Author: Khabar bharat 36

जगदलपुर- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में एक महिला अपने नवजात को बाथरूम जाने का बहाना बनाकर सुरक्षाकर्मी के हवाले कर फरार हो गई. काफी इंतेजार करने के बाद भी जब महिला नहीं लौटी तो घटना की सूचना पुलिस में दी गई और नवजात को तत्काल एनआईसीयू में भर्ती कराया गया. मौके पर पहुंची पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर महिला की तलाश में जुट गई है. Hartalika Teej 2025 Date: कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त जानकारी के अनुसार, दो महिलाएं एक बड़े बच्चे और नवजात को लेकर अस्पताल पहुंचीं. इनमें से एक महिला ने पहले वार्ड…

Read More

सनातन धर्म में हरितालिका तीज को आस्था, प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना गया है, जिसे भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से विवाहित महिलाओं के पति की लंबी उम्र और उनके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है। जबकि कुवांरी कन्याओं को व्रत करने पर योग्य और मनचाहा जीवनसाथी पाने की अभिलाषा रखती हैं। CG: संदिग्ध परिस्थिति में मिली युवक की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप हरितालिका तीज व्रत को कठिन माना…

Read More

तखतपुर- जरेली मुख्यमार्ग पर स्थित ट्रेडर्स की दुकान में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है. शव देखकर दुकान मालिक के होश उड़ गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. इस मामले में कई तरह की थ्योरी सामने आ रही है. पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है. इतिहास रचने के बाद वतन लौटे शुभांशु, PM से मुलाकात से लेकर जानें क्या-क्या हैं कार्यक्रम जानकारी के अनुसार, जब ट्रेडर्स दुकान के मालिक ने सुबह शटर खोला तो भीतर सीढ़ी पर युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला.  मालिक ने तत्काल…

Read More

नई दिल्ली- भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का रविवार तड़के दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत हुआ. रविवार की रात शुभांशु भारत वापस लौटे, उनकी अगवानी के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एयरपोर्ट पहुंचीं थी. भारी संख्या में आम लोग भी तिरंगा लेकर शुभांशु के स्वागत के लिए नजर आए. YouTuber एल्विश यादव के घर सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक से आए थे बदमाश, CCTV खंगाल रही पुलिस शुभांशु शुक्ला ने दो हफ़्ते से ज़्यादा समय इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में गुज़ारा है. आईएसएस पहुंचने वाले वो पहले भारतीय हैं.…

Read More

गुरुग्राम- मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की है. बदमाशों ने ये फायरिंग एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर की. घटना की जानकारी मिलते ही गुरुग्राम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी है. अभी तक की जांच में पता चला है कि यूट्यूबर के घर पर करीब 12 राउंड की फायरिंग की गई है. घटना सुबह 5 से 6 बजे के बीच की है. जिस समय एल्विश के घर पर फायरिंग हुई उस दौरान एल्विश घर पर नहीं थे. फायरिंग के दौरान उनके घर पर उनका केयर टेकर और उनके परिवार…

Read More

गरियाबंद- जिले के बोरसी गांव में घर में सोने-चांदी के जेवरात की चोरी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. फिंगेश्वर थाना में दर्ज शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने पाया कि चोरी किसी बाहरी ने नहीं बल्कि पीड़ित के बेटा ने ही की है. आरोपी हुलस साहू को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी का सामान भी जब्त किया है.जानकारी के मुताबिक, 15 अगस्त 2025 को ग्राम बोरसी निवासी टीकूराम साहू ने फिंगेश्वर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह, उसकी पत्नी, पुत्र और बहू सुबह 9:30 बजे खेत काम करने गए थे. करीब 11:00 बजे एक पड़ोसी ने…

Read More

तखतपुर- तखतपुर में पुलिस ने कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दिन गौमांस काटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर धारा कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 की धारा 5, 10 बीएनएस 299 के तहत कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, चुलघट रोड़ निवासी धनंजय सिंह क्षत्री ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वार्ड क्रमांक 4 मिशन कम्पाउण्ड में दो युवक साउल मसीह और संजय खेस ने गाय को काटकर उसकी मांस बेचने की तैयारी कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के सदस्य पहुंचें। जहां दोनों आरोपी गाय के मांस…

Read More

रायपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 16 हजार कर्मचारी सोमवार 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. शनिवार को इस आशय की चेतावनी जारी की गई. साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल की सूचना कलेक्टर, सीएमएचओ और बीएमओ दे दी है. मालूम हो कि एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य सरकार को 15 अगस्त तक अल्टीमेटम दिया था. उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं हुआ, जिसके चलते उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. एमएचएम कर्मचारियों के हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था लड़खड़ाने की संभावना है. एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, महासचिव…

Read More

Aaj Ka Rashifal 16 August 2025: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रविवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 7 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 25 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 18 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्री गोगा नवमी है। आइए अब विस्तार से जान लते हैं सभी 12 राशियों को आज के दिन कैसे परिणाम प्राप्त होंगे। मेष राशि आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं।…

Read More

तखतपुर : कृष्ण जन्माष्टमी के दिन गौ मांस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों युवक तखतपुर के मिशन कंपाउंड के पास अपने घर में गाय मांस काट रहे थे, जिसे हिंदू संगठन ने पकड़ा और पुलिस के हवाले किया. आरोपी साहुल मशीह और संजय खेश को गाय का मांस काटते पकड़ा गया है. त्यौहार के दिन गौ वंश काटने के मामले को लेकर हिंदू संगठन में है खासा आक्रोश है. थाने में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है. बता दें कि पूर्व में भी वर्ष 2012 में आरोपी साहुल मशीह गौ वंश काटते गिरफ्तार हुआ था. इस…

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा का नाम एक बार फिर विवादों में घिर गया है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा तब कानूनी मुश्किलों में फिर घिर गए, जब एक बिजनेसमैन ने उन पर आरोप लगाया कि उसने उनकी कंपनी में निवेश के रूप में 60.48 करोड़ रुपये के करीब दिए थे, लेकिन इन रुपयों का इस्तेमाल बिजनेस में लगाने की बजाय पर्सनल खर्चों पर कर दिया। इस नए विवाद के बीच हाल ही में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें दोनों आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से…

Read More

एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें खेलती हुई नजर आएंगी और इस बार इस टूर्नामेंट को यूएई की धरती पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है और अब ऐसा माना जा रहा है कि अगले हफ्ते एशिया कप के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान हो सकता है। इसमें मौजूदा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी जगह बनाने के दावेदार हैं। इन दोनों प्लेयर्स ने इंग्लैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था। दूसरी तरफ भारतीय टी20 टीम में पहले से ही ओपनिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन और अभिषेक…

Read More

आज यानी 16 अगस्त को भगवान श्री कृष्ण का 5252वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। आज का दिन पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आज आप तुलसी के पौधे के पास जाकर एक छोटा सा उपाय करें लें तो भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होंगे और आप को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे। CG: CM साय ने एसबीआई साइबर सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना क्या है उपाय? जन्माष्टमी की शाम को तुलसी के…

Read More

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर से एसबीआई साइबर सतर्कता रथ (ऑडियो-वीडियो वैन) को झंडी दिखाकर रवाना किया और राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि तकनीक ने मानव जीवन को आसान और सहज बनाया है। डिजिटल लेन-देन तेज और सुविधाजनक हुए हैं, लेकिन इसके साथ साइबर ठगी जैसी चुनौतियां भी बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सतर्कता और सावधानी से लोग साइबर धोखाधड़ी से बच सकते हैं। देशभर में लागू हुआ FASTag Annual Pass, पहले दिन इतने लोगों ने खरीदा ₹3000 वाला पास…

Read More

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने शुक्रवार, 15 अगस्त से पूरे देश में ‘फास्टैग एनुअल पास’ लागू कर दिया है। एक सरकारी बयान में ये जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि एनुअल पास को पहले ही दिन नेशनल हाईवे यूजर्स से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। इसमें कहा गया है, ‘‘कार्यान्वयन के पहले दिन शाम 4:30 बजे तक, लगभग 1.2 लाख यूजर्स ने फास्टैग एनुअल पास खरीदा और एक्टिव किया। 15 अगस्त को देशभर के टोल प्लाजा पर फास्टैग एनुअल पास से लगभग 1.24 लाख ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए हैं।’’ CG: कैबिनेट विस्तार होगा कभी भी, CM विष्णुदेव साय…

Read More

रायपुर- छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार जल्द ही खत्म होने को है. सीएम विष्णुदेव साय ने आज मीडिया से चर्चा में कहा कि इंतजार करिए. जल्द ही विस्तार होगा. उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार उनके विदेश दौरे से पहले भी हो भी सकता है” CG:उत्तराखंड में छत्तीसगढ़ की बेटी को मिला सम्मान : IPS श्वेता चौबे को मिला मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, “उत्तराखंड की शेरनी” के नाम से मिली पहचान बता दें, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 22 अगस्त से पहले विदेश दौरे पर जा रहे हैं, इसके पहले मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर भाजपा हाईकमान ने मंजूरी…

Read More

रायपुर- 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तराखंड सरकार ने राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया. इस वर्ष का समारोह छत्तीसगढ़ के लिए ख़ास बन गया, जब छत्तीसगढ़ की बेटी IPS श्वेता चौबे को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया. प्रदेश में बादल फटने से मची तबाही वाले क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें छत्तीसगढ़ मूल की IPS श्वेता चौबे का भी नाम था. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस अधीक्षक रहे राष्ट्रपति पुरस्कार से 2 बार सम्मानित दिवंगत IPS…

Read More

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त से 10 दिनों के विदेश दौरे पर रवाना होंगे। बतौर मुख्यमंत्री, यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी। इस यात्रा में सीएम साय जापान और दक्षिण कोरिया जाएंगे। सीएम सचिवालय के अधिकारियों के अनुसार, इस दौरे का उद्देश्य राज्य में निवेश बढ़ाना, औद्योगिक विकास को गति देना और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में नए अवसर तलाशना है। CG: दोस्त की हत्या करने वाला दोस्त गिरफ्तार… सिर्फ इस छोटी सी बात को लेकर हुआ था विवाद सीएम के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और उद्योग सचिव रजत कुमार भी शामिल रहेंगे। सचिवालय से मिली जानकारी…

Read More

Bilaspur- रतनपुर में गुमशुदा नाबालिग की हत्या का खुलासा हो गया है. पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार किया है. मोबाइल गेम खेलने की नीयत से आरोपी युवक फोन छीनना चाहता था, जिसका विरोध करने पर उसने अपने दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने मृतक का शव बंद स्कूल के कमरे से बरामद किया, और  टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी छत्रपाल सूर्यवंशी को पकड़कर कार्रवाई कर रही है. CG: रायपुर के मौलाना अशरफ ने मक्का मदीना में लहराया तिरंगा, फोटो सोशल मीडिया में वायरल पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी धनंजय सूर्यवंशी ने 1 अगस्त 2025 को रिपोर्ट दर्ज…

Read More

रायपुर- राजधानी रायपुर के बैजनाथपारा निवासी मौलाना अशरफ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक ऐसा कदम उठाया, जिसने सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा छेड़ दी है। मौलाना अशरफ ने सऊदी अरब के पवित्र स्थलों मक्का-मदीना में भारत का तिरंगा फहराया और इसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। उन्होंने अपने पोस्ट में सीधे-सीधे छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को चुनौती दी। मौलाना ने लिखा, “आप मस्जिद में तिरंगा झंडा फहराने की बात करते हैं? हमने उम्मुल मसाजिद में अपने मुल्क का झंडा बुलंद किया है… अब नाम के मुस्लिम संतरों को चाहिए कि अपनी देशभक्ति पेश करें।” इस…

Read More

Humayun Tomb Collapsed- स्वतंत्रता दिवस की खुशियों के बीच देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के हुमायूं मकबरा कैंपस में स्थित एक दरगाह की छत गिर गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. पहले इस हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी. तब की स्थिति के अनुसार मृतकों में 3 महिला और दो पुरुष है. दरअसल मलबे में दबे लोगों को निकालकर इलाज के लिए एम्स के ट्रामा सेंटर में लाया गया था. जहां से इनकी मौत की पुष्टि हुई. हादसे में कई…

Read More

गरियाबंद- फिंगेश्वर नदी मोड़ पर 15 अगस्त शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया. यहां एक ट्रक ने साइकिल से आ रहे दो बच्चों को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों युवक ट्रक के नीचे आते-आते बच गए. यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. CG News : तेज धमाके से भिलाई स्टील प्लांट में मची अफरा-तफरी, जांच के आदेश पुलिस ने बताया, दोनों युवक साइकिल से सड़क पार कर रहे थे, तभी अचानक सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसा इतना गंभीर था कि पलक झपकते ही युवकों की जान जा…

Read More

दुर्ग : भिलाई स्थित सेल के सबसे बड़े स्टील प्लांट भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. ब्लास्ट फर्नेस-8 में वेस्ट कैचर अचानक फट गया, जिससे तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई. हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. तत्काल इसकी सूचना इस्पात प्रबंधन को दी गई और बीएसपी के दमकल दल मौके पर पहुंचे. लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट फर्नेस-8 से वर्तमान में प्रतिदिन करीब 9,000 टन इस्पात का उत्पादन किया जाता है. आग लगने से उत्पादन पर सीधा…

Read More

कवर्धा : जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के धोबघट्टी गांव में स्वतंत्रता दिवस के दिन जमीन विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त को गांव में दो पक्षों के बीच पुराना जमीन विवाद फिर भड़क उठा। शुरू में कहासुनी और बहसबाजी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला गंभीर हो गया और दोनों ओर से लोग लाठी-डंडे, तलवार और अन्य धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पक्ष के व्यक्ति ने सरेआम तलवार लहराते हुए वार किए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तलवार और लाठी-डंडों से हो रहे हमले के…

Read More

Aaj Ka Rashifal 16 August 2025: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 9 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। इसके आलावा आज कालाष्टमी है। आज पूरा दिन पार कर के भोर 4 बजकर 28 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर के भोर 4 बजकर 39 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा।  इसके आलावा आज देर रात 1 बजकर 52 मिनट पर सूर्य सिंह राशि में गोचर करेगा। आइए अब विस्तार से जान लते हैं सभी 12 राशियों को आज के दिन कैसे परिणाम प्राप्त होंगे। मेष राशि आज का…

Read More

सोशल मीडिया के दौर में कोई भी बच नहीं सकता। पुराने वीडियो भी अब खंगाले जाते हैं और सालों पुराने बयानों पर लोगों का ध्यान खिंचा चला जाता है। कई बार एक्टर्स को सालों बाद ट्रोलिंग का सिकार होना पड़ता है और अब हाल ही में इसका एक उदाहरण देखने को मिला। अब ‘सन ऑफ सरदार 2’ की हीरोइन मृणाल ठाकुर बुरी तरह फंसी हैं। दरअसल उनका एक पुराना वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें वो बिपाशा बसु को बॉडी शेम कर रही थीं। देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया और लोग उन्हें जमकर फटकार लगाने लगे। लोगों की…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 15 अगस्त के दिन लाल किले से लगातार 12वीं बार तिरंगा फहराया। 79वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश भर में जश्न का माहौल है। वे राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान मोटापे को लेकटर भी ज़िक्र किया। देश दुनिया के लोगों में मोटापा इस समय सबसे तेजी से बढ़ रहा है। पीएम मोदी इस स्थिति की गंभीरता को अच्छी तरह समझते हैं। भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि मोटापा देश के लिए एक संकट है। उन्होंने मोटापा कंट्रोल करने के लिए लोगों से अपनी डाइट बेहतर करने और खाने में तेल…

Read More

जगदलपुर-जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयेनार में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 9 महीने की मासूम मानवी कश्यप ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे सुनकर गांव वाले दंग रह गए. बच्ची ने घर में खेल-खेल में जहरीले सांप को पकड़कर दांतों से चबा डाला. वार इतना तेज था कि कुछ ही पलों में सांप ने दम तोड़ दिया. हैरानी की बात है कि इस घटना में बच्ची पूरी तरह से सुरक्षित है. दरअसल, 13 अगस्त को घर में खेल रही मानवी की मां दीपिका की तबियत खराब थी, जबकि बाकी परिवार खेत में काम…

Read More

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) हैदराबाद ने अपने कैंपस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चलने वाली ड्राइवरलेस बस सेवा शुरू की है. इन बसों को टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब ऑन ऑटोनॉमस नेविगेशन (TiHAN) ने तैयार किया है. ये सेवा न सिर्फ कैंपस के अंदर सफर को आसान बनाएगी, बल्कि भारत में स्मार्ट मोबिलिटी की दिशा में एक बड़ा कदम है. 10,000 से ज्यादा लोगों ने लिया अनुभव TiHAN की टीम, प्रोफेसर पी. राजलक्ष्मी की अगुवाई में, इन सेल्फ-ड्राइविंग इलेक्ट्रिक शटल्स को सफलतापूर्वक डिजाइन और तैनात कर चुकी है. अब तक ये बसें 10,000 से ज्यादा यात्रियों को सफर करा चुकी हैं और 90%…

Read More

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के चशोती में शुक्रवार (14 अगस्त) को आई आपदा के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अब तक 65 शव बरामद किए गए हैं. 107 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में बड़ी संख्या में लोग नदी में बह गए हैं, उनकी तलाश में दिक्कतें आ रही हैं. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि किश्तवाड़ में 500 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में हैं. कुछ अधिकारियों ने कहा कि हो सकता है कि 1000 लोग मलबे में दबे हों. ये…

Read More

79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए टेक्नोलॉजी सेक्टर में आत्मनिर्भर बनने को लेकर कई घोषणाएं की हैं। मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप से लेकर नेक्स्ट जेनरेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी 6G को भी भारत में ही विकसित किया जाएगा। पिछले दिनों ही केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक में चार नई सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को भी मंजूरी मिली है, जिनकी लागत 4594 करोड़ रुपये तक है। केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव ने कहा कि इन 4 में से दो प्रोजेक्ट ओडिशा, एक पंजाब और एक आंध्र प्रदेश में स्थापित किया जाएगा। संतान से लेकर धन-संपत्ति तक…

Read More

Krishna Janmashtami Vrat 2025 Benefits: सनातन परंपरा में पूर्णावतार भगवान श्री कृष्ण (Lord Krishna) की साधना अत्यंत ही शुभ और शीघ्र ही फलदायी मानी गई है. हिंदू मान्यता के अनुसार श्री कृष्ण की पूजा के लिए जन्माष्टमी का व्रत सबसे ज्यादा शुभ माना गया है. इसे सभी व्रतों का राजा भी कहा गया है. मान्यता है कि जन्माष्टमी व्रत के शुभ फल साधक की कई पीढ़ियों को प्राप्त होते हैं. जन्माष्टमी का व्रत सभी प्रकार के सुखों का दाता माना गया है. इस साल जन्माष्टमी का व्रत स्मार्त 15 अगस्त 2025 को रखेंगे, जबकि वैष्णव (Vaishnav) परंपरा से दीक्षित कान्हा की भक्ति…

Read More

रायपुर- आज देशभर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है. छत्तीसगढ़ में इस बार आजादी के इस पर्व का खास उत्साह देखने को मिला. पहली बार प्रदेश के सभी मस्जिदों, दरगाहों, खानकाओं, इमामबाड़ों और मदरसों में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया है. छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने राजधानी रायपुर की फतेह शाह मस्जिद में ध्वजारोहण किया. इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि और मस्जिद कमेटी सदस्य वहां मौजूद रहे. सभी ने राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और देश की अखंडता, भाईचारे और तरक्की के लिए मिलकर…

Read More

राजनांदगांव- जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बागनदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई, वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. CG News : 79वां स्वतंत्रता दिवस… भाजपा और कांग्रेस कार्यालय में हुआ ध्वाजारोहण मिली जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश की कार में 7 लोग सवार थे, जो इंदौर से राजनांदगांव के रास्ते रायपुर जा रहे थे. तेज रफ्तार में चल रही कार अचानक ब्रेक लगाने से अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ मुड़ गई और सामने से आ रहे ट्रक…

Read More

रायपुर- 79वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभर में जश्न का माहौल है. भाजपा और कांग्रेस के कार्यालयो में भी धजारोहण हुआ. क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने किया ध्वजारोहण ने बीजेपी और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कांग्रेस कार्यालय में तिरंगा फहराया. भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया गया. स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने किया ध्वजारोहण. इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय, सच्चिदानंद उपासने, संजय श्रीवास्तव, नंदन जैन,…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे का जाल दिनों-दिन गहराता जा रहा है। गंज थाना क्षेत्र के एक नामी होटल से जुड़े ड्रग्स सेवन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। करीब ढाई मिनट के इस वीडियो में एक युवती को कमरे के अंदर 500 के नोट पर कोकीन की लाइन बनाते और उसे चाटते हुए साफ देखा जा सकता है। यह दृश्य न सिर्फ राजधानी में ड्रग्स के बढ़ते प्रचलन को उजागर करता है, बल्कि होटल परिसरों में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की पोल भी खोल रहा है। सूत्रों के…

Read More

मोहला-मानपुर: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले में बुधवार की देर शाम हुई एक बड़ी मुठभेड़ में पुलिस और केंद्रीय बलों ने नक्सल संगठन के दो बड़े नेताओं को ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के बंडा पहाड़ इलाके में हुई, जिसमें कुल एक करोड़ 16 लाख के इनामी माओवादी मारे गए। पुलिस के मुताबिक, मारे गए नक्सली दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य विजय रेड्डी और डिविजनल कमेटी सचिव लोकेश सलामे थे। इनामी नक्सली और अपराधों का लंबा रिकॉर्ड पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि विजय रेड्डी पर छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सरकार ने 25-25 लाख रुपये तथा आंध्र प्रदेश…

Read More

नई दिल्ली- स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेक्स्ट जेनेरेशन जीएसटी रिफॉर्म का बड़ा ऐलान किया। पीएम ने कहा कि इस दिवाली देश के लोगों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। पिछले आठ वर्षों में हमने जीएसटी में बड़े सुधार किए हैं। हम अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार ला रहे हैं। सामान्य मानवीय की जरूरतों के टैक्स भारी मात्रा में कम कर दिए जाएंगे…। इससे पूरे देश में टैक्स का बोझ कम हो जाएगा। Independence Day 2025: लाल किले से पाकिस्तान को सीधी ललकार… दुश्मन की न्यूक्लियर धमकियों के…

Read More

Independence Day 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि आज लालकिले के प्राचीर से मुझे ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सैल्यूट करने का अवसर मिला है. हमारे वीर जांबाज सैनिकों ने दुश्मनों को उसकी कल्पना से परे सजा दी है. पीएम मोदी ने इस दौरान पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भी जिक्र किया और पूरी दुनिया को मैसेज दिया कि भारत अब ये सब नहीं सहेगा. New Delhi: तिरंगे झंडे के रंग में रंगा पूरा हिंदुस्तान, फोटोज में देखिए कैसे…

Read More

नई दिल्ली- 15 अगस्त की सुबह जैसे ही सूरज की पहली किरण जमीन पर पड़ीं, पूरा भारत तिरंगे के रंग में रंग गया. हर गली, हर चौक, हर स्कूल और हर सरकारी इमारत पर तिरंगा शान से लहरा रहा है. देशभक्ति की भावना लिए बच्चों की परेड, रंग-बिरंगे झंडे, और देशभक्ति गीतों की गूंज ने आजादी के जश्न के माहौल को यादगार बना दिया. फोटोज में देखिए कैसे देशभर में मनाया जा रहा है आजादी का शानदार पर्व, जहां हर चेहरा गर्व से चमक रहा है और हर दिल में तिरंगे के लिए सम्मान उमड़ रहा है. हर कोई कह…

Read More

रायपुर- CM विष्णुदेव साय ने 79वां स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में फहराया तिरंगा। सीएम विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर हमें अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए एकजुट होकर ‘विकसित छत्तीसगढ़’ और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। Aaj Ka Rashifal 15 August 2025: आज इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, सफलता के मिलेंगे सुनहरे अवसर… पढ़ें अपना दैनिक राशिफल यहां https://youtu.be/35Eqv4YM87Y

Read More

Aaj Ka Rashifal 15 August 2025: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 11 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 18 मिनट से कल सुबह 7 बजकर 21 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। आज सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक आश्विन नक्षत्र रहेगा, उसके बाद भरणी नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत है। आइए अब विस्तार से जान लते हैं सभी 12 राशियों को आज के दिन कैसे परिणाम प्राप्त होंगे। मेष राशि आज का दिन आपके जीवन में नई ख़ुशी लेकर आया है। व्यापार में निवेश…

Read More

राजिम विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, सैकड़ों मोटरसाइकिल सवारों ने फिंगेश्वर से कोपरा तक रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। मार्ग में शहीदों को श्रद्धांजलि, जनसभा और जगह-जगह स्वागत के साथ यात्रा संपन्न हुई। हर घर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में निकली भव्य मोटरसाइकिल रैली राजिम विधानसभा में राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत 14 अगस्त को राजिम विधानसभा क्षेत्र में देशभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और पूरे जोश के साथ फिंगेश्वर…

Read More

CG News: गरियाबंद जिले में भादो माह के अवसर पर कमरछट पूजा व्रत का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने अपने बच्चों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना की। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं सिर पर पूजा थाली और कलश लेकर मंदिरों व देवस्थानों में पूजा-अर्चना करने पहुंचीं। व्रत कथा, भजन-कीर्तन और विशेष व्यंजनों के साथ यह परंपरा मातृत्व, जिम्मेदारी और प्रेम का प्रतीक बनकर पीढ़ियों से निभाई जा रही है। गरियाबंद में कमरछट पूजा व्रत: मातृत्व, आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम भादो माह की पवित्रता और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं के बीच गुरुवार को गरियाबंद जिले…

Read More

अगर आप नेशनल हाइवे पर नियमित तौर पर टोल प्लाजा से गुजरते हैं और हर बार FASTag रीचार्ज कराने की झंझट से परेशान हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार 15 अगस्त से FASTag एनुअल पास की शुरुआत करने जा रही है, जिससे टोल भुगतान को और भी आसान और सुविधाजनक बनाया जाएगा। इस स्कीम के तहत वाहन चालकों को हर बार टोल चार्ज देने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि वे एक बार में सालभर का भुगतान कर सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपके मन में उठ रहे सभी सवालों के स्पष्ट जवाब लेकर आए हैं। iPhone 16…

Read More

Apple iPhone 16 Pro में एक बार फिर से भारी कटौती की गई है। दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन में एक आईफोन का यह प्रो मॉडल लॉन्च प्राइस से 15,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर हजारों रुपये का बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर आदि मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर चल रहे फ्रीडम सेल में यह फोन 1 लाख रुपये से भी सस्ते में खरीदा जा सकता है। iPhone 17 सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले ही कंपनी ने पुराने मॉडल की कीमत में प्राइस कट किया…

Read More

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को एक बार फिर धमकी दी है. ट्रंप ने रूस से कहा है कि अगर उसने यूक्रेन में शांति बहाल करने में बाधा डाली तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. ये धमकी उस वक्त दी गई है जब शुक्रवार को दोनों नेता अलास्का में एक खास बैठक करने जा रहे हैं. हालांकि, ट्रंप की इस धमकी के कुछ देर बाद ही अमेरिका ने रूस पर लगे कुछ प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से निलंबित भी कर दिया है. कहा जा रहा है कि अमेरिका ने ये प्रतिबंध इसलिए हटाए हैं ताकि ट्रंप अलास्का में होने वाली बैठक…

Read More

भारत में तेजी से बढ़ सुपरमार्केट्स का चलन बढ़ रहा है। लेकिन सुपरमार्ट प्रोसेस्ड फूड और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड से भरे पड़े हैं। जिसमें रंग बिरंगी कोल्ड ड्रिंक की भरमार होती है। गांव, छोटी दुकानों और सड़क पर कहीं भी कोल्डड्रिंक आसानी से मिल जाती है। बच्चे और बड़े सभी कोल्ड ड्रिंक को स्वाद लेकर पीते हैं और इससे अपनी प्यास बुझाते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये कोल्ड ड्रिंक सेहत के लिए बहुत हानिकारक साबित होती हैं। बच्चों को कोल्डड्रिंक या कोई सॉफ्ट ड्रिंक देना उनकी सेहत से खिलवाड़ है। डॉक्टर से जानिए कोल्ड ड्रिंक पीने के क्या नुकसान…

Read More

बिलासपुर- ठेकेदार व उसके दोस्तों ने मिलकर महिला टीचर के घर बाहर जमकर उत्पात मचाए। उनके घर के बाहर खड़ी कार, साइकिल और रेलिंग को तोड़ दिया। ठेकेदार और उसके दोस्तों की हरकतों का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें सभी टीचर के घर में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने केस दर्ज कर ठेकेदार व उसके दो दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। CG में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई… ध्वस्त किया नक्सलियों का स्मारक, बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद तिफरा के यदुनंदननगर स्थित सूर्या विहार में रहने वाली नेहा…

Read More

बीजापुर- नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पामेड़ एवं तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों के स्मारक को ध्वस्त किया है. साथ ही बड़े चट्टानों के बीच छिपाकर रखे बड़ी मात्रा में विस्फोटक एवं हथियार बरामद किए हैं. जानकारी के मुताबिक, गुंडराजगुड़ेम, बड़सेनपल्ली, मंगलतोर एवं उड़तामल्ला की ओर माओवादी विरोधी अभियान के तहत कोबरा 208, सीआरपीएफ 228 एवं जिला सुकमा से कोबरा 203 की संयुक्त टीमें रवाना हुई थी. अभियान के दौरान उड़तामल्ला के जंगल में निर्मित माओवादी स्मारक को ध्वस्त किया. Shilpa Shetty News : 60 करोड़ के फ्रॉड केस में फंसी शिल्पा शेट्टी, पति संग एक्ट्रेस के…

Read More