India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान दोनों पड़ोसी देश हैं, और यहाँ क्रिकेट बेहद लोकप्रिय खेल है। यही कारण है कि जब ये दोनों टीमें आमने-सामने आती हैं, तो फैंस में अत्यधिक उत्साह और रोमांच देखने को मिलता है। मैदान पर खेल का तनाव, उत्साह और कभी-कभी गुस्सा भी दिखाई देता है।
अभी तक भारत और पाकिस्तान की टीमें आमतौर पर केवल ICC टूर्नामेंट और एशियन क्रिकेट काउंसिल के मैचों में ही आमने-सामने आती हैं। साल 2026 में यह सिलसिला जारी रहेगा और दोनों देश की टीमें दो ICC टूर्नामेंट में आमने-सामने खेलती हुई नजर आएंगी। (India vs Pakistan)
Also read – Iran Protests: ईरान में महंगाई का विस्फोट… सड़कों पर उतरे हजारों लोग, हिंसक प्रदर्शन में 7 की मौत
15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में होगा मुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है। इस टूर्नामेंट के लिए भारत ने मेजबान होने के नाते क्वालीफाई किया है। वहीं पाकिस्तान ने आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर एंट्री मारी है। अब दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को महामुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में होगा और इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से होगी। वहीं इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले होगा। (India vs Pakistan)
Also read – 8th State Pay Commission: 8th स्टेट Pay कमीशन की शुरुआत सबसे पहले इस राज्य से, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होगा सामना
जून 2026 में इंग्लैंड में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारतीय महिला टीम और पाकिस्तानी महिला टीम को एक ही ग्रुप में रखा गया है, जहां दोनों टीमों के बीच 14 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच होगा।
Also read – Karnataka Political Clash: एक बैनर, दो पार्टियां और एक मौत… विधायकों के समर्थकों की झड़प में चली गोली
महिला T20I क्रिकेट में भारत का पलड़ा भारी
भारतीय महिला टीम और पाकिस्तानी महिला टीम के बीच T20I क्रिकेट में कुल 16 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 13 में भारत ने जीत दर्ज की है और सिर्फ 3 में पाकिस्तान की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही है। (India vs Pakistan)

India vs Pakistan: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अहम खबर… भारत-पाकिस्तान के बीच इस साल होंगे 2 मुकाबले, तारीखों को लिखकर रखें, कोई मौका न चूके
Also read – विधायक रोहित साहू के सक्रिय प्रयासों से संवरेगा राजिम,फिंगेश्वर,महासमुंद मार्ग
अंडर-19 वर्ल्ड कप में अलग-अलग ग्रुप में हैं दोनों टीमें
इसके अलावा दोनों टीमों अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भी हिस्सा लेंगी। लेकिन इस टूर्नामेंट के लिए दोनों टीमों को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है, जहां बाद में तो सेमीफाइनल और फाइनल में तो टीम के भिड़ने की संभावना नजर आती है। लेकिन इसकी अभी कोई तारीख निश्चित नहीं है। (India vs Pakistan)



