Indigo Flight Bomb Threat: उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से बागडोगरा जा रहे विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि विमान में बम होने की सूचना मिली थी. इसके बाद आनन-फानन विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई. विमान के अंदर टॉयलेट में एक टिशू पेपर पर ‘प्लेन में बम’ लिखा था. (Indigo Flight Bomb Threat)

विमान में बम होने की सूचना मिलते ही लखनऊ एयरपोर्ट का प्रशासन एक्टिव हो गया. कुछ ही देर में बम निरोधक दस्ता फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई. लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को घेर लिया और आनन फानन विमान में सवार यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया. इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विमान के अंदर सघन तलाशी शुरू की. (Indigo Flight Bomb Threat)
Indigo Flight Bomb Threat: ‘प्लेन में बम है…’टॉयलेट टिशू पर बम की धमकी, दिल्ली–बागडोगरा फ्लाइट की लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

टिशू पेपर पर हाथ से लिखा- प्लेन में बम
लखनऊ पुलिस ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि इंडिगो एयरलाइन कि फ्लाइट नंबर 6E-6650 में बम कि सूचना मिली थी. पुलिस ने बताया कि यह विमान दिल्ली से बागडोगरा जा रहा था. विमान के टॉयलेट में एक टिशू पेपर पर हाथ से लिखा था प्लेन में बम. (Indigo Flight Bomb Threat)
Also read – US Air Strike: अमेरिका का बड़ा एक्शन – इस मुस्लिम देश पर कर दिया हवाई हमला, सीनियर लीडर ढेर



