• T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से, पहले दिन 3 मैच
• भारत vs यूएसए तीसरा मैच, शाम 7 बजे वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
• वार्मअप में USA ने दी कड़ी टक्कर, ग्रुप स्टेज में रोमांच तय
IND vs USA Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है। टूर्नामेंट के पहले दिन ग्रुप स्टेज में कुल तीन मैच खेले जाएंगे। जिसमें से एक मैच भारत और यूएसए के बीच भी होगा। यह इस टूर्नामेंट का तीसरा मैच होगा जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले इंडिया ए की टीम और यूएसए के बीच एक वार्मअप मैच खेला गया था। उस मैच में अमेरिका की टीम ने भारत की ए टीम को कड़ी चुनौती दी थी। ऐसे में फैंस को ग्रुप स्टेज में भी दोनों टीमों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है। (IND vs USA Live Streaming)
Also read – T20 World Cup 2026 Schedule: पहले दिन होंगे 3 धमाकेदार मैच, जानें सभी मुकाबलों का समय
टी20 वर्ल्ड कप को डिफेंड करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
भारत इस टूर्नामेंट में खिताब बरकरार रखने की कोशिश में उतरेगा। टीम इंडिया ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती थी और अब टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टाइटल को डिफेंड करने के इरादे से उतरेगी। वहीं यूएसए की टीम इस वर्ल्ड कप में कुछ मैच जीतकर उलटफेर करना चाहेगी। इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि भारत बनाम यूएसए मैच का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग आप फ्री में कैसे देख सकते हैं। (IND vs USA Live Streaming)
IND vs USA मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस आधा घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा। लाइव प्रसारण को लेकर बात की जाए तो आप इंडिया और यूएसए के बीच ग्रुप ए में खेले जाने वाले इस मैच का लाइव प्रसारण आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर की जाएगी। आप अपने स्मार्टफोन पर सिर्फ डाटा खर्च करके इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। (IND vs USA Live Streaming)

IND vs USA Live Streaming: भारत vs यूएसए मुकाबला आज, एक क्लिक में पाएं लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल – फ्री में ऐसे देखें मैच
फ्री में टीवी पर कैसे देख पाएंगे IND vs USA मैच का लाइव प्रसारण?
IND vs USA टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मैच आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं। इसका सीधा प्रसारण इस चैनल पर भी किया जाएगा। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में डीडी स्पोर्ट्स सिर्फ भारत के मैचों का लाइव टेलीकास्ट करेगा। इसका मतलब है कि भारत वाले मैचों को इस चैनल पर फ्री में देखा जा सकता है। जिनके घर में फ्री डिश टीवी है वो यूजर्स डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर टी20 वर्ल्ड कप में भारत के सभी मैच को फ्री में टीवी पर देख सकते हैं। (IND vs USA Live Streaming)



