Horrific Blast in Pakistan: पाकिस्तान एक बार फिर हिंसा और आतंकवाद की चपेट में नजर आ रहा है। सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए एक टारगेटेड बम धमाके में पाकिस्तानी पुलिस के बख्तरबंद वाहन को निशाना बनाया गया। इस भीषण हमले में सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अब इस आतंकी वारदात का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसने सुरक्षा हालात पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। (Horrific Blast in Pakistan)
इस क्लिप में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े एक स्पेशल यूनिट के सदस्यों को एक IED के साथ टैंक जिले में गश्त लगाती पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाते हुए देखा जा सकता है. इसमें टीटीपी सदस्यों को विस्फोट के बाद सड़क पर पड़े पुलिस अधिकारियों पर गोली चलाते हुए भी देखा गया है. (Horrific Blast in Pakistan)
#BREAKING: Tehreek-e-Taliban Pakistan has released a video showing an IED attack on a Pakistani police armored vehicle near Tank of Khyber Pakhtunkhwa in Pakistan, in which 7 police personnel, including an SHO, were reportedly killed yesterday. pic.twitter.com/B6FjOLw7bf
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) January 14, 2026
वीडियो में सड़क किनारे पलटी गाड़ी का क्षतिग्रस्त मलबा भी दिखाई दे रहा है. टैंक उप पुलिस प्रमुख परवेज शाह ने जानकारी दी है कि रिमोट-कंट्रोल से किए गए विस्फोट के बाद पांच पुलिस कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की अस्पताल में मौत हो गई. (Horrific Blast in Pakistan)

Horrific Blast in Pakistan: तेज धमाके से पुलिस वैन के उड़े परखच्चे, फिर अंधाधुंध फायरिंग, दिल दहला देगा VIDEO
Also read – IND vs PAK टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले का क्रेज चरम पर, टिकट बिक्री शुरू होते ही मिनटों में क्रैश हुई वेबसाइट
पुलिस ने कहा कि विस्फोट में मारे गए कर्मियों में एक स्टेशन हाउस ऑफिसर, एक सब-इंस्पेक्टर, तीन एलीट फोर्स के जवान और एक ड्राइवर शामिल हैं. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने सोमवार को एक बयान में कहा, “बहादुर पुलिसकर्मियों ने देश के शांतिपूर्ण भविष्य के लिए अपना बलिदान दिया.” (Horrific Blast in Pakistan)



