रायपुर। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने आज सार्वजनिक जीवन में सेवा पूरे कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के पूरे किए 8931 दिन
रायपुर जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, सागर पंजवानी ने इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह महज कोई आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रसेवा, जन-समर्पण, सुशासन और अटूट कर्मयोग की एक अद्भुत मिसाल है। उन्होंने कहा कि देश के प्रति मोदी जी का यह निरंतर समर्पण हर भारतीय को प्रेरित करता है।
अथक जनसेवा और कुशल नेतृत्व का प्रतीक सागर पंजवानी ने आगे बताया कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, अथक जनसेवा और देशवासियों के उनके प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। मुख्यमंत्री (गुजरात) से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनका अब तक का सफर पूरी तरह से जनकल्याण को समर्पित रहा है।

पीएम नरेद्र मोदी है तो मुमकिन है” युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ने कहा कि आज भारत जिस गति से विकास की ओर अग्रसर है, वह प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की दूरगामी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा, हमें अपने प्रधानसेवक पर गर्व है। यह उनके कठोर परिश्रम का ही परिणाम है कि आज ‘मोदी है तो मुमकिन है’ का नारा देश के जन-जन का विश्वास बन चुका है।



