Bangladesh IPL Telecast Ban: BCCI ने हाल ही में IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया। इस आदेश के तुरंत बाद, KKR ने मुस्तफिजुर को अपनी टीम से बाहर कर दिया। इस कदम से बांग्लादेश में भारी नाराजगी फैल गई, और अब बांग्लादेश ने एक बड़ा कदम उठाते हुए IPL के टेलीकास्ट पर अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इसका असर उन बांग्लादेशी क्रिकेट फैंस पर पड़ा है, जो IPL के बड़े प्रशंसक थे। KKR ने पिछले महीने अबूधाबी में हुए मिनी ऑक्शन में मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। (Bangladesh IPL Telecast Ban)

Also read – US Attack on Venezuela: मादुरो को बचाने के लिए इस देश ने भेजी सेना, 32 सैनिक शहीद… ट्रंप के निशाने पर अब यह कम्युनिस्ट देश
मंत्रालय ने टीवी चैनलों को दिया आदेश
बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 5 जनवरी को टेलीविजन चैनलों को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का प्रसारण तुरंत रोकने का आदेश दिया। यह निर्देश टेलीविजन चैनलों को एक आधिकारिक लेटर में दिया गया। लेटर में कहा गया है कि यह फैसला BCCI द्वारा बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को आने वाले IPL सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से बाहर करने के बाद लिया गया है। लेटर में यह भी कहा गया है कि BCCI के इस फैसले के लिए कोई सही वजह नहीं बताई गई है, जिससे बांग्लादेश के लोगों को बहुत दुख हुआ है और वे गुस्से में हैं। इस स्थिति को देखते हुए मंत्रालय ने सभी टेलीविजन चैनलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अगले आदेश तक सभी IPL मैचों और संबंधित कार्यक्रमों का प्रसारण तुरंत रोक दिया जाए। (Bangladesh IPL Telecast Ban)
Also read – Supreme Court On Delhi Riots Case: शरजील इमाम और उमर खालिद को बड़ा झटका, 5 आरोपियों को मिली जमानत; जानें नाम
भारत नहीं जाएगी बांग्लादेश की टीम
इससे पहले बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत न जाने का आधिकारिक फैसला किया है, जिससे दोनों देशों के बीच रिश्ते और भी ज्यादा खराब हो गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC को लेटर लिखकर बांग्लादेश के सभी मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की अपील की है। बता दें, बांग्लादेश को T20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में पहले 3 मैच कोलकाता जबकि चौथा लीग स्टेज मैच मुंबई में खेलना है।

Bangladesh IPL Telecast Ban: बांग्लादेश सरकार ने IPL के टेलीकास्ट पर लगाई रोक, मुस्तफिजुर विवाद के बाद लिया बड़ा फैसला
Also read – CG Crime News: सत्संग कर रही महिलाओं पर युवक का डंडे से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात
गौरतलब है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद से दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं। शेख हसीना पिछले साल अगस्त में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद भारत आ गई थीं। यही वजह है कि बांग्लादेश में भारत विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। (Bangladesh IPL Telecast Ban)