Pakistan T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर सस्पेंस अभी तक बरकरार है. पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा या नहीं, इसका फैसला 2 फरवरी को आ सकता है. उससे पहले एक और खबर सामने आई है. दरअसल, पाकिस्तान ने अपनी टी-20 वर्ल्ड टीम की किट लॉन्च का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया है जिससे असमंजस की स्थिति बन गई है और उनकी भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है. किट लॉन्च का प्रोग्राम अचानक कैंसल होने से इस बात की अटकलें तेज़ हो गई हैं कि बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के विरोध में पाकिस्तान अभी भी टूर्नामेंट से हट सकता है. यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब आईसीसी ने बांग्लादेश के मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने की रिक्वेस्ट को खारिज कर दिया. यह फैसला तब से एक बड़े जियोपॉलिटिकल और खेल से जुड़े विवाद में बदल गया है, और अब पाकिस्तान भी इस विवाद का हिस्सा है और लगातार आईसीसी को गीदड़भभकी दे रहा है. (Pakistan T20 World Cup 2026)

Also read – Congo Mine Collapse: पूर्वी कांगो में खौफनाक हादसा, कोल्टन खदान ढही; 200 से अधिक की मौत
ट्रैवल प्लान भी अस्पष्ट
पाकिस्तान टीम के ट्रैवल प्लान की व्यवस्थाओं को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है, पाकिस्तान को सोमवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के साथ उसी एयर लंका फ्लाइट से कोलंबो जाना है, लेकिन यह भी अभी तक कन्फर्म नहीं है. (Pakistan T20 World Cup 2026)
T20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान कर चुका है टीम का ऐलान
इन विवादों के बीच पाकिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है .सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान ने स्क्वॉड का ऐलान किया है. बता दें टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का पहला मैच 7 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ है. वहीं, भारतीय टीम के साथ पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को है. (Pakistan T20 World Cup 2026)
Also read – छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, दर्रीटोला से टाइगर हिल्स जा रही थी ट्रेन
T20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम:
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर) और उस्मान तारिक (Pakistan T20 World Cup 2026)
Pakistan T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम किट लॉन्च इवेंट रद्द किया, टूर्नामेंट में भागीदारी पर सस्पेंस बरकरार

पाकिस्तान का टी-20 वर्ल्ड कप शेड्यूल
7 फरवरी (शनिवार): पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड – ग्रुप ए, पहला मैच
वेन्यू: सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो | समय: सुबह 11:00 बजे (भारतीय समय)
10 फरवरी (मंगलवार): पाकिस्तान बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका – ग्रुप ए, 12वां मैच
वेन्यू: सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो | समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समय)
15 फरवरी (रविवार): भारत बनाम पाकिस्तान – ग्रुप ए, 27वां मैच
वेन्यू: आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो | समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
18 फरवरी (बुधवार): पाकिस्तान बनाम नामीबिया – ग्रुप ए, 35वां मैच
वेन्यू: सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो | समय: दोपहर 3:00 बजे (भारतीय समय) (Pakistan T20 World Cup 2026)
Also read – CG Dhan Kharidi News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आज आखिरी दिन, टोकनधारी किसान ही बेच सकेंगे उपज



