Vande Bharat Sleeper train: देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से पटरी पर दौड़ पड़ी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. अभी तक वंदे भारत ट्रेनें केवल बैठकर यात्रा करने के लिए डिजाइन की गई थीं. लेकिन, अब लंबी दूरी के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए और उनकी यात्रा को सुखद और सुविधाजनक बनाने के लिए स्लीपर वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के परिचालन का फैसला रेलवे ने लिया है. (Vande Bharat Sleeper train)

पीएम मोदी पश्चिम बंगाल और असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी दोनों राज्यों में कई हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे. दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत भी हो रही है. (Vande Bharat Sleeper train)
Vande Bharat Sleeper train: तेज रफ्तार और ज्यादा आराम… देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Also read – Bastar Naxal Encounter : बस्तर में भीषण एनकाउंटर, टॉप नक्सली लीडर पापाराव फंसा; इतने माओवादी ढेर
ऐसी है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पीएम नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी को हरी झंडी दिखाई है और 18 जनवरी को हावड़ा से कामख्या के लिए इस ट्रेन की नियमित सेवा शुरू हो जाएगी. इसमें स्लीपर के साथ एसी1, एसी2 और एसी3 कोच भी शामिल होंगे. इस ट्रेन के इंटीरियर को जहां भारतीय संस्कृति से प्रेरित होकर डिजाइन किया गया है, वहीं यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें ‘कवच’ ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम, इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट और बेहतर सैनिटेशन के लिए कीटाणुनाशक तकनीक (डिसइंफेक्टेंट टेक्नोलॉजी) का इस्तेमाल किया गया है. यानी यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए इस ट्रेन में ड्राइवर के केबिन में भी एडवांस कंट्रोल और सुरक्षा सिस्टम लगे होंगे. ट्रेन का बाहरी लुक भी एरोडायनामिक होगा, यानी यह हवा को चीरता हुआ आगे बढ़ेगा. इसके बाहरी दरवाजे भी ऑटोमेटिक तरीके से खुलेंगे और बंद होंगे. (Vande Bharat Sleeper train)



