Gaza Underground Tunnels: गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनुस में अंडरग्राउंड सुरंग (भूमिगत टनल) से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा मिला है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुरंग के भीतर छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद और सैन्य सामग्री दिखाई दे रही है। यह वीडियो इजरायली रक्ष बल (IDF) की ओर से सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया गया है। इजरायल पर हुए आतंकी हमले के बाद से ही गाजा सैन्य अभियानों का केंद्र बना हुआ है। (Gaza Underground Tunnels)
देखें सुरंग का वीडियो
सामने आए वीडियो फुटेज में लंबी सुरंग नजर आ रही है। सुरंग से राइफलें, रॉकेट लॉन्चर, ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री मिली है। बताया जा रहा है कि यह सुरंग रिहायशी इलाकों के नीचे बनाई गई थी, ताकि बाहरी निगरानी से बचा जा सके। इजरायली सेना ने खान यूनिस में सैकड़ों मीटर लंबी अंडरग्राउंड सुरंग का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा: 3 रहने की जगहें और दर्जनों हथियार, जिनमें 45 ग्रेनेड, 35 मैगजीन, 10 राइफलें, RPG रॉकेट और लॉन्चर, 10 विस्फोटक डिवाइस और 6 मिलिट्री वेस्ट शामिल हैं। (Gaza Underground Tunnels)
Also read – Surajpur Student Protest: सूरजपुर में आश्रम की छात्राओं का हंगामा, अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाकर सड़क पर धरना
🎥WATCH: An underground tunnel route in Khan Yunis, stretching hundreds of meters.
Inside the tunnel: 3 living quarters and dozens of weapons, including 45 grenades, 35 magazines, 10 rifles, RPG rockets & launcher, 10 explosive devices, and 6 military vests. The tunnel was… pic.twitter.com/7UdWJDmrNO
— Israel Defense Forces (@IDF) February 1, 2026
सुरंगों का फैला है नेटवर्क
गाजा में भूमिगत सुरंगों का नेटवर्क कोई नई बात नहीं है। इन सुरंगों का इस्तेमाल हथियारों को छिपाने, हमास के आतंकियों की आवाजाही और हमलों की योजना बनाने के लिए किया जाता रहा है। खान यूनुस में मिली यह सुरंग एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करती है कि जमीन के नीचे ढांचों का एक पूरा नेटवर्ट बना हुआ है जो संघर्ष को और जटिल बना देता है। (Gaza Underground Tunnels)

Gaza Underground Tunnels: खान यूनुस में अंडरग्राउंड सुरंग से भारी हथियारों का जखीरा बरामद, वायरल हुआ VIDEO
स्थानीय नागरिकों के लिए बड़ा खतरा हैं सुरंगें
इजरायली सेना (IDF) का कहना है कि सुरंग को नष्ट करने से पहले उसकी पूरी रिकॉर्डिंग की गई ताकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्थिति की गंभीरता दिखाई जा सके। सेना के मुताबिक इस तरह की सुरंगों का रिहायशी इलाकों के नीचे पाया जाना स्थानीय नागरिकों के लिए बड़ा खतरा है। सैन्य कार्रवाई की स्थिति में सबसे ज्यादा नुकसान आम लोगों को उठाना पड़ता है। (Gaza Underground Tunnels)



