US Attack on Venezuela: अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अपने कब्जे में लेने के लिए राष्ट्रपति भवन पर हमला किया था, लेकिन इस हमले के दौरान एक तीसरे देश की सेना भी मौके पर मौजूद थी। यह कॉम्युनिस्ट देश क्यूबा था, जिसके सैनिकों ने मादुरो और उनकी पत्नी को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया। हालांकि, अमेरिकी सेना की ताकत के सामने क्यूबा के सैनिक टिक नहीं पाए और इस संघर्ष में क्यूबा के 32 सैनिक मारे गए। क्यूबा सरकार ने इस सैन्य ऑपरेशन में अपने सैनिकों की शहादत की पुष्टि करते हुए कहा है कि वेनेजुएला में अमेरिकी हमले में उनके 32 जवानों ने जान गंवाई। अब आपके जेहन में यह ख्याल आ रहा होगा कि क्यूबा के सैनिक वेनेजुएला में क्या कर रहे थे? चलिए जानते हैं. (US Attack on Venezuela)

Also read – India Venezuela Relations: भारत ने वेनेजुएला मामले पर जताई चिंता, हालात पर बारीकी से नजर रखने की अपील
क्यूबा के सैनिक वेनेजुएला में क्या कर रहे थे?
क्यूबा के सरकारी टीवी पर पढ़े गए एक बयान के अनुसार, वेनेजुएला सरकार के अनुरोध पर क्यूबा के सैन्य और पुलिस अधिकारी वेनेजुएला में थे. क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति और क्रांतिकारी नेता राउल कास्त्रो और मौजूदा राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने मारे गए क्यूबा के सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. क्यूबा के अधिकारियों ने मृतक सैनिकों के नाम और उनके पद का तुरंत खुलासा नहीं किया है.
इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री और क्यूबा से ही अमेरिका आए प्रवासियों के बेटे, मार्को रूबियो ने वेनेजुएला में क्यूबा की भागीदारी की ओर इशारा करते हुए कहा था कि मादुरो के आंतरिक सुरक्षा तंत्र का नेतृत्व क्यूबा के सैनिक कर रहे थे और वे “मादुरो का समर्थन कर रहे थे.” रुबियो ने कहा, “सभी गार्ड जो मादुरो की रक्षा में मदद कर रहे थे, उनकी पूरी जासूसी एजेंसी क्यूबाई लोगों से भरी हुई थी. और सबको इसकी जानकारी थी.” (US Attack on Venezuela)

US Attack on Venezuela: मादुरो को बचाने के लिए इस देश ने भेजी सेना, 32 सैनिक शहीद… ट्रंप के निशाने पर अब यह कम्युनिस्ट देश
Also read – Supreme Court On Delhi Riots Case: शरजील इमाम और उमर खालिद को बड़ा झटका, 5 आरोपियों को मिली जमानत; जानें नाम
ट्रंप ने भी इस बात पर मुहर लगाई है कि अमेरिकी ऑपरेशन में क्यूबा के सैनिक मारे गए हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार रात फ्लोरिडा से वाशिंगटन के लिए उड़ान भरते समय एयर फोर्स वन (अमेरिकी राष्ट्रपति का प्लेन) में पत्रकारों से कहा, “आप जानते हैं, कल बहुत सारे क्यूबाई मारे गए… दूसरी तरफ बहुत सारी मौतें हुईं. हमारी तरफ से कोई मौत नहीं हुई है.” (US Attack on Venezuela)



