गरियाबंद। जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कसेरू में स्वर्गीय कांति बाई सिन्हा का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान उनकी पुत्री ने मुखाग्नि देकर अपनी मां को अंतिम विदाई दी।
पुत्री ने निभाया अंतिम कर्तव्य

कसेरू में पुत्री ने निभाया अंतिम कर्तव्य, अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों एवं ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पूरे वातावरण में शोक की लहर रही और उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।



