कल वैलेंटाइन डे है लेकिन उससे पहले शहर-शहर माहौल गरमा गया है। तमाम हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने लाठी पूजन कर वैलेंटाइन डे और इससे जुड़े प्रोग्राम ना करने की चेतावनी दी है। संगठनों का कहना है कि अगर 14 फरवरी को सार्वजनिक जगह पर प्रेमी युगल संदिग्ध हालत में पाए गए तो संगठन कार्रवाई करेगा। क्रांति सेना ने होटल, रेस्टोरेंट संचालकों को लिखित चेतावनी पत्र भी सौंपे हैं। उनका कहना है कि 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में ब्लैक डे के रूप में मनाया जाना चाहिए जिसे लेकर प्रेमी जोड़ों में हड़कंप मचा हुआ है।
Also read – Highway Bomb Recovery: नक्सलियों का खौफनाक प्लान फेल, स्टेट हाईवे 63 पर 30 किलो IED बरामद
मुजफ्फरनगर में क्रांति सेना का अल्टीमेटम
वैलेंटाइन वीक को लेकर यूपी के मुजफ्फरनगर में क्रांति सेना ने विवादित अल्टीमेटम जारी कर रखा है। संगठन ने लट्ठ पूजन कर वैलेंटाइन डे और इससे जुड़े आयोजनों का विरोध करने की चेतावनी दी। शिवसेना नेताओं ने रेस्टोरेंट, होटल्स में जाकर धमकाया है कि वो अपने यहां वैलेंटाइन डे प्रोग्राम न मनाने दें। साथ ही प्रशासन से भी कहा है कि अगर कोई प्रेमी जोड़ा पब्लिक प्लेस में दिखेगा तो वे उसे छोड़ेंगे नहीं।
Also read – CG Kisan Payment Update: होली से पहले किसानों के चेहरे पर खुशी, सरकार ने जारी किए 4.73 करोड़ रुपए
प्रेमी जोड़ों को खुलेआम चेतावनी
संगठन से जुड़े इन लोगों को कानून पर भरोसा नहीं है तभी तो संगठन के पदाधिकारियों ने होटल और रेस्टोरेंट मालिकों को लिखित रूप में चेतावनी-पत्र सौंपे हैं। दावा किया गया है कि अगर 14 फरवरी को संदिग्ध हालत में प्रेमी युगल पाए गए तो संगठन कार्रवाई करेगा जिसे लेकर माहौल गरमा गया है। प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि संगठन के लोग न सिर्फ खुलेआम चेतावनी दे रहे हैं बल्कि कार्रवाई की भी बात कर रहे हैं।
इंदौर के कॉलेज में हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने बोला धावा
मध्य प्रदेश के इंदौर में तो चेतावनियों का असर भी दिखने लगा है। इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित नरसी मुंजी इंस्टीट्यूट में जमीन पर कांच के टुकड़े पड़े हैं। पूरे इंस्टीट्यूट में भगदड़ मची है, तोड़फोड़ हो रही है और फूलों को लूटा जा रहा है। दरअसल, इंस्टीट्यूट में वैलेंटाइन डे का कार्यक्रम हो रहा था जिसके लिए इंस्टीट्यूट को सजाया गया था, फूल मंगाए गए थे लेकिन अचानक कॉलेज में भगवा झंडों के साथ हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने धावा बोल दिया। नारेबाजी करने लगे, तोड़फोड शुरू कर दी। स्टूडेंट्स के साथ भी हाथापाई करने लगे जिसके बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स कॉलेज से भाग गए।
Also read – Income Tax Raid in CG: कोयला व्यापारी के ठिकानों पर IT की रेड, SIR सर्वे टीम बनकर पहुंचे अधिकारी
हनुमान चालीसा का किया पाठ
खुशी का माहौल देखते ही देखते तनावपूर्ण हो गया जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया लेकिन इसके बावजूद हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता वहां से जाने को तैयार नहीं थे। उनका आरोप था कि इवेंट के नाम पर अश्लीलता हो रही है ऐसे में कार्यकर्ता ने वहां बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।
Valentine’s Day पर घूमने का बना रहे है प्लान? ये फरमान कर सकता है आपका मूड खराब
नागपुर में आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की रैली
हालांकि पूरे मामले पर अब पुलिस एक्शन में है और वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। वहीं, नागपुर में आज बजरंग दल के कार्यकर्ता वैलेंटाइन डे के विरोध में रैली निकालेंगे यानी कुल मिलाकर वैलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़ों को प्यार का सार्वजनिक इजहार भारी भी पड़ सकता है। हालांकि पुलिस-प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।
Also read –



