Team India January 2026 Schedule: नया साल शुरू होते ही टीम इंडिया नई ऊर्जा और नए इरादों के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। बीती बातों को पीछे छोड़कर भारतीय टीम जनवरी 2026 में कड़ी चुनौतियों का सामना करेगी। साल के पहले ही महीने में टीम इंडिया कुल 8 इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी, जो खिलाड़ियों के लिए अहम परीक्षा साबित होंगे। (Team India January 2026 Schedule)
खास बात यह है कि ये मुकाबले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले आखिरी ड्रेस रिहर्सल माने जा रहे हैं, क्योंकि फरवरी की शुरुआत में ही इस बड़े टूर्नामेंट का आगाज होना है। ऐसे में जनवरी का पूरा शेड्यूल टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आइए जानते हैं कि जनवरी 2026 में टीम इंडिया किन तारीखों पर और किन टीमों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी। (Team India January 2026 Schedule)

Also read – CG FIRE NEWS: नववर्ष पर मंदिर में हड़कंप, मन्नत की धागों और चुनरी में लगी आग, भक्तों में मची अफरा-तफरी
11 जनवरी से शुरू होगी भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज
साल 2026 की शुरुआत में टीम इंडिया न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी। इन दोनों टीमों के बीच पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी, उसके बाद टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज होगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को होगा। जो बड़ोदरा में खेला जाना है। सीरीज का दूसरा मैच 14 जनवरी को होगा, जो राजकोट में खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 18 जनवरी को इंदौर में तय किया गया है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है, उम्मीद है कि शनिवार से लेकर रविवार तक बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी टीम घोषित कर देगी। इसमें भी विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए दिखाई देंगे। उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद की जानी चाहिए।

Also read – गरियाबंद जिला पुलिस वर्ष 2025 की प्रमुख उपलब्धियां
ये है भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल
इसके बाद शुरू होगा टी20 इंटरनेशनल मैचों का दौर। इसका पहला मैच 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा। दूसरा मैच 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा। 25 जनवरी को सीरीज का तीसरा मैच है, जो गुवाहाटी में होना है। चौथा मुकाबला 28 जनवरी को खेला जाएगा, जो विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 31 जनवरी को है, जो तिरुवनंतपुरम में होगा। इसके साथ ही जनवरी का महीना खत्म हो जाएगा और भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का भी समापन हो जाएगा। (Team India January 2026 Schedule)

Team India January 2026 Schedule: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी… जनवरी 2026 में भारत के 8 मैच, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Also read – Indore Water Contamination: इंदौर में पानी से संक्रमण का कहर… 13 की मौत, 100 से अधिक गंभीर रूप से बीमार
फरवरी में टीम इंडिया खेलेगी टी20 विश्व कप, 7 को पहला मुकाबला
इसके बाद फरवरी का महीना और भी ज्यादा अहम है, क्योंकि यही वो महीना है, जब टी20 विश्व कप का आगाज होगा। जो मार्च तक चलेगा। टी20 विश्व कप का पहला मैच 7 फरवरी को खेला जाएगा। पहले ही दिन टीम इंडिया मैदान पर नजर आएगी और उसका मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए की टीम से होगा। भारतीय टीम इस वक्त मौजूदा चैंपियन है, उम्मीद की जानी चाहिए कि टीम इंडिया एक और दफा इस आईसीसी ट्रॉफी को जीतकर नया इतिहास रचने का काम करेगी। (Team India January 2026 Schedule)



