Turkish parliament VIDEO: तुर्किए की संसद में जोरदार हंगामा देखने को मिला. राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने मंत्रिमंडल में कुछ बदलाव किए थे, जिसके तहत नए न्याय मंत्री की नियुक्ति हो रही थी. इसे लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच जमकर हाथापाई हो गई. अकिन गुरलेक को सरकार ने नया न्याय मंत्री बनाया. अकिन मंत्री पद की शपथ ले रहे थे जिसका विपक्षी सांसदों ने विरोध किया. देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और सत्ता औ विपक्ष के सांसद एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करने लगे. सांसदों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे भी बरसाए. (Turkish parliament VIDEO)
Also read – Chhattisgarh News : कोर्ट से फरार हुए हत्या के दो आरोपी, रायपुर पुलिस में मचा हड़कंप; इस आरोप में थे बंद
JUST IN: 🇹🇷 Brawl breaks out in Turkey's parliament. pic.twitter.com/xHojcjLkez
— BRICS News (@BRICSinfo) February 11, 2026
AP की रिपोर्ट के मुताबिक, जब गुरलेक शपथ लेने के लिए संसद पहुंचे, तो विपक्षी सांसदों ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की. भारी हंगामे के बीच सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने गुरलेक को चारों तरफ से घेर लिया और किसी तरह उनकी शपथ पूरी कराई. सरकार ने मंत्रिमडल में इस फेरबदल की कोई वजह नहीं बताई. हालांकि जानकारी दी कि मंत्रियों ने खुद ही अपना पद छोड़ने की अपील की थी. (Turkish parliament VIDEO)

Turkish parliament VIDEO: संसद में बवाल! न्याय मंत्री की शपथ के दौरान संसद में हिंसक झड़प, सांसदों के बीच चले लात-घूंसे
Also read – Rajim Kumbha Kalpa: गुरुवार को ‘सुनील सोनी नाइट’, मुख्य मंच पर सजेगी सुरों की महफिल
हालांकि ये फेरबदल ऐसे समय में हुआ है जब सरकार और विपक्ष के बीच पहले से ही तनाव जारी है. हाल ही में विपक्षी पार्टी (CHP) की संचालित नगरपालिकाओं के सैकड़ों अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है. अकिन गुरलेक के इस्तांबुल के मुख्य अभियोजक थे. उन्होंने मुख्य विपक्षी दल ‘रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी’ (CHP) के कई बड़े नेताओं के खिलाफ मुकदमों की सुनवाई की थी, जिसकी वजह से विपक्ष उनके खिलाफ है. विपक्ष का आरोप है कि गुरलेक के फैसले राजनीति से प्रेरित थे. (Turkish parliament VIDEO)



