Gariaband news: तहसील कछार साहू संघ गरियाबंद में माँ कर्मा जयंती एवं 73 वाँ वार्षिक महाधिवेशन का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी पापमोचनी एकादशी के दिन गरियाबंद में माँ कर्मा जयंती मनाया जाता रहा है।
इस अवसर पर दिनाँक 15/03/2026, दिन रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत कर्मा मंदिर में हवन पूजा के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला साहू संघ गरियाबंद के अध्यक्ष प्रवीण साहू जी , अध्यक्ष राजिम मंदिर समिति लालाराम साहू , जनपद पंचायत गरियाबंद उपाध्यक्ष लेखराम साहू, महेंद्र साहू , राजेश साहू, सोमप्रकाश साहू, ठाकुर राम साहू , चंदन साहू, रवि साहू अतिथि के रूप आदर्श विवाह सम्पन्न हुआ।
केशव साहू द्वारा बताया गया कि आज की चकाचौंध के समय में खर्चीली शादी के दिखावा से दूर साहू समाज पोटिया के युवक वर देवानंद साहू (संजू) एवं वधू पार्वती साहू मढ़ेली का विवाह समाज में करना एक आदर्श उदाहरण बना है।
इस तरह का विवाह सर्व समाज के लिए बहुत अच्छा सन्देश है, कि समाज में आदर्श विवाह करने से वर्तमान मे व्याप्त कुरीतियां को समाप्त होगी।
इस अवसर पर तहसील कछार साहू संघ गरियाबंद के अध्यक्ष श्री रामाधार साहू जी, उपाध्यक्ष श्री सन्तु राम साहू, श्रीमती इन्दु साहू, श्रीमती प्रेरणा साहू, श्रीमती मिलेश्वरी साहू, ताकेश्वरी साहू, पुष्पा साहू, सचिव अशोक साहू, ढेलऊ राम साहू, मेघलाल साहू, घनश्याम साहू , लोमेश साहू , खिलेश साहू, दिनेश साहू, लुकेश साहू, भूषण साहू, केशव साहू एवं अन्य सभी ग्रामीण अध्यक्ष के साथ तहसील के सभी गांव से स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।



