गरियाबंद। अवैध धान दीगर राज्यों से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान लाने और बेचने की कोशिशों पर नकेल कसने के लिए गरियाबंद जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पिछले 15 दिनों में पुलिस ने कुल 308.8 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत 9 लाख 57 हजार 280 रुपए आंकी गई है। इस दौरान 14 चारपहिया वाहन भी जप्त किए गए हैं।
अवैध धान परिवहन पर बड़ी सफलता 308.8 क्विंटल धान और 14 वाहन जब्त
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर राज्य की सीमाओं पर बनाए गए चेकपोस्टों में अवैध धान परिवहन पर पुलिस टीम लगातार निगरानी रख रही है। शासन के नियमों के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन केन्द्रों में खरीदी केवल पंजीकृत किसानों से ही निर्धारित केंद्रों में की जाती है। बावजूद इसके कुछ लोग उड़ीसा से अवैध रूप से धान लाकर बिक्री करने का प्रयास कर रहे थे।
आज 22 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर देवभोग थाना पुलिस ने चेकपोस्ट में चेकिंग के दौरान दो बोलेरो पिकअप —
(1) CG 04 OD 3090 और (2) OD 08 E 9187 — से 120 कट्टा अवैध धान बरामद किया। वाहन चालकों से वैध दस्तावेज मांगे जाने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर कार्रवाई की गई।
इसी तरह विगत 15 दिनों में थाना देवभोग और थाना अमलीपदर की टीमों ने संयुक्त रूप से कुल 14 प्रकरणों में 772 कट्टा अवैध धान पकड़कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया।
विगत 15 दिनों में जप्त 14 वाहन
- CG-04 PM 4713
- CG-04 JB 2167
- CG-23 J 7136
- OD-24 K 1584
- CG-25 4232
- OR-21 D 6055
- CG-04 JB 2505
- CG-07 AV 4930
- CG-18 M 0736
- OD-24 L 4514
- CG-23 L 2164
- CG-04 OD 3090
- OD-08 E 9187
ट्रैक्टर




