Author: Khabar bharat 36
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। मृतक आरोपी के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मृतक ने लिखा कि मैं अपनी बीबी-बच्चों के बिना नहीं रह सकता, इसलिए मैं भी आत्महत्या कर रहा हूं। जानिए घटना जानकारी के मुताबिक, घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। मृतक का नाम राजेंद्र गुप्ता था और पत्नी का नाम रेखा गुप्ता था। राजेंद्र गुप्ता बिहार का रहने वाला था और रायपुर के खम्हारडीह के चंडी नगर में किराये…
Home Loan Interest: रियल एस्टेट की लगातार चढ़ती कीमतों ने आम लोगों का घर खरीदने का सपना पहले से कहीं अधिक मुश्किल कर दिया है. जमीन से लेकर निर्माण सामग्री तक, हर चीज महंगी होने के कारण कई परिवार अपने ही घर का सपना टालते जा रहे हैं. लेकिन केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए यह स्थिति उतनी कठिन नहीं रह गई है. सरकार की हाउस बिल्डिंग एडवांस (HBA) योजना उनके लिए ऐसा विकल्प बनकर सामने आई है, जिसने घर बनाने और खरीदने की प्रक्रिया को काफी आसान कर दिया है. also read -शराब प्रेमियों के लिए खबर: इस दिन…
CG Sharab Dukan Band: छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी काम की खबर है, प्रशासन ने एक दिन सभी शराब दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसके लिए जिला आबकारी अधिकारी को आदेशित किया गया है। आपकों बता दें कि, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में 18 दिसंबर को प्रमुख समाज सुधारक और सतनामी संप्रदाय के संस्थापक गुरु घासीदास की जयंती के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित किया है। प्रशासन ने प्रदेश के शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है। also read – CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम,…
कोरबा – छत्तीसगढ़ में कोरबा के बालको के ग्रीन एनोड प्लांट (GAP) में बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में अचानक धमाके के साथ ऑयल लीकेज होने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक कर्मचारी बुरी तरह झुलस गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। also read – सीरप की बोतल में संदिग्ध वस्तु मिलने का मामला, जांच के लिए नमूने भेजे गए राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला धमाके की आवाज सुनते ही प्लांट में हड़कंप मच गया और सुरक्षा टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए। घटना बालको थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले की जांच…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की याचिका पर हाईकोर्ट में बहस पूरी हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और चैतन्य बघेल के पक्षों की सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। शराब घोटाला केस में गिरफ्तार चैतन्य बघेल 18 जुलाई से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। चैतन्य की ओर से अदालत में ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए राहत की मांग की गई थी। वहीं ईडी ने अपने पक्ष रखते हुए चैतन्य के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों पर विस्तार…
रायपुर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, देवपुरी में कैल्सिड सीरप की एक बोतल के भीतर मांस जैसा पदार्थ पाए जाने संबंधी जानकारी 6 दिसंबर 2025 को विभाग को मिली थी। उक्त प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ द्वारा तत्काल जांच की कार्यवाही प्रारंभ की गई। रायपुर जिले की संयुक्त जांच टीम के द्वारा दिनांक 07 दिसंबर 2025 को संबंधित कैल्सिड सस्पेंसन 200 एमएल, बैच नं. ALGE 4061, M/D 05/2024, E/D 04/2026 निर्माता एक्टिनोवा प्राइवेट लिमिटेड, बद्दी, हिमाचल प्रदेश का विधिवत नमूना संग्रहण किया गया। संग्रहित नमूनों को आगे की गुणवत्ता…
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक कंपनी की हठधर्मिता के कारण आज पूरे देश में जहाजों की उड़ान का संकट पैदा हो गया है। यह मोदी सरकार के एक ही कंपनी को एकाधिकार देने की नीति परिणाम है। देश में जब से मोदी सरकार बनी है, मोदी सरकार देश के हर महत्वपूर्ण क्षेत्रों को निजी उद्योगपतियो के एकाधिकार में सौंप दिया है। प्रतिस्पर्धा में मौजूद तत्कालीन अन्य विमानन कंपनियो की उपेक्षा की गयी है। मोदी सरकार में सरकारी विमान कंपनी इंडियन एयरलाइंस को बेच दिया। 2014 के पहले देश में 5 विमानन कंपनियां काम करती थी,…
बिलासपुर। बिलासपुर हाई कोर्ट ने राज्य की जेलों में बढ़ती भीड़ और कल्याण अधिकारियों की कमी पर गंभीर चिंता जताई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच ने सोमवार को राज्य सरकार और जेल महानिदेशक को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। राज्य सरकार की ओर से जवाब देते हुए कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए सीजीपीएससी के माध्यम से परीक्षा ली जाएगी। यह भी कहा गया कि पहले वेलफेयर ऑफिसर और प्रोबेशन ऑफिसर के नाम से दो अलग-अलग पोस्ट थीं। अब दोनों पदों को एक साथ मिलाकर प्रोबेशन…
बिलासपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट ने प्रदेश भर के बदहाल मुक्तिधामों पर सभी जिलों के कलेक्टर से फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट मांगा था। यह रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश कर दी गई है। अब कोर्ट ने चीफ सिकरेट्री को अपने आदेश का कंप्लायंस रिपोर्ट की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बिलासपुर निगम कमिश्नर को शपथ पत्र में जवाब पेश करने कहा गया है। अगली सुनवाई जनवरी में रखी गई है। राज्य शासन की ओर से कहा गया है कि मुक्तिधामों के रखरखाव के लिए विस्तृत दिशा- निर्देश जारी कर दिए हैं। इनमें साफ-सफाई, ग्रीन फेंसिंग या कंटीले तार से बाउंड्री, शेड…
रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष धुप्पड़ नहीं रहे। मुंबई में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। हाल ही में उनका वहां ऑपरेशन हुआ था। मगर वो सक्सेस नही हो पाया। सुभाष धुप्पड़ रायपुर के जाने माने नेता थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के वे बेहद करीबी रहे। उनके अचानक देहावसान की खबर से लोग हतप्रभ रह गए। also read -साइबर ब्लैकमेल का खौफनाक रूप: नाबालिग का वीडियो बनाकर किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार सुभाष धुप्पड़ रायपुर की राजनीति का जाना-पहचाना चेहरा रहे। उन्होंने लंबे समय तक संगठन और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ शहर…
बिलासपुर| छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साइबर ब्लैकमेल का एक गंभीर मामला उजागर हुआ है, जिसमें 19 वर्षीय युवक ने तकनीक और दोस्ती—दोनों का गलत इस्तेमाल करते हुए 16 साल की नाबालिग छात्रा का शोषण किया। आरोपी ने पहले जबरन उसकी निजी वीडियो रिकॉर्ड की, फिर उसे हथियार बनाकर दुष्कर्म किया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने निजी वीडियो को वायरल कर पीड़िता को मानसिक प्रताड़ना भी दी, जो आज के समय में सोशल मीडिया के दुरुपयोग के खतरनाक स्तर को दर्शाती है। पुलिस के अनुसार, घटना सिर्फ…
Aaj Ka Panchang 9 December 2025: आज का पंचांग हमें शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति के बारे में बताता है, जिससे हम अपने महत्वपूर्ण कार्यों को शुभ समय में शुरू कर सकते हैं और अशुभ समय से बच सकते हैं. पंचांग में ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, योग और करण के बारे में जानकारी होती है, जो हमारे जीवन में संतुलन और सुख-शांति बनाए रखने में मदद करता है. also read – CG : भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो गंभीर 09 दिसम्बर 2025 दिन मंगलवार पौष कृष्ण पक्ष पंचमी रात -08:01 उपरांत…
9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 33 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 23 मिनट तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 2 बजकर 30 मिनट बुध अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल। मेष राशि आज विद्यार्थियों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन सफलता जरूर मिलेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। कारोबार…
CG news : हीरालाल साहू को मिला जन सेवा गौरव अलंकरण सम्मान छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने एवं नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा जिला बालोद के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष में नगर के समाजसेवियों द्वारा नगरपालिका के प्रथम अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदो सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनसेविका समाजसेवी साहित्यकार लेखिका श्रीमती शिरोमणी माथुर अध्यक्षता पूरोबी वर्मा प्रथम नगरपालिका अध्यक्ष मंचासीन हुए। विशेष अतिथि के रुप में बिहारी लाल ठाकुर प्रथम उपाध्यक्ष, के डी चंद्राकर तत्कालीन सीएमओ सेवानिवृत्त, दिनेश सिंग ईई के के चंद्राकर नगरीय निकाय मंत्रालय कमल शर्मा वरिष्ठ…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक 10 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी। also read – CG : भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो गंभीर
गरियाबंद: अग्निवीर किशोर यादव का जोरदार गाजे बाजे के साथ स्वागत गरियाबंद। छुरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरगांव के आश्रित ग्राम रवेली के अग्निवीर किशोर यादव रविवार को आनंद और गर्व का माहौल रहा,जब गांव के होनहार अग्निवीर किशोर यादव 7 महीने की कठिन प्रशिक्षण अवधि पूरा कर घर लौटे। उनके सम्मान में ग्रामवासियों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता पुनितराम ठाकुर, ठकेश्वर चन्द्राकर विशेष रूप से उपस्थित थे। और उन्होंने किशोर यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका हौसला अफजाई की। किशोर यादव की 7 महीने की ट्रेनिंग बैंगलोर…
सक्ती। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें है, आए दिन कई लोगों की दुर्घटना में मौते हो रही है, इसी बीच डभरा थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। डभरा–साराडीह मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने–सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों गंभीर घायलों को बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया।…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल जारी है, माओवादियों ने यूपी के एक ठेकेदार को अगवा कर मौत के घात उतार दिया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पहले ठेकेदार के मुंशी को अगवा किया था। जब मुंशी को बचाने ठेकेदार पहुंचा, तो उसकी हत्या कर दी गई। ये पूरा मामला पामेड़ थाना क्षेत्र का है। सड़क निर्माण का विरोध कर रहे थे नक्सली जानकारी के मुताबिक, मृतक ठेकेदार की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले इम्तियाज अली के रूप में हुई है। वह काफी समय से नारायणपुर जिले के धौड़ाई इलाके में रहकर ठेकेदारी का काम…
IND vs SA T20 : टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज 9 दिसंबर 2025 से शुरू हो जाएगी। पांचों मैचों की इस सीरीज के सभी मुकाबले रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। आइए बताते हैं कब कहां ये मैच खेले जाएंगे और आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं. also read – Breaking : 1 करोड़ के इनामी रामधेन सहित 12 नक्सलियों ने छोड़ा हथियार, किया सरेंडर पूरा शेड्यूल और टाइमिंग सभी मैच रात 7 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होंगे: 9 दिसंबर – पहला T20I, बाराबती स्टेडियम, कटक 11 दिसंबर – दूसरा T20I, मुल्लनपुर (नया चंडीगढ़)…
राजनांदगांव।छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में लाल आतंक को करारा झटका लगा है, शासन की पुनर्वास नीति के तहत 1 करोड़ के इनामी रामधेन सहित 12 नक्सलियों ने हथियार सहित डीजीपी के सामने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 1 सेंट्रल कमेटी मेम्बर, 4 डीवीसीएम और अन्य 7 बड़े कैडर के नक्सली शामिल।
एक करोड़ के इनामी शीर्ष नक्सली रामधेर मज्जी सहित 12 का सामूहिक आत्मसमर्पण , नक्सल मोर्चे पर ऐतिहासिक सफलता! खैरागढ़, 8 दिसंबर। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान को एक ऐतिहासिक सफलता मिली है। एक करोड़ के इनामी शीर्ष नक्सली रामधेर मज्जी आत्मसमर्पण किया। खैरागढ़ जिले के बकरकट्टा थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई के तहत 12 हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के सामने सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में नक्सली संगठन के शीर्ष नेतृत्व में शामिल और एक करोड़ रुपये के इनामी CCM (सेंट्रल कमेटी मेंबर) रामधेर मज्जी का नाम सबसे प्रमुख है। सूत्रों के मुताबिक खैरागढ़ जिले…
थाना अमलीपदर के द्वारा 314 कट्टा (141.3) कि्ंवटल कीमती 04 लाख 38 हजार 30 रूपये का अवैध धान को किया गया जब्त गरियाबंद। छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले से लगा दीगर राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। दिनांक 08.12.2025 को मुखबीर से…
कोरबा: जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दम, योग के महत्व पर बोले केबिनेट मंत्री और महापौर.. कोरबा। कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय 2025 (महिला वर्ग) का भव्य आयोजन रविवार को गीतांजलि भवन, पुराना बस स्टैंड कोरबा में किया गया। पूरे कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं तथा महिला पतंजलि की टीम ने आकर्षक योगासन प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को बाद में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन उपस्थित रहे। उनके…
IAS अधिकारियों को कैडर आवंटित, छत्तीसगढ़ को मिले 3 आईएएस रायपुर । केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC-CSE 2024) के परिणामों के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS के लिए चुने गए उम्मीदवारों को कैडर आवंटित कर दिया है. ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को होम स्टेट कैडर उत्तर प्रदेश मिला है. वहीं छत्तीसगढ़ को इस बार 3 नए आईएएस मिले हैं. वहीं यूपीएससी 2024 में 65 वीं रैंक हासिल करने वाली छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस पूर्वा अग्रवाल को झारखंड कैडर मिला है. ALSO READ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कुंभकार समाज के प्रतिनिधि मंडल की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन खरीद–फरोख्त के लिए जारी नई कलेक्टर गाइडलाइन दरों में भारी बढ़ोतरी के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कई जिलों में गाइडलाइन दरों में 100% तक वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह बढ़ोतरी 800% तक पहुंच गई है। अचानक बढ़े इन दरों को लेकर आम जनता, व्यापारी, किसान और राजनीतिक दल खुलकर विरोध जता रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्थिति पर संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि सरकार जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देगी। also read – शिक्षा ही सामाजिक विकास का मूलमंत्र : मुख्यमंत्री…
शिक्षा ही सामाजिक विकास का मूलमंत्र : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर – सामाजिक विकास का वास्तविक आधार शिक्षा है। चाहे जीवन जीने की कला हो, व्यापार हो, कृषि हो या कोई अन्य क्षेत्र — हर क्षेत्र में सफलता का पहला कदम शिक्षा ही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्व रविदास समाज के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने मंच पर सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रारंभ से…
तेज रफ्तार बाइक-स्कूटी आपस में टकराई, दो की मौके पर मौत आरंग। राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र के नगर पंचायत समोदा में तेज रफ्तार बाइक-स्कूटी आपस में टकराई सड़क हादसे में एक युवक और बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक और स्कूटी के आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था की दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। also read – सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवीन भवन के भव्य निर्माण कार्य का विधायक रोहित ने किया भूमिपूजन मिली जानकारी के अनुसार ये दुर्घटना समोदा-कुसमुंद रोड पर नहर के पास हुआ। बाइक बजाज…
कोपरा। गरियाबंद जिले के नगर पंचायत कोपरा में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सर्वसुविधायुक्त नए भवन का राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू एवं अतिथियों ने विधिविधान से भूमिपूजन किया। Also Read – गरियाबंद: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवीन भवन के भव्य निर्माण कार्य का विधायक रोहित ने किया भूमिपूजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवीन भवन के भव्य निर्माण कार्य का विधायक रोहित ने किया भूमिपूजन उक्त भवन लगभग 50 लाख रुपए की लागत से भाटापारा वार्ड में बनेगी। पूर्व में कोपरा में ही दो अलग अलग स्थानों पर संचालित था जिसमें प्राथमिक माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक…
51 कुण्डीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ हेतु अस्थायी यज्ञशाला का भूमिपूजन और ध्वजारोहण गरियाबंद। पांण्डुका धर्म और अध्यात्म के प्रमुख केंद्र चतुर्भुज आश्रम सिरकट्टी कुटेना में आगामी 06 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले 51 कुण्डीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ के लिए अस्थायी यज्ञशाला के निर्माण हेतु रविवार को शुभ मुहूर्त में भूमिपूजन और ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दुधाधारी मठ के महंत राजेश्री डॉ रामसुंदर दास, राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू, संत गोवर्धन शरण महराज,महंत निर्मल दास,जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी, नंदनी ओंकार साहू, इंद्रजीत महाड़ीक, जनपद अध्यक्ष मगरलोड वीरेंद्र साहू,…
Gariaband: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवीन भवन के भव्य निर्माण कार्य का विधायक रोहित ने किया भूमिपूजन गरियाबंद। जिले के कोपरा नगर पंचायत कोपरा में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सर्वसुविधायुक्त नवीन भवन का राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू एवं अतिथियों ने विधिविधान से भूमिपूजन किया। उक्त भवन लगभग 50 लाख रुपए की लागत से भाटापारा वार्ड में बनेगी। पूर्व में कोपरा में ही दो अलग अलग स्थानों पर संचालित था जिसमें प्राथमिक माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन अलग अलग स्थानों पर संचालित थे जिसके कारण संचालन समिति तथा विद्यार्थियों को भी परेशानी होती थी।…
Aaj Ka Panchang 8 December 2025: आज 8 दिसंबर 2025 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार पौष कृष्ण पक्ष चतुर्थी उपरांत पंचमी तिथि है. हिन्दू धर्म में किसी भी विशेष कार्यक्रम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता हैं. आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज 8 दिसंबर के पंचांग के जरिए आज का शुभ मुहूर्त और अशुभ समय… Also Read – अवैध रूप से खापा रहे 400 कट्टा धान को ट्रक सहित आवश्यक कार्यवाही हेतु गरियाबंद पुलिस द्वारा उड़ीसा के चांदाहांडी थाने को सुपुर्द Aaj Ka Panchang 08 दिसम्बर 2025 दिन सोमवार पौष कृष्ण पक्ष…
Aaj Ka Rashifal 8 December 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु कर्क राशि में। चंद्रमा स्वग्रही सिंह राशि में। केतु सिंह राशि में। बुध तुला राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र वृश्चिक राशि में। मंगल धनु के हो गए हैं। राहु कुंभ में। और शनि मीन के हैं। मेष राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। मां का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम हो गई है। व्यापार आपका अच्छा है। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। कुछ रिसर्च वर्क करेंगे। कुछ ढूंढ निकालेंगे आप। लाल वस्तु पास…
CG News: अवैध रूप से खापा रहे 400 कट्टा धान को ट्रक सहित आवश्यक कार्यवाही हेतु गरियाबंद पुलिस द्वारा उड़ीसा के चांदाहांडी थाने को किया गया सुपुर्द गरियाबंद। अवैध रूप से खापा रहे 400 कट्टा धान छत्तीसगढ़-ओडिशा बार्डर पर धान तस्करी रोकथाम हेतु जिला पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी सतर्कता के तहत थाना देवभोग को सूचना मिला कि उड़ीसा के चांदाहांडी थाने के ग्राम जामलीपारा सीजी बॉर्डर से 500 मीटर दूरी पर ट्रक से अवैध रूप से धान डंप कर रखा है। उक्त धान को पिकअप से छत्तीसगढ़ में खपाने की सूचना मिला था। उक्त सूचना…
शिशु मंदिर के मेधावी युवाओं ने भरी प्रशासनिक सेवा की उड़ान, शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने दिया आशीर्वाद रायपुर,07 दिसंबर2025। छत्तीसगढ़ के विभिन्न शिशु मंदिर विद्यालयों में अध्ययन कर PSC 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों ने आज शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव से उनके रायपुर स्थित शासकीय निवास में सौजन्य भेंट की। मंत्री श्री यादव ने सभी चयनित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु प्रेरित किया। नवा रायपुर स्थित आवास में आयोजित इस मुलाकात के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिशु मंदिर संस्थान विद्यार्थियों…
राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान (उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम) के तहत जिला गरियाबंद अंतर्गत आयोजित महापरीक्षा में कुल 22 आत्मसमर्पित माओवादियों ने परीक्षा में भाग लिया गरियाबंद : जिला गरियाबंद अंतर्गत आत्मसमर्पित माओवादियों के द्वारा छ0ग0 शासन के पुनर्वास नीतियों के विभिन्न योजनाओं से प्रभावित होकर प्रतिबंधित माओवादी संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में वापस आकर खुशहाल जीवन में सम्मिलित होकर दिनांक 07 दिसम्बर 2025 को होने वाली उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम महापरीक्षा में कुल 22 आत्मसमर्पित नक्सलियों द्वारा परीक्षा में भाग लिया गया, और इसी तरह स्वरोजगार हेतु आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कौशल विकास योजना के…
प्रदेश में अवैध भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय करते हुए लगभग 1 लाख 52 हजार क्विंटल धान जब्त, मार्कफेड ने जारी किए 1 नवंबर से 06 दिसम्बर तक के आंकड़े रायपुर, 7 दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारम्भ होने के पूर्व से ही प्रदेश में अवैध धान के भण्डारण एवं परिवहन से आने वाले धान की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पिछले एक नवंबर से 6 दिसम्बर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों से एक लाख 51 हजार 809 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इस बार मार्कफेड द्वारा राज्य में अवैध परिवहन के जरिए अन्य राज्यों से…
गरियाबंद। कोसरिया मरार पटेल समाज, जिला गरियाबंद का बहुप्रतीक्षित जिला स्तरीय चुनाव 7 दिसंबर को मजरकट्टा में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समाज के विभिन्न राज—राजिम राज, भाठीगढ़ राज और कांदाडोगर राज—के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित इस निर्वाचन में पारदर्शिता, अनुशासन और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। कोसरिया मरार पटेल समाज जिला स्तरीय चुनाव मजरकट्टा में संपन्न अध्यक्ष विष्णु पटेल चुने कोसरिया मरार पटेल समाज जिला स्तरीय चुनाव प्रक्रिया का संचालन पीठासीन अधिकारी फिरंगी पटेल द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरी चुनावी प्रक्रिया में नियम एवं प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया।…
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री साय को आगामी जनवरी 2025 में रायपुर जिले के ग्राम नवागांव (कोलियारी) में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए समाज के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद किया तथा आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि कुंभकार समाज की पारंपरिक कला, श्रमशीलता और सांस्कृतिक योगदान छत्तीसगढ़ की सामाजिक संरचना को समृद्ध…
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री ने सैनिकों एवं शहीद परिवारों के कल्याण हेतु किया अंशदान रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री साय को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के प्रतीक स्वरूप सम्मान बैज लगाया तथा संचालनालय सैनिक कल्याण द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसे भी पढ़ें…. also read : तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत मुख्यमंत्री साय ने कहा…
नाइट क्लब में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, 25 लोगों की मौत, पणजी. गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार-रविवार की दरमियानी देर रात एक नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं. मरने वालों में 4 टूरिस्ट और 14 स्टाफ शामिल हैं, जबकि 7 लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस के मुताबिक क्लब में करीब 12 बजे सिलेंडर ब्लास्ट हुआ. यह इतना जोरदार था कि कुछ ही मिनटों में आग पूरे क्लब में फैल गई. फायर ब्रिगेड ने काफी देर की कोशिश के बाद आग पर काबू…
10 दिन बाद कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश! बिलासपुर : बिलासपुर के बुंदेला गांव में लव मैरिज के 5 साल बाद विवाहिता की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला और गंभीर हो गया है, जहां 23 वर्षीय जया सांडे की मौत के दस दिन बाद पुलिस ने एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी की अनुमति और राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र खोदकर उसका शव बाहर निकाला। इसे भी पढ़ें….. Also Read : सिलेंडर ब्लास्ट में 25 लोगों की मौत, सीएम साय ने जताया शोक आपको बता दें कि जया की 27 नवंबर को संदिग्ध…
Goa cylinder blast : गोवा के अरपोरा में स्थित एक नाइटक्लब में भीषण आगजनी की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वही इस हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मुआवजे की घोषणा की थी। सीएम साय ने जताया शोक अरपोरा, गोवा में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत हृदयविदारक है और जिन…
बिलासपुर–रायपुर नेशनल हाईवे-130 पर तेज रफ्तार और लापरवाही का खौफनाक सिलसिला जारी है, जहां बीती रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो निर्दोष युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पहला हादसा भोजपुरी टोल प्लाज़ा के पास हुआ, जिसमें साँवाताल के कोटवार रविदास अपनी मोटरसाइकिल से घर लौटते समय किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की भीषण टक्कर का शिकार हो गए और उनकी तुरंत मौत हो गई। दूसरा हादसा पेंड्रीडीह बाईपास स्थित अमसेना चौक पर दर्ज हुआ, जहां कोलडिपो में काम करने वाला झलफा निवासी शोएब खान घर लौटते समय एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर…
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण सड़क सादे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दुलदुला थाना इलाके में नेशनल हाइवे-43 के पतराटोली में एक तेज रफ़्तार कार ट्रेलर से जा भिड़ी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि, कार में सवार पांच लोगों ने दम तोड़ दिया मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा दुलदुला थाना इलाके में नेशनल हाइवे-43 के पतराटोली के पास हुई है, जहां एक तेज रफ़्तार कार ट्रेलर से जा टकराई। हादसा इतनी भीषण थी कि, कार में सवार पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचन मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय…
एक्ट्रेस शमा सिकंदर के क्या ही कहने. अपनी खूबसूरती और अदाओं की वजह से ये लाखों-करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं.सोशल मीडिया पर ठीक-ठाक एक्टिव नजर आती हैं. कुछ समय पहले शमा ने बताया था कि उनकी जिंदगी में एक नन्ही सी जान ने एंट्री ली है. एक फैन ने शमा की फोटोज पर कॉमेंट कर लिखा- आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं. मर मिटने वाली अदाएं हैं आपमें. एक और फैन ने लिखा- लगता नहीं है कि आप एक बेटी की घर की बालकनी में शमा खड़ी होकर कैमरे में पोज दे रही हैं. हालांकि, उनके साथ…
खैरागढ़। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में जिले ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। 4 नवंबर 2025 से जारी अभियान के तहत अब तक 99.37% डिजिटाइजेशन कार्य पूरा कर लिया गया है। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी टंकेश्वर प्रसाद साहू ने बताया कि जिले के कुल 2,99,810 मतदाताओं में से 2,98,192 गणना प्रपत्र डिजिटल रूप से संकलित हो चुके हैं और केवल 1618 प्रपत्रों का कार्य शेष है। जिले में 383 मतदान केंद्र स्थापित हैं और बीएलओ की टीम घर-घर जाकर सत्यापन और फॉर्म वितरण का कार्य तेज़ी से कर रही है। पहले यह अभियान 4 नवंबर से 4…
CG में अब भी खप रही दूसरे राज्यों की शराब; पुलिस ने लाखों की अवैध शराब की जब्त बसंतपुर। थाना क्षेत्र की बसंतपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 3 लाख रुपये मूल्य की मध्य प्रदेश निर्मित अवैध शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार आरोपी कार के माध्यम से भारी मात्रा में शराब को मध्य प्रदेश से जिले में लाने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिली और दबोचे गए तस्कर इस संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने रणनीति बनाते हुए आरके नगर इलाके में पॉइंट लगाया। जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली…
सरगुजा। बलरामपुर– रामानुजगंज जिले के सनवाल थाना क्षेत्र में महिला और उसकी नाबालिग भतीजी से हुए गैंगरेप की घटना से क्षुब्ध होकर पीड़िता महिला द्वारा आत्महत्या के मामले में लापरवाही बरतने, मुख्य गवाह रही नाबालिग का तत्काल बयान दर्ज नहीं करने और तीन माह के विलंब से FIR दर्ज करने में सनावल थाना प्रभारी उप निरीक्षक गजपति मिर्रे को आईजी दीपक झा ने लाइन अटैच कर दिया वहीं विवेचना करने वाले एएसआई रोशन लकड़ा को निलंबित कर दिया है। क्या है मामला..? इस घटना की शुरुआत सितंबर माह से होती है। झारखंड के गढ़वा की एक महिला शादी होकर सनवाल…
DSP पर प्यार, धोखा और ब्लैकमेलिंग का लगा आरोप, मोहब्बत के फेर में ढाई करोड़ की ठगी रायपुर। रायपुर के खम्हारडीह थाने में दर्ज शिकायत ने छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे को हिला दिया है। मामले में राज्य पुलिस सेवा की महिला DSP कल्पना वर्मा पर व्यापारी दीपक टंडन ने प्यार का जाल बुनकर ब्लैकमेलिंग, रिश्वत लेने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। दीपक टंडन ने बताया कि उनकी शादी 2011 में हुई थी। वर्ष 2021 में उनकी मुलाकात डीएसपी कल्पना वर्मा से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध…
Aaj Ka Panchang 7 December 2025: जानें रविवार का पंचांग, जिसमें दिन का शुभ मुहूर्त, दिशाशूल की स्थिति, राहुकाल व गुलिक काल की वास्तविक स्थिति विस्तार से ज्ञात होगी। 7 दिसम्बर 2025 दिन- रविवार का पंचांग सूर्योदयः – प्रातः 06:40:00 सूर्यास्तः – सायं 05:08:00 विशेषः – रविवार को भगवान सूर्य को प्रातः ताम्बे के बर्तन में लाल चन्दन, गुड़ और लाल पुष्प डाल कर अर्घ्य देना चाहिए । विक्रम संवतः – 2082 शक संवतः – 1947 आयनः – दक्षिणायन ऋतुः – शरद ऋतु मासः – पौष माह पक्षः – कृष्ण पक्ष तिथिः – तृतीया तिथि 18:25:00 तक तदोपरान्त चतुर्थी तिथि तिथि स्वामीः…

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com
मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Disclaimer
khabarbharat36.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..