गरियाबंद। कलेक्टर बी एस उइके गरियाबंद के द्वारा भारत सरकार के महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत दो हितग्राहियों को बीमा दावा राशि का दो-दो लाख रुपए का चेक वितरण किया गया।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा गरियाबंद द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
इस संबंध में प्रखर चंद्राकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका (बिहान) मिशन के अंतर्गत महिला स्व- सहायता समूह ग्राम संगठन की बैठको एवं बैंकों की वित्तीय साक्षरता कैंप के माध्यम से बिहान समूह के पदाधिकारी दीदीयो एवं बैंक द्वारा भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाए गए महत्वाकांक्षी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उक्त बैठक में बैंकिंग जानकारी जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना वार्षिक बीमा राशि 436रु प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना वार्षिक बीमा राशि 20 रु , प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना सुकन्या समृद्धि योजना एवं अन्य बैंकिंग योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया जाता है, जिसमें ग्राम चिपरी निवासी श्रीमती मानकी बाई ध्रुव एवं श्रीमती रजुला ध्रुव अपने साथ-साथ अपने पति ललेश ध्रुव प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 436रु का बीमा बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा गरियाबंद में करवाया गया था।

श्रीमती मानकी बाई ध्रुव के आकस्मिक मृत्यु उपरांत उक्त बीमा दावा की राशि उनके नॉमिनी राहुल कुमार ध्रुव पुत्र एवं लालेश ध्रुव के आकस्मिक मृत्यु उपरांत उनके पत्नी नॉमिनी श्रीमती रजुला ध्रुव को गरियाबंद कलेक्टर बी एस उइके द्वारा दो-दो लाख रुपए बीमा दावा राशि का चेक वितरण किया गया साथ ही साथ कलेक्टर द्वारा जिले में भारत सरकार महत्वाकांक्षी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बैंकों द्वारा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम कर प्रचार प्रसार किया जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं अधिक से अधिक लोगों को इस योजनाओं में जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया।



