देवभोग। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले सीमावर्ती उड़िसा बार्डर से आने वाले अवैध धान परिवहन की रोकथाम हेतु चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। छत्तीसगढ़ सीमावर्ती उड़िसा बार्डर पर चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
मुखबीर से थाना देवभोग को सूचना मिला कि एक ट्रक क्रमांक सीजी 04-एसएच.9374 से अवैध रूप से उड़िसा के रास्ते ग्राम उरमाल से अवैध रूप से धान लेकर बिक्री करने के लिए परिवहन कर रहा है।
गरियाबंद जिले के सीमावर्ती उड़िसा बार्डर 500 कट्टा (200) कि्ंवटल अवैध धान जप्त
जिसकी सूचना तस्दीक पर थाना देवभोग से पुलिस स्टाफ रवाना कर घटना स्थल से ट्रक क्रमांक सीजी 04-एसएच.9374 से 500 कट्टा (200 कि्ंवटल) कीमती 06 लाख 20 हजार रूपये का अवैध धान को परिवहन करते पाये जाने पर से समक्ष गवाहन के पुलिस द्वारा जप्त कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार विगत एक माह से लगातार विषेष अभियान चलाकर थाना देवभोग एवं थाना अमलीदर के द्वारा अवैध धान परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 30 प्रकरणों में 2870 कट्टा 1200.25 क्विंटल अवैध धान परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया।
धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेष नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। अवैध धान बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।




