
रसेला – बुधवार को विकास खण्ड छुरा के अंतिम छोर में बसे ग्राम पंचायत मेडकीडबरी में गोवर्धन पूजा के पावश शुभ अवसर पर युवा शक्ति संगठन के तत्वाधान में रात्रिकालीन डीजे डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।जिसमें मुख्य अतिथि बतौर क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केसरी धु्व,अध्यक्षता श्रीमती ढेलेश धुव सरपंच मेडकीडबरी,विशिष्ट अतिथि श्री मती हेमलता धुव सदस्य जनपद पंचायत छुरा,श्री मुलचंद सोरी उपसरपंच मेडकीडबरी,कुमार मरकाम ग्रामीण अध्यक्ष,जनक राम ध्रुव, पूर्व सरपंच मेडकीडबरी रामानायक ग्राम प्रमुख संतराम दीवान,अगनूराम धुव, उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में कहा कि इस प्रकार कार्यक्रम रखने से गांव में एकता और भाईचारे की भावना बनी रहती है और गांव में कोई भी कार्य करने में कठिनाइयां नहीं आती नवयुवक साथियों को नशा पान से दुर रहने हेतु प्रेरित किया । कार्यक्रम में श्री बिगेन्द ठाकुर सरपंच रसेला,नोहर सिंह धुव प्रबंधक मुढीपानी,आनन्द जायसवाल पंच मेडकीडबरी, नरोत्तम धुव,बलद राम धुव, इमलेश धुव,और आस पास के दर्शक ग्रामीण जन महिलाएं पुरुष एवं ग्रामीण जन भारी जनसंख्या में उपस्थित थे।



