Gariaband: भारतीय जनता पार्टी सूचना अधिकार प्रकोष्ठ की जंबो टीम की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव,संगठन मंत्री पवन साय,प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडे द्वारा किया गया। प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन,अखिलेश सोनी,प्रदेश संयोजक सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ संजय कोपुलवार,जिला संगठन प्रभारी गरियाबंद अमित चिमनानी,जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर के अनुशंसा पर राजिम कोपरा क्षेत्र के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, सहकारिता प्रकोष्ठ कार्य करने के बाद RTI प्रकोष्ठ प्रदेश कार्य समिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
Gariaband: खिलेश्वर गोस्वामी छत्तीसगढ भाजपा RTI प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य
खिलेश्वर गोस्वामी को प्रदेश संगठन में स्थान मिलने से राजिम कोपरा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में हर्ष और उल्लास का माहौल हैं। कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने इसे कोपरा क्षेत्र के लिए सम्मान और गौरव की बात बताया हैं। लोगों का कहना हैं कि एक जमीन और संघर्षशील कार्यकर्ता को संगठन ने उचित स्थान मिलने से खुशी की लहर हैं।खिलेश्वर गोस्वामी ने अपने इस नियुक्ति पर प्रदेश संगठन,जिला संगठन एवम स्थानीय संगठन का आभार व्यक्त किया हैं।

इस अवसर पर बधाई देने वालों में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राम कुमार साहू, राजेश साहू,प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा नरोत्तम साहू,जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा,जिला महामंत्री किसान मोर्चा संदीप पाण्डेय,कमलेश साहू,प्रकाश सिन्हा,अश्वनी साहू, थानेश्वर साहू,नोखेलाल साहू,राजू साहू,दिनेश साहू,अनिल साहू,सुरेंद्र साहू,गुलशन सिन्हा,नेहरू साहू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी हैं।



