जिले में अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर करे कड़ी कार्यवाही- कलेक्टर दीपक अग्रवाल

गरियाबंद। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में धान खरीदी, धान मीलिंग, खाद्यान्न उपलब्धता, राशन कार्ड ई-केवाईसी एवं राशन दुकानों में खाद्यान्न भण्डारण की जानकारी ली। कलेक्टर ने जिले में अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए बनाये गये निगरानी दल की भी जानकारी ली। उन्होंने जिले में अवैध धान के भण्डारण एवं परिवहन पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने जिले में बनाये गये चेकपोस्ट और चेकपोस्ट में ड्यूटी लगाये गये अधिकारी-कर्मचारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी निगरानी दल को सक्रिय कर गंभीरतापूर्वक सतर्क रहने के निर्देश दिये। जिससे अवैध धान के परिवहन न हो सके। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में कहीं भी अवैध धान का परिवहन नहीं होना चाहिए। परिवहन करते पाये जाने पर जिम्मेदारों पर जवाबदारी तय की जायेगी। कलेक्टर ने अभी तक अवैध धान के संबंध में बनाये गये प्रकरणों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए इस संबंध में प्रतिदिन रिपोटिंग की भी जानकारी देने के निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर अविनाश भोई, खाद्य अधिकारी सुधीरचन्द्र गुरू, डीएमओ अमित चन्द्राकर, जिला प्रबंधक नान सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
कलेक्टर अग्रवाल ने बैठक में धान के मीलिंग और एफसीआई तथा नान में चावल जमा करने की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने जिले में मौजूद राशन कार्डो की ई-केवाईसी के बारे में भी जानकारी लेकर छुटे हुए राशन कार्डो के तेजी से ई-केवाईसी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने राशन दुकानवार डाटा लेकर लक्ष्य निर्धारित कर छुटे हुए राशन कार्डो का ई-केवाईसी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिले के शासकीय राशन दुकानों में चावल, शक्कर, नमक एवं चना आदि खाद्यान्न सामग्रियों के भण्डारण के बारे में भी जानकारी लेकर सभी दुकानों में पर्याप्त मात्रा में राशन भण्डारण करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page