासूम बच्चों को तेज रफ्तार ब्रेज़ा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। धमतरी में ज्वैलर्स शूटआउट और डकैती…
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में कथित रिश्वतखोरी, फर्जी एडमिशन और प्रवेश प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर की जा रही अनियमितताओं के खिलाफ देशव्यापी बड़ी कार्रवाई शुरू की है। बुधवार सुबह छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में एक साथ छापेमारी की गई, जिससे मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। Chhattisgarh Guideline Rate Increase : गाइडलाइन दर बढ़ोतरी पर ओपी चौधरी का बड़ा आरोप—कांग्रेस की छुपी साज़िश उजागर सूत्रों के अनुसार, दिल्ली मुख्यालय से विशेष रूप से भेजी गई ED की टीमें ऑपरेशन का नेतृत्व कर रही हैं। सर्च ऑपरेशन दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़,…
धमतरी। बरड़िया ज्वैलर्स में हुई डकैती के प्रयास और गोलीकांड मामले में धमतरी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस घटना के मुख्य फरार आरोपी और मास्टरमाइंड अजय उर्फ गोलू भदौरिया को गिरफ्त में ले लिया है। तीन राज्यों में पीछा कर पकड़ा गया आरोपी आरोपी की तलाश में धमतरी पुलिस ने मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली तक उसका पीछा किया। लगातार दबिश और तकनीकी सर्विलांस के बाद पुलिस आरोपी तक पहुँची और उसे गिरफ्तार किया। CGPSC 2025 भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 238 पदों पर होगी भर्ती — फरवरी में होगा प्रीलिम्स पहले दो आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार…
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है, जिसमें एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के अधिकारी बनकर अज्ञात युवकों ने एक घर में घुसकर फर्जी ACB ने लूट को अंजाम दिया। यह घटना 25 नवंबर की शाम करीब 4 बजे रुद्री थाना क्षेत्र में हुई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत और भय का माहौल पैदा कर दिया है। घर में घुसकर की लूट, पहचान छुपाने को ACB अधिकारी बने आरोपी मामले की शिकायत के अनुसार, कुछ युवक ACB अधिकारी बनकर पीड़ित के घर पहुंचे और छापेमारी के नाम पर घर में प्रवेश किया। इसके…
PM Modi , रायपुर। छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर और नया रायपुर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 नवंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे और यहां 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर के पुलिस अकादमी परिसर में आयोजित होने वाले 60वें अखिल भारतीय डीजी-आईजी सम्मेलन में शामिल होंगे। दोनों शीर्ष नेताओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा, आवागमन और आवास की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। टोकन तुहर ऐप: कौन्दकेरा के किसान ने ऑनलाइन टोकन से किया 33 क्विंटल धान विक्रय नवा रायपुर में सुरक्षा के…
Chhattisgarh Crime News : राजिम। गरियाबंद जिला कार्यालय में पदस्थ नगर सैनिक गोपीराम मिरी एक बार फिर विवादों में घिर गया है। उस पर पहली, दूसरी और तीसरी शादी के बाद अब चौथी शादी की तैयारी करने का गंभीर आरोप लगा है। तीसरी पत्नी सुशीला रात्रे ने पुलिस और जिला अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की मांग की है। Chhattisgarh High Court decision : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, अविवाहित बेटी की शादी और भरण-पोषण से पिता नहीं भाग सकता कुंवारा बताकर की थी तीसरी शादी, ढाई साल साथ रखकर किया उत्पीड़न – सुशीला का आरोप रायपुर निवासी सुशीला रात्रे…
ICC Ranking , नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने नवीनतम रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर वनडे बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं जिम्बाब्वे के स्टार क्रिकेटर सिकंदर रजा ने टी20 फॉर्मेट में अपनी शानदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस के दम पर नंबर-1 ऑलराउंडर का ताज अपने नाम किया है। Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Trailer : कपिल शर्मा फिर फंसे तीन-तीन बीवियों के चक्कर में, इस बार अलग-अलग धर्म की पत्नियों से बढ़ा तड़का रोहित शर्मा की धमाकेदार वापसी हाल ही में संपन्न वनडे सीरीज में लगातार…
बिलासपुर। जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर डीईओ विजय टांडे ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत वर्तमान में जिले में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखकर बिलासपुर जिले के सभी शासकीय/ अशासकीय / अनुदान प्राप्त/ सीबीएसई/ पाठ्यक्रम संचालित विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। Zubeen Garg Murder Claim : जुबीन गर्ग की मौत पर असम CM का आरोप, “सिंगापुर में प्लान्ड किलिंग हुई” जारी आदेश के अनुसार दो…
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Trailer : कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने आ रहे हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) का मजेदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर छा गया है, और फैंस कपिल के डबल नहीं बल्कि ट्रिपल मुसीबत वाले रोमांटिक कॉमेडी मसाले को देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। DGP-IGP Conference : छत्तीसगढ़ में पहली बार DGP-IGP सम्मेलन कल से शुरू ट्रेलर में क्या खास है? पहली फिल्म की तरह इस सीक्वल में…
Disease Outbreak , खैरागढ़/राजनांदगांव। वर्षों से सुरक्षित पेयजल के नाम पर सिर्फ़ आश्वासन झेल रहा खैरागढ़ क्षेत्र अब गंभीर स्वास्थ्य संकट में फंस गया है। लिमउटोला में 31 अक्टूबर को 37 वर्षीय ग्रामीण समारू गोंड की दूषित पानी पीने से मौत के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा था, लेकिन जिम्मेदार विभागों की लापरवाही का नतीजा अब नया करेला गांव में साफ दिखाई दे रहा है। यहां भी दूषित पानी पीने से 50 से अधिक ग्रामीण बीमार हो चुके हैं। कई लोग उल्टी-दस्त और डायरिया से पीड़ित हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग को आपात स्थिति में शिविर लगाना पड़ा है। Android…
Chhattisgarh High Court decision : बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में यह स्पष्ट कर दिया है कि पिता अपनी अविवाहित बेटी के भरण-पोषण (Maintenance) और विवाह के खर्च (Marriage Expenses) की कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकता। कोर्ट ने इसे पिता का पवित्र कर्तव्य और हिंदू पिता का नैतिक दायित्व बताया है।जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल की खंडपीठ ने एक शिक्षक पिता द्वारा फैमिली कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली अपील को खारिज करते हुए यह आदेश सुनाया। White house shooting : वॉशिंगटन डी.सी.,व्हाइट हाउस के पास 2 राष्ट्रीय…
White house shooting : वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में बुधवार शाम व्हाइट हाउस से महज दो ब्लॉक दूर हुई गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। इस ‘लक्षित हमले’ में नेशनल गार्ड के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिसकी पहचान अफगानिस्तान से आए नागरिक रहमानुल्लाह लाकनवाल (Rahmanullah Lakanwal) के रूप में हुई है। सरगुजा में नक्सली कमांडर हिडमा की तारीफ पर विवाद, यूट्यूबर सुरंजना सिद्दार के पोस्ट पर पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल हमला और संदिग्ध की पहचान गोलीबारी…
Chhattisgarh Guideline Rate Increase रायपुर। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बुधवार को जमीन के गाइडलाइन दर में बढ़ोतरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में गाइडलाइन दर न बढ़ने के पीछे कांग्रेस की एक बड़ी साज़िश थी। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने शराब, कोयला और महादेव सट्टा के अवैध धन को जमीन में खपाने की योजना के तहत गाइडलाइन दर को केवल दस फीसदी पर रोक रखा था। ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के लोग कम दर पर जमीनें खरीदकर बड़ी मात्रा में भूमि इकट्ठा कर रहे…
Avaidh Sharaab Network , कवर्धा। जिले में नकली शराब निर्माण के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने पोड़ी क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की है। लंबे समय से चल रहे अवैध देसी शराब नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए पुलिस टीम ने गुड़ बनाने की फैक्ट्री की आड़ में तैयार हो रही नकली शराब का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने पूर्व सरपंच नंदकुमार कुर्रे सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : EOW ने 6 आरोपियों के खिलाफ 7 हजार पन्नों का 6वां पूरक चालान पेश किया, करोड़ों के घोटाले में नए खुलासे गुड़…
Hong Kong Tai Po fire incident हॉन्गकॉन्ग। ताई पो जिले के एक विशाल रिहायशी कॉम्प्लेक्स में बुधवार को लगी भीषण आग ने भयावह रूप ले लिया। हादसे में अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 279 लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग के अनुसार मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह रिहायशी परिसर कुल आठ इमारतों वाला था, जिनमें हर इमारत 35 मंजिल ऊँची थी। करीब दो हजार अपार्टमेंट वाले इस कॉम्प्लेक्स—वांग फुक कोर्ट—के सभी टावरों को बाहरी हिस्से से बांस की…
DGP-IGP conference , रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहली बार देश के सबसे बड़े पुलिस नेतृत्व सम्मेलन की मेजबानी करने जा रही है। 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में 60वां अखिल भारतीय DGP-IGP सम्मेलन आयोजित होगा। इस उच्चस्तरीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रदेश और केंद्र दोनों स्तरों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। Raigarh Girl Murder : रायगढ़ में पड़ोसी ने मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या SPG ने संभाली कमान, कार्यक्रम…
27 November Horoscope : मेष – आज पैसों को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. किसी बड़े व्यक्ति से सहारा भी मिल सकता है कई दिनों से टल रहे काम जल्द पूरे हो सकते हैं. वृषभ – आज आपके परिवार में शांति बनी रहेगी. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं. घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आपका काम आराम से हो जाएगा. मिथुन – किसी रिश्ते में छोटी सी बात का तनाव ना लें. किसी छोटी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है. मीडिया के इंटरव्यू की तैयारी में फायदा मिलेगा. कर्क – आज किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से बातचीत…
गरियाबंद। कौन्दकेरा के किसान दानी राम साहू ने धान खरीदी केंद्र में टोकन तुहर ऐप ऑनलाइन टोकन कटवाकर 33 क्विंटल धान का विक्रय आसानी से किया। धान विक्रय के उपरांत उन्होंने धान खरीदी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए शासन का आभार व्यक्त किया। टोकन तुहर ऐप से धान खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी व सुचारू, किसानों को मिल रहा बड़ा लाभ उन्होंने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित 21 क्विंटल प्रति एकड़ की 3100 प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। साहु ने कहा कि शासन के द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को…
नई दिल्ली। एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए बड़ी चिंता की खबर सामने आई है। साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने Sturnus नामक खतरनाक एंड्रॉयड बैंकिंग ट्रोजन की पहचान की है, जो यूजर के मोबाइल में घुसकर न केवल बैंकिंग डिटेल्स चुरा सकता है, बल्कि WhatsApp, Telegram और Signal जैसी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट्स भी पढ़ सकता है—वो भी बिना एन्क्रिप्शन तोड़े। यह खतरा फिलहाल साउथ और सेंट्रल यूरोप के यूज़र्स को अधिक टारगेट कर रहा है, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो यह जल्द ही अन्य देशों तक भी फैल सकता है। एन्क्रिप्टेड चैट्स तक पहुँचने में सक्षम—गंभीर खतरे का संकेत रिपोर्ट के मुताबिक,…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन शुरू होते ही अवैध धान परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए गरियाबंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ने बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले 17 दिनों में जिले की पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए कुल 470 क्विंटल से अधिक अवैध धान जप्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख 57 हजार रुपए आंकी गई है। इस अवधि में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी एवं चौकसी बढ़ाकर 19 चारपहिया वाहनों को पकड़ने में सफलता पाई है, जिनका उपयोग दीगर राज्यों से धान की अवैध ढुलाई में किया जा रहा था। देवभोग…
सरगुजा। सोशल मीडिया पर नक्सली गतिविधियों से जुड़े बयानों को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। सरगुजा की यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुरंजना सिद्दार ने कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा की खुलेआम तारीफ की है। उन्होंने हिडमा की तुलना आदिवासियों के आराध्य बिरसा मुंडा से करते हुए श्रद्धांजलि भी अर्पित की, जिसके बाद इस पोस्ट को लेकर प्रदेश में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। सरगुजा पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि विवादित पोस्ट वायरल होने के बाद भी सरगुजा पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय…
छुरा। आईएसबीएम विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के फॉरेंसिक विज्ञान विभाग द्वारा आज अपराध शाखा, गरियाबंद में विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक अध्ययन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर से माननीय कुलपति महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना करने के साथ हुई। इस अवसर पर रजिस्ट्रार महोदय, डीन (अकादमिक) महोदय, छात्र कल्याण अधिष्ठाता महोदय, डीन साइंसेज महोदय, विभागाध्यक्ष (साइंसेज) मैडम एवं कार्यक्रम संयोजक महोदय की गरिमामयी उपस्थिति रही। आईएसबीएम विश्वविद्यालय में फॉरेंसिक विज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक कार्यक्रम सभी प्राधिकारियों ने विद्यार्थियों को इस प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएँ दीं और व्यावहारिक कौशल…
गरियाबंद। जिला सरपंच संघ के नेतृत्व में 15वें वित्त आयोग की राशि एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी लंबित मांगो के कियान्वयन को लेकर 28 नवम्बर को जिला मुख्यालय गरियाबंद के गांधी मैदान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे इसकी जानकारी सरपंच संघ द्वारा कलेक्टर एसडीएम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा कर दिया गया है। सरपंच संघ 03 सुत्रीय मांगों को लेकर 28 नवम्बर को करेंगे धरना प्रदर्शन इस धरना प्रदर्शन में कोमल देव ध्रुव सरपंच संघ अध्यक्ष गरियाबंद पन्नालाल ध्रुव सरपंच संघ अध्यक्ष छुरा,पवन यादय सरपंच संघ अध्यक्ष देवभोग, हलमन धुर्वा सरपंच संघ अध्यक्ष मैनपुर तथा हरीश साहू सरपंच संघ अध्यक्ष फिंगेश्वर के…
Illegal Paddy Transportation , महासमुंद। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत प्रदेश में धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने राज्य शासन ने अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसके बावजूद टेमरी अंतर्राज्यीय जांच चौकी (वन विभाग), तहसील बागबाहरा में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। संसद में मनाया गया 150वां संविधान दिवस, राष्ट्रपति मुर्मू ने संविधान 9 नई भाषाओं में जारी किया; तीन तलाक, GST और अनुच्छेद 370 पर बोलीं महत्वपूर्ण बातें जांच के दौरान पाया गया कि चौकी में पदस्थ कर्मचारी साजिद मोहम्मद ने ड्यूटी के दौरान धान…
नई दिल्ली। संसद के सेंट्रल हॉल में बुधवार को 150वां संविधान दिवस पूरे गौरव के साथ मनाया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय संविधान को 9 नई भाषाओं—मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओडिया और असमिया में जारी किया। यह संविधान की पहुंच को और व्यापक तथा जनसुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा—तीन तलाक खत्म होना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि संसद ने तीन तलाक जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त कर महिलाओं को सुरक्षा…
Rare Earth Magnet , नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार, 26 नवंबर को हुई कैबिनेट बैठक में देश के औद्योगिक ढांचे को मजबूत करने और तकनीकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी। कुल ₹19,919 करोड़ के निवेश वाली इन योजनाओं के जरिए भारत न केवल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मजबूती लाएगा, बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन में भी अपनी स्थिति को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाएगा। SDM Office : SDM ऑफिस में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, रीडर का ऑडियो वायरल रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मिली हरी झंडी कैबिनेट द्वारा स्वीकृत…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों के खिलाफ ACB/EOW की विशेष अदालत में 6वां पूरक चालान पेश किया। करीब 7 हजार पन्नों के इस चालान में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास, अतुल सिंह, मुकेश मनचंदा, नितेश पुरोहित, यश पुरोहित और दीपेंद्र चावड़ा के खिलाफ गंभीर तथ्य शामिल हैं।मामले की निष्पक्ष जांच को आगे बढ़ाने के लिहाज से इस पूरक चालान को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। Raipur ATM Choree : रायपुर में ATM तोड़ने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने मौके पर पकड़ा आरोपी…
korea Viral Video , कोरिया (छत्तीसगढ़)। कोरिया जिले में पंचायत के नाम पर बेहद शर्मनाक और अमानवीय हरकत सामने आई है। जनकपुर थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़कर न केवल बेइज्जत किया, बल्कि पंचायत के सामने उनके चेहरे पर कालिख पोत दी और जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर कड़ी आलोचना हो रही है। Raipur ATM Choree : रायपुर में ATM तोड़ने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने मौके पर पकड़ा आरोपी ●…
नई दिल्ली। देश की मशहूर पान मसाला ब्रांड कमला पसंद और राजश्री के मालिक कमल किशोर चौरसिया के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। उनके बड़े बेटे हरप्रीत चौरसिया की पत्नी दीप्ति चौरसिया (40) ने मंगलवार शाम दिल्ली के वसंत विहार स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पति ने देखा मृत शरीर, अस्पताल में घोषित हुई मृत सबसे पहले दीप्ति का शव उनके पति हरप्रीत चौरसिया ने देखा। वे तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस…
Raigarh Girl Murder , रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आपसी रंजिश के चलते एक पड़ोसी ने 7 साल की मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका अपने मामा के घर पर रहती थी और वह दूसरी कक्षा की छात्रा थी। Tomar Bandhu FIR : तोमर बंधुओं की मुसीबतें बढ़ीं कारोबारी ने दर्ज कराई FIR घटना बुधवार सुबह उजागर हुई, जब बच्ची की लाश मामा के पड़ोसी घर में मिली। परिवार और गांव के लोग इस भयानक घटना से सदमे में हैं।…
Maoist Cadre Surrenders , बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल गतिविधियों के खिलाफ चल रही मुहिम को एक और बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर जिले में पुलिस की “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत कुल 41 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में 12 महिला और 29 पुरुष माओवादी शामिल हैं। इन सभी पर कुल 1 करोड़ 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था। साउथ अफ्रीका ने भारत को 408 रन से हराया, 25 साल बाद भारतीय धरती पर क्लीन स्वीप – गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया ढही पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये सभी कैडर लंबे…
गुवाहाटी। साउथ अफ्रीका ने बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत को 408 रन से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ मेहमान टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की और 25 साल बाद भारतीय सरज़मीं पर क्लीन स्वीप किया। इससे पहले साल 2000 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-0 से मात दी थी। भारतीय टीम 549 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 140 पर ऑल आउट 549 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम चौथे ही दिन लड़खड़ा गई। टीम इंडिया दूसरी पारी में केवल 140…
Raipur ATM Choree , रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में बीती रात एटीएम बूथ में चोरी की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी गई। एक युवक ने देर रात एटीएम के भीतर घुसकर कैमरे को ढक दिया और मशीन को तोड़कर कैश निकालने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तेज कार्रवाई ने पूरी वारदात को होने से रोक दिया। CGPSC Notification 2025 : CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 अधिक पदों के साथ आएगा नया नोटिफिकेशन जानकारी के अनुसार, सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में नियमित गश्त और चेकिंग अभियान के दौरान प्रधान आरक्षक राम रतन भुआर्या और आरक्षक सचिन…
रायपुर 26 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने वर्ष 2025 की राज्य सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 238 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। सबसे अधिक मुख्य नगरपालिका अधिकारी के 29 पद, राज्य पुलिस सेवा में 28 पद, तथा डिप्टी कलेक्टर के 14 पद शामिल किए गए हैं। Tomar Bandhu FIR : तोमर बंधुओं की मुसीबतें बढ़ीं कारोबारी ने दर्ज कराई FIR जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्रीलिम्स परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी— पहली पाली: सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक दूसरी पाली: दोपहर…
Korba Police , कोरबा। जिले में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने एक ऐसे आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसने न केवल कानून की रक्षा की जिम्मेदारी निभाई थी, बल्कि बर्खास्तगी के बाद खुद कानून तोड़ने के रास्ते पर चल पड़ा। कोरबा पुलिस ने मंगलवार को चोरी की कई वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें से एक जिला पुलिस बल का बर्खास्त आरक्षक निकला। Tomar Bandhu FIR : तोमर बंधुओं की मुसीबतें बढ़ीं कारोबारी ने दर्ज कराई FIR कैसे बेनकाब हुआ मामला? हाल के दिनों में कोरबा शहर और आसपास…
मुंबई। बॉलीवुड के He-Man और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए गहरा सदमा लेकर आया है। लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे धर्मेंद्र को नवंबर की शुरुआत में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन घर पर इलाज के दौरान 24 नवंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। धर्मेंद्र के निधन की खबर से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। ‘शोले’ फिल्म में जय-वीरू की आइकॉनिक जोड़ी बनाने वाले अमिताभ बच्चन अपने दोस्त…
Tomar Bandhu FIR , रायपुर। राजधानी रायपुर में कुख्यात तोमर बंधुओं के खिलाफ एक और मामला दर्ज होने से पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। शंकर नगर निवासी कारोबारी संजय चांडक ने देवेंद्र नगर थाने में वीरेंद्र तोमर और उसके भाई रोहित तोमर के खिलाफ ब्लैकमेलिंग व ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। Skanda Shashthi 2025 : भगवान कार्तिकेय की आराधना से दूर होंगी जीवन की बाधाएं, जानें पूजा विधि और खास मंत्र शिकायत के अनुसार, 8 अगस्त 2021 को वीरेंद्र तोमर अपने परिवार के साथ चांडक की दुकान पर आया था और नए घर के लिए पर्दे, बेडशीट,…
छत्तीसगढ़ स्कूलों में शिक्षकों द्वारा शराब के नशे में पहुंचने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सरकार अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि ऐसे शिक्षकों को अब बख्शा नहीं जाएगा। इसी क्रम में बिलासपुर जिले के छह शराबी सहायक शिक्षकों की सूची डीईओ ने जेडी के माध्यम से शासन को भेज दी है। सभी शिक्षक पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं। स्कूलों में बढ़ रही शराबखोरी की घटनाएँ शिक्षा के मंदिर माने जाने वाले स्कूलों में शिक्षकों द्वारा नशे में पहुंचने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अक्टूबर और नवंबर…
Raipur Lift Accident , रायपुर। राजधानी के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब फेस–2 के G ब्लॉक में स्थापित लिफ्ट अचानक बेकाबू होकर तेज रफ्तार से नीचे की ओर आने लगी। घटना शाम करीब 10 बजे की बताई जा रही है। लिफ्ट में उस समय एक मां और उनकी छोटी बेटी मौजूद थीं। कुछ ही सेकेंड में लिफ्ट अनियंत्रित होने लगी, जिससे अंदर मौजूद दोनों घबरा गईं। गनीमत रही कि एक सुरक्षा फीचर एक्टिव हो गया और लिफ्ट बीच में ही रुक गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। Janta Congress Merger : अमित…
SDM Office , बिलासपुर। जिले में एसडीएम कार्यालय से जुड़ा रिश्वतखोरी का गंभीर मामला उजागर हुआ है। ग्राम पंचायत भिलमी के सरपंच पद के पराजित प्रत्याशी वासुदेव बिजोरे से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एक ऑडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप सीधे एसडीएम कार्यालय में पदस्थ रीडर नरेंद्र कुमार कौशिक पर लगे हैं, जिसने कथित तौर पर पुनर्गणना (री-काउंटिंग) में जीत दिलाने की गारंटी देकर यह भारी-भरकम राशि मांगने की बात कही है। छत्तीसगढ़ पहली बार करेगा DGP–IGP सम्मेलन की मेजबानी; 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर में जुटेगा…

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com
मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Disclaimer
khabarbharat36.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..