Vande Bharat Express Train: भारतीय रेलवे 11 नई ट्रेनों की शुरुआत करने जा रहा है, जिसमें वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। ये ट्रेने प्रमुख चुनावी राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र से गुजरेंगी, जिससे इन राज्यों के यात्रियों को लाभ मिलेगा। देश की पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से हावड़ा के बीच चलाई जाएगी, और यह उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन 11 नई ट्रेनों में 8 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। इसके अलावा, एक वंदे भारत स्लीपर और दो सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल हैं। असम और बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों का लाभ इन राज्यों के यात्रियों को मिलेगा। अमृत भारत एक्सप्रेस को किफायती ट्रेन माना जाता है, जिसमें कम दाम पर उच्च गुणवत्ता की सेवाएं उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को एक शानदार सफर का अनुभव मिलेगा। (Vande Bharat Express Train)

नई अमृत भारत ट्रेनों का रूट
- दिल्ली हावड़ा (आनंद विहार टर्मिनल)
- न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुचिरापल्ली
- एसएमवीटी बेंगलुरु-अलीपुरद्वार
- अलीपुरद्वार-पनवेल
- डिब्रूगढ़-गोमती नगर (लखनऊ)
- कामाख्या-रोहतक
- सियालदह-वाराणसी
- न्यूजलपाईगुड़ी-नागरकोली
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन – हावड़ा गुवाहाटी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी. 16 कोच की इस ट्रेन में 11 डिब्बे थर्ड एसी कोच के होंगे. चार सेकेंड एसी कोच और एक फर्स्ट एसी कोच होगी. यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी. नारंगी और भूरे रंग की ये ट्रेन पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर के बीच रेल कनेक्टिविटी को बेहतर करेगी. यह कम समय में बड़े शहरों के बीच यात्रा कराएगी. हावड़ा गुवाहाटी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का 3एसी का किराया 2299 रुपये था. इस ट्रेन में कोई आरएसी या वेटिंग टिकट नहीं होगी. 400 किलोमीटर से कम दूरी का किराया उतना ही होगा. वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी तक 958 किलोमीटर तक 14 घंटे में सफर तय होगी. ये ट्रेन मालदा टाउन, न्यू जलपाईगुड़ी, कामाख्या जैसे अहम स्टेशनों पर ठहरेगी.
Also read – GGU Bilaspur Student Protests : छात्र हुए उग्र, देर रात कुलपति निवास घेरने पहुंचे, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
वंदे भारत ट्रेन का रेल किराया
हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी -1334 रुपये
हावड़ा से मालदा टाउन -960 रुपये
हावड़ा से कामाख्या (2AC) – 2970
हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी -1724 रुपये
हावड़ा से मालदा टाउन – 1240 रुपये
1AC हावड़ा से कामाख्या – 3640 रुपये
1AC हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी – 2113
1AC हावड़ा से मालदा टाउन – 1520 रुपये
थर्ड AC का रेल किराया
कामाख्या से मालदा टाउन – 1522 रुपये, सेकेंड एसी 1965 रुपये, फर्स्ट एसी 2409 रुपये
कामाख्या से न्यू जलपाईगुड़ी थर्ड एसी किराया 962, सेकेंड एसी 1243 और फर्स्ट एसी 1524 रुपये (Vande Bharat Express Train)

दो नई एक्सप्रेस ट्रेनें भी चलेंगी
पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के बीच दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों का आगाज भी होने जा रहा है. ये ट्रेन बेंगलुरु-बालूरघाट एक्सप्रेस (SMVT Bengaluru-Balurghat Express) और बेंगलुरु-राधिकापुर एक्सप्रेस (SMVT Bengaluru-Radhikapur Express) ट्रेनें हैं. रेलवे बोर्ड ने बांकुरा-मयानपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन को भी बढ़ाकर जयरांबती तक करने का फैसला भी किया है. (Vande Bharat Express Train)
हावड़ा दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
हावड़ा दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 13065 रहेगा. जबकि दिल्ली हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस का नंबर 13066 रहेगा. ये ट्रेन बंडेल, बर्धमान, आसनसोल, गया, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और लखनऊ स्टेशन पर स्टॉपेज लेगी.

Vande Bharat Express Train: वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस, 11 नई ट्रेनों की शुरुआत, देश के प्रमुख राज्यों को मिलेगा लाभ; जानें किराया और ट्रेन रूट
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज
ये अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 25 स्टेशनों पर रुकेगी. इनमें बंगाल की ओर से बंडेल, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, भभुओ रोड, सासाराम, देहरी आन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, पारसनाथ, एनएससीबी गोमोह, धनबाद, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर, महाराजा बिजली पासी(निहालगढ़), लखनऊ जंक्शन, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गजरौली, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. ये ट्रेन हफ्ते में दो दिन चलेगी.
Also read – ब्रेकिंग न्यूज : मोड़ पर धान ट्रक पलटा ड्राइवर बोले बाल बाल बचे
हावड़ा दिल्ली ट्रेन का टाइम टेबल
हावड़ा दिल्ली ट्रेन 13065 गुरुवार को और दिल्ली से ये ट्रेन शनिवार को चलेगी. इसमें 20 कोच होंगे.ट्रेन नंबर 13065 हावड़ा आनंद विहार टर्मिनल गुरुवार को रात 23.10 (यानी 11 बजकर 10 मिनट) पर हावड़ा से चलेगी और शनिवार को रात 2.50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वापसी में ये ट्रेन 13066 आनंद विहार से सुबह 5.15 बजे रवाना होगा और रविवार को 10.50 बजे हावड़ा पहुंचेगी. (Vande Bharat Express Train)



